कर्नाटक में विधान परिषद की चार सीटों के लिए हुए चुनाव के वोटों की गिनती आज सुबह आठ बजे से जारी है। कर्नाटक की ये चार विधान परिषद सीटें काफी महत्वपूर्ण हैं, जो राज्य के 17 जिलों में हैं। इन सीटों पर मुख्य राजनीतिक मुकाबला कांग्रेस और भाजपा-जेडी(एस) के एनडीए गठबंधन के बीच है। जिन निर्वाचन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान है, उनमें बेंगलुरु और उत्तर-पूर्व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, तथा पश्चिम और दक्षिण-पूर्व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। आज किसे मिलेगी हार और कौन जीतेगा, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
जानें पल पल के अपडेट्स…






































