
निलंबित वकील राकेश किशोर पर हमला।
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में मंगलवार को काफी हंगामा देखने को मिला। निलंबित वकील राकेश किशोर के ऊपर हमला हो गया है। बता दें कि राकेश किशोर वही वकील हैं जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई के ऊपर जूता फेंका था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें राकेश किशोर के साथ मारपीट हो रही है।
राकेश किशोर ने क्या बताया?
कड़कड़डूमा कोर्ट घटना को लेकर निलंबित वकील राकेश किशोर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि उन पर मंगलवार को (कड़कड़डूमा कोर्ट में) 100-150 लोगों ने चप्पलों से हमला किया। उन्होंने बताया- “जब वो लोग मुझे मार रहे थे तो मैंने उनसे पूछा कि वो ऐसा क्यों कर रहे हैं। उन्होंने जवाब दिया कि ऐसा तत्कालीन सीजेआई गवई के साथ हुई घटना के कारण हुआ। उन्होंने सनातन धर्म का भी अपमान किया है।”






































