
सांकेतिक फोटो।
कर्नाटक के यादगिर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक एक स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा ने शौचालय में एक बच्चे को जन्म दिया है। घटना की जानकारी के बाद हर कोई हैरान है। छात्रा की उम्र करीब 17 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी है। जब छात्रा की सहपाठियों ने उसे प्रसवपीड़ा से कराहते देखा, तब जाकर सब ने स्कूल मैनेजमेंट को इस बात की खबर दी।







































