
पाकिस्तानी दूतावास को अखबार की सप्लाई बंद।
ऑपरेशन सिंदूर में घुटने टेकने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सूत्रों की हवाले से खबर सामने आई थी कि इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास या उच्चायोग में भारतीय राजनयिकों और कर्मचारियों की अखबार, पानी और गैस जैसी बुनियादी जरूरतों की सप्लाई रोकी जा रही है। अब भारत ने भी पाकिस्तान की इस करतूत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। जानकारी के मुताबिक, भारत ने भी पाकिस्तानी दूतावास में अखबार की सप्लाई बंद कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
सूत्रों के वाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में भारत के उच्चायोग में अखबारों की सप्लाई ऑपरेशन सिंदूर के बाद में बंद की गई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में भारत ने भी पाकिस्तान दूतावास में अखबार की सप्लाई बंद की।






































