अगर आप सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं और बिना जोखिम के अच्छा रिटर्न चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम पर शानदार ब्याज दे रहा है। खास बात यह है कि इसमें आपको सरकारी बैंक की गारंटी के साथ तय समय पर फिक्स रिटर्न मिलता है। यानी आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित और मुनाफा तय।
SBI अपने ग्राहकों को FD पर 3.05% से लेकर 7.15% तक का ब्याज दे रहा है। आप सिर्फ 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए FD कर सकते हैं। SBI की 444 दिनों वाली अमृत वृष्टि स्पेशल FD स्कीम काफी चर्चा में है। इसमें बैंक सामान्य नागरिकों को 6.45% ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95% ब्याज और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.05% ब्याज देती है। इसके अलावा, 5 से 10 साल की FD पर भी बैंक आकर्षक ब्याज दर दे रहा है। यह स्कीम उन लोगों के लिए बेहतर है, जो सुरक्षित निवेश के साथ स्थिर कमाई चाहते हैं।
₹1 लाख पर कितना मिलेगा रिटर्न?
अगर आप SBI में 6 साल के लिए ₹1,00,000 जमा करते हैं, तो आपको अच्छा खासा फायदा मिल सकता है:
सामान्य नागरिक: ₹1,43,373 (₹43,373 ब्याज)
वरिष्ठ नागरिक: ₹1,52,092 (₹52,092 ब्याज)
अति वरिष्ठ नागरिक: ₹1,52,991 (₹52,991 ब्याज)
यानी सिर्फ ₹1 लाख जमा करके आप ₹52,991 तक का फिक्स ब्याज कमा सकते हैं।
FD क्यों है सुरक्षित निवेश?
FD में निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता। आपको पहले से तय ब्याज दर पर रिटर्न मिलता है और मैच्योरिटी पर पूरा पैसा वापस मिल जाता है।
निवेश से पहले क्या ध्यान रखें?
FD में निवेश करते समय अपनी जरूरत और समय अवधि का ध्यान रखें। अगर आपको बीच में पैसे निकालने पड़ें, तो पेनल्टी लग सकती है। इसलिए लंबी अवधि के लिए निवेश करने से पहले सही प्लानिंग बनाएं।






































