
असम विधानसभा चुनाव 2026 ओपिनियन पोल।
Assam Election Opinion Poll: चुनाव आयोग ने असम विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। असम में मतदान 9 अप्रैल 2026 को होगा और नतीजे 4 मई को आएंगे। असम में चुनाव की घोषणा के बीच वहां का ओपिनियन पोल भी आ गया है। MATRIZE-IANS ने अपने ओपिनियन पोल में जनता का मन टटोलने की कोशिश की है, जो इशारा कर रहा है कि BJP लगातार तीसरी बार असम में सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है। कांग्रेस या AIUDF को मौका मिलने की उम्मीद कम है।
ओपिनियन पोल में BJP की बड़ी जीत का अनुमान
असम विधानसभा चुनाव 2026 पर MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल के मुताबिक, इस बार BJP लैंडस्लाइड जीत हासिल कर सकती है। BJP को 96-98 सीटें, कांग्रेस को 26-28 सीटें, AIUDF को 1-5 सीटें और अन्य को 1-3 सीटें मिल सकती हैं। ओपिनियन पोल के मुताबिक, कांग्रेस और AIUDF इस चुनाव में BJP को मुकाबला देने की ताकत नहीं रखती हैं।
असम विधानसभा चुनाव 2026 MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल
| पार्टी का नाम | सीटें |
| BJP | 96-98 |
| Congress | 26-28 |
| AIUDF | 1-5 |
| अन्य | 1-3 |
9 अप्रैल को असम में डाले जाएंगे वोट
असम के विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। असम में एक चरण में चुनाव होगा। इसका गजट नोटिफिकेशन 16 मार्च 2026 को जारी होगा। यहां प्रत्याशियों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 23 मार्च 2026 है। वहीं, वोटिंग 9 अप्रैल 2026 को होगी। इसके बाद 4 मई 2026 को असम विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा होगी।
पिछले विधानसभा चुनाव के आंकड़े
असम विधानसभा चुनाव 2021 के नतीजों की बात करें तो इसमें BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। BJP ने 60 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस को 29, AIUDF को 16 और असम गण परिषद को 9 सीटें मिली थीं। इस चुनाव में BPF 4 सीटें पाने में कामयाब हो गई थी।
ये भी पढ़ें- बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी में किसकी बन सकती है सरकार? देखिए MATRIZE-IANS का ओपिनियन पोल





































