जयपुर में गुरुवार को JLF शुरू हुआ। पहले दिन गीतकार जावेद अख्तर का सेशन हुआ।
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) में बॉलीवुड गीतकार-स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर ने कहा- सेक्युलर का कोई क्रैश कोर्स नहीं होता। कोई सिखाएगा तो वो फेक होगा। सेक्युलर आपको आपके आसपास के माहौल से मिलता है। मुझे यह सब नाना और नानी से मिला।
.
जावेद अख्तर ने कहा- संस्कृत पहले आई या ऊर्दू, यह सवाल ही गलत है। संस्कृत हजारों साल पुरानी है, ऊर्दू तो कल की बच्ची है। तमिल सबसे पुरानी जिंदा लैंग्वेज है। ऊर्दू रेस में ही नहीं है।
उन्होंने कहा- आज फिल्म इंडस्ट्री बहुत मैच्योर हो गई है। आज यह बेहद ऑर्गनाइज है। जब मैं असिस्टेंट डायरेक्टर था, तब जूते-चप्पल लाने का ऑर्डर मिलता था। आज तो फर्स्ट असिस्टेंट डायरेक्टर का एक्टर के बाद पहला नाम लिया जाता है।
चश्मा क्यों नहीं लगा, इस पर उन्होंने कहा कि अच्छे चेहरों को देखें, अच्छी नीयत रखें। चश्मा नहीं लगेगा। सेशन ‘जावेद अख्तर: पॉइंट्स ऑफ व्यू’ में उनके साथ राइटर वरीशा फरासत ने बातचीत की।
इससे पहले होटल क्लार्क्स आमेर में गुरुवार को JLF की शुरुआत ‘मॉर्निंग म्यूजिक: नाद- बिटवीन साउंड एंड साइलेंस’ से हुई। इसमें ऐश्वर्या विद्या रघुनाथन ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी। सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने आयोजकों के साथ फेस्टिवल का उद्घाटन किया।

जेएलएफ में ‘जावेद अख्तर: पॉइंट्स ऑफ व्यू’ में जावेद अख्तर के साथ राइटर वरीशा फरासत ने बातचीत की।
फेस्टिवल में 500 से ज्यादा राइटर्स होंगे शामिल JLF में दुनियाभर से 500 से ज्यादा राइटर्स शामिल होंगे। आज शाम 4 बजे ‘द अनडाइंग लाइट: इंडियाज फ्यूचर्स’ सेशन में गोपाल कृष्ण गांधी से नारायणी बसु बातचीत करेंगी। शाम 6 बजे ‘फर्स्ट एडिशन: ओल्डर बोल्डर बाय अमन नाथ’ सेशन में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान और फेस्टिवल प्रोड्यूसर संजॉय के. रॉय किताब लॉन्च करेंगे।
फेस्टिवल में 5 दिन तक टेक्नोलॉजी, साहित्य, राजनीति, खेल, इतिहास, सिनेमा, ग्लोबल अफेयर्स जैसे विषयों पर डिस्कशन होंगे। बांग्लादेश और वेनेजुएला के हालिया घटनाक्रम पर भी चर्चा होगी। 15 से 17 जनवरी तक म्यूजिक स्टेज होगा, जिसमें अलग-अलग तरह के म्यूजिक की परफॉर्मेंस होगी।
देखिए, JLF की PHOTOS…

फेस्टिवल के उद्घाटन में पुष्कर (अजमेर) के नाथूलाल सोलंकी ने शिष्यों के साथ नगाड़ा बजाया।

‘मॉर्निंग म्यूजिक: नाद- बिटवीन साउंड एंड साइलेंस’ सेशन में परफॉर्म करतीं ऐश्वर्या विद्या रघुनाथ।

JLF में बेन्यान ट्री स्कूल के 5 बच्चे ब्रिक्स देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और साउथ अफ्रीका की कॉस्ट्यूम पहन कर बैठे हुए हैं। वे मैसेज दे रहे हैं कि सीमाएं खत्म होनी चाहिए।

फेस्टिवल्स में पारंपरिक कलाओं का भी प्रदर्शन किया गया, जिनके साथ लोग फोटो क्लिक करवा रहे हैं।



JLF की पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…







































