Pahalgam Terror Attack के बाद शुरू किए गए Opeation Sindoor की पहली बरसी पर हमारी भारतीय वायुसेना ने एक खास वीडियो रिलीज कर देश को उस मिलिट्री एक्शन की याद दिलाई, जिसने सिर्फ 88 घंटे के अंदर दुश्मनों को तगड़ा जवाब दिया था। Indian Air Force के आधिकारिक X हैंडल से ये वीडियो रात ठीक 1 बजकर 5 मिनट पर रिलीज किया गया, जो आतंकी अड्डों पर पहले अटैक का वक्त था। इस VIDEO में वायुसेना की तैयारी, ऑपरेशन सिंदूर की स्ट्रैटेजी और सटीक हमलों की झलक दिखाई दी।
ऑपरेशन सिंदूर जारी है…
इस वीडियो के जरिए भारतीय सेना की तरफ से एक सख्त संदेश भी दिया गया। वीडियो के साथ X पोस्ट में लिखा गया, ‘ऑपरेशन सिंदूर से न्याय मिला। कार्रवाई में सटीक, स्मृति में अमर ऑपरेशन सिंदूर जारी है। भारत कुछ नहीं भूलता, भारत किसी को माफ नहीं करता।’
आतंकियों के अड्डों को किया था नेस्तनाबूद
जानकारी के अनुसार, भारत की सुरक्षा एजेंसियों और सेना ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद तेजी से एक्शन लेते हुए 88 घंटे के दौरान ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के ठिकानों और उनसे जुड़े नेटवर्क को टारगेट किया गया था।
वीडियो में दिखे मिलिट्री ऑपरेशन के कुछ अहम सीन
IAF की तरफ से जारी किए गए वीडियो में मिलिट्री ऑपरेशन के कुछ अहम सीन और जवानों की तैयारियां भी दिखीं, जिससे यह स्पष्ट मिलता है कि भारत अपनी सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की नरमी बरतने के मूड में नहीं है।
भारतीय वायुसेना की तरफ से जारी वीडियो, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बड़ी संख्या में यूजर सेना की कार्रवाई और जवानों के बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। इस प्रकार के वीडियो ना सिर्फ भारतीय सेना के मनोबल को दिखाते हैं, बल्कि दुश्मनों को हमारी सैन्य क्षमता का मैसेज भी देते हैं।






































