कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचे। उन्होंने कहा, “आज मौसम खराब है। मेरे मुख्यमंत्री जयपुर पहुंच गए हैं। बहुत ज्यादा अशांति है।” बता दें कि सिद्धारमैया ने आज राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और अब डीके शिवकुमार के सीएम बनने की पूरी संभावना है। दोनों नेताओं को आज दिल्ली पहुंचना था लेकिन खराब मौसम की वजह से सिद्धारमैया जयपुर पहुंच गए और उसके बाद डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंच गए।
बता दें कि सिद्धारमैया ने गुरुवार को बेंगलुरु में कैबिनेट मंत्रियों के साथ नाश्ते पर हुई बैठक के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से अपने इस्तीफे की पुष्टि कर दी। पद छोड़ने के बावजूद, सिद्धारमैया यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित दिख रहे हैं कि उनका जाना राजनीतिक रूप से चुपचाप न हो।






































