
पीएम मोदी और अमित शाह
नई दिल्ली: लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को दमदार भाषण दिया। उनके इस भाषण की पीएम मोदी ने भी तारीफ की है। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “गृह मंत्री अमित शाह का भाषण उत्कृष्ट था। उन्होंने ठोस तथ्यों के साथ हमारी चुनावी प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं, हमारे लोकतंत्र की शक्ति को उजागर किया और विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश भी किया।”







































