• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, February 26, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    South Africa का 'Mini-IPL' बनी SA20 लीग, क्रिकेट में सफलता के साथ टूरिज्म भी बूम पर

    South Africa का 'Mini-IPL' बनी SA20 लीग, क्रिकेट में सफलता के साथ टूरिज्म भी बूम पर

    हाइवे पर ड्राइविंग का मजा होगा दोगुना! अब एक क्लिक पर मिलेगी पेट्रोल, फूड प्वाइंट और रूट की सारी जानकारी

    हाइवे पर ड्राइविंग का मजा होगा दोगुना! अब एक क्लिक पर मिलेगी पेट्रोल, फूड प्वाइंट और रूट की सारी जानकारी

    India vs Zimbabwe । सेमीफाइनल की रेस, क्या आज जिम्बाब्वे को हराकर वापसी कर पाएगा भारत? । T20 World Cup 2026

    India vs Zimbabwe । सेमीफाइनल की रेस, क्या आज जिम्बाब्वे को हराकर वापसी कर पाएगा भारत? । T20 World Cup 2026

    38 मिनट में नोएडा से गुरुग्राम! दिल्ली-मेरठ के बाद अब 3 नए शहरों को जोड़ेगी नमो भारत

    38 मिनट में नोएडा से गुरुग्राम! दिल्ली-मेरठ के बाद अब 3 नए शहरों को जोड़ेगी नमो भारत

    Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट

    Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट

    SIP में हर महीने ₹5,000 जमा करें तो 20 साल में कितना फंड होगा तैयार, देखें कैलकुलेशन

    SIP में हर महीने ₹5,000 जमा करें तो 20 साल में कितना फंड होगा तैयार, देखें कैलकुलेशन

    शेयर बाजार में दमदार शुरुआत: निफ्टी 25,500 के ऊपर, सेंसेक्स में उछाल; जानिए आज किन स्टॉक्स में मच सकती है हलचल

    शेयर बाजार में दमदार शुरुआत: निफ्टी 25,500 के ऊपर, सेंसेक्स में उछाल; जानिए आज किन स्टॉक्स में मच सकती है हलचल

    T20 World Cup: Rachin Ravindra का ऑलराउंड तूफान, Sri Lanka को रौंदकर NZ सेमीफाइनल के करीब

    T20 World Cup: Rachin Ravindra का ऑलराउंड तूफान, Sri Lanka को रौंदकर NZ सेमीफाइनल के करीब

    Wife के साथ मिलकर डाकघर में खोलें खाता, सरकारी गारंटी के साथ हर महीने होगी बंपर कमाई

    Wife के साथ मिलकर डाकघर में खोलें खाता, सरकारी गारंटी के साथ हर महीने होगी बंपर कमाई

    SBI में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹42,524 का फिक्स ब्याज, चेक करें स्कीम की डिटेल्स

    SBI में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹42,524 का फिक्स ब्याज, चेक करें स्कीम की डिटेल्स

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    हाइवे पर ड्राइविंग का मजा होगा दोगुना! अब एक क्लिक पर मिलेगी पेट्रोल, फूड प्वाइंट और रूट की सारी जानकारी

    हाइवे पर ड्राइविंग का मजा होगा दोगुना! अब एक क्लिक पर मिलेगी पेट्रोल, फूड प्वाइंट और रूट की सारी जानकारी

    google ais lyria 3 turns text into music tracks

    google ais lyria 3 turns text into music tracks

    38 मिनट में नोएडा से गुरुग्राम! दिल्ली-मेरठ के बाद अब 3 नए शहरों को जोड़ेगी नमो भारत

    38 मिनट में नोएडा से गुरुग्राम! दिल्ली-मेरठ के बाद अब 3 नए शहरों को जोड़ेगी नमो भारत

    Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट

    Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट

    SIP में हर महीने ₹5,000 जमा करें तो 20 साल में कितना फंड होगा तैयार, देखें कैलकुलेशन

    SIP में हर महीने ₹5,000 जमा करें तो 20 साल में कितना फंड होगा तैयार, देखें कैलकुलेशन

    शेयर बाजार में दमदार शुरुआत: निफ्टी 25,500 के ऊपर, सेंसेक्स में उछाल; जानिए आज किन स्टॉक्स में मच सकती है हलचल

    शेयर बाजार में दमदार शुरुआत: निफ्टी 25,500 के ऊपर, सेंसेक्स में उछाल; जानिए आज किन स्टॉक्स में मच सकती है हलचल

    Wife के साथ मिलकर डाकघर में खोलें खाता, सरकारी गारंटी के साथ हर महीने होगी बंपर कमाई

    Wife के साथ मिलकर डाकघर में खोलें खाता, सरकारी गारंटी के साथ हर महीने होगी बंपर कमाई

    SBI में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹42,524 का फिक्स ब्याज, चेक करें स्कीम की डिटेल्स

    SBI में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹42,524 का फिक्स ब्याज, चेक करें स्कीम की डिटेल्स

    AI के डर से IT शेयरों में हाहाकार! फरवरी में LIC को ₹38,000 करोड़ और म्यूचुअल फंड्स को ₹63,000 करोड़ का झटका

    AI के डर से IT शेयरों में हाहाकार! फरवरी में LIC को ₹38,000 करोड़ और म्यूचुअल फंड्स को ₹63,000 करोड़ का झटका

    भारत के रईसों को पसंद नहीं आ रहा अपना देश? हजारों करोड़पतियों ने छोड़ा वतन; रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

    भारत के रईसों को पसंद नहीं आ रहा अपना देश? हजारों करोड़पतियों ने छोड़ा वतन; रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    South Africa का 'Mini-IPL' बनी SA20 लीग, क्रिकेट में सफलता के साथ टूरिज्म भी बूम पर

    South Africa का 'Mini-IPL' बनी SA20 लीग, क्रिकेट में सफलता के साथ टूरिज्म भी बूम पर

    सेलिब्रिटी शेफ ने DM-SSP की पत्नी को खाना बनाना सिखाया:पहली नौकरी में होटल खाली रहता था; तभी से ट्रेनिंग देते हुए खाना-खजाना का सफर शुरू हुआ

    सेलिब्रिटी शेफ ने DM-SSP की पत्नी को खाना बनाना सिखाया:पहली नौकरी में होटल खाली रहता था; तभी से ट्रेनिंग देते हुए खाना-खजाना का सफर शुरू हुआ

    India vs Zimbabwe । सेमीफाइनल की रेस, क्या आज जिम्बाब्वे को हराकर वापसी कर पाएगा भारत? । T20 World Cup 2026

    India vs Zimbabwe । सेमीफाइनल की रेस, क्या आज जिम्बाब्वे को हराकर वापसी कर पाएगा भारत? । T20 World Cup 2026

    ‘भूत बंगला’ का पहला गाना ‘रामजी आके भला करेंगे’ रिलीज:अक्षय कुमार क्लासिक कॉमिक अंदाज में नजर आए; गाने में हाई-एनर्जी विजुअल्स, भूतिया माहौल दिखा

    'फैमिली एंटरटेनमेंट के लिए सही समय':एकता कपूर ने धुरंधर 2 और टॉक्सिक के तीन हफ्तों बाद ‘भूत बंगला’ रिलीज करने पर प्रतिक्रिया दी

    'फैमिली में कोई नेगेटिविटी नहीं है':हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन के बाद परिवार में तनाव की अफवाहों को किया खारिज

    'फैमिली में कोई नेगेटिविटी नहीं है':हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन के बाद परिवार में तनाव की अफवाहों को किया खारिज

    Akshara Singh Slams Pawan Singh

    Akshara Singh Slams Pawan Singh

    T20 World Cup: Rachin Ravindra का ऑलराउंड तूफान, Sri Lanka को रौंदकर NZ सेमीफाइनल के करीब

    T20 World Cup: Rachin Ravindra का ऑलराउंड तूफान, Sri Lanka को रौंदकर NZ सेमीफाइनल के करीब

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel

    Rajat Sharma’s Blog | इज़राइल में मोदी: पाकिस्तान क्यों घबराया?

    ‘चुनाव खर्च की सीमा तय हो’, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया, मांगा जवाब

    ‘चुनाव खर्च की सीमा तय हो’, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया, मांगा जवाब

    शिमला के SP के सामने डटे रहने वाले दिल्ली पुलिस के ACP राहुल विक्रम कौन हैं? हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामे के बावजूद नहीं मानी हार

    शिमला के SP के सामने डटे रहने वाले दिल्ली पुलिस के ACP राहुल विक्रम कौन हैं? हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामे के बावजूद नहीं मानी हार

    NCERT की किताब में न्यायपालिका विरोधी कंटेंट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI बोले- यह एक साजिश हो सकती है

    NCERT की किताब में न्यायपालिका विरोधी कंटेंट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI बोले- यह एक साजिश हो सकती है

    ‘Mummy I Love You’, प्यार में हारी 21 साल की Youtuber ने मां को भेजा मैसेज, फिर कर लिया सुसाइड

    ‘Mummy I Love You’, प्यार में हारी 21 साल की Youtuber ने मां को भेजा मैसेज, फिर कर लिया सुसाइड

    BJP का बड़ा आरोप- “AI समिट को बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने इन्फ्लुएंसर्स को दिए पैसे के ऑफर्स”, साजिश के कई VIDEO आए सामने

    BJP का बड़ा आरोप- “AI समिट को बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने इन्फ्लुएंसर्स को दिए पैसे के ऑफर्स”, साजिश के कई VIDEO आए सामने

    “आप टोल क्यों वसूल रहे हैं?”, नितिन गडकरी ने दिल्ली में वाहनों पर लगने वाले ग्रीन टैक्स पर उठाए सवाल

    “आप टोल क्यों वसूल रहे हैं?”, नितिन गडकरी ने दिल्ली में वाहनों पर लगने वाले ग्रीन टैक्स पर उठाए सवाल

    100 में से 101-105 नंबर कैसे? रिजल्ट देख चौंक गए सोनपुर कॉलेज के स्टूडेंट्स, सामने आई मार्कशीट

    100 में से 101-105 नंबर कैसे? रिजल्ट देख चौंक गए सोनपुर कॉलेज के स्टूडेंट्स, सामने आई मार्कशीट

    शिमला में बीच हाईवे पर क्यों भिड़ी दिल्ली और हिमाचल की पुलिस? ऐसे शुरू हुई टकराव की कहानी

    शिमला में बीच हाईवे पर क्यों भिड़ी दिल्ली और हिमाचल की पुलिस? ऐसे शुरू हुई टकराव की कहानी

    ‘अनजाने में गलती हुई, कक्षा आठ की पाठ्यपुस्तक फिर से लिखी जाएगी’, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने माफी मांगी

    ‘अनजाने में गलती हुई, कक्षा आठ की पाठ्यपुस्तक फिर से लिखी जाएगी’, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने माफी मांगी

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Blog

अटल जी की स्मृति में हुआ ‘अटल संस्मरण’ का विमोचन, रजत शर्मा ने साझा किए भावुक निजी अनुभव

by krutikadalvibiz
December 17, 2025
in Blog, Lifestyle
250 2
0
अटल जी की स्मृति में हुआ ‘अटल संस्मरण’ का विमोचन, रजत शर्मा ने साझा किए भावुक निजी अनुभव
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Rajat Sharma, Atal Bihari Vajpayee, Atal Sansmaran book launch- India TV Hindi
Image Source : REPORTER’S INPUT
कार्यक्रम के दौरान इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा।

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अशोक टंडन द्वारा लिखित किताब ‘अटल संस्मरण’ का प्रकाशन समारोह बुधवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर रजत शर्मा ने अटल जी के साथ अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। रजत शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, ‘यह हमारा सौभाग्य है कि आज इस मंच पर दो ऐसे व्यक्ति आसीन हैं, नितिन गडकरी और अशोक टंडन, जो कि अटल जी के बहुत प्रिय थे। इस सभागार में मैं कितने सारे चेहरे देख सकता हूं जो अटल जी को प्यार करते थे और जिन्हें अटल जी प्यार करते थे। यह बताने की कोई आवश्यकता नहीं है कि अटल जी के जीवन में इतने रंग थे कि उन्हें किसी किताब में संकलित करना, किसी फिल्म में दिखा पाना, किसी एक इंटरव्यू में उनके व्यक्तित्व को रख पाना यह असंभव कार्य था। फिर भी अशोक टंडन ने प्रयास किया है। अशोक टंडन को अटल जी को नजदीक से देखने, जानने और पहचानने का मौका मिला। मैं दो-तीन संस्मरण आपके साथ साझा करना चाहता हूं।’

छात्र जीवन में हुआ था अटल जी से पहला परिचय

रजत शर्मा ने अपना पहला संस्मरण साझा करते हुए बताया, ‘अटल जी से मेरा पहला परिचय छात्र जीवन के दौरान हुआ था। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ में मैं महामंत्री था। विजय गोयल अध्यक्ष थे। उस समय अटल जी से मिलना होता था, बातचीत होती थी। लेकिन सबसे इंटरेस्टिंग अनुभव हुआ तब जब दौलत राम कॉलेज में उन्हें छात्र संघ के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए बुलाया गया। उनकी बेटी नमिता भट्टाचार्य जनरल सेक्रेटरी थी और मुझे उस कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए बुलाया गया था। मंच पर बैठे अटल जी ने पूछा कि यह दौलत राम कॉलेज कैसा कॉलेज है, तो मैंने कहा कि इसको बहनों का कॉलेज कहते हैं। मैंने अपने भाषण में कहा कि जब वह विदेश मंत्री थे तो कहा कि हमारे देश का जो टैलेंट है, उसको यहां मौका नहीं मिलता है। इंजीनियर को, डॉक्टर को, हमारा टैलेंट बाहर जा रहा है। विदेश मंत्री को कुछ करना चाहिए। जब अटल जी खड़े हुए बोले तो उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल साहिबा, छात्र संघ के महामंत्री कह रहे थे कि यह बहनों का कॉलेज है। आप सोचिए कि मेरा क्या हाल हुआ होगा। उन लड़कियों के कॉलेज में जहां मैं पॉपुलर था, जहां से मुझे वोट मिले थे। फिर दूसरी बात उन्होंने यह कही कि महामंत्री जी कह रहे थे कि हमारे इंजीनियर बाहर जा रहे हैं, हमारे डॉक्टर बाहर जा रहे हैं। मैं इनको बताना चाहता हूं कि चिंता मत करिए कुछ लोग इस देश को भरने के लिए लगे हुए हैं। उस दिन मुझे पता चला कि अटल जी को कोई तैयारी करने की जरूरत नहीं होती थी। उनकी जिह्वा पर सरस्वती विराजमान थी। उनकी छोटी-छोटी बातों में कितनी बड़ी बात कह देते थे।’

सुपरहिट हुआ था अटल जी के साथ ‘आप की अदालत’ शो

एक अन्य संस्मरण साझा करते हुए रजत शर्मा ने कहा, ‘बहुत सारे संस्मरण इस दौरान रहे। लेकिन सबसे बड़ा अटल जी की उदारता का उदाहरण मैंने देखा जब मैंने उनके साथ ‘आपकी अदालत’ का कार्यक्रम रिकॉर्ड किया। ‘आपकी अदालत’ में अटल जी को लाना बड़ा मुश्किल काम था। जब वह कार्यक्रम में आए उसके बाद चुनाव हुआ, अटल जी 13 दिन प्रधानमंत्री रहे। फिर सरकार गिर गई। वह कार्यक्रम बहुत सुपरहिट था। जहां भी जाते थे लोग उसकी चर्चा करते थे, क्योंकि अटल जी की वाक्पटुता ऐसी थी, जिस तरह से उन्होंने सवालों के जवाब दिए थे। मैंने उनसे पहला सवाल पूछा कि अटल जी आप कवि भी हैं और राजनीति में भी हैं, आप कुंवारे हैं और परिवार के साथ रहते हैं। इतने सारे विरोधाभास तो उन्होंने कहा कि हमारे माता-पिता ने हमारा नाम ही ऐसा रखा था, हम अटल भी हैं और बिहारी भी हैं। जब नाम में विरोधाभास है तो काम में तो होगा ही। लेकिन बड़ी बात तब जब वह प्रधानमंत्री नहीं थे। मॉरीशस के प्रधानमंत्री के लिए देवेगौड़ा ने डिनर दिया था। उन्होंने वहां मुझे देखा और कहा कि आप हाजिर होइए, मैंने कहा कि मैं समझा नहीं। मुझे लगा कि मैंने कुछ उल्टे-सीधे सवाल पूछे थे। कार्यक्रम में यह भी पूछा था कि आपके चेहरे की लाली का राज क्या है, तो मुझे लगा कि थोड़ी डांट लगाएंगे।’

‘आप की अदालत’ को लेकर अटल जी ने रजत शर्मा से क्या कहा?

रजत शर्मा ने आगे कहा, ‘तो मैं टाइम लेकर गया और जैसा उनका स्वभाव था, थोड़ी देर शांत बैठे रहे और फिर उन्होंने कहा कि हम आपसे आज कुछ कहना चाहते हैं और आज आप बोलेंगे नहीं हमारी बात को सुनेंगे। मैंने कहा कि अटल जी आप बड़े हैं आप कुछ भी कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि नहीं, हमारे दिल पर एक बोझ है उसे उतारना चाहते हैं। हम आपसे तीन बातें कहना चाहते हैं। पहली बात हमारे प्रधानमंत्री बनने की प्रक्रिया ‘आपकी अदालत’ कार्यक्रम से शुरू हुई। यह मेरे लिए इतनी बड़ी बात है कि मैं सुनकर सन्नाटे में आ गया और मैंने कहा कि अटल जी आपकी 50 साल की तपस्या है। उन्होंने कहा कि नहीं इस कार्यक्रम के बाद हमने लोगों की आंखों में परिवर्तन देखा। दूसरी बात हम आपसे कहना चाहते हैं कि हम क्षमा प्रार्थी हैं कि हम 13 दिन प्रधानमंत्री रहे और आपसे मिले नहीं। और बात उनकी उदारता देखिए कि उन्होंने हाथ बढ़ाया और कहा कि हम आपसे मित्रता करना चाहते हैं। उसके बाद मैं तीन-चार दिन तक सो नहीं पाया। वह बात कान में लगातार गूंजती थी। क्योंकि आमने-सामने की बातचीत थी इसलिए मैं किसी से शेयर नहीं कर सकता था। मैं किसी से कह नहीं सकता था और बरसों तक यह बात मैंने दिल में छुपा कर रखी। मैं तब इसको पब्लिकली शेयर किया जब 2014 में जब मोदी को ‘आपकी अदालत’ में बुलाना मुश्किल हो रहा था। मैं उनको ‘आपकी अदालत’ में बुलाने के लिए अहमदाबाद गया, तो उन्होंने कहा कि पंडित जी ‘आपकी अदालत’ में तो आना पड़ेगा। मैंने कहा कि पड़ेगा? यह तो आपकी डिक्शनरी में नहीं होता लेकिन पड़ेगा क्यों, तो उन्होंने कहा कि मैं अटल जी के साथ बैठा था और तब आपकी चर्चा हो रही थी उन्होंने बताया कि हमारी प्रधानमंत्री बनने की प्रक्रिया ‘आपकी अदालत’ कार्यक्रम से शुरू हुई थी। हमने लोगों की आंखों में परिवर्तन देखा था। एकदम वही सेंटेंस थे जो अटल जी ने मुझे बोले थे। उसके बाद मुझे लाइसेंस मिला कि मैं इसको बाकी लोगों के साथ शेयर करूं। मुझे लगता है कि आज से बेहतर और अवसर कोई नहीं हो सकता था।’

Rajat Sharma, Atal Bihari Vajpayee, Atal Sansmaran book launch

Image Source : REPORTER’S INPUT

‘अटल संस्मरण’ का विमोचन करते रजत शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी।

जब ऋषिकेश मुखर्जी से मिलने जाना चाहते थे अटल जी

एक और घटना का जिक्र करते हुए रजत शर्मा ने कहा, ‘तीसरी बात जब वह प्रधानमंत्री थे तो छुट्टी के लिए मनाली जाते थे और चूंकि उनसे एक ऐसा संबंध हो गया था कि छुट्टी में मैं और मेरे परिवार के लोग उनके साथ जाते थे और कोई उनके साथ नहीं रहता था। शाम के समय हम लोग वॉक करते थे। एक दिन मैंने कहा कि अटल जी आज शाम को मैं आपके साथ वॉक पर नहीं रहूंगा तो उन्होंने पूछा क्यों, मैंने कहा कि ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म शूट कर रहे हैं, दादा से मेरे अच्छे संबंध हैं उनसे मिलने जाऊंगा। उन्होंने कहा कि हम भी चलेंगे तो मैंने कहा कि आप प्रधानमंत्री हैं। मैंने कहा कि मैं मिलकर आता हूं। मैंने दादा को बताया कि अटल जी यहां पर हैं और आपसे मिलना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि नहीं वह नहीं आएंगे मैं जाऊंगा। मैंने कहा कि मैं क्या कहूं, ऋषिकेश मुखर्जी का कहना था कि काश मेरे भीतर शंकर जैसी शक्ति होती मैं उनको बाहों में भर लेता सारे संकट मुझ पर आ जाते, सारे विष मेरे अंदर होते और सारा अमृत अटल जी को मिल जाता। जब मैं वापस आया तो वह टहल रहे थे तो मैं उनको पूरी बात बताई तो वह बोले वह मुझे अच्छा आदमी मानते हैं, मैंने कहा कि इन बातों से लगता है कि केवल अच्छा आदमी नहीं मानते हैं बल्कि आपके लिए उनके मन में श्रद्धा है।’

प्रधानमंत्री पद से क्यों निकलना चाहते थे अटल जी?

रजत शर्मा ने आगे कहा, ‘अटल जी थोड़ी देर चलते रहे फिर रुके, 5 मिनट बाद बोले आपका क्या ख्याल है, मैंने पूछा कि किस बारे में, तो बोले इसमें से निकल जाएं? मैं पूछा पर किससे निकल जाएं। बोले इस प्रधानमंत्री पद से। मैंने कहा कि अचानक कैसे ख्याल आया। जब तक ऋषिकेश मुखर्जी जैसे लोग मुझे अच्छा समझते हैं यह ठीक है लेकिन काजल की कोठरी है कब दाग लग जाए। कोई आदमी अपनी प्रशंसा को किस लेवल पर जाकर सोच सकता है। यह उसकी पराकाष्ठा थी। ऐसे कितने सारे इंसिडेंट हैं, जो मैं बता सकता हूं और रात भर दिन भर वह इंसिडेंट कभी खत्म नहीं होंगे। एक अंतिम बात कह कर मैं अपनी बात खत्म करूंगा कैसे उनके सान्निध्य से छोटी-छोटी बातें सुनकर सीखने का अवसर मिलता था और मेरा सबसे बड़ा सौभाग्य यह है कि उनकी आत्मीयता के कारण उनकी उदारता के कारण बहुत कुछ सीखने को मिला। एक दिन मैंने उनसे कहा कि अटल जी मुझे आपसे बोलने की कला सीखनी है, क्योंकि सदी में आपसे अच्छा वक्ता कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि देखिए साहब अगर हमसे कुछ सीखना है तो बोलने की कला मत सीखिए कुछ सीखना है तो यह सीखें कि चुप कहां रहना है। यह वाक्य जीवन में बहुत काम आया। मैंने सीखा कि चुप कहां रहना है और जीवन में आगे बढ़ने में सफल होने में बहुत मदद मिली। इसके लिए मैं अटल जी की जितनी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।’

गडकरी ने भी व्यक्त किए अपने विचार

कार्यक्रम में मौजूद नितिन गडकरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, ‘अटल जी के जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रकाशित ‘अटल संस्मरण’ पुस्तक में अशोक टंडन ने अटल जी के साथ के अपने अनुभव कथन किए हैं। लोकतंत्र में एक परिपूर्ण राजनेता का आदर्श उदाहरण अटल जी थे। उनकी राजनीतिक विरासत में उनका कार्य, कर्तृत्व और नेतृत्व इनके साथ उनका व्यक्तिगत आचरण भी आदर्श था। इस पुस्तक में टंडन ने कथन किए हुए अनुभव आने वाली पीढ़ियों को राजनीतिक मार्गदर्शन और प्रेरणा देंगे।’

अशोक टंडन ने अटल जी को यूं किया याद

इस मौके पर अशोक टंडन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, ‘आज से 25 वर्ष पहले नितिन गडकरी दिल्ली आए और दूरगामी योजना लेकर आये थे। कद्दावार नेता शरद पवार का महाराष्ट्र में कार्यक्रम था । प्रमोद महाजन ने अटल जी से कहा कि आपको वहां नहीं जाना चाहिए। लेकिन कार्यक्रम के दिन अटल जी बोले कि कार्यक्रम में जाऊंगा। अटल जी गए, कार्यक्रम में 30 मिनट रहे लेकिन भाषण नहीं दिया। हैदराबाद में कार्यकरणी की बैठक थी। गर्मी के महीने में चुनाव होना था। 2004 में जल्दी चुनाव कराने का निर्णय हुआ था। तब अटल जी ने कहा था कि मैं चाहता तो मना कर सकता था, लेकिन अगर चुनाव हार गए तो कहा जाएगा कि 6 माह के प्रधानमंत्री के कार्यकाल के लिए चुनाव नही कराया गया। कुछ लोगों को लगता है कि लोकतंत्र खतरे में है,  लेकिन भारत में संसदीय लोकतंत्र सुरक्षित है।’

Latest India News

Tags: Aap Ki AdalatAshok Tandon bookatal bihari vajpayeeAtal Bihari Vajpayee and Rajat SharmaAtal birth centenaryAtal Ji legacyAtal Sansmaran book launchformer Prime Minister VajpayeeIndian politicsNitin Gadkari speechRajat SharmaRajat Sharma memoriesअटलअनभवककएजननजभवकमरजतवमचनशरमसझसमतससमरणहआ
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Dr. Komal Shah Honoured with the Prestigious Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Award 2025

Dr. Komal Shah Honoured with the Prestigious Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Award 2025

August 19, 2025
A Global Win with Tamil Pride: Jiboombaa Honoured as Fastest Growing Influencer at Global Influencer Awards 2025

A Global Win with Tamil Pride: Jiboombaa Honoured as Fastest Growing Influencer at Global Influencer Awards 2025

January 6, 2026
नवघर पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में चोरी का मामला सुलझा, सोने का मंगलसूत्र बरामद

नवघर पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में चोरी का मामला सुलझा, सोने का मंगलसूत्र बरामद

December 24, 2025

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Rajat Sharma’s Blog | इज़राइल में मोदी: पाकिस्तान क्यों घबराया?

February 26, 2026
‘चुनाव खर्च की सीमा तय हो’, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया, मांगा जवाब

‘चुनाव खर्च की सीमा तय हो’, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया, मांगा जवाब

February 26, 2026
South Africa का 'Mini-IPL' बनी SA20 लीग, क्रिकेट में सफलता के साथ टूरिज्म भी बूम पर

South Africa का 'Mini-IPL' बनी SA20 लीग, क्रिकेट में सफलता के साथ टूरिज्म भी बूम पर

February 26, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In