• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 6, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    6 August, 2026 Stock Market Updates: मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, लाल निशान में खुले ये बड़े स्टॉक्स

    test cricket needs senior players former stalwart ajinkya rahane statement on the indian team

    SBI में 12 महीने की FD पर कितना मिल रहा है ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों को क्या मिल रहे हैं फायदे

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, बार-बार धंसने के बाद NHAI ने लिया बड़ा फैसला- जानें पूरा मामला

    5 August, 2026 Stock Market Highlights: बंपर ओपनिंग के बावजूद फिसला बाजार, इन स्टॉक्स में बड़ी गिरावट

    आप भी बेसब्री से कर रहे हैं प्लास्टिक नोट का इंतजार? कब तक बाजार में आएगा, RBI गवर्नर ने दे दिया हिंट

    uproar within bcci over rohit sharma future chief selector ajit agarkar position in jeopardy

    4 August, 2026 Stock Market Updates: सेंसेक्स 626 और निफ्टी 54 अंकों की बढ़त के साथ खुला, इन शेयरों में बड़ा उतार-चढ़ाव

    पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज Zaheer Khan बने LPL Jaffna Kings के मालिक, श्रीलंका में क्रिकेट बिजनेस में बड़ा कदम!

    यूपी में बनेगा विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे, मुजफ्फनगर और रुड़की होते हुए हरिद्वार तक होगा गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    decoding whatsapp new features for group management

    5 August, 2026 Gold/Silver Rate: ₹5,000 महंगी हुई चांदी, सोने की कीमतों में ₹2,200 तक की तेजी

    ₹2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगी फीस, 0.40% तक का चार्ज वसूलने की मिल सकती है मंजूरी

    ₹2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगी फीस, 0.40% तक का चार्ज वसूलने की मिल सकती है मंजूरी

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Actor Pradeep Rawat Passes Away in Mumbai

    Actor Pradeep Rawat Passes Away in Mumbai

    test cricket needs senior players former stalwart ajinkya rahane statement on the indian team

    test cricket needs senior players former stalwart ajinkya rahane statement on the indian team

    Akanksha Chamola Statement on Gaurav Khanna Divorce

    Jia Shankar Gets Engaged to Boyfriend Karan

    Salman Khan Court Summons | Chandigarh Being Human Jewellery Fraud Case

    Kiara Advani Struggle Success Story; Fugly – M.S. Dhoni

    Kiara Advani Struggle Success Story; Fugly – M.S. Dhoni

    uproar within bcci over rohit sharma future chief selector ajit agarkar position in jeopardy

    uproar within bcci over rohit sharma future chief selector ajit agarkar position in jeopardy

    ब्रेट ली ने प्रीति संग अफेयर की अफवाहें खारिज कीं:बोले- हम अच्छे दोस्त थे और हैं, कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट नहीं किया

    ब्रेट ली ने प्रीति संग अफेयर की अफवाहें खारिज कीं:बोले- हम अच्छे दोस्त थे और हैं, कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट नहीं किया

    पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज Zaheer Khan बने LPL Jaffna Kings के मालिक, श्रीलंका में क्रिकेट बिजनेस में बड़ा कदम!

    पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज Zaheer Khan बने LPL Jaffna Kings के मालिक, श्रीलंका में क्रिकेट बिजनेस में बड़ा कदम!

    Gautam Gambhir-Shreyas Iyer पर सवाल: Vaibhav Sooryavanshi का डेब्यू क्यों बनाया इतना मुश्किल?

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    LIVE: क्या आज संसद में होगा कामकाज या विपक्ष का हंगामा रहेगा जारी? आज पेश नहीं होगा FCRA संशोधन बिल

    बिहार-झारखंड और महाराष्ट्र से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक आज मूसलाधार बारिश के आसार, दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

    अहमदाबाद में 30 हजार लीटर नकली घी बरामद, लुधियाना, कानपुर और हैदराबाद में भी मिलावट के बड़े खेल का भंडाफोड़

    Coffee Par Kurukshetra: क्या सरकार ने जुटा लिया परिसीमन बिल पास कराने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत का नंबर? देखें पूरी चर्चा

    Rajat Sharma's Blog: झारखंड: परीक्षाओं में धांधलियों की शर्मनाक कहानी

    ‘मुझे अपनी नहीं, बांग्लादेश के भविष्य की चिंता, वो मुझे मार सकते हैं फिर भी जाऊंगी’, वतन वापसी के फैसले पर बोलीं शेख हसीना

    टेवोल्डे गेब्रेमारियम बने एयर इंडिया के नए CEO और MD, जानें उनके बारे में

    मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने डीपफेक कंटेंट को लेकर मांगी माफी, पीएम मोदी का वीडियो हटाने के बाद मचा हुआ है बवाल

    ‘छात्रों के साथ अन्याय हुआ, उन्होंने हिंसा नहीं की’, GenZ के मुद्दे पर बोले राहुल गांधी

    कक्षा-1 की किताब में फिर छपी बड़ी गलती, ‘वंदे उत्कल जननी’ और राष्ट्रगान के शब्द गलत छपे, बढ़ सकता है विवाद

    कक्षा-1 की किताब में फिर छपी बड़ी गलती, ‘वंदे उत्कल जननी’ और राष्ट्रगान के शब्द गलत छपे, बढ़ सकता है विवाद

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Blog

पीएम मोदी ने काशी तमिल संगमम पर लिखा ब्लॉग, ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पर साझा किए विचार

by krutikadalvibiz
January 15, 2026
in Blog, Lifestyle
250 2
0
पीएम मोदी ने काशी तमिल संगमम पर लिखा ब्लॉग, ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पर साझा किए विचार
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पीएम मोदी ने काशी तमिल...- India TV Hindi
Image Source : @NARENDRAMODI/ (X)
पीएम मोदी ने काशी तमिल संगमम पर एक ब्लॉग लिखा है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘काशी तमिल संगमम’ पर एक ब्लॉग लिखा है जिसमें उन्होंने काशी से रामेश्वरम तक भारत की सांस्कृतिक एकता पर प्रकाश डाला है। पीएम मोदी ने तमिल संस्कृति और परंपरा पर गहराई से प्रकाश डालते हुए इसे राष्ट्रीय चेतना से जोड़ा है। अपने ब्लॉग में पीएम मोदी ने लिखा:

‘कुछ दिन पहले ही मुझे सोमनाथ की पवित्र भूमि पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में हिस्सा लेने का सुअवसर मिला। इस पर्व को हम वर्ष 1026 में सोमनाथ पर हुए पहले आक्रमण के एक हजार साल पूरे होने पर मना रहे हैं। इस क्षण का साक्षी बनने के लिए देश के कोने-कोने से लोग सोमनाथ पहुंचे। यह इस बात का प्रमाण है कि भारतवर्ष के लोग जहां अपने इतिहास और संस्कृति से गहराई से जुड़े हैं, वहीं कभी हार ना मानने वाला साहस भी उनके जीवन की एक बड़ी विशेषता है। यही भावना उन्हें एक साथ जोड़ती भी है। इस कार्यक्रम के दौरान मेरी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से भी हुई, जो इससे पहले सौराष्ट्र-तमिल संगमम के दौरान सोमनाथ आए थे और इससे पहले काशी-तमिल संगमम के समय काशी भी गए थे। ऐसे मंचों को लेकर उनकी सकारात्मक सोच ने मुझे बहुत प्रभावित किया। इसलिए मैंने तय किया कि क्यों ना इस विषय पर अपने कुछ विचार साझा करूं।

‘मन की बात’ के एक एपिसोड के दौरान मैंने कहा था कि अपने जीवन में तमिल भाषा ना सीख पाने का मुझे बहुत दुख है। यह हमारा सौभाग्य है कि बीते कुछ वर्षों से हमारी सरकार तमिल संस्कृति को देश में और लोकप्रिय बनाने में निरंतर जुटी हुई है। यह ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और सशक्त बनाने वाला है। हमारी संस्कृति में संगम का बहुत महत्त्व है। इस पहलू से भी काशी-तमिल संगमम एक अनूठा प्रयास है। इसमें जहां भारत की विविध परंपराओं के बीच अद्भुत सामंजस्य दिखता है, वहीं यह भी पता चलता है कि कैसे हम एक दूसरे की परंपराओं का सम्मान करते हैं।

काशी तमिल संगमम के आयोजन के लिए काशी सबसे उपयुक्त स्थान कहा जा सकता है। यह वही काशी है, जो अनादि काल से हमारी सभ्यता की धुरी बनी हुई है। यहां हजारों वर्षों से लोग ज्ञान, जीवन के अर्थ और मोक्ष की खोज में आते रहे हैं। काशी का तमिल समाज और संस्कृति से अत्यंत गहरा नाता रहा है। काशी बाबा विश्वनाथ की नगरी है, तो तमिलनाडु में रामेश्वरम तीर्थ है। तमिलनाडु की तेनकासी को दक्षिण की काशी या दक्षिण काशी कहा जाता है। पूज्य कुमारगुरुपरर् स्वामिजि ने अपनी विद्वता और आध्यात्म परंपरा के माध्यम से काशी और तमिलनाडु के बीच एक सशक्त और स्थायी संबंध स्थापित किया था। तमिलनाडु के महान सपूत महाकवि सुब्रमण्यम भारती जी को भी काशी में बौद्धिक विकास और आध्यात्मिक जागरण का अद्भुत अवसर दिखा। यहीं उनका राष्ट्रवाद और प्रबल हुआ, साथ ही उनकी कविताओं को एक नई धार मिली। यहीं पर स्वतंत्र और अखंड भारत की उनकी संकल्पना को एक स्पष्ट दिशा मिली। ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जो काशी और तमिलनाडु के बीच गहरे आत्मीय संबंध को दर्शाते हैं।

वर्ष 2022 में वाराणसी की धरती पर काशी-तमिल संगमम की शुरुआत हुई थी। मुझे इसके उद्घाटन समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिला था। तब तमिलनाडु से आए लेखकों, विद्यार्थियों, कलाकारों, विद्वानों, किसानों और अतिथियों ने काशी के साथ साथ प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन भी किए थे। इसके बाद के आयोजनों में इस पहल को और विस्तार दिया गया। इसका उद्देश्य यह था कि संगमम में समय-समय पर नए विषय जोड़े जाएं, नए और रचनात्मक तरीके अपनाए जाएं और इसमें लोगों की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हो। प्रयास यह था कि ये आयोजन अपनी मूल भावना से जुड़े रहकर भी निरंतर आगे बढ़ता रहे। वर्ष 2023 के दूसरे आयोजन में टेक्नोलॉजी का बड़े पैमाने पर उपयोग किया गया, ताकि यह सुनिश्चित हो कि भाषा इसमें बाधा ना बने। इसके तीसरे संस्करण में इंडियन नॉलेज सिस्टम पर विशेष फोकस रखा गया। इसके साथ ही शैक्षिक संवादों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रदर्शनियों और संवाद सत्रों में लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। हजारों लोग इनका हिस्सा बने।

काशी-तमिल संगमम का चौथा संस्करण 2 दिसंबर, 2025 को आरंभ हुआ। इस बार की थीम बहुत रोचक थी- तमिल करकलम् यानि तमिल सीखें….। इससे काशी और दूसरी जगहों के लोगों को खूबसूरत तमिल भाषा सीखने का एक अनूठा अवसर मिला। तमिलनाडु से आए शिक्षकों ने काशी के विद्यार्थियों के लिए इसे अविस्मरणीय बना दिया! इस बार कई और विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्राचीन तमिल साहित्य ग्रंथ तोलकाप्पियम का चार भारतीय और छह विदेशी भाषाओं में अनुवाद किया गया।

तेनकासी से काशी तक पहुंची एक विशेष व्हीकल एक्सपेडिशन भी देखने को मिली। इसके अलावा काशी में स्वास्थ्य शिविरों और डिजिटल लिट्रेसी कैंप के आयोजन के साथ ही कई और सराहनीय प्रयास भी किए गए। इस अभियान में सांस्कृतिक एकता के संदेश का प्रसार करने वाले पांड्य वंश के महान राजा आदि वीर पराक्रम पांडियन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूरे आयोजन के दौरान नमो घाट पर प्रदर्शनियां लगाई गईं, बीएचयू में शैक्षणिक सत्र का आयोजन हुआ, साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

काशी-तमिल संगमम में इस बार जिस चीज ने मुझे सबसे अधिक प्रसन्नता दी, वो हमारे युवा साथियों का उत्साह है। इससे अपनी जड़ों से और अधिक जुड़े रहने के उनके पैशन का पता चलता है। उनके लिए ये एक ऐसा अद्भुत मंच है, जहां वे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। संगमम के अलावा काशी की यात्रा भी यादगार बने, इसके लिए विशेष प्रयास किए गए। भारतीय रेल ने लोगों को तमिलनाडु से उत्तर प्रदेश ले जाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाईं। इस दौरान कई रेलवे स्टेशनों पर, विशेषकर तमिलनाडु में उनका खूब उत्साह बढ़ाया गया। सुंदर गीतों और आपसी चर्चाओं से ये सफर और आनंददायक बन गया।

पीएम मोदी ने काशी तमिल संगमम पर एक ब्लॉग लिखा है

Image Source : @NARENDRAMODI/ (X)

पीएम मोदी ने काशी तमिल संगमम पर एक ब्लॉग लिखा है

यहां मैं काशी और उत्तर प्रदेश के अपने भाइयों और बहनों की सराहना करना चाहूंगा, जिन्होंने काशी-तमिल संगमम को विशेष बनाने में अपना अद्भुत योगदान दिया है। उन्होंने अपने अतिथियों के स्वागत और सत्कार में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। कई लोगों ने तमिलनाडु से आए अतिथियों के लिए अपने घरों के दरवाजे तक खोल दिए। स्थानीय प्रशासन भी चौबीसों घंटे जुटा रहा, ताकि मेहमानों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। वाराणसी का सांसद होने के नाते मेरे लिए ये गर्व और संतोष दोनों का विषय है।

इस बार काशी-तमिल संगमम का समापन समारोह रामेश्वरम में आयोजित किया गया, जिसमें तमिलनाडु के सपूत उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन जी भी मौजूद रहे। उन्होंने इस कार्यक्रम को अपने विचारों से समृद्ध बनाया। भारतवर्ष की आध्यात्मिक समृद्धि पर बल देते हुए उन्होंने बताया कि कैसे इस तरह के मंच राष्ट्रीय एकता को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।

काशी-तमिल संगमम का बहुत गहरा प्रभाव देखने को मिला है। इसके जरिए जहां सांस्कृतिक चेतना को मजबूती मिली है, वहीं शैक्षिक विमर्श और जनसंवाद को भी काफी बढ़ावा मिला है। इससे हमारी संस्कृतियों के बीच संबंध और प्रगाढ़ हुए हैं। इस मंच ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को आगे बढ़ाया है, इसलिए आने वाले समय में हम इस आयोजन को और वाइब्रेंट बनाने वाले हैं। ये वो भावना है, जो शताब्दियों से हमारे पर्व-त्योहार, साहित्य, संगीत, कला, खान-पान, वास्तुकला और ज्ञान-पद्धतियों का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है।

वर्ष का यह समय हर देशवासी के लिए बहुत ही पावन माना जाता है। लोग बड़े उत्साह के साथ संक्रांति, उत्तरायण, पोंगल, माघ बिहू जैसे अनेक त्योहार मना रहे हैं। ये सभी उत्सव मुख्य रूप से सूर्यदेव, प्रकृति और कृषि को समर्पित हैं। ये त्योहार लोगों को आपस में जोड़ते हैं, जिससे समाज में सद्भाव और एकजुटता की भावना और प्रगाढ़ होती है। इस अवसर पर मैं आप सभी को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि इन उत्सवों के साथ हमारी साझी विरासत और सामूहिक भागीदारी की भावना देशवासियों की एकता को और मजबूत करेगी।’

Latest India News

Tags: kashi tamil sangamampm modi blogpm modi kashi tamil sangamam blogPM Narendra Modiएककएकशकाशी तमिल संगममतमलनपएमपरपीएम नरेंद्र मोदपीएम मोदी काशी तमिल संगमम ब्लॉगबलगभरतमदलखवचरशरषठसगममसझ
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
Actor Pradeep Rawat Passes Away in Mumbai

Actor Pradeep Rawat Passes Away in Mumbai

August 6, 2026
6 August, 2026 Stock Market Updates: मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, लाल निशान में खुले ये बड़े स्टॉक्स

6 August, 2026 Stock Market Updates: मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, लाल निशान में खुले ये बड़े स्टॉक्स

August 6, 2026
test cricket needs senior players former stalwart ajinkya rahane statement on the indian team

test cricket needs senior players former stalwart ajinkya rahane statement on the indian team

August 6, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In