
1962 युद्ध को लेकर सीडीएस चौहान का बड़ा दावा।
भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी CDS जनरल अनिल चौहान ने साल 1962 में भारत और चीन के बीच हुए युद्ध को लेकर बड़ा दावा किया है। सीडीएस अनिल चौहान ने कहा है कि भारत-चीन युद्ध के दौरान अगर वायुसेना का इस्तेमाल किया गआ होता तो चीन का आक्रमण काफी धीमा पड़ जाता। इस दौरान सीडीएस चौहान ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का भी हवाला दिया है।







































