• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 22, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    अदाणी ग्रुप की 5 कंपनियों का SEBI के साथ सेटलमेंट, हिंडनबर्ग रिपोर्ट से जुड़े मामले में ₹1.51 करोड़ में समझौता

    अदाणी ग्रुप की 5 कंपनियों का SEBI के साथ सेटलमेंट, हिंडनबर्ग रिपोर्ट से जुड़े मामले में ₹1.51 करोड़ में समझौता

    छोटे शहरों से बढ़ेगा एक्सपोर्ट, पीयूष गोयल तैयार करेंगे 1000 लोगों की टीम, क्षेत्रीय भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग

    छोटे शहरों से बढ़ेगा एक्सपोर्ट, पीयूष गोयल तैयार करेंगे 1000 लोगों की टीम, क्षेत्रीय भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग

    PPF, सुकन्या समृद्धि समेत कई सरकारी योजनाओं की बदलेगीं ब्याज दरें? 30 सितंबर को सरकार करेगी फैसला

    PPF, सुकन्या समृद्धि समेत कई सरकारी योजनाओं की बदलेगीं ब्याज दरें? 30 सितंबर को सरकार करेगी फैसला

    SpiceJet की बढ़ी मुश्किलें, बार-बार फ्लाइट लेट होने पर DGCA ने शुरू की स्क्रूटनी

    SpiceJet की बढ़ी मुश्किलें, बार-बार फ्लाइट लेट होने पर DGCA ने शुरू की स्क्रूटनी

    बुलेट ट्रेन को लेकर अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान, दिसंबर में सूरत-वापी सेक्शन होगा पूरा; अप्रैल-मई में पटरियों पर दौड़ेगी ट्रेन

    बुलेट ट्रेन को लेकर अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान, दिसंबर में सूरत-वापी सेक्शन होगा पूरा; अप्रैल-मई में पटरियों पर दौड़ेगी ट्रेन

    shafali verma surpasses laura wolvaardt in asian games 2026 final against sri lanka

    shafali verma surpasses laura wolvaardt in asian games 2026 final against sri lanka

    28 सितंबर से 3 दिन बैंक हड़ताल: SBI, PNB समेत इन बैंकों ने जारी की एडवाइजरी, जानें किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?

    28 सितंबर से 3 दिन बैंक हड़ताल: SBI, PNB समेत इन बैंकों ने जारी की एडवाइजरी, जानें किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?

    india defend lowest t20i total against japan after umpire drama

    india defend lowest t20i total against japan after umpire drama

    रेलवे ने 13 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, स्टेशन पहुंचने से पहले जान लें नया शेड्यूल

    रेलवे ने 13 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, स्टेशन पहुंचने से पहले जान लें नया शेड्यूल

    Mark Wood ने International Cricket को कहा अलविदा, England के लिए 146 मैचों में लिए 253 विकेट

    Mark Wood ने International Cricket को कहा अलविदा, England के लिए 146 मैचों में लिए 253 विकेट

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    Indian Bank में 555 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, सीनियर सिटीजन के लिए क्या हैं दरें

    Indian Bank में 555 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, सीनियर सिटीजन के लिए क्या हैं दरें

    फेस्टिव सीजन में फ्लाइट किराये पर कैप नहीं लगाएगी सरकार, फेयर सामान्य रखने के लिए एयरलाइंस को देंगे सलाह: नायडू

    फेस्टिव सीजन में फ्लाइट किराये पर कैप नहीं लगाएगी सरकार, फेयर सामान्य रखने के लिए एयरलाइंस को देंगे सलाह: नायडू

    Earbuds छोड़ Wired Earphones और MP3 Player अपना रहे युवा, डिजिटल थकान बनी वजह

    Earbuds छोड़ Wired Earphones और MP3 Player अपना रहे युवा, डिजिटल थकान बनी वजह

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    सेंधवा के अभय जोधपुरकर को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार:मराठी गीत ‘नवसाची गौरी माझी’ के लिए राष्ट्रपति ने दिया रजत कमल; एआर रहमान के संगीत स्कूल से पढ़े

    सेंधवा के अभय जोधपुरकर को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार:मराठी गीत ‘नवसाची गौरी माझी’ के लिए राष्ट्रपति ने दिया रजत कमल; एआर रहमान के संगीत स्कूल से पढ़े

    shafali verma surpasses laura wolvaardt in asian games 2026 final against sri lanka

    shafali verma surpasses laura wolvaardt in asian games 2026 final against sri lanka

    india defend lowest t20i total against japan after umpire drama

    india defend lowest t20i total against japan after umpire drama

    Mark Wood ने International Cricket को कहा अलविदा, England के लिए 146 मैचों में लिए 253 विकेट

    Mark Wood ने International Cricket को कहा अलविदा, England के लिए 146 मैचों में लिए 253 विकेट

    Babar Azam की Test कप्तानी पर Waqar Younis ने उठाए सवाल, बल्लेबाजी पर असर की जताई चिंता

    Babar Azam की Test कप्तानी पर Waqar Younis ने उठाए सवाल, बल्लेबाजी पर असर की जताई चिंता

    Shreyas Iyer बोले, सानो की टर्निंग पिच पर बैटिंग थी मुश्किल, Asian Games के लिए मिला अभ्यास

    Shreyas Iyer बोले, सानो की टर्निंग पिच पर बैटिंग थी मुश्किल, Asian Games के लिए मिला अभ्यास

    india defeats japan by two runs in thrilling five over t20i match

    india defeats japan by two runs in thrilling five over t20i match

    Krishna Mukherjee Dies | Rani Mukherjee Mother Passes Away At 75

    Krishna Mukherjee Dies | Rani Mukherjee Mother Passes Away At 75

    Asian Games Women T20: भारत ने Sri Lanka को 147 रन से हराकर जीता Gold Medal

    Asian Games Women T20: भारत ने Sri Lanka को 147 रन से हराकर जीता Gold Medal

    Asian Games में Pakistan Women ने Bangladesh को 31 रन से हराकर जीता Bronze Medal

    Asian Games में Pakistan Women ने Bangladesh को 31 रन से हराकर जीता Bronze Medal

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    5 साल में 23 IIT में 45 छात्रों ने की खुदकुशी, हैदराबाद में सबसे ज्यादा 7 मामले

    5 साल में 23 IIT में 45 छात्रों ने की खुदकुशी, हैदराबाद में सबसे ज्यादा 7 मामले

    ‘दुनिया तभी मानेगी जब कार्रवाई दिखे’, आतंकवाद पर पाकिस्तान को भारत की दो टूक

    ‘दुनिया तभी मानेगी जब कार्रवाई दिखे’, आतंकवाद पर पाकिस्तान को भारत की दो टूक

    इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा फिर सर्वसम्मति से चुने गए NBDA के अध्यक्ष

    इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा फिर सर्वसम्मति से चुने गए NBDA के अध्यक्ष

    ‘तरंग शक्ति 2026’ में दिखेगी ग्लोबल एयरपावर, F-35 समेत कई घातक फाइटर होंगे शामिल

    ‘तरंग शक्ति 2026’ में दिखेगी ग्लोबल एयरपावर, F-35 समेत कई घातक फाइटर होंगे शामिल

    पूरी जिंदगी की कमाई से बनाए घरों में टनलिंग से दरारें, शिमला के लोग अब इनमें रहने से भी डर रहे

    पूरी जिंदगी की कमाई से बनाए घरों में टनलिंग से दरारें, शिमला के लोग अब इनमें रहने से भी डर रहे

    GMADA में करप्शन पर ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली-चंडीगढ़ समेत 26 ठिकानों पर सर्च

    GMADA में करप्शन पर ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली-चंडीगढ़ समेत 26 ठिकानों पर सर्च

    Rajat Sharma’s Blog | राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी की जीत का राज़

    Rajat Sharma’s Blog | राजस्थान निकाय चुनाव : बीजेपी की जीत का राज़

    तबाही मचाने आ रहा है चक्रवाती तूफान ‘ARNAB’, IMD ने चेतावनी जारी की, ओडिशा में बंद किए गए स्कूल

    तबाही मचाने आ रहा है चक्रवाती तूफान ‘ARNAB’, IMD ने चेतावनी जारी की, ओडिशा में बंद किए गए स्कूल

    AC में शॉर्ट सर्किट से अस्पताल में लगी आग, 2 नवजात शिशुओं की मौत, कई बच्चे घायल

    AC में शॉर्ट सर्किट से अस्पताल में लगी आग, 2 नवजात शिशुओं की मौत, कई बच्चे घायल

    खाना बनाते समय गर्म सांबर के बर्तन में गिरी महिला, हुई दर्दनाक मौत, सामने आया VIDEO

    खाना बनाते समय गर्म सांबर के बर्तन में गिरी महिला, हुई दर्दनाक मौत, सामने आया VIDEO

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Akshara Singh Slams Pawan Singh

by krutikadalvibiz
February 26, 2026
in Entertainment
240 12
0
Akshara Singh Slams Pawan Singh
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने बिना उनका नाम लिए उनपर जोरदार हमला किया है। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ पुराने रिश्तों पर कहा, “इस बात को जमाना बीत चुका है। मुझे भी अपना जीवन बसाना है।

.

एक ही जगह उलझ कर नहीं रह सकती। वो दस जगह लड़कियों के साथ इधर-उधर घूम रहा है, उससे कोई सवाल नहीं पूछ रहा। उसका चरित्र सबके सामने है। मुझे कोई चैन से जीने नहीं दे रहा। क्या सिर्फ इसलिए कि मैं लड़की हूं? क्या यह मेरा गुनाह है?

अक्षरा सिंह ने ये बातें एक पॉडकास्ट के दौरान कही।

पवन सिंह कौन है, मैं नहीं जानती

पॉडकास्ट के दौरान जब अक्षरा सिंह से पूछा गया कि क्या अभी भी पवन सिंह के लिए उनके दिल में सॉफ्ट कॉर्नर है तो वे झिझकी नहीं, बल्कि उन्होंने दो टूक जवाब देकर ऐसा सोचने वालों की बोलती बंद कर दी। उन्होंने पूछा, ‘वो हैं कौन?’

सवालों में उलझी अक्षरा ने कहा, ‘अब लोग कहेंगे कि हर बार उसी का टॉपिक ले आती हैं। अरे मैं क्या करूं, मुझसे पूछा जाता है हर बार जैसे अभी आपने पूछा। कहीं और जाऊंगी तो फिर से यही सवाल किया जाएगा।

हो गई बहुत पुरानी बात, एक टाइम पर एक पॉडकास्ट में मैंने सारी बातें कह दी थी। मैंने तभी ये कहा था कि मैं अब इस टॉपिक पर बार-बार बात नहीं करूंगी। वो मेरा अतीत था, इसे लेकर नहीं घूम सकती।’

अंजलि राघव की जगह होती तो उठाकर फेंक देती

करीब 6 महीने पहले पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें पवन सिंह हरियाणवी एक्ट्रेस की स्टेज पर कमर छुते दिखे थे। इसे लेकर काफी कॉन्ट्रवर्सी भी हुई थी। बाद में हरियाणवी एक्ट्रेस ने भोजपुरी फिल्मों में काम करने से तौबा कर लिया।

एक कार्यक्रम में पवन सिंह स्टेज पर एक्ट्रेस की कमर छूते दिखे थे।

एक कार्यक्रम में पवन सिंह स्टेज पर एक्ट्रेस की कमर छूते दिखे थे।

इसे लेकर जब अक्षरा सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘उस दिन उस एक्ट्रेस की गलती थी। अगर कोई आपको छूता है, तो आपको तुरंत रिएक्शन देना चाहिए।’

अक्षरा सिंह बोलीं- खेसारी ने काजल संग बदतमीजी की

अक्षरा ने इस पॉडकास्ट में खेसारी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि खेसारी ने काजल के लिए बहुत अभद्र तरीके से एक इंटरव्यू में बात की थी। बहुत गंदा बोला था, आपको जरा भी शर्म नहीं, आपके घर में भी बीवी है, बच्चे हैं। उनको कोई कुछ बोलकर चला जाएगा तो कैसा लगेगा। तो किसी भी और लड़की को कैसे कुछ भी बोलकर चले जाते हो।

फिर आप पॉलिटिक्स में जाते हो, गलती हो जाती है तो सुधारना भी आना चाहिए। उन्होंने काजल को धोखा दिया था या नहीं ये मैं नहीं जानती। आप किसी लड़की के साथ रहे ना रहे, लेकिन आपको गंदी बातें बोलना पब्लिक प्लेटफॉर्म पर बिल्कुल गलत है।

बॉलीवुड से अलग है भोजपुरी इंडस्ट्री भोजपुरी में कास्टिंग काउच के सवाल पर अक्षरा ने कहा, ‘कास्टिंग काउच का तो भोजपुरी में मतलब नहीं समझते हैं। इन चीजों में भोजपुरी इंडस्ट्री बॉलीवुड से काफी अलग है। वहां चीजें काफी कॉमन और ईजी गोइंनिंग है। यहां तो प्यार होता है। आंखों-आंखों में प्यार, इकरार होता है।

अब जानिए पवन सिंह और उनसे जुड़े विवाद

परिवार: पहली पत्नी की मौत, तो उठे सवाल; दूसरी से तलाक का केस

पवन सिंह का दिल पहली बार बड़े भाई की साली नीलम सिंह पर आया। दोनों ने 1 दिसंबर, 2014 को शादी कर ली। शादी के सभी फंक्शन काफी धूमधाम से हुए थे। लेकिन, 8 मार्च 2015 को नीलम ने मुंबई में पवन सिंह के फ्लैट में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। नीलम की मौत के बाद उनकी बहन और पवन सिंह की भाभी ने इसका रीजन बताया था।

कहा था कि पवन सिंह अपने काम में काफी व्यस्त हो गए थे। जिस कारण नीलम मानसिक रूप से बहुत परेशान रहने लगी थीं। देर रात घर लौटने और पत्नी को समय न दे पाने की वजह से नीलम ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। हालांकि अभी भी पवन सिंह अपनी पहली पत्नी को अक्सर करके याद करते रहते हैं।

यह पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह की तस्वीर है, जिनकी 2015 में मौत हो गई थी।

यह पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह की तस्वीर है, जिनकी 2015 में मौत हो गई थी।

हाल ही में राइस एंड फॉल शो में ही उन्होंने अपनी पहली पत्नी को देवी बताया। इस शो के दौरान पवन सिंह ने कहा- मैं भगवान के सामने खड़ा होता हूं और कहता हूं कि इतनी क्या परीक्षा लेनी? मैंने किसका क्या बिगाड़ा है? मैं सोता हूं और सोचता हूं कि मैंने किसका क्या बिगाड़ा है? मेरे जीवन में देवी मिली थी, मैंने अपनी जिंदगी में देवी को खोया है। ये मुमकिन नहीं कि वह देवी मुझे फिर से मिल पाएगी। वह मुझे कभी नहीं मिलेगी। इस कंधे पर दाग लिखा है।

पवन सिंह बताते हैं कि नीलम और उनका साथ सिर्फ तीन साढ़े महीने तक का ही था। यह दूसरी बात है कि वह मेरी भैया की साली थी, लेकिन शादी के बाद हम एक-दूसरे को ठीक से जान भी नहीं पाए थे। जो लोग मेरे सामने बोल नहीं पाते, वे लोग भी मुझे सुनाकर चले जाते हैं और मैं सुन लेता हूं।

यह पवन सिंह के शुरुआती दिनों की तस्वीर है। तब वह स्टेज पर 10 रुपए में शो करते थे।

यह पवन सिंह के शुरुआती दिनों की तस्वीर है। तब वह स्टेज पर 10 रुपए में शो करते थे।

अक्षरा सिंह की पवन सिंह की लाइफ में एंट्री पहली पत्नी के जाने के बाद पवन सिंह अकेले पड़ गए। तभी उनकी लाइफ में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एंट्री हुई। अक्षरा और पवन के अफेयर की चर्चाएं जोर-शोर से होने लगीं। एक समय ऐसा भी आया कि पवन सिंह अक्षरा से शादी करने वाले हैं। लेकिन, अचानक अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर धोखा देने का आरोप लगाया। दरअसल, दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद थी, लेकिन ऑफ स्क्रीन उनका रिश्ता कड़वाहट में बदल गया।

शुरुआत में दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बहुत कम उम्र में पवन सिंह से मिली थीं और उन्हें बेहद सम्मान देती थीं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। जिससे उनके बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। अक्षरा को लगने लगा था कि पवन ही उनके जीवनसाथी बनेंगे।

यह अक्षरा सिंह के साथ पवन सिंह हैं, एक समय दोनों के अफेयर की चर्चा जोर-शोर से होने लगी थी।

यह अक्षरा सिंह के साथ पवन सिंह हैं, एक समय दोनों के अफेयर की चर्चा जोर-शोर से होने लगी थी।

लेकिन, ब्रेकअप के बाद अक्षरा पूरी तरह टूट गईं। उन्होंने मीडिया में खुलकर कहा था कि पवन सिंह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। यहां तक कि कमरे में बंद कर मारपीट भी की। अक्षरा का कहना था कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। कुछ लोगों ने उन पर तेजाब फेंकने की कोशिश भी की। अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा था कि उस दौरान उन्हें इंडस्ट्री से बाहर कर दिया गया था। फिल्मों के ऑफर आने बंद हो गए और लोग उन्हें यूपी-बिहार में रहने नहीं देना चाहते थे।

इस मुश्किल वक्त में उनके पिता ने उन्हें संभाला और आगे बढ़ने का हौसला दिया। अक्षरा ने कहा था- मैंने बहुत कुछ सहा है, लेकिन जिंदा रहना ही मेरी सबसे बड़ी जीत है। उस समय पूरी इंडस्ट्री एक तरफ और मैं अकेली थी। मैंने आवाज उठाई, जंजीर तोड़ी, इसलिए मुझे सजा मिली।

अक्षरा सिंह ने ये भी बताया था कि पवन सिंह ने अपनी दूसरी शादी के पहले उन्हें एक घर में बंद करवा दिया था। लेकिन, किसी तरह वह वहां से निकलने में सफल रहीं। आज दोनों अपने-अपने रास्तों पर हैं। पवन सिंह फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं, जबकि अक्षरा अपनी मेहनत और आवाज के दम पर अलग पहचान बना चुकी हैं।

2018 में पवन सिंह ने ज्योति से दूसरी शादी की थी पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। ज्योति सिंह यूपी के बलिया जिले के मिड्ढी गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। वहीं उनके पति पवन सिंह 10th पास हैं। उन्होंने मध्यमा बोर्ड से पढ़ाई की थी। ज्योति ने पवन सिंह से 6 मार्च, 2018 को शादी की थी। शादी के बाद ज्योति आमतौर पर लोगों की नजरों से दूर रहती थीं।

साल- 2022 में ज्योति ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। उस समय उन्होंने पवन पर मारपीट और जबरन गर्भपात कराने जैसे आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पवन ने उन्हें शादी के बाद परेशान किया। ज्योति ने यह खुलासा भी किया कि पवन का संबंध पहले भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से था। अक्षरा 3 महीने की गर्भवती थीं और पवन हमेशा कहते थे कि अक्षरा उनकी पत्नी है।

साथी कलाकारों से भी विवाद साल- 2021 में भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसे भोजपुरी गायक रितेश पांडे ने शेयर किया था, जिसमें खेसारी इंडस्ट्री के नए कलाकारों का अपमान करते हुए नजर आ रहे थे। यहां तक कि वो अपशब्द भी बोल रहे हैं। रितेश पांडे ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- वाह क्या भाषा है आपकी प्रमोद प्रेमी, रितेश, कल्लू और समर सिंह की औकात 5 लाख से ज्यादा की नहीं है। इनमें से किसके घर का खर्च आप चलाते हैं? अपने से छोटों को आप इस नजरिए से देखते हैं? बहुत घटिया है आपकी मानसिकता। इतना घमंड ठीक नहीं है। खेसारी लाल यादव की यही बात भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को भी खटक गई।

पटना में पवन सिंह का एक स्टेज शो था, जिसमें उन्होंने अपने मन का गुबार निकाल दिया। पवन सिंह ने खेसारी का नाम लिए बिना उनपर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा था- कोई यहां जा रहा है कोई वहां, जिसे जहां जाना है वहां जाए। हम वहां कभी का काम करके आ चुके हैं। पवन सिंह ने आगे कहा कि कुछ लोग अकड़ में रहते हैं और 5 हजार में कहीं भी गाना गाते हैं। इसी दौरान पवन ने कुछ भद्दे इशारे भी किए। हालांकि इसके पवन ने बाद में माफी भी मांगी थी।

पवन सिंह के साथ खेसारी लाल यादव। दोनों के बीच विवाद रह चुका है।

पवन सिंह के साथ खेसारी लाल यादव। दोनों के बीच विवाद रह चुका है।

जैसे ही पवन सिंह का वीडियो वायरल हुआ, खेसारी भी मैदान में आ गए। उन्होंने पवन सिंह के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि खुद को खड़ा करो, भोजपुरी को बड़ा करो। मैं जिन्हें इतना बड़ा मानता था, उन्हें मेरे नाम से दिक्कत है। मंच पर इंसान को अच्छे मन से रहना चाहिए, दारू पीकर नहीं जाना चाहिए। दारू पीकर जाना अच्छी बात नहीं।

पवन और खेसारी के कोल्ड वॉर पर सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपनी चुप्पी तोड़ी। निरहुआ ने इन दोनों कलाकारों के बीच हुए विवाद पर कहा कि हम सभी आपस में काफी प्रेम करते हैं। हम लोग अक्सर अवॉर्ड फंक्शन, बर्थडे या फिर कोई इवेंट में मिलते रहते हैं। खेसारी की आदत है कि वह जब भी पवन भैया से मिलते हैं, तो अपनी प्रॉपर्टी के बारे में बात करते हैं।

पॉलिटिक्स: काराकाट सीट से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं पवन सिंह पवन सिंह को पहले भाजपा ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन, उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। बाद में वह बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय ही मैदान में उतर गए। हालांकि उनको सीपीआई माले कैंडिडेट राजाराम सिंह कुशवाहा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं, एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा तीसरे नंबर पर रहे थे। राजाराम को 3,18,730, पवन सिंह को 2,26,474 और कुशवाहा को 2,17,109 वोट मिले थे। अब एक बार फिर पवन सिंह के भाजपा में शामिल होने के साथ ही इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि वह बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ सकते थे।

पवन सिंह बिहार की काराकाट से चुनाव लड़ चुके हैं। वह दूसरे नंबर पर रहे थे।

पवन सिंह बिहार की काराकाट से चुनाव लड़ चुके हैं। वह दूसरे नंबर पर रहे थे।

हालांकि उससे पहले ही सोशल मीडिया एक्स पर पवन सिंह ने पोस्ट कर दिया- मैं पवन सिंह अपने भोजपुरिया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी जॉइन नहीं की थी। और न ही मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।

Tags: AksharaAkshara SinghAkshara Singh StatementBhojpuri actressBhojpuri ControversyBhojpuri NewspawanPawan SinghPawan Singh CharacterSinghslams
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
अदाणी ग्रुप की 5 कंपनियों का SEBI के साथ सेटलमेंट, हिंडनबर्ग रिपोर्ट से जुड़े मामले में ₹1.51 करोड़ में समझौता

अदाणी ग्रुप की 5 कंपनियों का SEBI के साथ सेटलमेंट, हिंडनबर्ग रिपोर्ट से जुड़े मामले में ₹1.51 करोड़ में समझौता

September 22, 2026
छोटे शहरों से बढ़ेगा एक्सपोर्ट, पीयूष गोयल तैयार करेंगे 1000 लोगों की टीम, क्षेत्रीय भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग

छोटे शहरों से बढ़ेगा एक्सपोर्ट, पीयूष गोयल तैयार करेंगे 1000 लोगों की टीम, क्षेत्रीय भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग

September 22, 2026
PPF, सुकन्या समृद्धि समेत कई सरकारी योजनाओं की बदलेगीं ब्याज दरें? 30 सितंबर को सरकार करेगी फैसला

PPF, सुकन्या समृद्धि समेत कई सरकारी योजनाओं की बदलेगीं ब्याज दरें? 30 सितंबर को सरकार करेगी फैसला

September 22, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In