• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 6, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    why was rajat patidar left out of team india again agarkar explained the reason

    why was rajat patidar left out of team india again agarkar explained the reason

    after removal of captaincy suryakumar yadav showed game spirit blessed team india and sooryavanshi

    after removal of captaincy suryakumar yadav showed game spirit blessed team india and sooryavanshi

    पीएम मोदी ने EAC-PM के साथ की अहम मीटिंग, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर हुई चर्चा

    पीएम मोदी ने EAC-PM के साथ की अहम मीटिंग, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर हुई चर्चा

    team india performance in new chandigarh kl rahul shubman gill hit centuries afghanistan defeated

    team india performance in new chandigarh kl rahul shubman gill hit centuries afghanistan defeated

    वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने मिलेगा ₹20,000 का ब्याज- जानें किस स्कीम में, कितना करना होगा निवेश

    वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने मिलेगा ₹20,000 का ब्याज- जानें किस स्कीम में, कितना करना होगा निवेश

    entering team india at the age of 15 vaibhav sooryavanshi broke sachin tendulkar record

    entering team india at the age of 15 vaibhav sooryavanshi broke sachin tendulkar record

    यूपी से मध्य प्रदेश और गुजरात के लिए चलेंगी 2 नई स्पेशल ट्रेनें- चेक करें रूट, टाइमिंग्स और बाकी जरूरी डिटेल्स

    यूपी से मध्य प्रदेश और गुजरात के लिए चलेंगी 2 नई स्पेशल ट्रेनें- चेक करें रूट, टाइमिंग्स और बाकी जरूरी डिटेल्स

    shreyas iyer replaces suryakumar yadav in t20is agarkar reveals the real reason behind captaincy

    shreyas iyer replaces suryakumar yadav in t20is agarkar reveals the real reason behind captaincy

    दिल्ली से सिलीगुड़ी पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, अश्विनी वैष्णव ने नए बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की दी जानकारी

    दिल्ली से सिलीगुड़ी पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, अश्विनी वैष्णव ने नए बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की दी जानकारी

    Afghanistan ODI Series: Virat Kohli बाहर, उनकी जगह Yashasvi Jaiswal लेंगे

    Afghanistan ODI Series: Virat Kohli बाहर, उनकी जगह Yashasvi Jaiswal लेंगे

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    AC Cleaning में न करें ये बड़ी Mistake, महंगा Repair कराएगा हजारों का नुकसान

    AC Cleaning में न करें ये बड़ी Mistake, महंगा Repair कराएगा हजारों का नुकसान

    दिल्ली से सिलीगुड़ी पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, अश्विनी वैष्णव ने नए बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की दी जानकारी

    दिल्ली से सिलीगुड़ी पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, अश्विनी वैष्णव ने नए बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की दी जानकारी

    Gold Price Today: तनिष्क, कल्याण ज्यूलर्स जैसे बड़े स्टोर्स पर क्या है सोने का भाव, देखें आज की ताजा कीमतें

    Gold Price Today: तनिष्क, कल्याण ज्यूलर्स जैसे बड़े स्टोर्स पर क्या है सोने का भाव, देखें आज की ताजा कीमतें

    दिल्ली में लॉन्च हुआ 85% इथेनॉल वाला E85 तेल, E20 पेट्रोल से 20 रुपये कम है कीमत

    दिल्ली में लॉन्च हुआ 85% इथेनॉल वाला E85 तेल, E20 पेट्रोल से 20 रुपये कम है कीमत

    ₹180 में हेयरकट और ₹120 में शेविंग, हजामत के लिए अब 20% ज्यादा चुकानी होगी कीमत

    ₹180 में हेयरकट और ₹120 में शेविंग, हजामत के लिए अब 20% ज्यादा चुकानी होगी कीमत

    क्या E85 फ्यूल आने से बंद हो जाएंगी E20 फ्यूल वाली गाड़ियां? पेट्रोलियम मंत्री ने दिया ये जवाब

    क्या E85 फ्यूल आने से बंद हो जाएंगी E20 फ्यूल वाली गाड़ियां? पेट्रोलियम मंत्री ने दिया ये जवाब

    ऑयल इंडिया ने ढूंढ निकाला प्राकृतिक गैस का दूसरा भंडार, समुद्र के नीचे मिला खजाना

    ऑयल इंडिया ने ढूंढ निकाला प्राकृतिक गैस का दूसरा भंडार, समुद्र के नीचे मिला खजाना

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    why was rajat patidar left out of team india again agarkar explained the reason

    why was rajat patidar left out of team india again agarkar explained the reason

    after removal of captaincy suryakumar yadav showed game spirit blessed team india and sooryavanshi

    after removal of captaincy suryakumar yadav showed game spirit blessed team india and sooryavanshi

    पहलाज निहलानी की प्रेयर मीट में पहुंचे बॉलीवुड सितारे:हेमा मालिनी, अनिल कपूर और गोविंदा ने दी श्रद्धांजलि; 76 वर्ष की उम्र में निधन हुआ था

    पहलाज निहलानी की प्रेयर मीट में पहुंचे बॉलीवुड सितारे:हेमा मालिनी, अनिल कपूर और गोविंदा ने दी श्रद्धांजलि; 76 वर्ष की उम्र में निधन हुआ था

    पहलाज निहलानी की प्रेयर मीट में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:हेमा मालिनी, अनिल कपूर और गोविंदा समेत कई कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

    पहलाज निहलानी की प्रेयर मीट में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:हेमा मालिनी, अनिल कपूर और गोविंदा समेत कई कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

    team india performance in new chandigarh kl rahul shubman gill hit centuries afghanistan defeated

    team india performance in new chandigarh kl rahul shubman gill hit centuries afghanistan defeated

    entering team india at the age of 15 vaibhav sooryavanshi broke sachin tendulkar record

    entering team india at the age of 15 vaibhav sooryavanshi broke sachin tendulkar record

    shreyas iyer replaces suryakumar yadav in t20is agarkar reveals the real reason behind captaincy

    shreyas iyer replaces suryakumar yadav in t20is agarkar reveals the real reason behind captaincy

    Afghanistan ODI Series: Virat Kohli बाहर, उनकी जगह Yashasvi Jaiswal लेंगे

    Afghanistan ODI Series: Virat Kohli बाहर, उनकी जगह Yashasvi Jaiswal लेंगे

    'वो मुझे बार-बार किस करता रहा':मुन्नाभाई MBBS में दिखीं एक्ट्रेस प्रिया बापट ने अनुभव शेयर किया, बोलीं- किसिंग सीन में अनकंफर्टेबल हुई थी

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल के सदस्यों के साथ PM मोदी ने की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल के सदस्यों के साथ PM मोदी ने की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    हरिद्वार में सर्वानंद घाट के पास हादसा, देहरादून से दिल्ली जा रही बस में लगी भीषण आग, 35 से 40 तीर्थयात्री थे सवार

    हरिद्वार में सर्वानंद घाट के पास हादसा, देहरादून से दिल्ली जा रही बस में लगी भीषण आग, 35 से 40 तीर्थयात्री थे सवार

    भारतीयों के खिलाफ चीन की चाल को सिंगापुर ने दी मात, दिया नफरती कंटेंट को ब्लॉक करने का आदेश

    भारतीयों के खिलाफ चीन की चाल को सिंगापुर ने दी मात, दिया नफरती कंटेंट को ब्लॉक करने का आदेश

    क्या ममता बनर्जी ने सच में यूसुफ पठान से इस्तीफा देने के लिए कहा? उन्होंने खुद बताया

    क्या ममता बनर्जी ने सच में यूसुफ पठान से इस्तीफा देने के लिए कहा? उन्होंने खुद बताया

    असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के कई ठिकानों पर रेड, करोड़ों का कैश बरामद; लॉकर्स से निकली गड्डियां

    असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के कई ठिकानों पर रेड, करोड़ों का कैश बरामद; लॉकर्स से निकली गड्डियां

    कचरा फेंकना बना मौत की वजह, VIDEO वायरल होने और FIR के बाद युवक ने किया सुसाइड

    कचरा फेंकना बना मौत की वजह, VIDEO वायरल होने और FIR के बाद युवक ने किया सुसाइड

    तमिलनाडु में AIADMK को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री सहित 300 से अधिक नेता TVK में शामिल

    तमिलनाडु में AIADMK को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री सहित 300 से अधिक नेता TVK में शामिल

    पुलिस को चकमा देने के लिए चावल में छिपाया गांजा, प्रेशर कुकर की सीटी ने खोल दी पोल

    पुलिस को चकमा देने के लिए चावल में छिपाया गांजा, प्रेशर कुकर की सीटी ने खोल दी पोल

    NEET री-एग्जाम के पेपर के लीक और प्रश्नपत्र बिकने की अफवाहों को NTA ने किया खारिज, जानें क्या कहा

    NEET री-एग्जाम के पेपर के लीक और प्रश्नपत्र बिकने की अफवाहों को NTA ने किया खारिज, जानें क्या कहा

    ‘कुछ कार्यकर्ताओं को गुमराह किया जा रहा है’, अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु BJP चीफ का बड़ा बयान

    ‘कुछ कार्यकर्ताओं को गुमराह किया जा रहा है’, अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु BJP चीफ का बड़ा बयान

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Riteish Deshmukh Success Story Explained; Raja Shivaji Ek Villain | Comedy Movies

by Dainik Mirror
May 15, 2026
in Entertainment
245 7
0
Riteish Deshmukh Success Story Explained; Raja Shivaji Ek Villain | Comedy Movies
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

17 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी/वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक
एक्टर बनने से पहले रितेश देशमुख ने न्यूयॉर्क की एक आर्किटेक्चर फर्म में काम किया था। - Dainik Bhaskar

एक्टर बनने से पहले रितेश देशमुख ने न्यूयॉर्क की एक आर्किटेक्चर फर्म में काम किया था।

कॉमेडी फिल्मों से पहचान बनाने वाले रितेश देशमुख आज ‘राजा शिवाजी’ में छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि एक दौर ऐसा भी था, जब लगातार फ्लॉप फिल्मों और ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे होने की वजह से लोग उन्हें अक्सर एक्टर नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री का बेटा कहते थे। डेब्यू फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ के बाद उनकी कई फिल्में नहीं चलीं और उन्होंने दोबारा आर्किटेक्ट की नौकरी करने का फैसला कर लिया था।

बाद में ‘मस्ती’, ‘धमाल’, ‘हे बेबी’ और ‘हाउसफुल’ जैसी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री में बनाए रखा। फिर ‘एक विलेन’ में निगेटिव किरदार निभाकर उन्होंने अलग पहचान बनाई।

आज की सक्सेस स्टोरी में जानते हैं रितेश देशमुख के करियर और निजी जीवन से जुड़ी बातें।

रितेश देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के सबसे छोटे बेटे हैं।

रितेश देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के सबसे छोटे बेटे हैं।

राजनीतिक परिवार से ताल्लुक, लेकिन राजनीति से दूरी

रितेश देशमुख का जन्म 17 दिसंबर 1978 को लातूर, महाराष्ट्र में हुआ था। वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे हैं। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक होने की वजह से उनका बचपन राजनीति और सार्वजनिक जीवन के माहौल में बीता।

हालांकि रितेश ने कभी राजनीति में आने की इच्छा जाहिर नहीं की। उनका झुकाव शुरुआत से ही क्रिएटिव फील्ड और डिजाइनिंग की तरफ था।

आर्किटेक्चर की पढ़ाई, न्यूयॉर्क में नौकरी

रितेश की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जी.डी. सोमानी मेमोरियल स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने कमला रहेजा कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर एंड एनवायरनमेंटल स्टडीज, मुंबई से आर्किटेक्चर की डिग्री हासिल की।

पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय न्यूयॉर्क की एक आर्किटेक्चर फर्म में काम किया। उस दौर में उनका फोकस पूरी तरह आर्किटेक्चर करियर पर था और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि फिल्मों में काम करेंगे।

रितेश को कॉलेज के दिनों से ही स्टेज, एक्टिंग और एंटरटेनमेंट पसंद था। हालांकि वह काफी शर्मीले स्वभाव के थे। राजनीतिक परिवार से होने की वजह से वह सीमित दायरे में रहते थे और उन्हें लगता था कि संभलकर रहना चाहिए।

फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ 3 जनवरी 2003 को रिलीज हुई थी।

फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ 3 जनवरी 2003 को रिलीज हुई थी।

‘तुझे मेरी कसम’ से फिल्मों में एंट्री

रितेश का फिल्मों में आने का विचार धीरे-धीरे बना। उस समय तेलुगु फिल्म ‘नुव्वे कवाली’ बड़ी हिट हुई थी और इसके हिंदी रीमेक की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान रितेश तक फिल्म की स्क्रिप्ट पहुंची।

शुरुआत में उन्होंने ओरिजिनल फिल्म देखने की कोशिश की, लेकिन भाषा समझ नहीं आने की वजह से ज्यादा देर नहीं देख पाए। बाद में निर्देशक के. विजय भास्कर ने उन्हें हैदराबाद बुलाकर पूरी स्क्रिप्ट सुनाई।

रितेश स्क्रिप्ट और किरदार की सादगी से प्रभावित हुए। उन्हें लगा कि यह किरदार उनकी कॉलेज लाइफ जैसा है। रितेश कहते हैं- ‘तुझे मेरी कसम’ के जरिए मुझे सब करने का मौका मिला, जो मैं कॉलेज के दिनों में कभी खुलकर नहीं कर पाया था।

‘तुझे मेरी कसम’ में रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया डिसूजा थीं, जो आगे चलकर उनकी पत्नी बनीं।

‘तुझे मेरी कसम’ में रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया डिसूजा थीं, जो आगे चलकर उनकी पत्नी बनीं।

लोग एक्टर से ज्यादा सीएम का बेटा मानते थे

उस समय इंडस्ट्री में चर्चा थी कि मुख्यमंत्री के बेटे होने की वजह से उन्हें आसानी से लॉन्च मिल गया। लेकिन रितेश मानते हैं कि इस बैकग्राउंड की वजह से उन पर दबाव भी बहुत ज्यादा था। लोग उन्हें एक्टर से ज्यादा सीएम का बेटा मानते थे।

डेब्यू के बाद उनका करियर आसान नहीं रहा। उनकी कई फिल्में लगातार फ्लॉप रहीं और इंडस्ट्री में धारणा बनने लगी कि वह ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएंगे।

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में रितेश ने बताया था कि जब उन्होंने फिल्मों में कदम रखा, तब उन्हें भरोसा नहीं था कि वह इंडस्ट्री में लंबे समय तक टिक पाएंगे।

फिल्में फ्लॉप हुईं तो एक्टिंग छोड़ने का ख्याल आया

रितेश ने बताया कि एक समय ऐसा आया जब उनकी लगातार पांच फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं। उस दौर में उन्हें लगने लगा था कि उनका करियर खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा था- एक वक्त ऐसा आया जब मेरी लगातार पांच फिल्में फ्लॉप हुईं। तब मैंने सोचा- बस, अब पैकअप… मैं वापस आर्किटेक्चर में चला जाऊंगा।

उस दौर में इंडस्ट्री में चर्चा शुरू हो गई थी कि रितेश शायद लंबे समय तक बॉलीवुड में टिक नहीं पाएंगे। लगातार असफल फिल्मों की वजह से उनका आत्मविश्वास भी प्रभावित हुआ।

कॉमेडी फिल्मों ने इंडस्ट्री में टिकने का मौका दिया

लगातार असफलताओं के बाद रितेश के करियर ने नया मोड़ लिया। फ्लॉप फिल्मों के बाद जब उनकी फिल्में सफल होने लगीं, तो उन्हें लगा कि इंडस्ट्री में उनकी नई जिंदगी शुरू हो गई है।

कॉमेडी फिल्मों में रितेश देशमुख की टाइमिंग दर्शकों को पसंद आने लगी। ‘मस्ती’, ‘क्या कूल हैं हम’, ‘मालामाल वीकली’, ‘हे बेबी’, ‘धमाल’ और ‘हाउसफुल’ जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड में पहचान दिलाई।

दैनिक भास्कर से बातचीत में रितेश देशमुख कहते हैं- मैं लोगों का आभारी हूं। उस दौर में जब मैंने डेब्यू किया था, अगर किसी एक तरह की फिल्म हिट हो जाती थी तो उसी तरह के और काम मिलते थे।

इसलिए मेरी एक कॉमेडी फिल्म चली, तो फिर मुझे दूसरी और तीसरी कॉमेडी फिल्म मिलीं। मैं खुशकिस्मत था कि कॉमेडी-जेनर ने मुझे लंबे समय तक इंडस्ट्री में बनाए रखा।

रितेश के मुताबिक, राजनीतिक परिवार से आने की वजह से उन्होंने बचपन से हार और वापसी दोनों करीब से देखी हैं। यही वजह है कि वह असफलता से जल्दी टूटते नहीं हैं।

कॉमेडी इमेज तोड़ने का फैसला किया

रितेश देशमुख लंबे समय तक बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों के लिए पहचाने जाते रहे। लेकिन करियर के एक दौर में उन्होंने अपनी इमेज तोड़ने का फैसला किया। उन्होंने ऐसे किरदार चुनने शुरू किए, जिनमें उनका डार्क और खतरनाक अंदाज दिखाई दे। दिलचस्प बात यह रही कि विलेन के रूप में भी उन्हें काफी सराहना मिली।

‘एक विलेन’ बना करियर का टर्निंग पॉइंट

रितेश के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट ‘एक विलेन’ रही। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने राकेश महाडकर नाम के सीरियल किलर का किरदार निभाया था।

फिल्म में उनका किरदार एक आम आदमी का था, जो बाहर से शांत और साधारण नजर आता है, लेकिन अंदर से बेहद हिंसक और मानसिक रूप से परेशान होता है।

राकेश अपनी पत्नी से लगातार अपमानित महसूस करता है और इसी कुंठा में महिलाओं की बेरहमी से हत्या करने लगता है। फिल्म में रितेश का शांत चेहरा और अचानक हिंसक हो जाना दर्शकों के लिए काफी शॉकिंग था।

साबित किया कि सिर्फ कॉमेडी एक्टर नहीं हैं

‘एक विलेन’ के रोल के लिए रितेश की काफी तारीफ हुई। कई क्रिटिक्स ने लिखा कि रितेश ने पहली बार साबित किया कि वह सिर्फ कॉमेडी एक्टर नहीं हैं।

साल 2019 में फिल्म ‘मरजावां’ में रितेश ने विष्णु शेट्टी नाम का निगेटिव किरदार निभाया। यह रोल अलग था, क्योंकि फिल्म में उनका किरदार बौने गैंगस्टर का था। विष्णु बेहद गुस्सैल, सनकी और पावर का भूखा इंसान होता है।

फिल्म में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के किरदार से नफरत करता है और अपने वर्चस्व के लिए किसी भी हद तक चला जाता है।

हालांकि फिल्म को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली, लेकिन रितेश के डायलॉग्स और स्क्रीन प्रेजेंस की काफी चर्चा हुई। खासकर उनका डायलॉग- “कमिनेपन की हाइट तीन फुट” सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

रितेश कहा कि ‘एक विलेन’ उनके लिए बड़ा रिस्क थी, क्योंकि लोग उन्हें उस तरह के किरदार में देखने के आदी नहीं थे। लेकिन फिल्म की सफलता के बाद इंडस्ट्री का नजरिया बदल गया। इसके बाद उन्हें अलग तरह के रोल मिलने शुरू हुए। रितेश की सबसे बड़ी ताकत उनका सॉफ्ट फेस माना जाता है। स्क्रीन पर वह सामान्य और शांत इंसान जैसे दिखते हैं। यही वजह है कि जब वह अचानक हिंसक या खतरनाक किरदार निभाते हैं, तो उसका असर ज्यादा मजबूत दिखाई देता है।

क्रिटिक्स का मानना है कि रितेश ने विलेन के किरदारों में ओवरएक्टिंग के बजाय शांत और दबे हुए गुस्से का इस्तेमाल किया, जिसने उनके रोल्स को ज्यादा डरावना बनाया।

रितेश देशमुख ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘मुंबई फिल्म कंपनी’ की शुरुआत 2013 में पत्नी जेनेलिया के साथ की।

रितेश देशमुख ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘मुंबई फिल्म कंपनी’ की शुरुआत 2013 में पत्नी जेनेलिया के साथ की।

प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर नई पारी की शुरुआत

अभिनेता होने के साथ-साथ रितेश देशमुख अब प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर भी मराठी इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन चुके हैं। रितेश और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने मिलकर ‘मुंबई फिल्म कंपनी’ नाम की प्रोडक्शन कंपनी शुरू की।

राजनीतिक परिवार से आने वाले रितेश हमेशा से मराठी संस्कृति और इतिहास से जुड़े रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने मराठी फिल्मों को बड़े स्तर पर पेश करने की कोशिश की और ऐसी फिल्में बनाई, जिनका स्केल हिंदी फिल्मों जैसा दिखाई दे।

‘लय भारी’ ने मराठी सिनेमा की तस्वीर बदल दी

साल 2014 में रिलीज हुई ‘लय भारी’ रितेश के मराठी करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म को जेनेलिया ने प्रोड्यूस किया था और डायरेक्टर निशिकांत कामत थे।

फिल्म में रितेश ने दोहरे रोल निभाए थे। एक्शन, भावनाएं और जनप्रिय मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म ने मराठी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई की थी।

उस दौर में मराठी फिल्मों का बजट अपेक्षाकृत कम माना जाता था, लेकिन ‘लय भारी’ ने साबित किया कि मराठी सिनेमा भी बड़े पैमाने पर बनी फिल्मों को सफल बना सकता है। फिल्म में सलमान खान का छोटा-सा कैमियो भी चर्चा में रहा था।

रितेश ने कई मराठी फिल्मों को प्रोड्यूस किया। उनका फोकस ऐसी कहानियों पर रहा, जो मराठी दर्शकों से जुड़ी हों, लेकिन प्रेजेंटेशन और स्केल में राष्ट्रीय स्तर की दिखें।

मराठी फिल्म ‘वेद’ से डायरेक्टर बने

साल 2022 में मराठी फिल्म ‘वेद’ के जरिए रितेश ने निर्देशन में कदम रखा। यह फिल्म तेलुगु फिल्म ‘मजिली’ की मराठी रीमेक थी। फिल्म में रितेश और जेनेलिया की जोड़ी नजर आई।

‘वेद’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई। डायरेक्टर के तौर पर भी रितेश की काफी तारीफ हुई।

‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

अब ‘राजा शिवाजी’ से चर्चा में

इन दिनों रितेश अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

यह फिल्म ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ के जीवन, युद्ध कौशल और हिंदवी स्वराज्य की स्थापना के संघर्ष पर आधारित है। फिल्म में रितेश ने खुद शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है और निर्देशन भी किया है।

सलमान खान समेत कई बड़े स्टार्स की मौजूदगी

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका बड़ा स्टारकास्ट माना जा रहा है। सलमान खान फिल्म में खास कैमियो रोल में नजर आए हैं। उनके अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, विद्या बालन, जेनेलिया और कई मराठी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं। यह फिल्म मराठी और हिंदी में रिलीज हुई है।

खुद को अपडेट रखना बहुत जरूरी है

संघर्ष और चुनौतियों पर बात करते हुए रितेश देशमुख कहते हैं- चुनौती और संघर्ष यही है कि समय बदलता रहता है और सिनेमा के साथ दर्शकों की सोच भी बदल जाती है। हम अक्सर उसी पुराने ढंग की एक्टिंग में अटक जाते हैं, क्योंकि वह पहले चली थी।

लेकिन समय बदलने पर अगर आप उसी तरह के रहो, तो आउट-डेट लगने लगते हैं। इसलिए अपने आप को समय के साथ अपडेट करना बहुत जरूरी है।

_____________________________________________________

पिछले हफ्ते की सक्सेस स्टोरी पढ़िए…

पिता बस ड्राइवर थे, ₹300 लेकर एक्टर बनने निकले:थिएटर में ₹50 कमाए, टीवी से शुरुआत करने वाले यश को केजीएफ ने पैन-इंडिया स्टार बनाया

यश आज पैन-इंडिया सुपरस्टार हैं, लेकिन उनका सफर संघर्षों से भरा रहा। कर्नाटक के साधारण परिवार में जन्मे यश के पिता BMTC बस ड्राइवर थे, जबकि मां हाउसवाइफ थीं। बचपन से ही उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें सिर्फ एक्टर बनना है। घरवालों की चिंता और पैसों की तंगी के बावजूद वे महज ₹300 लेकर बेंगलुरु पहुंचे।पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
Tags: ComedyDeshmukhExplainedMoviesRajaRaja Shivaji Box OfficeRiteishRiteish DeshmukhRiteish Deshmukh Acting CareerRiteish Deshmukh JourneyRiteish Deshmukh Movies ListRiteish Deshmukh StoryRiteish Genelia Love StoryShivajiStorySuccessVillain
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026
Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

April 13, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल के सदस्यों के साथ PM मोदी ने की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल के सदस्यों के साथ PM मोदी ने की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

June 6, 2026
हरिद्वार में सर्वानंद घाट के पास हादसा, देहरादून से दिल्ली जा रही बस में लगी भीषण आग, 35 से 40 तीर्थयात्री थे सवार

हरिद्वार में सर्वानंद घाट के पास हादसा, देहरादून से दिल्ली जा रही बस में लगी भीषण आग, 35 से 40 तीर्थयात्री थे सवार

June 6, 2026
भारतीयों के खिलाफ चीन की चाल को सिंगापुर ने दी मात, दिया नफरती कंटेंट को ब्लॉक करने का आदेश

भारतीयों के खिलाफ चीन की चाल को सिंगापुर ने दी मात, दिया नफरती कंटेंट को ब्लॉक करने का आदेश

June 6, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In