PM Modi Parliament Speech Live: प्रधानमंत्री Narendra Modi आज (सोमवार को) दोपहर 2 बजे Lok Sabha में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर अहम बयान देंगे। Iran-Israel के बीच बढ़ती टेंशन और उसके वैश्विक प्रभाव के मद्देजनर PM Modi का यह संबोधन अहम माना जा रहा है। लोकसभा में यह चर्चा ऐसे वक्त में हो रही है, जब ग्लोबल लेवल पर हालात तेजी से बदल रहे हैं और इसका प्रभाव भारत की Economy, Energy Security और विदेश नीति पर भी पड़ सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में मौजूदा वैश्विक हालात, भारत की स्ट्रैटेजी और अपनी सरकार के रुख को स्पष्ट कर सकते हैं। इससे पहले भी सरकार ने इशारा किया था कि Middle East Crisis को लेकर सतर्क है और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। बीते रविवार को PM मोदी के साथ मंत्रियों की हुई हाई लेवल बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि वेस्ट एशिया में बढ़ती टेंशन का असर भारत के ऑयल इम्पोर्ट, खाद सप्लाई और बिजनेस पर पड़ सकता है।
मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान से अमेरिका और इजरायल के युद्ध की पृष्ठभूमि में उपजे हालात की समीक्षा की। इसमें जरूरी वस्तुओं की निरंतर उपलब्धता को सुनिश्चित करने के खातिर अल्पकालिक, मध्यम अवधि और दीर्घकालिक उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही, किसानों के लिए खाद की भविष्य में लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करने के खातिर उर्वरकों के वैकल्पिक स्रोतों पर भी मंथन किया गया। PM मोदी के लोकसभा में भाषण से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें।







































