• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का 'शतकीय' तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़

    एक झटके में 4800 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट- चेक करें आज के ताजा भाव

    4 दिन के कारोबार में ₹22.78 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति, सेंसेक्स में दर्ज की गई 3,323 अंकों की बढ़ोतरी

    Shreyas Iyer ने Kohli-Rahul को पछाड़ा, 3000 ODI रन पूरे कर रचा इतिहास

    पाकिस्तान ने भारतीय जहाजों के लिए एयरस्पेस बैन को 24 जुलाई तक बढ़ाया, अप्रैल 2025 से ही बंद है हवाई क्षेत्र

    भारत के डिफेंस सेक्टर में आया सुनहरा दौर! ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड प्रोडक्शन के बाद Paras Defence और HAL के शेयर बने रॉकेट

    Tata Motors PV के शेयरों में 8.27% की भयावह गिरावट, इस वजह से निवेशकों ने कंपनी ने निकाला पैसा

    BMW ने भारत में लॉन्च की भारत में बनी MINI Countryman C, चेक करें कीमतें

    Stock Market Highlights: शेयर बाजार में चौथे दिन भी जारी रहा तेजी का सिलसिला, इन शेयरों में बंपर तेजी

    jay shah lauds record breaking opening weekend of women t20 world cup 2026 calls start of history

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    prepaid electricity meters in up turned postpaid check instantly from home

    prepaid electricity meters in up turned postpaid check instantly from home

    Stock Market Highlights: शेयर बाजार में चौथे दिन भी जारी रहा तेजी का सिलसिला, इन शेयरों में बंपर तेजी

    Stock Market Highlights: शेयर बाजार में चौथे दिन भी जारी रहा तेजी का सिलसिला, इन शेयरों में बंपर तेजी

    redmi turbo 5 launched in india know price and specs

    नवी मुंबई एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तैयार, 15 जुलाई से उड़ान भर सकेंगी इंटरनेशनल फ्लाइट्स! यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

    नवी मुंबई एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तैयार, 15 जुलाई से उड़ान भर सकेंगी इंटरनेशनल फ्लाइट्स! यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का 'शतकीय' तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़

    Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का 'शतकीय' तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़

    Shreyas Iyer ने Kohli-Rahul को पछाड़ा, 3000 ODI रन पूरे कर रचा इतिहास

    Shreyas Iyer ने Kohli-Rahul को पछाड़ा, 3000 ODI रन पूरे कर रचा इतिहास

    jay shah lauds record breaking opening weekend of women t20 world cup 2026 calls start of history

    jay shah lauds record breaking opening weekend of women t20 world cup 2026 calls start of history

    actress sanchita ugale suicide case, ravi kishan said- suicide sabse bada paap hai, AICWA demands strict high level enquiry

    alia bhatt did not replace deepika padukone from kalki 2898ad, getting trolled for alpha scene copy claim

    Vaibhav sooryavanshi को उकसाया गया! भारतीय कोच बोले- वो शांत स्वभाव का लड़का है

    गोविंदा के सिर में बाल नहीं, हेयर पैच लगाते हैं:पत्नी सुनीता ने उड़ाया मजाक, बोलीं- सारे एक्टर करते हैं; जानिए कब-कब दिए पति के खिलाफ बयान

    सिंगर सोनू निगम के गर्दन की नसें दबीं:MRI, सिटी स्कैन हुआ, पेन किलर्स ने गला हुआ भारी, कहा- भुगत रहा हूं, कॉन्फिडेंस कम हुआ

    नई कहानी लिखूंगा तो बीवी मार देगी:विक्रम भट्ट बोले- बेटी ने प्रेग्नेंसी में फिल्म संभाली, अब नाती और परिवार को समय दूंगा

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    ED ने किया 400 करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, तमिलनाडु में 8 जगहों पर छापेमारी

    Mohan Bhagwat Statement, Maharana Pratap Haldighati Battle, Haldighati War 450th Anniversary ‘महाराणा प्रताप ने जीती थी हल्दीघाटी की लड़ाई’, संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

    रजत शर्मा का ब्लॉग | NEET: Telegram पर बैन लगाना ज़रूरी क्यों था

    दर्दनाक…, टूटे बिजली तार की चपेट में आई महिला, बचाने गई देवरानी को भी लगा करंट, दोनों की मौत

    कर्नाटक: MLC चुनाव में कांग्रेस-JDS के उम्मीदवार में ऐसे फंसा है पेच, CM शिवकुमार की देख-रेख में MLA’s को रिसॉर्ट में कराई गई वोटिंग की ‘नेट प्रैक्टिस’

    अभिषेक बनर्जी को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का आया बुलावा, सामने आई तारीख, TMC का रखेंगे पक्ष

    Telegram moves High Court, Telegram Ban in India, Aaj Ki Taaja Khabar: NEET परीक्षा से पहले बैन के खिलाफ Telegram पहुंचा हाईकोर्ट

    I Love You… आई एम Sorry, नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पेपर लीक के बाद से थी तनाव में

    आज ओम बिरला से मुलाकात, शिंदे संग बैठक; शिवसेना स्थापना दिवस से पहले उद्धव की पार्टी में बड़ी टूट!

    कर्नाटक में 8 बड़े अधिकारियों के 35 ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी, सोने-चांदी के गहने जब्त, 31 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

    कर्नाटक में 8 बड़े अधिकारियों के 35 ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी, सोने-चांदी के गहने जब्त, 31 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Blog

रजत शर्मा का ब्लॉग | NEET: Telegram पर बैन लगाना ज़रूरी क्यों था

by Dainik Mirror
June 17, 2026
in Blog, Lifestyle
247 5
0
रजत शर्मा का ब्लॉग | NEET: Telegram पर बैन लगाना ज़रूरी क्यों था
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

केंद्र सरकार ने देश भर में 22 जून तक टेलीग्राम मैसेजिंग एप्प पर बैन लगा दिया है। 21 जून को NEET-UG का फिर से इम्तहान होगा और सबके मन में एक ही सवाल है कि इस बार कहीं पेपर लीक तो नहीं होगा। सरकार को इस बात का एहसास है, इसलिए एक-एक कदम फूंक-फूंक कर उठाया जा रहा है। पूरी कोशिश है कि परीक्षा के प्रति लोगों का भरोसा बना रहे, पेपर लीक की कोई गुंजाइश न रहे। सरकार के आदेश के मुताबिक, 30 जून तक टेलीग्राम पर मैसेज को एडिट या डिलीट करने का फंक्शन भी डिसेबल रहेगा।

सरकार को ये फैसला क्यों करना पड़ा? पेपर लीक माफिया अभी भी सक्रिय है। NTA को पता लगा कि पेपर लीक के नाम पर छात्रों के साथ ठगी हो रही है। कुछ गिरोह फिर से पेपर लीक कराने का दावा कर रहे हैं। सरकार ने इस बार NEET-UG का question paper set करने वालों को ऐसे बंद कमरों में रखा है, जहां उनके पास न इंटरनेट होगा, न फोन। बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं होगा। प्रश्नपत्र के multiple set तैयार किए जाएंगे, जिन्हें encrypted form में master computer में स्टोर किया जाएगा। इसकी access बहुत ही कम लोगों को होगी।

जहां printing होगी, वहां पूरे प्रोसेस को सुपरवाइज़ किया जा रहा है।  electronic devices लाने पर बैन लगाया गया है। हर कागज़ पर watermark दिया जाएगा ताकि लीक हो तो source code तुरंत पकड़ा जा सके। प्रश्नपत्रों को भारतीय वायु सेना के परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों से airlift कराया जाएगा। CRPF और CISF की दो स्तरों वाली निगरानी में प्रश्नपत्रों  को अलग-अलग शहरों तक पहुंचाया जाएगा। एयरपोर्ट से प्रश्नपत्रों  को परीक्षा केंद्रों तक ले जाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर्स का इस्तेमाल होगा।

मंगलवार को Mock Drill हुई, जिसमें वायुसेना के विमान से सैंपल पेपर्स दिल्ली से तमिलनाडु में मदुरै तक गया और मदुरै से वायुसेना का हैलीकॉप्टर सैंपल पेपर को तिरूनेलवेली तक लेकर गया। इन पेपर्स को पहुंचाए जाने के दौरान consignment को GPS से ट्रैक किया जाएगा और उन्हें custodian बैंक में रखा जाएगा। NEET परीक्षा शुरु होने से 45 मिनट पहले सीलबंद trunks को खोला जाएगा। हर परीक्षा केंद्र में एक strong room की व्यवस्था की गई है।

परीक्षा केंद्र में हर छात्र की तलाशी ली जाएगी। मैटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी electronic device ले जाने पर पूरी  पाबंदी रहेगी। परीक्षा केंद्रों के बाहर Jammers लगाए जाएंगे ताकि mobile signals पर पूरी तरह से रोक लग सके। हर परीक्षा केंद्र से आने वाली CCTV Footage को मॉनिटर किया जाएगा। नकल रोकने के लिए, छात्रों के आचरण पर नजर रखने के लिए AI based system लगाए जाएंगे। एक central command होगा जो देश भर के परीक्षा केंद्रों से आने वाली फीड पर नज़र रखेगा। पूरे 195 मिनट तक परीक्षा चलेगी और कोई बाहर नहीं जा सकेगा।

परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं उसी security chain से वापस जाएंगी जिससे प्रश्नपत्र आए थे। answer sheets की packing और dispatch को CCTV से Monitor किया जाएगा। answer sheets को भी Airlift कराया जाएगा और consignment को track किया जाएगा। NTA की पूरी ताकत इस बात में लगाई जाएगी कि पेपर लीक न हो, cheating न हो, answer sheets में कोई हेराफेरी न हो। इस बार NEET की पुनर्परीक्षा  दुनिया की कठोरतम सुरक्षा में होने वाली परीक्षा होगी।

राम के पैसे की चोरी: बड़ी मछलियों को पकड़ो

रामलला के चढ़ावे में चोरी की जांच SIT ने तेज कर दी है। लेकिन लोगों का कहना है कि छोटी मछलियों को पकड़ने से कुछ नहीं होगा। उन लोगों की भी जांच होनी चाहिए जो राम मंदिर ट्रस्ट के कर्ताधर्ता हैं, जिन पर मंदिर की व्यवस्था और चढ़ावे की रखवाली की जिम्मेदारी थी। राम जन्मभूमि थाने में तीन शिकायतें पहुंची। करणी सेना और कांग्रेस ने चढ़ावा चोरी के मामले में जांच की तहरीर दी है जबकि तीसरी शिकायत धर्मसेना के संस्थापक संतोष दुबे ने की।

मंगलवार को एसआईटी ने श्रीराम जन्भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से 3 घंटे तक पूछताछ की। SIT ने मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल राव से भी कई घंटे बंद कमरे में पूछताछ की। एसआईटी अभी तक 40 से ज्यादा कर्मचारियों के बयान दर्ज कर चुकी है। पता लगा है कि पांच या छह कर्मचारी चढ़ावे में चोरी के पाप में शामिल थे, चढ़ावे में 60% तक चोरी की गई। एक पेटी से अगर पांच लाख रुपये निकले तो उसमे से तीन लाख गायब हो गए, सिर्फ दो लाख रुपया बैंक तक पहुंचा। सवाल ये है कि क्या इस महापाप के बारे में ट्रस्ट के जिम्मेदार लोगों को भनक भी नहीं लगी? अगर इन लोगों को जानकारी थी तो उन्होंने मामले को दबाने की कोशिश क्यों की?

पता लगा है कि जिन लोगों पर चढ़ावे में चोरी का आरोप है, वे  सारे लोग चंपत राय के करीबी हैं। चंपत राय ने ही उन्हें नियुक्त किया था। कुछ दिन पहले चोरी की शिकायत चंपत राय से की गई थी और आरोप ये है कि चंपत राय ने इस मामले को दबाने की कोशिश की। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें SIT की जांच पर रत्ती भर भरोसा नहीं है। राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने कहा कि इस मामले में रामभक्त बोलें तो ठीक है लेकिन अखिलेश यादव को मंदिर और हिंदुओं की बात करने का हक नहीं है।

ये कहना गलत है कि अखिलेश यादव को राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी पर सवाल नहीं उठाने चाहिए। अगर अखिलेश यादव इस मामले को नहीं उठाते तो शायद कई और महीनों तक चोरी होती रहती। इस मामले में किसी के रामभक्त होने या न होने का प्रश्न नहीं है क्योंकि लोगों की आस्था से खिलवाड़ का ये मामला बहुत गंभीर है। जिन लोगों पर शक है, उनके नाम राम मंदिर ट्रस्ट के किसी न किसी बड़े व्यक्ति से जुड़े बताए जा रहे हैं। टिन्नू यादव चंपत राय के करीबी माने जाते हैं, सोमेश आनंद निर्माण प्रभारी गोपाल राव के भतीजे हैं।

लोग कहते हैं कि सोमेश बोरे में लूट का माल लेकर ट्रेन से कर्नाटक जाते थे और वहां से खाली हाथ लौटते थे। SIT ऐसे सारे लोगों को पकड़ लेगी, इसमें कोई शक नहीं है पर जो लोग ट्रस्ट का प्रबंध देखते हैं, वे लोग SIT की पकड़ से बाहर हैं, चाहे उन्होंने खुद पैसा न बनाया हो, पर उन्होंने कई महीनों तक लूट कैसे होने दी? उनकी आंखें बंद क्यों थी? और जब चोरी पकड़ी गई तो उन्होंने सरकार से जांच कराने को क्यों नहीं कहा? जब बात मीडिया में उठी, जब नृपेंद्र मिश्र अयोध्या गए, उसके बाद SIT बनी। इसका मतलब है दाल में कुछ काला है।

सावधान! डीप फेक से धर्मपरिवर्तन

महाराष्ट्र के एक मौलाना ने धर्मान्तरण को बढ़ावा देने के लिए AI का इस्तेमाल कर एक फर्जी वीडियो बनाया। शामली में एक व्यापारी के बेटे आयुष के जबरन धर्मान्तरण की खबर कुछ दिन पहले आई थी। इस मामले में तीन लोगों को जेल भेजा चुका है लेकिन सोशल मीडिया पर आयुष मलिक का एक वीडियो आया जिसमें वह खुद को मोहम्मद अली बता रहा है और ये कहता हुआ दिख रहा है  कि उसने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल किया है, उस पर किसी ने दबाव नहीं डाला, वो किसी कीमत पर इस्लाम नहीं छोड़ेगा।

ये फर्जी वीडियो 50 से ज्यादा सोशल मीडिया हैंडल्स पर सर्कुलेट हुआ। इसके बाद दूसरा फर्जी वीडियो आया जिसमें सबीना नाम की लड़की ने खुद को आयुष की बहन बताया और कहा कि उसके भाई को बेवजह परेशान किया जा रहा है। धर्म मर्जी का मामला है, इसमे दखल नहीं देना चाहिए। सबीना का ये वीडियो आयुष के पिता देवराज मलिक के पास पहुंचा तो वो हैरान रह गए क्योंकि उनकी तो एक ही बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। आयुष भी अपनी बहन के साथ नोएडा में रह रहा है।

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता लगा AI जनरेटेड वीडियो नासिक से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। नासिक पुलिस ने जांच की तो पता चला कि एक जाने माने मौलाना ने ये वीडियो पोस्ट किया था। मौलाना अब अपनी हरकत पर माफी मांग रहे हैं लेकिन उनकी गिरफ्तारी तय है। पुलिस के रडार पर कुर्ला का SDPI नेता आसिफ खान भी है। आसिफ खान ने भी इसी तरह का फर्जी वीडियो सर्कुलेट किया था। अब पुलिस आयुष की बहन होने का दावा करने वाली सबीना को खोज रही है। पुलिस की सख्ती से डर कर सबीना ने तुरंत वीडियो जारी करके माफी मांगी।

मैं आपसे दो बातें कहना चाहता हूं। सोशल मीडिया पर जो दावा किया जाए, उस पर बिना सोचे समझे कभी भरोसा न करें।  दूसरी बात ये कि जो वीडियो आपके फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हाटसैप पर आते हैं, उन्हें असली बिल्कुल न मानें क्योंकि AI generated deep fake videos इतनी चतुराई से बनाए जाते हैं कि आम आदमी के लिए असली-नकली की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। डीप फेक का इस्तेमाल मैंने फर्जी दवाएं बेचने, फर्जी कंपनियों में पैसे लगाने, शादी कराने के लिए कई बार देखा है लेकिन धर्म परिवर्तन के लिए डीप फेक का इस्तेमाल पहली बार सामने आया है।

डीप फेक में लोग इसलिए फंसते हैं क्योंकि इसके बारे में उन्हें पूरी जानकारी नहीं होती। कई बार मेरे अपने डीप फेक वीडियो भी चलाए गए। इसके बाद मैंने हाई कोर्ट से order लिया। अब जैसे ही मेरे बारे में किसी फर्जी वीडियो की सूचना मिलती है, हमारी legal team उसे 24 घंटे में रुकवा देती है। लेकिन सिर्फ legal action से तो काम नहीं चलेगा। फेक वीडियो के बारे में और ज्यादा जागरुकता पैदा करने की ज़रूरत है। (रजत शर्मा)

देखें: ‘आज की बात, रजत शर्मा के साथ’ 16 जून, 2026 का पूरा एपिसोड

Tags: NEETRajat SharmaRajat Sharma BlogRajat Sharma Blog LatestRajat Sharma Blog on Ban on TelegramRajat Sharma on NEETTelegramककयजररथपरबनबलगरजतरजत शर्मा ब्लॉगरजत शर्मा ब्लॉग टेलीग्राम पर बैनलगनशरम
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026
Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

April 13, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का 'शतकीय' तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का 'शतकीय' तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़

June 17, 2026
एक झटके में 4800 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट- चेक करें आज के ताजा भाव

एक झटके में 4800 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट- चेक करें आज के ताजा भाव

June 17, 2026
ED ने किया 400 करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, तमिलनाडु में 8 जगहों पर छापेमारी

ED ने किया 400 करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, तमिलनाडु में 8 जगहों पर छापेमारी

June 17, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In