
कर्नाटक की राजनीति
डी के शिवकुमार से मुलाकात के बाद सीएम सिद्दारमैया का बयान, बोले-असेम्बली में सरकार की रणनीति और केंद्र के कार्यक्रमों को लेकर फंड कैसे लिया जाए उस पर बात करेंगे। 8 तारीख को दिल्ली जाकर सभी MP से बात करेंगे केंद्र की फंडिंग को लेकर और अगर मौका मिला तो हाई कमान से भी मुलाकात करेंगे। मैं नॉन वेज हूं वो वेज हैं मैंने वेज खिलाया उन्होंने देसी मुर्गी खिलाई, राहुल गांधी और हाई कमान जो फैसला करेगा वो मानेंगे। हम हमेशा भाई हैं एक पार्टी में हैं एक सिद्धान्त मानते हैं साथ हैं साथ रहेंगे। हमने ब्रेक फास्ट पर कोई चर्चा नहीं की, इसके बाद एसेम्बली सेशन, 8 दिसम्बर से शुरू हो रहा है, हमको क्या रणनीति बनानी है, इसपर बात की।
कर्नाटक के MP से मीटिंग से मिलने पर चर्चा की 8 दिसम्बर को हम MP से मिलेंगे किसान, लोगों की समस्याओं के बारे में चर्चा करेंगे, यही फैसला हुआ है। मेरे घर पर जो मीटिंग हुई उसमें फैसला किया गया कि हाई कमान राहुल सोनिया खरगे जो भी फैसला करेंगे मानेंगे। अगर हाई कमान बुलाएंगे तो जाएंगे।
DK के शिवकुमार ने कहा, पहले मैंने ही बुलाया था लेकिन CM ने कहा तुम पहले आओ मैं गया आज वो आये मैसुरु स्टाइल ब्रेकफॉस्ट खिलाया। एमएलसी, असेम्बली, पार्टी और सरकार को लेकर विभिन्न बातों पर चर्चा हुई, जो भी विपक्ष मुद्दा उठाएगा हम उसको काउंटर करेंगे। 8 को दिल्ली जाकर वापस आयेंगे, MP से मिलेंगे फंड को लेकर MP को जिम्मेदारी दी जाएगी। विपक्ष के नेताओं को भी साथ लेकर जाएंगे
अब तक कुर्सी पर खींचतान पर कुछ नहीं बोला है CM ने, असेम्बली में सरकार की रणनीति और केंद्र के कार्यक्रमों को लेकर फंड कैसे लिया जाए उस पर बात करेंगे। 8 तारीख को दिल्ली जाकर सभी MP से बात करेंगे केंद्र की फंडिंग को लेकर अगर मौका मिला तो हाई कमान से भी मुलाकात करेंगे। हमारे सभी MLA एकजुट हैं, हम सभी एक जुट होकर चुनाव फेस करेंगे। अगर वो बुलाएंगे तो हम जायेगें। हममें कोई मतभेद नहीं है, हम एकजुट हैं, साथ में सरकार चलाएंगे आगे भी सरकार बनाएंगे
कर्नाटक के CM और उनके डिप्टी DK शिवकुमार के बीच आज हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग पर BJP MP बसवराज बोम्मई ने कहा, “यह तो बस एक टीज़र है, कांग्रेस की हालत दिखाने वाली पूरी पिक्चर जल्द ही सामने आएगी…अगर CM और डिप्टी CM ब्रेकफास्ट मीटिंग में बिज़ी रहेंगे, तो वे लोगों की भलाई के लिए कब काम करेंगे? ‘कर्नाटक का नाटक’ जल्द खत्म होना चाहिए…(कांग्रेस का) हाईकमान कहाँ है? यह एक फैमिली मैटर है।”





































