कर्नाटक के बिदर जिले में हैरान कर देने वाला रोड एक्सीडेंट सामने आया है। JCB से बचने की कोशिश में एक कार ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि डिवाइडर टूट गया और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना संतपुर पुलिस स्टेशन के इलाके में हुई। एक्सीडेंट पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
जानकारी के मुताबिक, एक्सीडेंट बिदर और महाराष्ट्र के उदगीर नेशनल हाईवे पर हुई। एक्सीडेंट औराद तालुक के संतपुर गांव के पास हुआ। आगे चल रही JCB से बचने की कोशिश में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसकी वजह से औराद तालुक के शेंबेल्ली गांव के रहने वाले संतोष घायल हो गए। बाइक सवार संतोष काम खत्म करके घर लौट रहे थे। एक कार औराद से बिदर की ओर जा रही थी। घायल संतोष को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संतपुर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच कर रही है।






































