लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम
7.20 बजे पीएम मोगी लाल किला पहुंचेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य सीनियर अधिकारी उनका स्वागत करेंगे।
7.25 बजे पीएम मोदी गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने के बाद लाल किले की प्राचीर पर जाएंगे।
7.27 बजे नेशनल फ्लैग गार्ड द्वारा राष्ट्रीय सलामी दी जाएगी। वायुसेना बैंड राष्ट्रगान प्रस्तुत करेगा।
7.30 बजे दो एमआई 17 हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा की जाएगी। एक हेलीकॉप्टर तिरंगा और दूसरा ऑपरेशन सिंदूर का ध्वज लेकर उड़ान भरेगा।
7.35 बजे पीएम मोदी लगातार 12 वीं बार देश को संबोधित करेंगे। वे अपने भाषण में सरकार की प्राथमिकताओं, अब तक की उपलब्धियों और भविष्य के विजन की बात रखेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीर चक्र से सम्मानित भारतीय वायुसेना के 9 और भारतीय सेना के 4 ऑफ़िसर्स और जवान मौजूद रहेंगे





































