आईपीएल 2026 बड़े उत्साह के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। वहीं काले जादू को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, 19 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में स्टैंड्स में बैठा एक फैन नींबू वाला टोटका करता दिख रहा है। इत्तेफाक से उसी समय साकिब हुसैन ने एक पुल डिलीवरी फेंकी और शिवम दुबे का आउट कर दिया।
इसके बाद इंटरनेट पर एक चिट्ठी वायरल होने लगी जिसे बताया गया कि चेन्नई की ओर से बीसीसीआई को एक लेटर लिखकर इसकी शिकायत की गई है। हालांकि, आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने इस चिट्ठी को फर्जी बताया है। इतना ही नहीं, इस दौरान ललित मोदी ने एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया जिससे हर कोई दंग रह गया।
दरअसल, ललित मोदी ने एक्स में पोस्ट शेयर कर लिखा कि, इस बार ये नकली लग रहा है, लेकिन एक टीम के मालिक ने इस तरह की हरकत की थी।
ललित मोदी ने आगे कहा कि उन्हें याद है उन्होंने एक पोस्ट किया था, जिसमें एक टीम का मालिक विरोधी टीम के साथ काला जादू कर रहा था। वो खुद विरोधी टीम के ड्रेसिंग रूम में जागर टोटके कर रहा था। उन्होंने लिखा कि उन्होंने 2011 सीजन में ही विरोधी टीम के मालिकों को इस बारे में आगाह कर दिया था। जब ये घटना हुई थी और उन्हें पक्के सबूतों के साथ इसकी जानकारी मिली थी। उनकी टीम ने जैसा तय किया है, उसके अनुसार वह उस फिल्म या टीवी सीरीज में ये खुलासा करेंगे की इस तरह की सारी हरकतें किसने की थी।
I remember I posted some team owner doing this to the opposing team. By doing exactly this themselves in opposing team dressing room. I even alerted the opposing team owners about this way back in 2011 season – when it happened and I got an alert with concrete proof. I will… https://t.co/jxmv84Nkwv
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) April 19, 2026







































