• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, October 27, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    27 October, 2026 Stock Market Highlights: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, इन शेयरों में जोरदार तेजी

    27 October, 2026 Stock Market Highlights: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, इन शेयरों में जोरदार तेजी

    Abhishek Sharma ने ठोका 11वां T20 शतक, Virat Kohli का रिकॉर्ड तोड़ा

    Abhishek Sharma ने ठोका 11वां T20 शतक, Virat Kohli का रिकॉर्ड तोड़ा

    abhishek sharma century powers india to t20i series win over new zealand

    abhishek sharma century powers india to t20i series win over new zealand

    यूपी में 4 लिंक एक्सप्रेसवे को कैबिनेट से हरी झंडी, बुंदेलखंड से पूर्वांचल तक बनेगा सड़कों का नया नेटवर्क

    यूपी में 4 लिंक एक्सप्रेसवे को कैबिनेट से हरी झंडी, बुंदेलखंड से पूर्वांचल तक बनेगा सड़कों का नया नेटवर्क

    csk appoints albie morkel and mohit sharma as ipl 2027 coaches

    csk appoints albie morkel and mohit sharma as ipl 2027 coaches

    सोने के भाव में गिरावट जारी, चांदी भी आज ₹3700 टूटी; चेक करें 24 और 22 कैरेट गोल्ड के नए रेट

    सोने के भाव में गिरावट जारी, चांदी भी आज ₹3700 टूटी; चेक करें 24 और 22 कैरेट गोल्ड के नए रेट

    Devdutt Padikkal के 199 रन से India A ने की दमदार वापसी, NZ A के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ

    Devdutt Padikkal के 199 रन से India A ने की दमदार वापसी, NZ A के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ

    दिवाली पर यूपी के यात्रियों को रेलवे का तोहफा, दिल्ली-बनारस के बीच चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन; जानें स्टॉपेज से लेकर टाइमिंग तक सबकुछ

    दिवाली पर यूपी के यात्रियों को रेलवे का तोहफा, दिल्ली-बनारस के बीच चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन; जानें स्टॉपेज से लेकर टाइमिंग तक सबकुछ

    bhuvneshwar kumar faces pressure ahead of third t20i against new zealand

    bhuvneshwar kumar faces pressure ahead of third t20i against new zealand

    हाइवे टोल प्लाजा के पास रहने वालों सरकार ने दी बड़ी राहत, अब सिर्फ ₹1500 में बनवा सकेंगे सालाना पास

    हाइवे टोल प्लाजा के पास रहने वालों सरकार ने दी बड़ी राहत, अब सिर्फ ₹1500 में बनवा सकेंगे सालाना पास

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    27 October, 2026 Stock Market Highlights: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, इन शेयरों में जोरदार तेजी

    27 October, 2026 Stock Market Highlights: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, इन शेयरों में जोरदार तेजी

    apple ipad mini launched in india with oled display and a20 pro chip

    Instagram पर अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक के Video, नए फीचर की टेस्टिंग शुरू

    Instagram पर अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक के Video, नए फीचर की टेस्टिंग शुरू

    शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 225 अंक और निफ्टी 62 अंक नीचे खुला; Tata Consumer समेत इन शेयरों में तेजी

    शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 225 अंक और निफ्टी 62 अंक नीचे खुला; Tata Consumer समेत इन शेयरों में तेजी

    मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की मिसिंग लिंक पर 1 नवंबर से बदलेंगे नियम, इन वाहनों की एंट्री हमेशा के लिए बैन; पढ़ें नई गाइडलाइन

    मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की मिसिंग लिंक पर 1 नवंबर से बदलेंगे नियम, इन वाहनों की एंट्री हमेशा के लिए बैन; पढ़ें नई गाइडलाइन

    टाटा ग्रुप में फिर बढ़ी हलचल, चंद्रशेखरन को चेयरमैन बनाए रखने के फैसले को नोएल टाटा ने दी चुनौती; जानें पूरा मामला

    टाटा ग्रुप में फिर बढ़ी हलचल, चंद्रशेखरन को चेयरमैन बनाए रखने के फैसले को नोएल टाटा ने दी चुनौती; जानें पूरा मामला

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Abhishek Sharma ने ठोका 11वां T20 शतक, Virat Kohli का रिकॉर्ड तोड़ा

    Abhishek Sharma ने ठोका 11वां T20 शतक, Virat Kohli का रिकॉर्ड तोड़ा

    इमरान खान को देश छोड़ने के नोटिस पर राहत:हाईकोर्ट ने 2 नवंबर तक रोक लगाई; केंद्र सरकार ने दिया कार्रवाई न करने का आश्वासन

    इमरान खान को देश छोड़ने के नोटिस पर राहत:हाईकोर्ट ने 2 नवंबर तक रोक लगाई; केंद्र सरकार ने दिया कार्रवाई न करने का आश्वासन

    abhishek sharma century powers india to t20i series win over new zealand

    abhishek sharma century powers india to t20i series win over new zealand

    csk appoints albie morkel and mohit sharma as ipl 2027 coaches

    csk appoints albie morkel and mohit sharma as ipl 2027 coaches

    जया बच्चन-हेमा मालिनी की ट्रोलिंग पर भड़की ईशा देओल:बोलीं- इंडस्ट्री की स्तंभ हैं ये कलाकार, इनका सम्मान करना चाहिए

    जया बच्चन-हेमा मालिनी की ट्रोलिंग पर भड़की ईशा देओल:बोलीं- इंडस्ट्री की स्तंभ हैं ये कलाकार, इनका सम्मान करना चाहिए

    Devdutt Padikkal के 199 रन से India A ने की दमदार वापसी, NZ A के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ

    Devdutt Padikkal के 199 रन से India A ने की दमदार वापसी, NZ A के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ

    CID शो बनाने वाले बीपी सिंह का हार्ट-अटैक से निधन:सुबह ली अंतिम सांस; आहट शो से हॉरर जॉनर को दी नई पहचान

    CID शो बनाने वाले बीपी सिंह का हार्ट-अटैक से निधन:सुबह ली अंतिम सांस; आहट शो से हॉरर जॉनर को दी नई पहचान

    bhuvneshwar kumar faces pressure ahead of third t20i against new zealand

    bhuvneshwar kumar faces pressure ahead of third t20i against new zealand

    सिंगर नील यंग ने ट्रम्प की टीम पर किया केस:बिना अनुमति गाना बजाने पर मांगे ₹95 करोड़; 2020 में भी किया था मुकदमा

    सिंगर नील यंग ने ट्रम्प की टीम पर किया केस:बिना अनुमति गाना बजाने पर मांगे ₹95 करोड़; 2020 में भी किया था मुकदमा

    शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर रिलीज:होंठों पर गुलाब, आंखों में गुस्सा दिखा, एक्टर ने लिखा- कातिल नहीं, आशिक हूं

    शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर रिलीज:होंठों पर गुलाब, आंखों में गुस्सा दिखा, एक्टर ने लिखा- कातिल नहीं, आशिक हूं

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    तमिलनाडु में शराब खरीदने के नियम बदले, 1 नवंबर से 1,000 रुपये से ज्यादा की खरीद पर डिजिटल पेमेंट अनिवार्य

    तमिलनाडु में शराब खरीदने के नियम बदले, 1 नवंबर से 1,000 रुपये से ज्यादा की खरीद पर डिजिटल पेमेंट अनिवार्य

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि होटल लीज पर लेने वाले ने कर दी 5 लोगों की हत्या? जानें गुवाहाटी कांड की असली कहानी

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि होटल लीज पर लेने वाले ने कर दी 5 लोगों की हत्या? जानें गुवाहाटी कांड की असली कहानी

    Rajat Sharma’s Blog: SC में EC ने कहा, SIR का फैसला सभी चुनाव आयुक्तों ने सर्वसम्मति से लिया

    Rajat Sharma’s Blog: SC में EC ने कहा, SIR का फैसला सभी चुनाव आयुक्तों ने सर्वसम्मति से लिया

    नाहन में पत्थरबाजी के बाद प्रशासन अलर्ट, धारा 163 लागू, रैली-जुलूस पर लगी रोक

    नाहन में पत्थरबाजी के बाद प्रशासन अलर्ट, धारा 163 लागू, रैली-जुलूस पर लगी रोक

    चक्रवात ‘अर्नब’ के खतरे के बीच गंजाम में 29 अक्टूबर तक स्कूल-कॉलेज बंद, 8 ट्रेनें कैंसिल; जानें ओडिशा के बाकी जिलों का अपडेट

    चक्रवात ‘अर्नब’ के खतरे के बीच गंजाम में 29 अक्टूबर तक स्कूल-कॉलेज बंद, 8 ट्रेनें कैंसिल; जानें ओडिशा के बाकी जिलों का अपडेट

    राहुल गांधी ने त्रिपुंड तिलक की तस्वीर के साथ लिखा ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

    राहुल गांधी ने त्रिपुंड तिलक की तस्वीर के साथ लिखा ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

    Cyclone Arnab LIVE Updates: तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान अर्नब? कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

    Cyclone Arnab LIVE Updates: तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान अर्नब? कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

    दौरे पड़ने का नाटक, गार्ड पर हमला और फिर फरार… तमिलनाडु की जेल से एक साथ 17 कैदी भागे; 4 अरेस्ट

    दौरे पड़ने का नाटक, गार्ड पर हमला और फिर फरार… तमिलनाडु की जेल से एक साथ 17 कैदी भागे; 4 अरेस्ट

    Karnataka MLC Election Results LIVE: कांग्रेस Vs भाजपा-जेडी(एस) गठबंधन में कड़ा मुकाबला, वोटों की गिनती जारी

    Karnataka MLC Election Results LIVE: कांग्रेस Vs भाजपा-जेडी(एस) गठबंधन में कड़ा मुकाबला, वोटों की गिनती जारी

    MLC election results 2026 LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू, जानें कौन हारा, कौन जीता

    MLC election results 2026 LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू, जानें कौन हारा, कौन जीता

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

करिश्मा कपूर@52, जया बच्चन ने सरेआम कहा बहू:कपूर खानदान की पहली एक्ट्रेस, हनीमून पर पति ने दोस्तों के साथ सोने को कहा

by Dainik Mirror
June 24, 2026
in Entertainment
250 2
0
करिश्मा कपूर@52, जया बच्चन ने सरेआम कहा बहू:कपूर खानदान की पहली एक्ट्रेस, हनीमून पर पति ने दोस्तों के साथ सोने को कहा
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वालीं करिश्मा कपूर आज 52 साल की हो चुकी हैं। 65 से ज्यादा फिल्मों और अनगिनत हिट्स के दम पर सुपरस्टार बनीं करिश्मा को कपूर खानदान की रीत बदलने का क्रेडिट भी दिया जाता है। उनसे पहले कपूर खानदान की महिलाओं पर फिल्मों से जुड़ने पर पाबंदी थी। करिश्मा की कहानी सिर्फ स्टारडम की नहीं, बल्कि अधूरे रिश्तों और विवादों की भी है। कभी अक्षय खन्ना उनसे शादी करना चाहते थे। उनके पिता विनोद खन्ना ने रिश्ता भी भिजवाया, लेकिन करिश्मा की मां बबीता ने रिश्ता ठुकरा दिया। कहा जाता है कि यही वजह है कि अक्षय ने कभी शादी नहीं की। आगे अभिषेक से उनकी शादी की और जया बच्चन ने सार्वजनिक मंच पर उन्हें बहू कहकर मीडिया के सामने इंट्रोड्यूस किया, लेकिन ये शादी भी चर्चा में रहने के बावजूद टूट गई। करिश्मा ने 2003 में बचपन के दोस्त संजय कपूर से शादी की। हालांकि बाद में ये शादी विवादों में बदल गई। करिश्मा ने दावा किया कि हनीमून में पति संजय ने दोस्तों से उनकी बोली लगवाई। करिश्मा ने मारपीट, दहेज प्रताड़ना और टॉर्चर का आरोप लगाते हुए पति से तलाक लिया, लेकिन पूर्व पति की मौत के बाद ये रिश्ता फिर चर्चा में आ गया और आज भी उनकी 3200 करोड़ की प्रॉपर्टी पर कानूनी विवाद जारी है। आज करिश्मा के जन्मदिन के खास मौके पर जानिए, उनके निजी रिश्तों, संजय कपूर से शादी और विवाद की पूरी कहानी- 25 जून 1974 को करिश्मा कपूर का जन्म हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित परिवार के एक्टर रणधीर कपूर और एक्ट्रेस बबीता के घर हुआ। उनकी पैदाइश पर पूरा कपूर खानदान ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचा, लेकिन दादा शो मैन राज कपूर नहीं आए। उन्होंने साफ कहा, ‘बच्ची को देखने तब ही जाऊंगा, जब उसकी आंखें नीली हों।’ खुशकिस्मती से करिश्मा की आंखें गहरी नीली रहीं, हूबहू दादाजी की तरह। घर की पहली बेटी होने पर वो पूरे परिवार की चहेती रहीं। देखिए करिश्मा कपूर के बचपन की तस्वीरें- एक समय में उनकी मां बबीता, जानी-मानी एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने कपूर खानदान की बहू बनने के लिए एक्टिंग करियर कुर्बान कर दिया। शादी से कुछ समय पहले उन्होंने 1968 की फिल्म हसीना मान जाएगी में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग, बॉम्बे के बिजनेस टायकून रौनक सिंह के घर में हुई। घर में शूटिंग करते हुए बबीता की दोस्ती रौनक सिंह की बेटी रानी सिंह (बाद में कपूर) से हुई, जो आगे चलकर करिश्मा की सास बनीं। रानी उस वक्त महज 18 साल की थीं। आगे रानी सिंह ने ऑटो पार्ट के नामी बिजनेसमैन सुरिंदर कपूर से शादी की, जिससे उन्हें बेटा संजय कपूर हुआ। समय के साथ बबीता और रानी की दोस्ती गहरी होती रही। वो अक्सर साथ पार्टी करते थे, जिससे बच्चों करिश्मा, करीना, संजय और उनकी बहनों की दोस्ती भी गहरी हुई। करिश्मा कपूर ने मुंबई के कैथेद्रेल एंड जॉन केनन स्कूल से पढ़ाई की। संजय कपूर ने शुरुआत में देहरादून के दून स्कूल से पढ़ाई की लेकिन कुछ सालों में ही उनका दाखिला करिश्मा के स्कूल में करवा दिया गया। दोनों की दोस्ती और बढ़ गई। स्कूलिंग के बाद संजय कपूर पढ़ाई करने विदेश चले गए और करिश्मा की रुचि फिल्मों में बढ़ने लगी और इस तरह दोनों की दोस्ती में दूरी आ गई। दोनों अपनी-अपनी दुनिया में व्यस्त होते चले गए। फिल्मी दुनिया हमेशा से ही करिश्मा को अट्रैक्ट करती थी। बचपन से ही वो दादाजी राज कपूर और पिता रणधीर के फिल्मों के सेट पर जाया करती थीं। वो अक्सर दादाजी से कहती थीं, ‘मैं भी एक दिन हीरोइन बनूंगी’, इस पर राज कपूर उन्हें जवाब देते थे- ‘एक्टर बनना कोई आसान काम नहीं है, अगर तुम एक्टर बनना चाहती हो, तो कांटों पर चलो और मिट्टी पर काम करो ताकि अच्छी एक्टर बन सको। एक्टर को हमेशा बेस्ट बनने का लक्ष्य रखना चाहिए।’ जब एक दिन करिश्मा ने पिता रणधीर से कहा कि उन्हें हीरोइन बनना है, तो पिता ने साफ इनकार कर दिया कि कपूर खानदान की लड़किया एक्टिंग नहीं करेंगी। लेकिन उनकी मां बबीता उनके सपोर्ट में थीं। ये वो दौर था, जब फिल्में न चलने से परेशान होकर वो काफी ज्यादा शराब पीने लगे थे। इससे उनके और बबीता के रिश्ते में भी अनबन चल रही थीं। फिर एक समय ऐसा आया, जब करिश्मा के करियर को सपोर्ट करते हुए बबीता ने 1987 में रणधीर का घर छोड़ दिया। राज कपूर की पोती होने के चलते उन्हें बिना संघर्ष फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। 16 की उम्र में उन्होंने एक साथ कई फिल्में साइन कीं। सबसे पहले करिश्मा ने फिल्म निश्चय शूट की, जिसके लिए न उन्हें ऑडिशन देना पड़ा, न ही उनका स्क्रीन टेस्ट लिया गया। हालांकि इस फिल्म से पहले ही उनकी दूसरी फिल्म प्रेम कैदी (1991) रिलीज हो गई। पहली ही फिल्म में करिश्मा ने स्विमसूट पहना, जिससे अंकल ऋषि कपूर काफी नाराज हुए थे। फिल्म एवरेज रही, लेकिन इसके बाद करिश्मा को बैक-टु-बैक कई फिल्में मिलने लगीं। 1992 में उनकी एक साथ 6 फिल्में पुलिस ऑफिसर, जागृति, निश्चय, सपने साजन के, दीदार और जिगर रिलीज हुईं। हालांकि उन्हें बड़ी सफलता 1993 की फिल्म अनाड़ी से मिली। 1994 में उनकी 10 फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें से गोपी किशन, राजा बाबू, खुद्दार, अंदाज अपना-अपना जबरदस्त हिट रहीं। आगे साजन चले ससुराल, कृष्णा, जीत, राजा हिंदुस्तानी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से करिश्मा स्टार बनीं और उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होने लगी। इसी समय उनका नाम अजय देवगन से जुड़ा, लेकिन जल्द ही दोनों अलग भी हो गए। फिल्मी गलियारों में चर्चा रही कि रवीना टंडन के चलते रिश्ते में दरार आई और यही वजह रही कि करिश्मा और रवीना के फिल्मों के सेट पर अनबन और झगड़े बढ़ने लगे। पिता चाहते थे अक्षय खन्ना से हो करिश्मा की शादी करिश्मा कपूर करियर के पीक पर थीं, जब उनके पिता रणधीर कपूर ने दोस्त विनोद खन्ना से कहा था कि वो चाहते हैं कि करिश्मा की शादी उनके बेटे अक्षय खन्ना से हो। विनोद खन्ना भी इस पर विचार कर रहे थे कि तभी बबीता ने इससे साफ इनकार कर दिया। अभिषेक बच्चन को जीजू कहती थीं करीना कपूर कपूर और बच्चन परिवार हमेशा से ही करीबी रहा है। दरअसल, अमिताभ बच्चन की बेटी और अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता की शादी, करिश्मा कपूर की बुआ ऋतु नंदा के बेटे निखिल नंदा से हुई। श्वेता-निखिल की शादी के कुछ समय बाद ही करिश्मा कपूर और अभिषेक की दोस्ती बढ़ गई और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। तब अभिषेक फिल्मों में नहीं आए थे। दोनों परिवारों को भी इस रिश्ते से ऐतराज नहीं था। दोनों रिलेशनशिप में थे, जब अभिषेक को करिश्मा की बहन करीना के साथ डेब्यू फिल्म रिफ्यूजी मिल गई। सेट पर करीना अभिषेक को जीजू बुलाया करती थीं। दोनों के फिल्म में कुछ रोमांटिक सीन भी थे, लेकिन करीना ने इससे इंकार कर दिया और कहा कि वो अभिषेक को भाई मानती हैं। साल 2002 में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई हुई। अमिताभ बच्चन ने 60वें बर्थडे के मौके पर अपनी बुक लॉन्च की। इस इवेंट में उनके साथ पत्नी जया बच्चन और अभिषेक बच्चन भी मंच पर मौजूद थे, तभी जया बच्चन ने माइक पर कहा- “आज हमारे बच्चन और नंदा परिवार के ग्रुप में एक और परिवार जुड़ रहा है, वह है कपूर परिवार। रणधीर कपूर और बबीता कपूर और मेरी होने वाली बहू करिश्मा कपूर। अभिषेक ने अपने पिता के 60वें जन्मदिन पर हमें यह खूबसूरत तोहफा दिया है।” करिश्मा कपूर शर्माती हुईं मंच पर पहुंचीं और बच्चन परिवार के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं। खबर काफी चर्चा में रहीं। अभिषेक बच्चन की पहली फिल्म रिफ्यूजी एवरेज रही। आगे उनकी फिल्में ढाई अक्षर प्रेम के, तेरा जादू चल गया, ओम जय जगदीश जैसी फिल्में भी फ्लॉप रहीं। करिश्मा की मां बबीता अभिषेक के फ्लॉप करियर से झिझकने लगीं। और फिर जब इसी समय जया बच्चन ने शर्त रखी कि करिश्मा को शादी के बाद फिल्मों में काम करना बंद करना होगा। बबीता इसके लिए हरगिज राजी नहीं थीं। उन्होंने ये रिश्ता तोड़ दिया। मां के कहने पर की बचपन के दोस्त संजय कपूर से शादी अभिषेक से शादी टूटी ही थी कि करिश्मा का करियर भी अनस्टेबल होने लगा। 2002 में आईं उनकी फिल्में शक्ति और रिश्ते बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रहीं। इसी समय उनकी जिंदगी में फिर एक बार बचपन के दोस्त संजय कपूर आए। संजय की शादी 1996 में फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी से हुई थी, लेकिन 2000 में उनका तलाक हो गया। एक बार दोनों की मुलाकात एक फैमिली वेडिंग में हुई। सालों बाद हुई ये मुलाकात से बचपन की यादें ताजा हो गईं। दोनों की फिर कुछ मुलाकातें हुईं और बबीता कपूर ने जल्द ही रानी कपूर से मिलकर दोनों की शादी तय कर दी। करिश्मा ने कहा था- उतार-चढ़ाव के बाद मेरे पेरेंट्स जाते थे मैं शादी कर घर बसा लूं शादी से ठीक पहले जर्नलिस्ट सुभाष के.झा को दिए इंटरव्यू में करिश्मा ने कहा था, “मैं और संजय बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। कई साल बीत गए। हम बड़े हो गए और जिंदगी आगे बढ़ती रही। वह अपने बिजनेस में व्यस्त हो गए और मैंने फिल्मों में करियर बनाया। लेकिन शायद किस्मत में जो लिखा होता है, वही होता है। पिछले कुछ समय में मैंने जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। ऐसे में मेरे माता-पिता काफी समय से चाहते थे कि मैं शादी करके अपना घर बसा लूं। अब मुझे आखिरकार वह इंसान मिल गया है, जो मेरे लिए बिल्कुल सही है।” 29 सितंबर 2003 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी हुई। पंजाबी रीति-रिवाजों से ये शादी धूमधाम से कृष्णा राज बंगले में हुई, जिसमें इंडस्ट्री के तमाम लोग शामिल रहे। देखिए शादी की खास झलक- शादी के तुरंत बाद अचानक करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री से दूरी बना लीं। 2 साल बाद 2005 में करिश्मा ने बेटी समायरा और 2010 में बेटे कियान को जन्म दिया। लेकिन फिर कुछ समय में ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। करिश्मा का दावा- हनीमून पर पति ने लगवाई बोली करिश्मा ने शादी के बाद से ही लो प्रोफाइल रखी, लेकिन 2014 में उनकी शादी एक स्कैंडल बन गई। करिश्मा ने खार पुलिस स्टेशन में पति संजय और सास सीमा के खिलाफ घरेलू हिंसा, मारपीट के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 498A और धारा 34 के तहत शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को दिए बयान में करिश्मा ने कहा कि उनके पति उन्हें सालों से मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि शादी के ठीक बाद हनीमून पर संजय ने अपने दोस्तों से उनकी बोली लगाने को कहा और उनके साथ समय बिताने का दबाव बनाया। विरोध करने पर संजय ने हाथ भी उठाया। शिकायत में करिश्मा ने सास पर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद सास सीमा कपूर ने उन्हें एक ड्रेस दी थी। संजय ने प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें वो ड्रेस पहनने को कहा, लेकिन जब वो फिट नहीं आई तो संजय ने अपनी मां से उन्हें थप्पड़ मारने को कहा। विवाद के बीच करिश्मा परिवार को छोड़कर खार स्थित घर में रहने लगीं, जो संजय कपूर के पिता सुरिंदर के नाम था। ये केस चल ही रहा था कि करिश्मा ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में घरेलु हिंसा अधिनियम 2005 की धारा 19 के तहत एक और केस दर्ज करवाया। वकील संजोग परब ने मीडिया को दिए बयान में कहा था, इस मामले में करिश्मा की सबसे बड़ी चिंता उनके बच्चे हैं। याचिका में मांग की गई थी कि अगली सुनवाई तक बच्चों को मुंबई की सीमा से बाहर न ले जाया जाए। करिश्मा के वकील ने यह भी स्पष्ट किया था कि उन्होंने अपने लिए किसी तरह की आर्थिक सहायता की मांग नहीं की है। उनकी ओर से सिर्फ बच्चों के पालन-पोषण के लिए हर महीने 10 लाख रुपए की मांग की गई और कहा कि संजय हर महीने बच्चों को डेढ़ लाख दे रहे थे, जो अब उन्होंने बंद कर दिया है। याचिका में ये भी दावा किया गया कि संजय कपूर का दूसरी महिला से अफेयर है और वो बच्चों को भी उस महिला के साथ रखते हैं। विवाद के बीच संजय की तरफ से कहा गया कि अभिषेक से सगाई टूटने के बाद करिश्मा ने उनसे पैसों और रेपुटेशन के लिए शादी की थी। रणधीर कपूर ने कहा था- वो थर्ड क्लास आदमी है, कभी नहीं चाहता था शादी हो संजय के इस बयान पर 2016 में रणधीर कपूर ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, “संजय एक थर्ड क्लास आदमी है। हर कोई जानता है कि हमारा परिवार कौन है। हम कपूर हैं और हमें किसी के पैसों के पीछे भागने की जरुरत नहीं है। भगवान ने हमें सिर्फ दौलत ही नहीं, बल्कि टैलेंट भी दिया है, जिसके सहारे हम पूरी जिंदगी आराम से जी सकते हैं।” उन्होंने आगे कहा था, “मैं कभी नहीं चाहता था कि करिश्मा की शादी संजय से हो। उसने अपनी पत्नी की कभी परवाह नहीं की। वह करिश्मा के साथ गलत व्यवहार करता रहा और दूसरी महिला के साथ रह रहा था। दिल्ली में हर कोई जानता है कि वह कैसा इंसान है। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कहना चाहता।” तलाक के लिए रखी गईं कई शर्तें- 2016 में संजय कपूर और करिश्मा का तलाक हुआ और बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली। तलाक के लिए कुछ शर्ते रखी गई थीं, जिनमें कहा गया था कि संजय कपूर बच्चों का पूरा खर्च उठाएंगे। बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च भी संजय की जिम्मेदारी होगी। संजय जब चाहें बच्चों से मिल सकते हैं। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, करिश्मा कपूर को एलीमनी के लिए 70 करोड़ रुपए दिए गए थे। करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने 2017 में प्रिया सचदेवा से तीसरी शादी की। प्रिया तलाकशुदा थीं जिन्हें पहली शादी से एक बेटी थी। संजय कपूर ने उन्हें भी अपनाया। कुछ सालों बाद प्रिया ने संजय के बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम अजारियस रखा गया। वहीं दूसरी तरफ करिश्मा ने 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म की सीरीज मेंटलहुट से एक्टिंग कमबैक किया। करिश्मा के बच्चे अक्सर पिता संजय कपूर से मिलते रहते थे और उनके परिवार के साथ समय बिताते थे। करिश्मा को भी कई मौकों पर पूर्व पति के साथ स्पॉट किया गया था। दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगियों में व्यस्त थे कि 12 जून 2025 में अचानक दिल का दौरा पड़ने से संजय कपूर का इंग्लैंड में निधन हो गया। करिश्मा कपूर बच्चों और बहन के साथ संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुई थीं। देखिए तस्वीरें- 32000 करोड़ की संपत्ति पर विवाद जारी संजय कपूर के निधन के कुछ समय बाद ही उनकी 32000 करोड़ की संपत्ति पर विवाद शुरू हो गया। संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने मार्च 2025 की एक वसीयत (Will) पेश की, जिसमें दावा किया गया कि संजय ने अपनी पूरी संपत्ति उनके नाम कर दी थी। हालांकि, इस वसीयत को संजय कपूर की मां रानी कपूर और करिश्मा कपूर से हुए उनके दोनों बच्चों ने चुनौती दी। उनका आरोप है कि यह वसीयत फर्जी है। उसमें उनके नाम की स्पेलिंग तक लिखी गई है, जो उनके पिता कभी नहीं करते। करिश्मा कपूर के बच्चों ने ये भी दावा किया कि उनके कॉलेज की फीस तक नहीं भरी गई है। विवाद के बीच कोर्ट ने प्रिया द्वारा रखी जा रहीं बोर्ड मीटिंग को रोकने का आदेश दिया और संपत्ति फैसला आने तक फ्रीज कर दी है। फिलहाल यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए लंबित है और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है।

Tags: karishma kapoorKarishma Kapoor BirthdayKarishma Kapoor Birthday 2026Karishma Kapoor Bollywood CareerKarishma Kapoor LifeKarishma Kapoor Love AffairsKarishma Kapoor MoviesKarishma Kapoor TV Shows Listएकटरसककपर52करशमकहखनदनजयदसतनपतपरपहलबचचनबहकपरसथसनसरआमहनमन
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
27 October, 2026 Stock Market Highlights: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, इन शेयरों में जोरदार तेजी

27 October, 2026 Stock Market Highlights: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, इन शेयरों में जोरदार तेजी

October 27, 2026
Abhishek Sharma ने ठोका 11वां T20 शतक, Virat Kohli का रिकॉर्ड तोड़ा

Abhishek Sharma ने ठोका 11वां T20 शतक, Virat Kohli का रिकॉर्ड तोड़ा

October 27, 2026
इमरान खान को देश छोड़ने के नोटिस पर राहत:हाईकोर्ट ने 2 नवंबर तक रोक लगाई; केंद्र सरकार ने दिया कार्रवाई न करने का आश्वासन

इमरान खान को देश छोड़ने के नोटिस पर राहत:हाईकोर्ट ने 2 नवंबर तक रोक लगाई; केंद्र सरकार ने दिया कार्रवाई न करने का आश्वासन

October 27, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In