प्रतिरूप फोटो
Social Media
Apple नए आईफोन मॉडल सितंबर में लॉन्च होंगे। एपल लॉन्च के साथ ही अमेरिका में मेड इन इंडिया आईफोन बेचेगा। Bloomberg ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वार के चलते एपल ने चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए डिवाइस प्रोडक्शन के लिए भारत का रुख किया है।
एपल भारत में अपने अपकमिंग आईफोन 17 लाइनअप के सभी मॉडल की मैन्युफैक्चरिंग करेगा। इनमें दो प्रो मॉडल भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी के नए आईफोन मॉडल सितंबर में लॉन्च होंगे। एपल लॉन्च के साथ ही अमेरिका में मेड इन इंडिया आईफोन बेचेगा। Bloomberg ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वार के चलते एपल ने चीन पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए डिवाइस प्रोडक्शन के लिए भारत का रुख किया है।
एपल भारत में अभी अपनी 5 फैक्ट्रियों में आईफोन का प्रोडक्शन कर रहा है। इनमें से दो हाल के दिनों में खुली हैं। अमेरिका में आईफोन की मांग को पूरा करने के लिए कंपन भारत में अपना प्रोडक्शन बढ़ाने पर काम कर रही है। टेरिफ में जोखिम और भू-राजनीतिक तमावों के चलते एपल को मौजूदा क्वार्टर में व्यापार शुल्कों से करीब 1.1 अरब डॉल का नुकसान होने की आशंका है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिनों पहले एपल से भारत में आईफोन का प्रोडक्श न करने को कहा था। उनका कहना था कि अमेरिका में बिकने वाले आईफोन का प्रोडक्शन यूएस में ही होना चाहिए। इसके बावजूद एपल का फोकस भारत में अपना प्रोडक्शन जारी रखने और बढ़ाने पर है।
अन्य न्यूज़





































