नई दिल्ली: देश भर में आज ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के लिए देश भर की मस्जिदों में लोग पहुंचे और एकजुटता एवं अकीदत की भावना के साथ त्योहार मनाया। ईद के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को बधाई दी। इसके अलावा पीएम मोदी ने भी देशवासियों को ईद की बधाई दी। ईद के मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। ईद पर सुबह-सुबह नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई भी दी। आइये जानते हैं कि ईद के अवसर पर विभिन्न नेताओं ने देशवासियों को किस तरह से बधाई दी।






































