• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    अडाणी विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी ये कंपनी, 2.85 अरब डॉलर में होगी मेगा डील

    अडाणी विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी ये कंपनी, 2.85 अरब डॉलर में होगी मेगा डील

    EPFO खाते से नहीं निकाल सकेंगे पैसा, पासबुक भी नहीं होगी डाउनलोड- जानें क्या है पूरा मामला

    EPFO खाते से नहीं निकाल सकेंगे पैसा, पासबुक भी नहीं होगी डाउनलोड- जानें क्या है पूरा मामला

    सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट का सिलसिला आज भी जारी, चेक करें ताजा भाव

    सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट का सिलसिला आज भी जारी, चेक करें ताजा भाव

    शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, इन स्टॉक्स में तेज उतार-चढ़ाव

    शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, इन स्टॉक्स में तेज उतार-चढ़ाव

    भारत और मालदीव के बीच FTA पर शुरू हुई बातचीत, जानें दोनों देशों के बीच किन चीजों का होता है व्यापार

    भारत और मालदीव के बीच FTA पर शुरू हुई बातचीत, जानें दोनों देशों के बीच किन चीजों का होता है व्यापार

    सरकार के खजाने में आए 9,439 करोड़ रुपये, इन 4 सरकारी बैंकों ने दिया बंपर डिविडेंड

    सरकार के खजाने में आए 9,439 करोड़ रुपये, इन 4 सरकारी बैंकों ने दिया बंपर डिविडेंड

    F&O ट्रेडर्स के लिए बड़ी खबर! SEBI ला सकता है लॉन्ग टर्म के कॉन्ट्रैक्ट्स, बदल जाएगा ट्रेडिंग का पूरा खेल

    F&O ट्रेडर्स के लिए बड़ी खबर! SEBI ला सकता है लॉन्ग टर्म के कॉन्ट्रैक्ट्स, बदल जाएगा ट्रेडिंग का पूरा खेल

    Ireland में इंतजार, अब England में डेब्यू! Vaibhav Suryavanshi पर Sunil Gavaskar ने जताया भरोसा

    Ireland में इंतजार, अब England में डेब्यू! Vaibhav Suryavanshi पर Sunil Gavaskar ने जताया भरोसा

    कमर्शियल बायर्स के लिए पेट्रोल-डीजल की खुदरा बिक्री पर पाबंदी खत्म, 1 जुलाई से नया नियम लागू

    कमर्शियल बायर्स के लिए पेट्रोल-डीजल की खुदरा बिक्री पर पाबंदी खत्म, 1 जुलाई से नया नियम लागू

    Ben Stokes का क्रिकेट से संन्यास, बोले- 'अब लड़ने की ताकत नहीं', England Team को लगा बड़ा झटका

    Ben Stokes का क्रिकेट से संन्यास, बोले- 'अब लड़ने की ताकत नहीं', England Team को लगा बड़ा झटका

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    अडाणी विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी ये कंपनी, 2.85 अरब डॉलर में होगी मेगा डील

    अडाणी विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी ये कंपनी, 2.85 अरब डॉलर में होगी मेगा डील

    EPFO खाते से नहीं निकाल सकेंगे पैसा, पासबुक भी नहीं होगी डाउनलोड- जानें क्या है पूरा मामला

    EPFO खाते से नहीं निकाल सकेंगे पैसा, पासबुक भी नहीं होगी डाउनलोड- जानें क्या है पूरा मामला

    whatsapp biggest privacy update create username for chats without sharing your phone number

    whatsapp biggest privacy update create username for chats without sharing your phone number

    सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट का सिलसिला आज भी जारी, चेक करें ताजा भाव

    सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट का सिलसिला आज भी जारी, चेक करें ताजा भाव

    शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, इन स्टॉक्स में तेज उतार-चढ़ाव

    शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, इन स्टॉक्स में तेज उतार-चढ़ाव

    भारत और मालदीव के बीच FTA पर शुरू हुई बातचीत, जानें दोनों देशों के बीच किन चीजों का होता है व्यापार

    भारत और मालदीव के बीच FTA पर शुरू हुई बातचीत, जानें दोनों देशों के बीच किन चीजों का होता है व्यापार

    सरकार के खजाने में आए 9,439 करोड़ रुपये, इन 4 सरकारी बैंकों ने दिया बंपर डिविडेंड

    सरकार के खजाने में आए 9,439 करोड़ रुपये, इन 4 सरकारी बैंकों ने दिया बंपर डिविडेंड

    F&O ट्रेडर्स के लिए बड़ी खबर! SEBI ला सकता है लॉन्ग टर्म के कॉन्ट्रैक्ट्स, बदल जाएगा ट्रेडिंग का पूरा खेल

    F&O ट्रेडर्स के लिए बड़ी खबर! SEBI ला सकता है लॉन्ग टर्म के कॉन्ट्रैक्ट्स, बदल जाएगा ट्रेडिंग का पूरा खेल

    कमर्शियल बायर्स के लिए पेट्रोल-डीजल की खुदरा बिक्री पर पाबंदी खत्म, 1 जुलाई से नया नियम लागू

    कमर्शियल बायर्स के लिए पेट्रोल-डीजल की खुदरा बिक्री पर पाबंदी खत्म, 1 जुलाई से नया नियम लागू

    HDFC बैंक ने पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को सौंपी चेयरमैन की कुर्सी, अगले 3 साल तक संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

    HDFC बैंक ने पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को सौंपी चेयरमैन की कुर्सी, अगले 3 साल तक संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Taimur Name Controversy | Saif Kareena Statements Comparison

    Taimur Name Controversy | Saif Kareena Statements Comparison

    'चौहान' के टीजर पर विवाद:'पठानों से कह दो, चौहान आ गया' डायलॉग पर आपत्ति, क्षत्रिय परिषद बोला- इतिहास को सांप्रदायिक नजरिए से न दिखाएं

    'चौहान' के टीजर पर विवाद:'पठानों से कह दो, चौहान आ गया' डायलॉग पर आपत्ति, क्षत्रिय परिषद बोला- इतिहास को सांप्रदायिक नजरिए से न दिखाएं

    कुणाल खेमू बोले- होस्टिंग मेरे लिए नया अनुभव:‘अलायंस’ में रियलिटी, रिश्ते और रणनीति का अनोखा मिश्रण दिखेगा

    कुणाल खेमू बोले- होस्टिंग मेरे लिए नया अनुभव:‘अलायंस’ में रियलिटी, रिश्ते और रणनीति का अनोखा मिश्रण दिखेगा

    अरशद वारसी बोले- अच्छे लोगों के साथ काम जरूरी:कुछ फिल्में पसंद से, कुछ जिंदगी की मजबूरी में करनी पड़ती हैं

    अरशद वारसी बोले- अच्छे लोगों के साथ काम जरूरी:कुछ फिल्में पसंद से, कुछ जिंदगी की मजबूरी में करनी पड़ती हैं

    अरशद वारसी बोले- अच्छे लोगों के साथ काम जरूरी:कुछ फिल्में पसंद से, कुछ जिंदगी की मजबूरी में करनी पड़ती हैं

    अरशद वारसी बोले- अच्छे लोगों के साथ काम जरूरी:कुछ फिल्में पसंद से, कुछ जिंदगी की मजबूरी में करनी पड़ती हैं

    Ireland में इंतजार, अब England में डेब्यू! Vaibhav Suryavanshi पर Sunil Gavaskar ने जताया भरोसा

    Ireland में इंतजार, अब England में डेब्यू! Vaibhav Suryavanshi पर Sunil Gavaskar ने जताया भरोसा

    Ben Stokes का क्रिकेट से संन्यास, बोले- 'अब लड़ने की ताकत नहीं', England Team को लगा बड़ा झटका

    Ben Stokes का क्रिकेट से संन्यास, बोले- 'अब लड़ने की ताकत नहीं', England Team को लगा बड़ा झटका

    salman khan can moves from galaxy apartment, shraddha kappor land in controversy, know why kangna clarify her kissing scene with vir das

    salman khan can moves from galaxy apartment, shraddha kappor land in controversy, know why kangna clarify her kissing scene with vir das

    राजकुमार हिरानी का ओटीटी डेब्यू:बोले- नई कहानी की तलाश में फ्रस्ट्रेशन होना तय, यही बेचैनी नई कहानी तक ले जाती है

    राजकुमार हिरानी का ओटीटी डेब्यू:बोले- नई कहानी की तलाश में फ्रस्ट्रेशन होना तय, यही बेचैनी नई कहानी तक ले जाती है

    Ireland से T20 सीरीज में Team India की हार, Captain Shreyas Iyer बोले- उन्हें पिच का पता था

    Ireland से T20 सीरीज में Team India की हार, Captain Shreyas Iyer बोले- उन्हें पिच का पता था

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    क्या पर्दे के पीछे भारत-पाकिस्तान की बातचीत हो रही है? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बता दी पूरी सच्चाई

    क्या पर्दे के पीछे भारत-पाकिस्तान की बातचीत हो रही है? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बता दी पूरी सच्चाई

    पीएम मोदी की आज होने वाली जरूरी मीटिंग में क्या कुछ हो सकता है? जानिए एजेंडा

    पीएम मोदी की आज होने वाली जरूरी मीटिंग में क्या कुछ हो सकता है? जानिए एजेंडा

    भविष्य के युद्ध से लेकर ड्रोन शक्ति तक, कितनी तैयार है भारतीय सेना? सेना प्रमुख ने रिटायरमेंट से ठीक पहले बताया

    भविष्य के युद्ध से लेकर ड्रोन शक्ति तक, कितनी तैयार है भारतीय सेना? सेना प्रमुख ने रिटायरमेंट से ठीक पहले बताया

    दिल्ली-NCR में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, UP-बिहार-MP में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का हाल

    दिल्ली-NCR में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, UP-बिहार-MP में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का हाल

    YouTube देखकर प्रसव की कोशिश में चली गई महिला की जान, ‘पोस्ट-पार्टम हैमरेज’ हुआ, पढ़ें पूरा मामला

    YouTube देखकर प्रसव की कोशिश में चली गई महिला की जान, ‘पोस्ट-पार्टम हैमरेज’ हुआ, पढ़ें पूरा मामला

    भीषण मौसम में समुद्र में फंसी मछली पकड़ने वाली नाव, कोस्ट गार्ड ने बचाई 6 मछुआरों की जान; देखें VIDEO

    भीषण मौसम में समुद्र में फंसी मछली पकड़ने वाली नाव, कोस्ट गार्ड ने बचाई 6 मछुआरों की जान; देखें VIDEO

    CM विजय ने अधिकारियों को दी खुली छूट, कहा- “चाहे कोई कितना भी शक्तिशाली हो, सजा मिलनी चाहिए”

    CM विजय ने अधिकारियों को दी खुली छूट, कहा- “चाहे कोई कितना भी शक्तिशाली हो, सजा मिलनी चाहिए”

    क्रिकेटर शशांक सिंह के खिलाफ FIR, खाना बनाने वाले स्टाफ के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप

    क्रिकेटर शशांक सिंह के खिलाफ FIR, खाना बनाने वाले स्टाफ के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप

    होमस्टे में युवती का मिला शव, बेहोश हालत में पड़ा था बॉयफ्रेंड; परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

    होमस्टे में युवती का मिला शव, बेहोश हालत में पड़ा था बॉयफ्रेंड; परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

    भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी घुसपैठ की खबरों का खंडन किया, जानें क्या कहा

    भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी घुसपैठ की खबरों का खंडन किया, जानें क्या कहा

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Interesting Facts, Nepotism Controversy, Film Awards

by krutikadalvibiz
March 14, 2026
in Entertainment
237 15
0
Interesting Facts, Nepotism Controversy, Film Awards
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

33 मिनट पहलेलेखक: अभय पांडेय

  • कॉपी लिंक
आलिया भट्ट को अप्रैल 2024 में ‘टाइम’ मैगज़ीन की दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया था। - Dainik Bhaskar

आलिया भट्ट को अप्रैल 2024 में ‘टाइम’ मैगज़ीन की दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया था।

आलिया भट्ट ने साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से महज 19 साल की उम्र में फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और बहुत कम अरसे में ही वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गईं। फिल्मों में उनका डेब्यू भले ही आसान रहा, लेकिन इंडस्ट्री में आने के बाद उन्हें नेपोटिज्म और दूसरी वजहों से ट्रोलिंग और आलोचना का सामना भी करना पड़ा।

हालांकि इसके बावजूद आलिया ने अपनी लाजवाब एक्टिंग से खुद को साबित किया। उड़ता पंजाब, राजी और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के दम पर उन्होंने न सिर्फ दर्शकों का प्यार हासिल किया, बल्कि फिल्मफेयर अवॉर्ड के साथ-साथ नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया।

आज आलिया भट्ट के बर्थडे के खास मौके पर आइए उनकी जिंदगी को करीब से छूते हैं-

आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में एक ऐसे परिवार में हुआ, जो कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। वह फिल्ममेकर महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी हैं। सोनी राजदान महेश भट्ट की दूसरी पत्नी हैं। इस शादी से उनकी दो बेटियां शाहीन और आलिया हैं।

आलिया के पिता महेश भट्ट ने ‘सारांश’ और ‘आशिकी’ जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं, जबकि मां सोनी राजदान ने ‘सड़क’ और ‘सारांश’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

आलिया के पिता महेश भट्ट ने ‘सारांश’ और ‘आशिकी’ जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं, जबकि मां सोनी राजदान ने ‘सड़क’ और ‘सारांश’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

आलिया मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर नानाभाई भट्ट की पोती हैं। नानाभाई ने ‘मिस्टर एक्स’ (1957), ‘जिम्बो कम्स टू टाउन’ (1960) और ‘लाल किला’ (1960) जैसी कई फिल्में बनाई हैं। जबकि एक्ट्रेस पूजा भट्ट और राहुल भट्ट उनके सौतेले भाई-बहन हैं। वहीं एक्टर इमरान हाशमी और डायरेक्टर मोहित सूरी उनके कजिन हैं, जबकि प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट उनके चाचा हैं।

पिता ने कई आउटसाइडर्स को मौका दिया, बेटी नेपोटिज्म पर घिरी आलिया के पिता महेश भट्ट और उनके बैनर ‘विशेष फिल्म्स’ प्रोडक्शन हाउस ने बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकारों को बड़ा ब्रेक दिया, जिनका फिल्म इंडस्ट्री से पहले कोई संबंध नहीं था। इन कलाकारों में अनुपम खेर, कंगना रनोट, आशुतोष राणा और बिपाशा बसु जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि, जब महेश भट्ट की बेटी आलिया ने फिल्मों में कदम रखा तो उनके साथ नेपोटिज्म का टैग जुड़ गया।

आलिया भट्ट और महेश भट्ट ने मुख्य रूप से फिल्म 'सड़क 2' (2020) में एक साथ काम किया है।

आलिया भट्ट और महेश भट्ट ने मुख्य रूप से फिल्म ‘सड़क 2’ (2020) में एक साथ काम किया है।

आलिया ने 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू किया था। उनके पिता या उनसे जुड़े प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें लॉन्च नहीं किया था, लेकिन आलिया भट्ट के फिल्मों में डेब्यू के बाद बॉलीवुड में स्टार किड और नेपोटिज्म जैसे मुद्दों पर चर्चा होने लगी। बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मतलब होता है कि भाई-भतीजावाद की वजह से फिल्म इंडस्ट्री के बाहर से आने वाले टैलेंटेड लोगों को बराबर मौके नहीं मिल पाते।

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में आलिया भट्ट ने शनाया सिंघानिया का किरदार निभाया था।

फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में आलिया भट्ट ने शनाया सिंघानिया का किरदार निभाया था।

आलिया ने नेपोटिज्म और प्रिविलेज को स्वीकार किया साल 2023 में हार्पर बाजार अरबिया को दिए इंटरव्यू में प्रिविलेज और नेपोटिज्म को लेकर आलिया ने कहा था कि वह इसे मानती हैं और अपने काम को कभी भी हल्के में नहीं लेतीं। वह समझती हैं कि शायद उनके लिए दरवाजे से अंदर आना किसी दूसरे इंसान की तुलना में आसान रहा है।

आलिया ने यह भी कहा था कि वह इस बात को मानती हैं कि उन्हें यह बढ़त मिली है। उनके पास वह प्रिविलेज है, यही वजह है कि वह हर दिन अपना 100 प्रतिशत देती हैं और अपने काम को कभी भी हल्के में नहीं लेतीं। उनके अनुसार, वह बस इतना कर सकती हैं कि अपना सिर नीचे रखें और काम करती रहें।

आलिया ने कहा था- मैं पसंद नहीं हूं, तो मुझे मत देखिए वहीं, नेपोटिज्म और ट्रोलिंग को लेकर आलिया ने मिड-डे के साथ बातचीत में यह भी कहा था कि मैं हर बार शब्दों में अपनी सफाई नहीं दे सकती। अगर आपको मैं पसंद नहीं हूं, तो मुझे मत देखिए। इसमें मैं कुछ नहीं कर सकती। लोगों के पास हमेशा कुछ न कुछ कहने के लिए होता है। उम्मीद है कि अपनी फिल्मों के जरिए मैं साबित कर पाऊंगी कि मैं जिस जगह पर हूं, उसकी हकदार हूं।

एक गलत जवाब और नॉलेज पर उठ गए सवाल साल 2013 में करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन पहुंचे थे। शो के दौरान रैपिड फायर राउंड में करण जौहर ने सवाल पूछा कि भारत के राष्ट्रपति कौन हैं? इसके जवाब में आलिया ने कह दिया, “पृथ्वीराज चौहान!”

जब इस शो की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो आलिया का खूब मजाक बनाया गया। उनके ऊपर कई जोक्स और मीम भी बनाए गए।

जैसे ही आलिया को अहसास हुआ कि उन्होंने गलत जवाब दिया है, वह अपनी इस गलती पर खुद भी हंसने और मुस्कुराने लगीं।

जैसे ही आलिया को अहसास हुआ कि उन्होंने गलत जवाब दिया है, वह अपनी इस गलती पर खुद भी हंसने और मुस्कुराने लगीं।

साल 2014 में मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि भारत के राष्ट्रपति का नाम गलत बताने पर जब उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया, तो उन्हें इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने यह भी कहा था कि वह इंटेलिजेंट दिखने का दिखावा करने से बेहतर खुद को जैसी हैं, वैसा ही दिखाना पसंद करती हैं।

आलिया ने यह भी कहा था कि उन्हें सही जवाब पता था, लेकिन वह जल्दबाजी में दूसरों (सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन) से आगे निकलने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने कहा था, “मैं पढ़ाई में ज्यादा अच्छी नहीं हूं, इसलिए कभी-कभी प्रणब मुखर्जी और पृथ्वीराज चौहान के नाम गड़बड़ा देती हूं।”

आलिया ने मुंबई के जुहू स्थित जमनाबाई नरसी स्कूल में पढ़ाई की। बाद में एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने 12वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी।

आलिया ने मुंबई के जुहू स्थित जमनाबाई नरसी स्कूल में पढ़ाई की। बाद में एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने 12वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी।

खुद पर बने मजाक को खुद ही मजेदार बना दिया वहीं, इस मामले को लेकर अगस्त 2014 में आलिया भट्ट ने कॉमेडी ग्रुप AIB के साथ मिलकर ‘जीनियस ऑफ द ईयर’ नाम से एक पैरोडी वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में आलिया ने खुद पर बने मजाक को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया। वीडियो में दिखाया गया कि वह एक ‘मेंटल जिम’ में जाकर अपनी सामान्य जानकारी बढ़ाने की कोशिश करती हैं। इसमें करण जौहर, महेश भट्ट और अर्जुन कपूर भी कैमियो रोल में नजर आए थे।

वीडियो में आलिया को एक 'डम्ब' लड़की के रूप में दिखाया गया, जो 'जीनियस' बनने के लिए एक काल्पनिक 'मेंटल जिम' में ट्रेनिंग लेती हैं।

वीडियो में आलिया को एक ‘डम्ब’ लड़की के रूप में दिखाया गया, जो ‘जीनियस’ बनने के लिए एक काल्पनिक ‘मेंटल जिम’ में ट्रेनिंग लेती हैं।

BAFTA 2026 में आलिया फिर ट्रोल्स के निशाने पर आईं हाल ही में 2026 के BAFTA अवॉर्ड्स पर आलिया फिर ट्रोल्स के निशाने पर आईं। रेड कार्पेट इंटरव्यू में ‘गॉन गर्ल’ फिल्म का नाम लेते हुए उनका एक्सप्रेशन वायरल हो गया।

BAFTA 2026 के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट के इंटरव्यू को लेकर ट्रोल्स ने उनके एक्सप्रेशन और एक्सेंट पर सवाल उठाए थे।

BAFTA 2026 के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट के इंटरव्यू को लेकर ट्रोल्स ने उनके एक्सप्रेशन और एक्सेंट पर सवाल उठाए थे।

ट्रोलर्स ने आलिया के एक्सेंट और चेहरे के एक्सप्रेशन का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह करीना कपूर को कॉपी कर रही हैं।

जिस पर आलिया ने इंस्टाग्राम पर रिएक्ट करते हुए कहा, “ये इतना क्यों डिस्कस हो रहा है? मैं बस फिल्म याद कर रही थी। एक्सप्रेशन मेरा नेचुरल है।”

आलिया ने आलोचनाओं के बावजूद खुद को साबित किया

नेपोटिज्म के आरोपों, नॉलेज को लेकर हुई ट्रोलिंग और सोशल मीडिया पर बने तमाम जोक्स के बावजूद आलिया भट्ट ने अपने 14 साल के करियर में मेहनत और लगातार सफल फिल्मों के जरिए खुद को साबित किया है।

आज आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। पिछले एक दशक में उन्होंने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं और ‘राजी’ व ‘जिगरा’ में अपनी दमदार एक्टिंग स्किल्स से दर्शकों और समीक्षकों को प्रभावित किया है।

बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते

अक्टूबर 2025 में आयोजित 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह में आलिया भट्ट ने फिल्म ‘जिगरा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतकर रिकार्ड बना दिया और उनके नाम अब कुल 6 फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड्स हो गए हैं। उन्होंने नूतन और काजोल के 5-5 अवॉर्ड्स का रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए फिल्मफेयर इतिहास में सबसे ज्यादा बार यह पुरस्कार जीतने वाली एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम कर लिया।

आलिया को ‘उड़ता पंजाब’ (2017), ‘राजी’ (2019), ‘गली बॉय’ (2020), ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (2023), ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (2024) और ‘जिगरा’ (2025) के लिए यह अवॉर्ड मिला। इसके साथ ही वह लगातार तीन साल (2023, 2024 और 2025) यह अवॉर्ड जीतने वाली पहली एक्ट्रेस भी बनी थीं। इसके अलावा, उन्हें 2023 में फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए नेशनल अवार्ड (बेस्ट एक्ट्रेस) से भी सम्मानित किया जा चुका है।

बॉक्स ऑफिस पर भी हिट आलिया भट्ट की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। ‘ब्रह्मास्त्र’ (₹431 करोड़), ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (₹355.61 करोड़), ‘गली बॉय’ (₹238.16 करोड़) और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ (₹201 करोड़) जैसी कई फिल्मों, जिनका हिस्सा आलिया भट्ट रही हैं, ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की।

खास बात यह रही कि जिन फिल्मों में आलिया मुख्य भूमिका में नजर आईं, उन्होंने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (₹209 करोड़) और ‘राजी’ (₹207.38 करोड़) जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए उनके स्टारडम को और मजबूत किया।

आलिया ने प्रेग्नेंसी के दौरान एक्शन सीन शूट किए

बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम बनाने के साथ ही आलिया भट्ट ने खुद को एक ग्लोबल आइकन के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी कदम बढ़ाए हैं। आलिया ने 2023 में नेटफ्लिक्स की एक्शन फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन के साथ अपना हॉलीवुड डेब्यू किया। इसमें उन्होंने ‘वंडर वुमन’ फेम गैल गैडोट के साथ विलेन कीया धवन की भूमिका निभाई। बता दें कि आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म के एक्शन सीन शूट किए थे, जिसकी गैल गैडोट ने भी तारीफ की थी।

गुच्ची की पहली भारतीय ग्लोबल एंबेसडर मई 2023 में, आलिया इटैलियन लग्जरी फैशन ब्रांड गुच्ची की पहली इंडियन ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनीं और फरवरी 2026 में मिलान फैशन वीक के दौरान ब्रांड को रिप्रेजेंट किया। सितंबर 2024 में, उन्हें लॉरियल पेरिस के लिए ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर अपॉइंट किया गया, जहां उन्होंने पेरिस फैशन वीक में “वॉक योर वर्थ” कैंपेन के लिए रैंप वॉक किया।

सितंबर 2025 में, लेवीज ने भी उन्हें अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर अपॉइंट किया। वह मैंडरिन ओरिएंटल के ग्लोबल कैंपेन का भी हिस्सा हैं। आलिया सैमसंग, फिलिप्स, कैप्रीज, मेकमायट्रिप और फ्रूटी जैसे बड़े ब्रांड्स से भी जुड़ी रही हैं।

आलिया को गुच्ची के विभिन्न अंतरराष्ट्रीय आयोजनों और विज्ञापनों में देखा जाता रहा है, जैसे कि मुंबई में गुच्ची स्टोर की ओपनिंग और मिलान में फैशन इवेंट्स।

आलिया को गुच्ची के विभिन्न अंतरराष्ट्रीय आयोजनों और विज्ञापनों में देखा जाता रहा है, जैसे कि मुंबई में गुच्ची स्टोर की ओपनिंग और मिलान में फैशन इवेंट्स।

साड़ी पहनकर मेट गाला पहुंचीं आलिया भट्ट ने 2023 में प्रबल गुरुंग के डिजाइन किए गाउन में मेट गाला में डेब्यू किया था। इसके बाद 2024 में उन्होंने सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई हैंड-एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी पहनकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय संस्कृति को प्रमोट किया। इस साड़ी में 23 फुट लंबी ट्रेन (पल्लू का हिस्सा) थी और इसे बनाने में 163 कारीगरों को लगभग 1965 घंटे लगे थे।

आलिया के लुक को मशहूर स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने स्टाइल किया था और साड़ी ड्रेपिंग डॉली जैन ने की थी

आलिया के लुक को मशहूर स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने स्टाइल किया था और साड़ी ड्रेपिंग डॉली जैन ने की थी

BAFTA में अवॉर्ड प्रेजेंटर के रूप में शामिल हुईं हाल ही में फरवरी 2026 में आलिया भट्ट BAFTA (ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स) में अवॉर्ड प्रेजेंटर के रूप में शामिल हुईं। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बाद आलिया BAFTA में अवॉर्ड प्रेजेंट करने वाली तीसरी बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं।

कपूर खानदान की बहू बनीं

साल 2022 में आलिया, एक्टर रणबीर कपूर से शादी के बाद कपूर खानदान की बहू बनीं। भट्ट परिवार की तरह कपूर परिवार भी फिल्म इंडस्ट्री में कई सालों से एक्टिव है।

बता दें कि आलिया पहली बार रणबीर से तब मिली थीं, जब वह 9 साल की थीं। उस वक्त रणबीर, संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक (2005) में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। आलिया वहां एक रोल के लिए ऑडिशन देने गई थीं और तभी से उन्हें रणबीर पर क्रश हो गया था।

वक्त गुजरता गया और दोनों की असली मोहब्बत की शुरुआत फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर हुई। साल 2018 में जब दोनों इजराइल के तेल अवीव के लिए फ्लाइट में साथ सफर कर रहे थे, तब रणबीर ने पहली बार शरारती अंदाज में बातचीत शुरू की। यहीं से उनके रिश्ते की दास्तान आगे बढ़ने लगी।

कुछ ही महीनों बाद दोनों सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में साथ नजर आए। फिर एक दिन अफ्रीका के खूबसूरत मसाई मारा में सफारी के दौरान रणबीर ने आलिया को बेहद खास अंदाज में प्रपोज किया। फिर आलिया-रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में अपने घर ‘वास्तु’ में शादी की। इसके बाद दोनों की बेटी राहा का जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ।

YRF के स्पाई यूनिवर्स में आलिया नजर आएंगी

आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह फिल्म अल्फा में नजर आएंगी। यह यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल सेंट्रिक फिल्म होगी। आलिया फिल्म में एक स्पाई का रोल करेंगी, उनके साथ शरवरी वाघ भी एक अहम रोल में होंगी। यह फिल्म 10 जुलाई, 2026 को थिएटर में रिलीज होने वाली है।

इसके अलावा 2026 में उनकी फिल्म लव एंड वॉर भी रिलीज हो सकती है। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में आलिया के साथ उनके पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल हैं।

________________________

बॉलीवुड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें….

अनुपम खेर@71; चेहरे पर लकवा मारा, फिर भी शूटिंग की:प्रोजेक्ट्स फ्लॉप हुए तो सिर्फ 400 रुपए बचे थे, रिकॉर्ड फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते

एक लड़का, जिसने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से अभिनय की तालीम हासिल की और बड़े ख्वाबों के साथ मुंबई पहुंचा। उसे एक फिल्म में शानदार किरदार मिला और उसने छह महीने तक पूरी लगन और मेहनत से उसकी तैयारी की। पूरी खबर पढ़ें….

अभिषेक बच्चन@50; नकली अंगूठी से ऐश्वर्या को किया प्रपोज:पैसे नहीं थे तो अवॉर्ड शो में पहनी पुरानी शेरवानी, विल स्मिथ का तोड़ा रिकॉर्ड

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के घर जन्मे अभिषेक की पहचान सिर्फ एक सुपरस्टार के बेटे तक सीमित नहीं रही। उम्मीदों, असफलताओं, आलोचनाओं और फिर सफलता के चक्र से गुजरते हुए उन्होंने अपनी खुद की पहचान बनाई और युवा, धूम, गुरु, सरकार जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। पूरी खबर पढ़ें….

खबरें और भी हैं…
Tags: Alia BhattAlia Bhatt AwardsAwardsBollywoodbollywood controversycontroversyFactsFilmfilmfare awards 2025InterestingMahesh BhattNepotismStar Kids
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026
Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

April 13, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
क्या पर्दे के पीछे भारत-पाकिस्तान की बातचीत हो रही है? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बता दी पूरी सच्चाई

क्या पर्दे के पीछे भारत-पाकिस्तान की बातचीत हो रही है? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बता दी पूरी सच्चाई

June 30, 2026
अडाणी विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी ये कंपनी, 2.85 अरब डॉलर में होगी मेगा डील

अडाणी विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी ये कंपनी, 2.85 अरब डॉलर में होगी मेगा डील

June 30, 2026
पीएम मोदी की आज होने वाली जरूरी मीटिंग में क्या कुछ हो सकता है? जानिए एजेंडा

पीएम मोदी की आज होने वाली जरूरी मीटिंग में क्या कुछ हो सकता है? जानिए एजेंडा

June 30, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In