भारत के सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने रविवार, 24 अगस्त को क्रिकेट के सभी फॉर्म से संन्यास की घोषणा कर दी है। राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया की द वॉल कहलाने वाले पुजारा ने अपना आखिरी मुकाबला 2023 में खेला था। टीम इंडिया में वापसी की आस लगाए बैठे पुजारा के क्रिकेट को अलविदा कह दिया। जिससे भारतीय क्रिकेट में एक और युग का अंत हो गया।
पुजारा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास की जानकारी दी। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी पारियां खेली जो उन्हें राहुल द्रविड़ के बाद वाकई भारतीय क्रिकेट की द वॉल बनाता है। यहां देखें उनकी टॉप-5 पारियां—
इंग्लैंड के खिलाफ दिखाया दम
साल 2012 में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिला खेले गए टेस्ट मैच में पुजारा ने नाबाद 206 रन बनाकर सभी का ध्यान खींचा और बताया कि उनमें नंबर-3 पर द्रविड़ की जगह लेने की काबिलियत है। ये उनका टेस्ट में पहला दोहरा शतक था। इस पारी में उन्होंने 389 गेंदों का सामन किया और 21 चौके लगाए। विकेट पर तकरीबन करीब साढ़े आठ घंटे बिताने के बाद पुजारा के शरीर पर तो थकान नहीं आई थी, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों को जरूर थका दिया था। भारत ने इस पारी के दम पर 521/8 का स्कोर बनाया और पारी घोषित की। दूसरी पारी में भी पुजारा ने नाबाद 41 रन बनाए। भारत ने ये मैच 9 विकेट सेजीता। इस मैच में पुजारा का नाम टेस्ट विशेषज्ञ के रूप में स्थाफित हो गया।
रांची में छाए पुजारा
साल 2017 में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर थी। उस दौरान चौथा टीम रांची में खेला गया था। इस टेस्ट में पुजारा ने 525 गेंदों का सामना करते हुए 202 रन बनाए जो भारत के लिए टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा गेंदे खेलने का रिकॉर्ड है। इस पारी में 21 चौके और एक छक्का शामिल था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में भारत दबाव में था लेकिन पुजारा की मैराथन पारी ने न केवल मैच ड्रॉ कराया बल्कि भारत को सीरीज में बनाए ऱखा।






































