
केरलम कांग्रेस में विवाद गहराया। (फाइल फोटो)
Keralam Assembly Election 2026: केरलम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में कलह खुलकर सामने आ गए हैं। कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर संकट गहरा रहा है। पार्टी के तीन सांसद विधानसभा का टिकट मांग रहे हैं जिससे संकट गहरा होता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक सांसद और पूर्व PCC प्रेसीडेंट K सुधाकरण ने KC वेणुगोपाल को आज दोपहर तक का टाइम दिया है और चेतावनी दी है कि अगर उन्हें टिकट को लेकर आश्वासन नहीं दिया तो वे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर अपनी आगे की रणनीति का खुलासा करेंगे।
क्यों हो रहा है विवाद?
जानकारी के मुताबिक, सुधाकरण नई दिल्ली में MP आवास गोदावरी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। वहीं, सांसद अडूर प्रकाश और KT राघवन ने भी MLA सीट देने की मांग की है। केरल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष V D सतीशन ने शीर्ष नेतृत्व से अपील की है कि किसी भी सिटिंग MP को टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। कांग्रेस ने जिन 55 सीटों पर मंगलवार को प्रत्याशियों का एलान किया है उसमें एक भी सिटिंग MP का नाम नहीं है।
कांग्रेस ने केरलम चुनाव के लिए अब तक 55 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने वी सतीशन, सनी जोसेफ, के.मुरलीधरन और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। बुधवार को केरलम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन के लिए कांग्रेस सीईसी की इंदिरा भवन में बैठक भी होगी।
केरलम में कब है चुनाव?
चुनाव आयोग ने हाल ही में घोषणा की थी कि केरलम में 140 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का आयोजन आगामी 9 अप्रैल को किया जाएगा। चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी लेफ्ट गठबंधन (LDF) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF के बीच में है। चुनाव के परिणाम 4 मई के घोषित किए जाएंगे।
केरलम विधानसभा चुनाव का शेड्यूल
- गजट नोटिफिकेशन की तारीख- 16 मार्च 2026
- नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 23 मार्च 2026
- वोटिंग की तारीख- 9 अप्रैल 2026
- परिणाम- 4 मई 2026
ये भी पढ़ें- केरल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
बीजेपी ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की जारी की पहली लिस्ट, जानिए किस-किस का है नाम?





































