• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, October 19, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    Jio IPO बन सकता है भारत की डिजिटल ग्रोथ का नया चेहरा, 5G, हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड और AI पर टिका कंपनी का भविष्य

    Jio IPO बन सकता है भारत की डिजिटल ग्रोथ का नया चेहरा, 5G, हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड और AI पर टिका कंपनी का भविष्य

    यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत 13 राज्यों में आज बंद रहेंगे बैंक; घर से निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

    यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत 13 राज्यों में आज बंद रहेंगे बैंक; घर से निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

    Babar Azam बने International Cricket में 16000 Runs बनाने वाले Pakistan के 5वें बल्लेबाज

    Babar Azam बने International Cricket में 16000 Runs बनाने वाले Pakistan के 5वें बल्लेबाज

    उम्र नहीं फिटनेस और फॉर्म देखें, Sunil Gavaskar ने Team India के लिए की Krunal Pandya की वकालत

    उम्र नहीं फिटनेस और फॉर्म देखें, Sunil Gavaskar ने Team India के लिए की Krunal Pandya की वकालत

    Team India उपकप्तान Tilak Varma T20 में 5वें और 6वें नंबर पर बैटिंग को तैयार

    Team India उपकप्तान Tilak Varma T20 में 5वें और 6वें नंबर पर बैटिंग को तैयार

    Punjab Kings के Priyansh Arya दोहरे शतक से 1 रन चूके, Ranji Trophy में बनाए 199 रन

    Punjab Kings के Priyansh Arya दोहरे शतक से 1 रन चूके, Ranji Trophy में बनाए 199 रन

    27 अक्टूबर तक रद्द की गईं रियाद और जेद्दा की सभी फ्लाइट्स, अकासा एयर ने यात्रियों के लिए जारी किया नया अपडेट

    27 अक्टूबर तक रद्द की गईं रियाद और जेद्दा की सभी फ्लाइट्स, अकासा एयर ने यात्रियों के लिए जारी किया नया अपडेट

    रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले देश ही खरीद रहे रूसी तेल से तैयार ईंधन, भारत समेत 3 देशों का निर्यात 43% बढ़ा

    रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले देश ही खरीद रहे रूसी तेल से तैयार ईंधन, भारत समेत 3 देशों का निर्यात 43% बढ़ा

    टाटा ट्रस्ट ने दान किए 1556.31 करोड़ रुपये, अब देशभर में 40-50 अस्पताल बनाने की योजना

    टाटा ट्रस्ट ने दान किए 1556.31 करोड़ रुपये, अब देशभर में 40-50 अस्पताल बनाने की योजना

    FPIs ने अक्टूबर में अब तक ₹52,100 करोड़ के शेयर बेचे- कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, मजबूत डॉलर से कमजोर हुआ भरोसा

    FPIs ने अक्टूबर में अब तक ₹52,100 करोड़ के शेयर बेचे- कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, मजबूत डॉलर से कमजोर हुआ भरोसा

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    dandiya look photos created using chatgpt prompts without changing face

    dandiya look photos created using chatgpt prompts without changing face

    टाटा ट्रस्ट ने दान किए 1556.31 करोड़ रुपये, अब देशभर में 40-50 अस्पताल बनाने की योजना

    टाटा ट्रस्ट ने दान किए 1556.31 करोड़ रुपये, अब देशभर में 40-50 अस्पताल बनाने की योजना

    FPIs ने अक्टूबर में अब तक ₹52,100 करोड़ के शेयर बेचे- कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, मजबूत डॉलर से कमजोर हुआ भरोसा

    FPIs ने अक्टूबर में अब तक ₹52,100 करोड़ के शेयर बेचे- कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, मजबूत डॉलर से कमजोर हुआ भरोसा

    सरकार ने गन्ने के रस, चीनी से बने इथेनॉल पर लगाई रोक, मक्के से बने इथेनॉल पर प्रोत्साहन भी घटाया

    सरकार ने गन्ने के रस, चीनी से बने इथेनॉल पर लगाई रोक, मक्के से बने इथेनॉल पर प्रोत्साहन भी घटाया

    TCS के मार्केट कैप में ₹1,08,543 करोड़ की छप्परफाड़ बढ़ोतरी, भारती एयरटेल और इन्फोसिस के निवेशकों को भी भारी मुनाफा

    TCS के मार्केट कैप में ₹1,08,543 करोड़ की छप्परफाड़ बढ़ोतरी, भारती एयरटेल और इन्फोसिस के निवेशकों को भी भारी मुनाफा

    are your children secretly running dangerous apps on their mobile

    are your children secretly running dangerous apps on their mobile

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे:दो हमलावरों की CCTV फोटो सामने आई, मुंबई के स्टेशन से बाइक बरामद

    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे:दो हमलावरों की CCTV फोटो सामने आई, मुंबई के स्टेशन से बाइक बरामद

    Sunny Deol Birthday Interesting Facts; Controversy

    Sunny Deol Birthday Interesting Facts; Controversy

    Sunny Deol Birthday Interesting Facts; Controversy

    Sunny Deol Birthday Interesting Facts; Controversy

    Nakul Dhull Bigg Boss 20 Eviction Statement

    Nakul Dhull Bigg Boss 20 Eviction Statement

    Babar Azam बने International Cricket में 16000 Runs बनाने वाले Pakistan के 5वें बल्लेबाज

    Babar Azam बने International Cricket में 16000 Runs बनाने वाले Pakistan के 5वें बल्लेबाज

    उम्र नहीं फिटनेस और फॉर्म देखें, Sunil Gavaskar ने Team India के लिए की Krunal Pandya की वकालत

    उम्र नहीं फिटनेस और फॉर्म देखें, Sunil Gavaskar ने Team India के लिए की Krunal Pandya की वकालत

    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, 4 तस्वीरों में देखें पूरी घटना:शूटर्स ने फायरिंग की, ड्राइवर घायल हुआ; एक्टर ड्राइविंग सीट पर आए; गाड़ी लेकर गए

    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, 4 तस्वीरों में देखें पूरी घटना:शूटर्स ने फायरिंग की, ड्राइवर घायल हुआ; एक्टर ड्राइविंग सीट पर आए; गाड़ी लेकर गए

    Team India उपकप्तान Tilak Varma T20 में 5वें और 6वें नंबर पर बैटिंग को तैयार

    Team India उपकप्तान Tilak Varma T20 में 5वें और 6वें नंबर पर बैटिंग को तैयार

    Punjab Kings के Priyansh Arya दोहरे शतक से 1 रन चूके, Ranji Trophy में बनाए 199 रन

    Punjab Kings के Priyansh Arya दोहरे शतक से 1 रन चूके, Ranji Trophy में बनाए 199 रन

    टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में 5 राउंड फायरिंग, एक्टर सुरक्षित:लॉरेंस गैंग ने कहा- जो सलमान के साथ काम करेगा, उसका यही अंजाम होगा

    टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में 5 राउंड फायरिंग, एक्टर सुरक्षित:लॉरेंस गैंग ने कहा- जो सलमान के साथ काम करेगा, उसका यही अंजाम होगा

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    IAF ने रात में चलाया एयरलिफ्ट मिशन, लेह से दिल्ली पहुंचाया गंभीर रूप से बीमार मरीज

    IAF ने रात में चलाया एयरलिफ्ट मिशन, लेह से दिल्ली पहुंचाया गंभीर रूप से बीमार मरीज

    ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से जुड़ी भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, बोले- सार्वजनिक है पूरा डेटा

    ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से जुड़ी भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, बोले- सार्वजनिक है पूरा डेटा

    CISF में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से लागू होगा नया ढांचा; अब डोमेन के आधार पर होगी सुरक्षा की कमान

    CISF में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से लागू होगा नया ढांचा; अब डोमेन के आधार पर होगी सुरक्षा की कमान

    बुजुर्ग को खींचकर पानी में ले गया मगरमच्छ, 24 घंटे बाद नदी किनारे मिला शव; देखें VIDEO

    बुजुर्ग को खींचकर पानी में ले गया मगरमच्छ, 24 घंटे बाद नदी किनारे मिला शव; देखें VIDEO

    दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 राज्यों में 1.53 करोड़ की साइबर ठगी रोकी; ऐसे मिली कामयाबी

    दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 राज्यों में 1.53 करोड़ की साइबर ठगी रोकी; ऐसे मिली कामयाबी

    गोवा में गरजे राहुल गांधी, कहा- “पूरा देश जानता है कि CEC ज्ञानेश कुमार वोट चोरी को अंजाम देते हैं”

    गोवा में गरजे राहुल गांधी, कहा- “पूरा देश जानता है कि CEC ज्ञानेश कुमार वोट चोरी को अंजाम देते हैं”

    तेलंगाना में डांडिया कार्यक्रम के दौरान हादसा, लाइटिंग के लिए लगा आर्च गिरने से एक छात्रा की मौत, 12 घायल

    तेलंगाना में डांडिया कार्यक्रम के दौरान हादसा, लाइटिंग के लिए लगा आर्च गिरने से एक छात्रा की मौत, 12 घायल

    उत्तर भारत में सर्दी ने दी दस्तक! बारिश-बर्फबारी से गिरा तापमान; आज देश के इन हिस्सों में होगी झमाझम बरसात

    उत्तर भारत में सर्दी ने दी दस्तक! बारिश-बर्फबारी से गिरा तापमान; आज देश के इन हिस्सों में होगी झमाझम बरसात

    ‘डरो मत, मैं तुम्हारे साथ हूं’, ब्रेन कैंसर से जूझ रहे 13 साल के बच्चे को KTR का भरोसा

    ‘डरो मत, मैं तुम्हारे साथ हूं’, ब्रेन कैंसर से जूझ रहे 13 साल के बच्चे को KTR का भरोसा

    कोलकाता में पूजा पंडाल हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रद्द किए कार्यक्रम, अस्पताल जाकर घायलों से करेंगे मुलाकात

    कोलकाता में पूजा पंडाल हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रद्द किए कार्यक्रम, अस्पताल जाकर घायलों से करेंगे मुलाकात

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Aamir Khan Wife; Kiran Rao Birthday Interesting Facts | Laapataa Ladies | किरण राव@52; ‘लगान’ के सेट पर पिलाई कॉफी- संभालीं बकरियां: आमिर से शादी की बात सुनकर पेरेंट्स हुए थे हैरान, ‘लापता लेडीज’ से बनाया रिकॉर्ड

by krutikadalvibiz
November 6, 2025
in Entertainment
245 7
0
Aamir Khan Wife; Kiran Rao Birthday Interesting Facts | Laapataa Ladies | किरण राव@52; ‘लगान’ के सेट पर पिलाई कॉफी- संभालीं बकरियां: आमिर से शादी की बात सुनकर पेरेंट्स हुए थे हैरान, ‘लापता लेडीज’ से बनाया रिकॉर्ड
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

10 मिनट पहलेलेखक: अभय पांडेय

  • कॉपी लिंक
किरण राव का जन्म 7 नवंबर 1973 को बेंगलुरु में हुआ था। - Dainik Bhaskar

किरण राव का जन्म 7 नवंबर 1973 को बेंगलुरु में हुआ था।

एक ऐसी डायरेक्टर, जिसकी फिल्में भले ज्यादा शोर नहीं करतीं, लेकिन गहरा असर छोड़ जाती हैं। उनकी फिल्मों में ग्लैमर भले कम हो, लेकिन भावनाओं की गहराई हमेशा मौजूद रहती है। उनके किरदारों के चेहरे पर चमक न सही, पर उनकी आंखों में संघर्ष और दिल में उम्मीद साफ झलकती है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं किरण राव की, जो उन फिल्ममेकर्स में से हैं, जो सिनेमा को सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को समझने और दिखाने का जरिया मानते हैं।

आज किरण राव के जन्मदिन पर, आइए उनकी जिंदगी और करियर को करीब से जानते हैं।

किरण राव का जन्म बेंगलुरु में हुआ था, लेकिन उनका बचपन कोलकाता में बीता। किरण के फैमिली बैकग्राउंड की बात करें, तो लोग अक्सर उन्हें तेलंगाना की रॉयल फैमिली से जोड़ते हैं। हालांकि लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में किरण ने बताया था कि उनका सीधा संबंध रॉयल फैमिली से नहीं है। तेलंगाना से उनका कनेक्शन उनके दादा की बहन के जरिए है, जिनकी शादी वनपर्थी के राजा जे. रामेश्वर राव से हुई थी।

किरण खुद को कर्नाटक और कोलकाता दोनों की मिली-जुली सांस्कृतिक पहचान मानती हैं। वहीं, एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी उनकी कजिन हैं।

किरण राव की कजिन अदिति राव हैदरी ने 'दिल्ली-6' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में काम किया है।

किरण राव की कजिन अदिति राव हैदरी ने ‘दिल्ली-6’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

किरण की मां उमा राव एक स्कूल टीचर थीं, जबकि उनके पिता सी.आर. राव, गेस्ट कीन एंड विलियम्स नाम की ब्रिटिश आयरन-स्टील कंपनी में मार्केटिंग का काम करते थे।

किरण ने अपनी स्कूलिंग कोलकाता के लोरेटो हाउस और फिर ला मार्टिनियर फॉर गर्ल्स से की। इसके बाद वे मुंबई के सोफिया कॉलेज में आर्ट्स की पढ़ाई करने गईं। आगे उन्होंने दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर किया है।

जामिया से मास कम्युनिकेशन में मास्टर करने के बाद किरण ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए मुंबई का रुख किया। उनकी पहली फिल्म आशुतोष गोवारिकर की ‘लगान’ थी। जिसमें उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका निभाई थी।

फिल्म ‘लगान’ की सफलता सिर्फ आशुतोष गोवारिकर और आमिर खान के विजन की कहानी नहीं है, बल्कि उस टीम के जज्बे की भी है, जिसने छह महीनों तक रेगिस्तान जैसी कठोर परिस्थितियों में मेहनत की। उस टीम की सबसे मेहनती सदस्यों में एक किरण राव भी थीं।

किरण राव NGO पानी फाउंडेशन की सह-संस्थापक हैं, जो पानी की कमी और सूखे की गंभीर समस्या को हल करने के लिए काम करता है।

किरण राव NGO पानी फाउंडेशन की सह-संस्थापक हैं, जो पानी की कमी और सूखे की गंभीर समस्या को हल करने के लिए काम करता है।

2001 में ‘लगान’ की शूटिंग गुजरात के भुज के कुनरिया गांव में हुई थी। तापमान कभी माइनस में गिरता, तो कभी 48 डिग्री तक पहुंच जाता था।

किरण राव का काम सभी कलाकारों को मेकअप, हेयरस्टाइल, कपड़ों से लेकर सेट तक लाना था। किरण रोज सुबह 4 से 4:30 बजे तक सेट पर पहुंच जाती थीं ताकि शूटिंग सही तरीके से शुरू हो सके। यहां तक कि कई बार उन्हें सेट पर एक्टर्स के लिए कॉफी लाने के भी कहा जाता था।

‘लगान’ की शूटिंग को लेकर द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, “सेट पर पहुंचने से पहले मैं वॉकी-टॉकी पर टोस्टर चालू करने के लिए कहती रहती थी। फिल्म में ‘एलिजाबेथ’ का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस रचेल शेली सुबह सबसे पहले टोस्ट चाहती थीं।”

हाल ही में दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा ने बताया, “फिल्म ‘लगान’ के चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर अपूर्व लाखिया थे। अपूर्व ने हॉलीवुड फिल्मों ‘द आइस स्टॉर्म’ और ‘ए परफेक्ट मर्डर’ में भी असिस्टेंट के रूप में काम किया था। आमिर खान उन्हें इंडिया लेकर आए थे। अपूर्व ने फिर ‘लगान’ की टीम में तीन और असिस्टेंट डायरेक्टर्स रीमा कागती, प्रियंवदा नारायणन और किरण राव को शामिल किया।”

अखिलेंद्र मिश्रा के अनुसार, “आजकल प्रोडक्शन का मतलब सिर्फ चीजों को मैनेज करना होता है, लेकिन ‘लगान’ के सेट पर काम एक अलग ही लेवल पर होता था। किरण राव का काम महज कॉलशीट थमाना नहीं था। वे सुनिश्चित करती थीं कि हर एक्टर, खासकर एक्ट्रेसेस, समय पर तैयार हों, उन्हें नाश्ता मिले और वे सेट पर सही समय पर पहुंचें।”

सेट पर अनुशासन का आलम यह था कि अगर कोई कलाकार तैयार होकर सेट पर घूमने निकल जाए, तो किरण और उनकी टीम साफ हिदायत देती थी- “आप अलाउड नहीं हैं। अपने कमरे या मेकअप रूम में इंतजार कीजिए।”

अखिलेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस फिल्म की सफलता का बड़ा श्रेय अपूर्व लाखिया और उनकी टीम किरण, रीमा और प्रिया को जाता है। इन तीनों का काम देखकर हम सभी एक्टर्स उनके फैन थे।

अखिलेंद्र मिश्रा ने फिल्म 'लगान' में अर्जन का किरदार निभाया था।

अखिलेंद्र मिश्रा ने फिल्म ‘लगान’ में अर्जन का किरदार निभाया था।

अखिलेंद्र मिश्रा ने आगे बताया कि गांव में रोजाना की शूटिंग में करीब 1 हजार लोगों की भीड़ होती थी और क्लाइमेक्स सीन में यह संख्या 10 हजार तक पहुंच गई थी। उन हजारों लोगों के कपड़ों, उनकी कन्टीन्यूटी, यहां तक कि उनकी बकरियों तक की कन्टीन्यूटी बनाए रखना किरण और उनकी टीम ने सब कुछ बखूबी संभाला।

‘लगान’ के बाद किरण राव ने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म स्वदेश और मीरा नायर की फिल्म ‘मानसून वेडिंग’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।

डायरेक्टर के तौर पर पहली फिल्म

एक दशक तक सीख, समझ और अनुभव के बाद किरण ने अपनी पहली फिल्म बतौर डायरेक्टर ‘धोबी घाट’ बनाई थी। फिल्म की बात करें तो यह फिल्म मुंबई शहर, अकेलेपन, सपनों और रिश्तों की नर्म परतों के बारे में थी।

‘धोबी घाट’ का वर्ल्ड प्रीमियर सितंबर 2010 में टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ था और यह 21 जनवरी 2011 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 5 करोड़ रुपए की लागत में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। फिल्म की क्रिटिक्स ने भी तारीफ की थी। इस फिल्म को 65वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में लिस्टेड किया गया था।

फिल्म ‘धोबी घाट’ में काम करने वाले एक्टर दानिश हुसैन ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि यह फिल्म उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि किरण राव के विजन और डायरेक्शन की पाठशाला थी।

दानिश के अनुसार, किरण राव ने शूटिंग के हर पहलू में शानदार बैंलेंस बनाए रखा। उन्होंने कहा, “वो कभी ऊंची आवाज में बात नहीं करतीं, लेकिन सेट पर उनकी पकड़ बहुत मजबूत होती थी। उन्हें पता होता था कि फिल्म को कहां ले जाना है।”

एक्टर दानिश हुसैन ने किरण राव की फिल्म ‘धोबी घाट’ में सलीम का किरदार निभाया था।

एक्टर दानिश हुसैन ने किरण राव की फिल्म ‘धोबी घाट’ में सलीम का किरदार निभाया था।

दानिश बताया कि जब उन्होंने ‘धोबी घाट’ में काम किया, तब वे सिनेमा की दुनिया में बिल्कुल नए थे। उस वक्त उन्हें स्क्रीन एक्टिंग की समझ बहुत कम थी, वाइड शॉट्स में कैसे एक्ट करना चाहिए, कैमरे के सामने कितनी ऊर्जा रखनी चाहिए, ये सब वो सीख ही रहे थे।

शूटिंग के दौरान कई बार वे कन्फ्यूज हो जाते थे, लेकिन किरण राव का रवैया बेहद सपोर्टिव था।

दानिश कहते हैं, “किरण समझ गई थीं कि मेरा टेक्निकल सेंस थोड़ा कमजोर है। वे अक्सर कहती थीं, ‘टेंशन मत लो, बस एक्टिंग पर ध्यान दो।’ उनके ये शब्द मुझे तुरंत सहज कर देते थे। मेरा आत्मविश्वास वहीं से बढ़ने लगा।”

दानिश बताते हैं कि हाल ही में जब उन्होंने ‘धोबी घाट’ को 14 साल बाद फिर से देखा, तो वे खुद अपनी परफॉर्मेंस देखकर चकित रह गए।

उन्होंने कहा, “फिल्म में मेरा जो बंबइया लहजा था, वो असल में किरण राव की तैयारी और उनके निर्देशन से आया था।”

आमिर खान और किरण राव का रिश्ता

आमिर खान और किरण राव का रिश्ता एक प्रोफेशनल सहयोग से शुरू होकर फ्रेंडशिप, लव और मैरिज तक पहुंचा। समय के साथ यह रिश्ता परिपक्वता और आपसी सम्मान का उदाहरण बन गया।

दोनों की पहली मुलाकात 2000 में फिल्म लगान के सेट पर हुई थी। उस समय आमिर फिल्म के लीड एक्टर और प्रोड्यूसर थे, जबकि किरण असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रही थीं। हालांकि उस दौरान दोनों का कोई खास रिश्ता नहीं था। वो अच्छे दोस्त भी नहीं थे। बस यूनिट के लोगों की तरह किरण को आमिर जानते थे।

2002 में आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना का तलाक हुआ था। इसके बाद उनकी और किरण की बातचीत शुरू हुई। आमिर उस वक्त अपनी शादी टूटने से काफी सदमे में थे।

एक बार किरण ने उन्हें फोन लगाया और दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बात चली थी। यह फोन कॉल खत्म हुई तब आमिर को महसूस हुआ कि वे काफी खुश हैं। किरण से बात करने के बाद उनको सुकून महसूस हो रहा था। यहां से दोनों के रिलेशनशिप ने सीरियस मोड़ लिया था। धीरे-धीरे बातचीत के बाद उन्होंने डेटिंग शुरू की और शादी से पहले करीब डेढ़ साल तक दोनों साथ रहे थे।

साल 2005 में आमिर और किरण ने मुंबई में सिविल मैरिज की थी। शादी के बाद मुंबई के पंचगनी में 3 दिन का सेलिब्रेशन हुआ था और महेरबाई हाउस नाम के पुराने पारसी बंगले में उनकी शादी का रिसेप्शन हुआ था। जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स दोनों को बधाई देने पहुंचे थे। किरण को मां बनने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए उन्होंने सरोगेसी का फैसला लिया। इसके बाद उनके बेटे आजाद का जन्म हुआ।

किरण और आमिर के बेटे आजाद का जन्म साल 2011 में हुआ था।

किरण और आमिर के बेटे आजाद का जन्म साल 2011 में हुआ था।

वहीं, ANI से बातचीत में किरण राव ने बताया था कि जब उन्होंने अपने माता-पिता को आमिर खान से शादी करने के फैसले के बारे में बताया, तो वे चौंक गए थे।

किरण ने कहा, “वो सच में हैरान रह गए थे। उनकी नजर में मैं बहुत संभावनाओं वाली लड़की थी जो जिंदगी में बहुत कुछ करना चाहती थी। उन्हें डर था कि कहीं आमिर जैसी बड़ी शख्सियत के आगे मैं खो न जाऊं, मेरी अपनी पहचान दब न जाए।”

आमिर की इतनी बड़ी शोहरत के बीच किरण को भी कई बार उस दबाव का एहसास हुआ, लेकिन उन्हें सुकून इस बात से था कि आमिर ने हमेशा उन्हें खुद जैसा रहने दिया। उन्होंने कहा था, “आमिर ने कभी नहीं चाहा कि मैं किसी खास तरीके से रहूं। वो हमेशा खुश रहे कि मैं जैसी हूं, वैसी ही रहूं और यही उनकी सबसे बड़ी खूबी है।”

2021 में 15 साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। अपने संयुक्त बयान में उन्होंने कहा था कि वे कपल के रूप में अलग हो रहे हैं, लेकिन परिवार और सहयोगी के रूप में हमेशा जुड़े रहेंगे। दोनों मिलकर बेटे आजाद की परवरिश कर रहे हैं।

डायरेक्शन में 13 साल बाद की वापसी

किरण राव ने साल 2023 में 13 साल बाद निर्देशन में वापसी की। डायरेक्टर के तौर पर उनकी दूसरी फिल्म ‘लापता लेडीज’ है। फिल्म की बात करें तो यह महिलाओं की पहचान, पितृसत्ता, सामाजिक व्यवस्था और आत्मसम्मान पर केंद्रित है। इस फिल्म की काफी तारीफ हुई। फिल्म ने 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में रिकॉर्ड भी बनाया। 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में इसे बेस्ट फिल्म का पुरस्कार मिला। वहीं, किरण राव को बेस्ट डायरेक्टर का सम्मान भी दिया गया।

फिल्म ‘लापता लेडीज’ की एक्ट्रेस छाया कदम ने डायरेक्टर किरण राव के बारे में दैनिक भास्कर से हाल ही में बातचीत में कहा कि किरण राव का सिनेमा उनके दिल से निकलता है। वो हर छोटे से छोटे डिटेल पर ध्यान देती हैं, ताकि फिल्म का कोई भी सीन गलत मैसेज न दे।

किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' में छाया कदम ने 'मंजू माई' का किरदार निभाया था।

किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ में छाया कदम ने ‘मंजू माई’ का किरदार निभाया था।

छाया ने बताया कि कोरोना काल में शूटिंग के दौरान जब टीम के कई लोग बीमार पड़े, तो किरण ने खुद कैमरा और डायरेक्शन दोनों संभाले। एक पल के लिए भी उनके चेहरे पर शिकन नहीं आई। उन्होंने हम सबको हिम्मत दी।

छाया ने आगे कहा कि किरण जी इंसानियत में यकीन रखती हैं। अगर कोई जूनियर आर्टिस्ट ठंड में खड़ा होता है, तो वो जाकर कहेंगी – ‘भाई, स्वेटर पहन लो।’

……………………..

बॉलीवुड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

शाहरुख@60; मां के सपने के लिए बने एक्टर:हेमा मालिनी ने कहा बदसूरत, पहली कमाई थी 50 रुपए, आज हैं दुनिया के सबसे अमीर एक्टर

दिल्ली का एक लड़का, जिसका सपना था कि वह आर्मी में जाए और देश की सेवा करे। खेल-कूद में भी वह आगे था और अपनी कॉलेज की हॉकी टीम का कप्तान था, लेकिन एक दिन अचानक उसे चोट लग गई और उसके बाद उसका स्पोर्ट्स करियर खत्म हो गया।। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Tags: AamirAamir Khan WifeBirthdayFactsInterestingKhanKiranKiran RaoKiran Rao And Aamir KhanKiran Rao Award Winning MovieKiran Rao BirthdayKiran Rao Movies ListKiran Rao Net WorthLaapataaLadiesRaowifeआमरककफकरणथपरपरटसपलईबकरयबतबनयरकरडरव52लगनलडजलपतशदससटसनकरसभलहएहरन
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
Jio IPO बन सकता है भारत की डिजिटल ग्रोथ का नया चेहरा, 5G, हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड और AI पर टिका कंपनी का भविष्य

Jio IPO बन सकता है भारत की डिजिटल ग्रोथ का नया चेहरा, 5G, हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड और AI पर टिका कंपनी का भविष्य

October 19, 2026
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे:दो हमलावरों की CCTV फोटो सामने आई, मुंबई के स्टेशन से बाइक बरामद

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे:दो हमलावरों की CCTV फोटो सामने आई, मुंबई के स्टेशन से बाइक बरामद

October 19, 2026
यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत 13 राज्यों में आज बंद रहेंगे बैंक; घर से निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत 13 राज्यों में आज बंद रहेंगे बैंक; घर से निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

October 19, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In