6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी का मेकर्स ने आज ट्रेलर रिलीज कर दिया। यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर यानी 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है, जिसमें रोमांस के साथ हल्की-फुल्की और मजेदार कॉमेडी दिखाई गई है।
मुंबई में आज फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का आयोजन किया गया। इस मौके पर फिल्म के निर्माता करण जौहर के साथ लीड एक्टर्स कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे भी पहुंचे।
देखिए ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तस्वीरें

लॉन्च इवेंट के दौरान तस्वीरें खिंचवाते हुए कार्तिक और अनन्या।

फिल्म के बारे में मीडिया से बात करते हुए करण जौहर।

लॉन्च इवेंट में करण जौहर से गले मिले कार्तिक आर्यन, इस दौरान अनन्या खुश नजर आईं।
देखिए तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी के ट्रेलर की तस्वीरें




कैसी है फिल्म की कहानी यह फिल्म रे की कहानी दिखाती है, जिसका किरदार कार्तिक आर्यन ने निभाया है। रे एक प्यारा, बेफिक्र और चुलबुला युवक है, जो अपनी समझदारी और आकर्षक अंदाज के लिए जाना जाता है। वह मानता है कि जिंदगी में सिर्फ एक इंसान से सच्चा प्यार किया जाना चाहिए, बाकी रिश्ते सिर्फ हल्के-फुल्के होते हैं। जब वह लॉस एंजिलिस से सफर के दौरान रुकता है, तो उसकी मुलाकात रुमी (अनन्या) से होती है, जो एक राइटर है। इसी मुलाकात से एक अनएक्सपेक्टेड लव स्टोरी शुरू हो जाती है।
3 मिनट 21 सेकेंड का यह ट्रेलर दोनों के बीच के प्यारे और रोमांटिक रिश्ते को दिखाता है, साथ ही उन कुर्बानियों की झलक भी देता है, जो उन्हें अपने प्यार को पूरा करने के लिए करनी पड़ सकती हैं।






































