• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, October 17, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    गरीबों के इलाज के लिए टाटा ट्रस्ट का बड़ा प्लान, देशभर में खुलेंगे 40 से 50 नए अस्पताल!

    गरीबों के इलाज के लिए टाटा ट्रस्ट का बड़ा प्लान, देशभर में खुलेंगे 40 से 50 नए अस्पताल!

    HDFC Bank को दूसरी तिमाही में ₹20,700 करोड़ का मुनाफा, ICICI Bank को ₹16,333 करोड़ और Axis Bank को ₹7705 करोड़ का लाभ

    HDFC Bank को दूसरी तिमाही में ₹20,700 करोड़ का मुनाफा, ICICI Bank को ₹16,333 करोड़ और Axis Bank को ₹7705 करोड़ का लाभ

    Jio IPO में पैसा लगाने के लिए बेताब देश-विदेश के बड़े इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स, ₹2.5 लाख करोड़ की आई शुरुआती मांग

    Jio IPO में पैसा लगाने के लिए बेताब देश-विदेश के बड़े इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स, ₹2.5 लाख करोड़ की आई शुरुआती मांग

    बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत, जानें क्या बोले KIEP के अर्थशास्त्री

    बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत, जानें क्या बोले KIEP के अर्थशास्त्री

    mahela jayawardene steps down as mumbai indians head coach ahead of ipl 2027

    mahela jayawardene steps down as mumbai indians head coach ahead of ipl 2027

    दिल्ली में प्रदर्शन से व्यापारियों को 30,00,00,00,000 रुपये का नुकसान, CTI बोला- प्रोटेस्ट नहीं रुके तो कई गुना बढ़ सकता है घाटा

    दिल्ली में प्रदर्शन से व्यापारियों को 30,00,00,00,000 रुपये का नुकसान, CTI बोला- प्रोटेस्ट नहीं रुके तो कई गुना बढ़ सकता है घाटा

    80 डॉलर प्रति बैरल पर आ सकती हैं कच्चे तेल की कीमतें, गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट में कई अहम बातें आईं सामने

    80 डॉलर प्रति बैरल पर आ सकती हैं कच्चे तेल की कीमतें, गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट में कई अहम बातें आईं सामने

    Shubman Gill की Ranji Trophy में वापसी, वनडे में दोहरा शतक जड़ने के बाद मैदान पर

    Shubman Gill की Ranji Trophy में वापसी, वनडे में दोहरा शतक जड़ने के बाद मैदान पर

    Mahela Jayawardene ने Mumbai Indians के Head Coach पद से दिया इस्तीफा, फ्रेंचाइजी ने की पुष्टि

    Mahela Jayawardene ने Mumbai Indians के Head Coach पद से दिया इस्तीफा, फ्रेंचाइजी ने की पुष्टि

    रिलायंस के मुंहतोड़ जवाब के बाद नरम पड़े स्टारलिंक के तेवर, इलॉन मस्क की कंपनी ने अब दिया ये बयान

    रिलायंस के मुंहतोड़ जवाब के बाद नरम पड़े स्टारलिंक के तेवर, इलॉन मस्क की कंपनी ने अब दिया ये बयान

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    गरीबों के इलाज के लिए टाटा ट्रस्ट का बड़ा प्लान, देशभर में खुलेंगे 40 से 50 नए अस्पताल!

    गरीबों के इलाज के लिए टाटा ट्रस्ट का बड़ा प्लान, देशभर में खुलेंगे 40 से 50 नए अस्पताल!

    get a free icloud subscription for these airtel users learn how to activate it here

    get a free icloud subscription for these airtel users learn how to activate it here

    HDFC Bank को दूसरी तिमाही में ₹20,700 करोड़ का मुनाफा, ICICI Bank को ₹16,333 करोड़ और Axis Bank को ₹7705 करोड़ का लाभ

    HDFC Bank को दूसरी तिमाही में ₹20,700 करोड़ का मुनाफा, ICICI Bank को ₹16,333 करोड़ और Axis Bank को ₹7705 करोड़ का लाभ

    amazon blocks grok ai bots prompting elon musk to plan rival e commerce site

    amazon blocks grok ai bots prompting elon musk to plan rival e commerce site

    Jio IPO में पैसा लगाने के लिए बेताब देश-विदेश के बड़े इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स, ₹2.5 लाख करोड़ की आई शुरुआती मांग

    Jio IPO में पैसा लगाने के लिए बेताब देश-विदेश के बड़े इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स, ₹2.5 लाख करोड़ की आई शुरुआती मांग

    बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत, जानें क्या बोले KIEP के अर्थशास्त्री

    बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत, जानें क्या बोले KIEP के अर्थशास्त्री

    दिल्ली में प्रदर्शन से व्यापारियों को 30,00,00,00,000 रुपये का नुकसान, CTI बोला- प्रोटेस्ट नहीं रुके तो कई गुना बढ़ सकता है घाटा

    दिल्ली में प्रदर्शन से व्यापारियों को 30,00,00,00,000 रुपये का नुकसान, CTI बोला- प्रोटेस्ट नहीं रुके तो कई गुना बढ़ सकता है घाटा

    80 डॉलर प्रति बैरल पर आ सकती हैं कच्चे तेल की कीमतें, गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट में कई अहम बातें आईं सामने

    80 डॉलर प्रति बैरल पर आ सकती हैं कच्चे तेल की कीमतें, गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट में कई अहम बातें आईं सामने

    रिलायंस के मुंहतोड़ जवाब के बाद नरम पड़े स्टारलिंक के तेवर, इलॉन मस्क की कंपनी ने अब दिया ये बयान

    रिलायंस के मुंहतोड़ जवाब के बाद नरम पड़े स्टारलिंक के तेवर, इलॉन मस्क की कंपनी ने अब दिया ये बयान

    वित्त मंत्रालय ने IDBI में सरकार की हिस्सेदारी से जुड़े विधायी घटनाक्रमों पर जारी किया स्पष्टीकरण

    वित्त मंत्रालय ने IDBI में सरकार की हिस्सेदारी से जुड़े विधायी घटनाक्रमों पर जारी किया स्पष्टीकरण

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    प्रकाश राज बोले- सरकार बदलेंगे, लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से:कहा- हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं हैं, तिरंगा मार्च से पहले हिरासत पर उठाए सवाल

    प्रकाश राज बोले- सरकार बदलेंगे, लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से:कहा- हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं हैं, तिरंगा मार्च से पहले हिरासत पर उठाए सवाल

    Rakhi Sawant Non-Bailable Warrant | Jhansi Court Controversy

    Rakhi Sawant Non-Bailable Warrant | Jhansi Court Controversy

    mahela jayawardene steps down as mumbai indians head coach ahead of ipl 2027

    mahela jayawardene steps down as mumbai indians head coach ahead of ipl 2027

    बंगला टूटने की खबरों के बीच दुर्गा पंडाल पहुंचीं काजोल:मां तनुजा, बहन तनिषा और बच्चों के साथ दिखीं; जया-श्वेता बच्चन भी आईं नजर

    Kavya Maran Anirudh Ravichander Wedding

    Kavya Maran Anirudh Ravichander Wedding

    Shubman Gill की Ranji Trophy में वापसी, वनडे में दोहरा शतक जड़ने के बाद मैदान पर

    Shubman Gill की Ranji Trophy में वापसी, वनडे में दोहरा शतक जड़ने के बाद मैदान पर

    Mahela Jayawardene ने Mumbai Indians के Head Coach पद से दिया इस्तीफा, फ्रेंचाइजी ने की पुष्टि

    Mahela Jayawardene ने Mumbai Indians के Head Coach पद से दिया इस्तीफा, फ्रेंचाइजी ने की पुष्टि

    रजनीकांत की फिल्मों के मशहूर संगीतकार देवा का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 400 से ज्यादा फिल्मों में दिया संगीत

    रजनीकांत की फिल्मों के मशहूर संगीतकार देवा का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 400 से ज्यादा फिल्मों में दिया संगीत

    जयपुर में ‘आश्रम-4’ की शूटिंग पूरी, बॉबी देओल मुंबई रवाना:एयरपोर्ट पर मीडिया और फैंस का जताया आभार; पिंकसिटी में एक महीने चला शूटिंग शेड्यूल

    जयपुर में ‘आश्रम-4’ की शूटिंग पूरी, बॉबी देओल मुंबई रवाना:एयरपोर्ट पर मीडिया और फैंस का जताया आभार; पिंकसिटी में एक महीने चला शूटिंग शेड्यूल

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    कोलकाता में पूजा पंडाल हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रद्द किए कार्यक्रम, अस्पताल जाकर घायलों से करेंगे मुलाकात

    कोलकाता में पूजा पंडाल हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रद्द किए कार्यक्रम, अस्पताल जाकर घायलों से करेंगे मुलाकात

    “राहुल गांधी ने मुझे धक्का दिया, तब मैं 11 हफ्ते की प्रेग्नेंट थी”, महिला पत्रकार ने लगाए आरोप, दिल्ली पुलिस से की शिकायत

    “राहुल गांधी ने मुझे धक्का दिया, तब मैं 11 हफ्ते की प्रेग्नेंट थी”, महिला पत्रकार ने लगाए आरोप, दिल्ली पुलिस से की शिकायत

    ‘राहुल गांधी विदेशी टूलकिट गैंग के मोहरे’, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा बयान; बैलेट पेपर पर भी घेरा

    ‘राहुल गांधी विदेशी टूलकिट गैंग के मोहरे’, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा बयान; बैलेट पेपर पर भी घेरा

    ओडिशा के संबलपुर में डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, सास और दामाद की मौत, परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से घायल

    ओडिशा के संबलपुर में डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, सास और दामाद की मौत, परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से घायल

    ‘मैंने हमेशा आपको एक बड़े भाई के रूप में देखा है’, केरल की दुल्हन ने CM योगी को भेजा भावुक खत

    ‘मैंने हमेशा आपको एक बड़े भाई के रूप में देखा है’, केरल की दुल्हन ने CM योगी को भेजा भावुक खत

    दुबई से दिल्ली आई Emirates फ्लाइट से टकराया पक्षी, वापसी की उड़ान में देरी; यात्रियों के लिए होटल का इंतजाम

    दुबई से दिल्ली आई Emirates फ्लाइट से टकराया पक्षी, वापसी की उड़ान में देरी; यात्रियों के लिए होटल का इंतजाम

    मणिपुर के कामजोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या की, 4 अन्य को किया घायल

    मणिपुर के कामजोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या की, 4 अन्य को किया घायल

    ग्रेटर नोएडा में 2 सीक्रेट ड्रग लैब के भंडाफोड़ को गृह मंत्री अमित शाह ने बताया बड़ी उपलब्धि, गिरफ्तार होने वालों में 1 विदेशी नागरिक भी शामिल

    ग्रेटर नोएडा में 2 सीक्रेट ड्रग लैब के भंडाफोड़ को गृह मंत्री अमित शाह ने बताया बड़ी उपलब्धि, गिरफ्तार होने वालों में 1 विदेशी नागरिक भी शामिल

    उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने पति के आरोपों पर दिया जवाब, ‘गोलू बाबा’ की कसम खाकर बोलीं- ‘वायरल वीडियो सही है’

    उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने पति के आरोपों पर दिया जवाब, ‘गोलू बाबा’ की कसम खाकर बोलीं- ‘वायरल वीडियो सही है’

    कर्नाटक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सौम्या रेड्डी का इस्तीफा, पद छोड़ने के बाद दिया बड़ा बयान

    कर्नाटक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सौम्या रेड्डी का इस्तीफा, पद छोड़ने के बाद दिया बड़ा बयान

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

आज गौरी से शादी करेंगे आमिर खान:20 की उम्र में घरवालों से छिपकर पड़ोसी से पहली कोर्ट मैरिज की, जानिए 3 अहम रिश्तों की कहानी

by Dainik Mirror
July 4, 2026
in Entertainment
250 2
0
आज गौरी से शादी करेंगे आमिर खान:20 की उम्र में घरवालों से छिपकर पड़ोसी से पहली कोर्ट मैरिज की, जानिए 3 अहम रिश्तों की कहानी
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मशहूर कहावत है कि ‘दूसरा मौका सिर्फ कहानियां देती हैं, जिंदगी नहीं’, लेकिन बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने ये कहावत गलत साबित कर दी। दो नाकाम शादियों के बाद आमिर ने जिंदगी को नया मौका दिया है और आज वो 61 की उम्र में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी कर रहे हैं। दोनों आमिर के घर में रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे, जिसमें परिवार के लोगों के अलावा चुनिंदा करीबी दोस्त शामिल होंगे। आमिर की पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण भी इस शादी में पहुंच सकती हैं। आमिर की पिछली दो शादियां भले ही नाकाम रहीं, लेकिन वो आज भी दोनों को जिंदगी के अहम किरदार मानते हैं। आमिर महज 20 साल के थे, जब उन्हें पड़ोस में रहने वालीं रीना से प्यार हो गया। तब वो फिल्मों में नहीं आए थे। घरवालों से चोरी-छिपे मुलाकात होना और घरवालों का गुस्सा, आमिर के खाते में आया। उन्होंने हार नहीं मानी और फिल्मी हीरो की तरह दुनिया की नजरों से छिपकर कोर्ट में शादी कर ली, जिसमें 10 रुपए खर्चा आया। दोनों कानूनी तौर पर पति-पत्नी बने, लेकिन दुनिया की नजरों में अपनी-अपनी जिंदगी जीते थे। संघर्ष लंबा रहा, लेकिन फिर दुनिया उनके प्यार के आगे झुकी और उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया। दोनों के 2 बच्चे आयरा और जुनैद हुए। शादी के 15 साल बाद ये रिश्ता टूट गया। आमिर के लिए ये असहनीय था। उन्होंने शराब का सहारा लिया और खुद को दुनिया से छिपा लिया, लेकिन कभी पहली पत्नी रीना और परिवार पर आंच नहीं आने दी। कुछ समय बाद आमिर की जिंदगी में एक रोज किरण राव की एंट्री हुई, जो उन्हीं की फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। न कोई प्यार-मोहब्बत की बातें हुईं, न इजहार, न फैंसी डेट और न कोई प्लानिंग। कहानी महज एक आधे घंटे के कॉल से शुरू हुई। और फिर क्या था चट मंगनी और पट ब्याह। इस शादी से एक बेटा आजाद हुआ, लेकिन 2021 में दोनों ने अपनी-अपनी जिंदगियों को अहमियत देते हुए शादी तोड़ दी। लेकिन दोस्ती और एहसास बरकरार रहा। अब आमिर 61 की उम्र में गौरी स्प्रैट से शादी कर रहे हैं। गौरी तलाकशुदा हैं, जिनकी पिछली शादी से एक बेटा है। आज आमिर की तीसरी शादी के खास मौके पर, जानिए उनकी जिंदगी के इन 3 सबसे अहम चैप्टर्स की कहानी- आमिर महज 20 साल के थे। वो बॉम्बे की जिस बिल्डिंग के चौथे माले पर रहते थे, उसके ठीक सामने एयर इंडिया की बिल्डिंग थी। दोनों का फासला महज 100 मीटर था। एक दिन खिड़की पर खड़े आमिर की नजर सामने की बिल्डिंग की खिड़की पर पड़ी। सामने उन्हें गोरी-खूबसूरत लड़की दिखी। पहली नजर में ही आमिर को वो लड़की इस कदर पसंद आई कि उनका ज्यादातर समय खिड़की पर ही कटने लगा। कुछ दिनों बाद आमिर ने गौर किया कि वो लड़की भी देर तक खिड़की पर ही दिखती है, कहीं उसे भी वो पसंद तो नहीं करती। आमिर की शिल्पा नाम की दोस्त भी उसी बिल्डिंग में रहती थी। आमिर ने नाम पता किया, जो था रीना दत्ता। आमिर ने एक दिन शिल्पा से कहा- मुझे वो लड़की बहुत पसंद है, लेकिन वो हमेशा भीड़ में रहती है। वो तुम्हारी दोस्त है, उसे दुकान से सामान लेने के बहाने साथ लेकर निकलो और बुक्स लेने के बहाने मेरे घर ले आना। ठीक ऐसा ही हुआ, शिल्पा, रीना को आमिर के घर ले आईं। तीनों बेडरूम में बैठे और फिर शिल्पा, विक्की नाम के दोस्त से अर्जेंट काम के बहाने 2 मिनट का समय मांगकर वहां से निकल गईं। आमिर ने रीना को सच बता दिया कि इस कमरे में होना कोई संयोग नहीं बल्कि प्लान है। जवाब मिला- मैं समझ गई थी। आमिर ने झट से कहा- रीना, मैं आपको बहुत पसंद करता हूं। जवाब मिला- मुझे कोई इंट्रेस्ट नहीं। आमिर ने दबाव देकर पूछा, तब भी रीना ने यही कहा- मुझे दोस्ती नहीं करनी, कभी आगे फैसला बदला तो जरूर बताऊंगी। आमिर उदास हो गए और बस इतना ही कहा- चलो अब हम भी विक्की के घर ही चलते हैं। कुछ दिन बाद आमिर ने दोस्त के जरिए फिर रीना को मैसेज भेजा कि वो उनसे बस एक बार मिलना चाहते हैं। बात बन गई। आमिर ने रीना को कॉलेज से पिक किया और कैफे ले गए। आमिर ने सीधे पूछा- मुझे यकीन नहीं होता कि आप मुझे पसंद नहीं करतीं। अगर ऐसा है, तो आप घंटों मुझे देखते हुए खिड़की पर क्यों खड़ी रहती थीं। रीना का जवाब शॉकिंग था, उन्होंने कहा- बस ऐसे ही फन के लिए। आमिर का दिल टूट गया, उन्हों खिड़की पर जाना ही बंद कर दिया। एक महीने बाद बस स्टॉप के पास उनका रीना से सामना हुआ। आमिर हाय-हैलो कर आगे बढ़ गए कि पीछे से आवाज आई- आमिर। वो पलटे तो रीना घबराई हुई पास आईं और कहा- मुझे तुमसे जरूरी बात करनी है। उन्होंने कहा- बताओ। रीना ने कहा- यहां नहीं, कल घर आऊंगी। 7 सितंबर 1985 को घर आते ही रीना ने कहा- मैं भी तुम्हें पसंद करती हूं। मैं उस दिन डर गई थी। पेरेंट्स स्ट्रिक्ट हैं, इसलिए न कहा था। रिश्ता शुरू हुआ। दोनों खिड़कियों से इशारों में बात करते और मौका पाते ही टेलीफोन पर बातें करते। 1986 की 1 जनवरी को रीना और आमिर ने आधे घंटे कॉल पर बात की और रीना की मम्मी ने एक्सेंटशन फोन से पूरी बात सुन ली। आमिर को घर बुलाया गया। रीना की मां ने आमिर को डांटकर भगा दिया और कहा कि 2 दिन बाद रीना के पिता बात करेंगे। जब तक आमिर घर पहुंचे, सारी खिड़कियां बंद कर दी गईं। रीना को घर में बंद कर दिया गया। 4-5 दिन बाद एक रोज आमिर ने एक आधी खुली खिड़की से रीना को रोते देखा और आग बबूला हो गए। उन्होंने कॉल कर रीना की मां से मिन्नतें कीं, लेकिन बात नहीं बनी। कुछ दिन बाद रीना के छोटे भाई-बहन आमिर को समझाने पहुंचे कि रीना से दूर रहो। उल्टा गुस्से में आमिर रीना के घर पहुंच गए। रीना के मां-बाप ने धमकी दी कि मेरी बेटी से दूर रहो वर्ना टांगे तुड़वा दी जाएंगी। आमिर घर लौटे। कुछ दिनों बाद रीना को कॉलेज जाने की परमिशन मिली। खबर मिलते ही आमिर कॉलेज पहुंचे और रीना से पूछा कि क्या वो साथ रहना चाहती हैं। रीना की हामी मिलते ही आमिर को तसल्ली हुई। घरवालों से छिपकर बात करने के लिए दोनों सड़क पर रोज एक सीक्रेट स्पॉट पर लेटर छोड़ने लगे। कुछ दिनों आमिर ने खत में घरवालों से छिपकर शादी करने का प्रस्ताव दिया। शादी सिर्फ इसलिए, जिससे रीना के घरवाले उनकी कहीं और शादी न करवा सकें। रीना ने एक दिन का समय मांगा और हां कर दिया। आमिर ने दोस्त सत्या के घर जाकर स्पेशल मैरिज एक्ट पढ़ा। अब दिक्कत ये थी कि फरवरी 1986 में आमिर महज 20 के थे, जबकि शादी की लीगल उम्र 21 साल थी। 14 मार्च 1986 को आमिर 21 के हुए और अगले दिन जाकर उन्होंने शादी के लिए एप्लीकेशन दे दी। एक महीने बाद 15 अप्रैल को एप्लीकेशन वैलिड हुई, लेकिन 16-17 को वीकेंड होने की वजह से 18 अप्रैल को दोनों चोरी-छिपे मैरिज रजिस्टार के दफ्तर पहुंचे और शादी की। आमिर का भाई फैसल, दोस्त विक्की, सत्या और स्वाति गवाह बने। शादी के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। 8 महीने तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन फिर एक दिन भावनाओं में बहकर रीना ने छोटी बहन अन्नू को शादी की बात बता दी। उस दिन रीना के पेरेंट्स चेन्नई गए हुए थे। छोटी बहन ने तुरंत कॉल कर उन्हें सारी बात बता दी। पेरेंट्स अगले दिन लौटने वाले थे। आमिर बहुत डर गए। वो रीना को घर ले आए और अपने घरवालों को इकट्ठा किया। सबको लगा कि आमिर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलवाएंगे, लेकिन रोते-बिलखते आमिर ने कहा- मैंने शादी कर ली है। सन्नाटा पसर गया। औरतें रोने लगीं। आमिर भी खूब रो रहे थे। तभी पिता पास आए और गले लगाकर कहा- अब तो शादी हो गई, अब क्यों रो रहे हो। आमिर ने कहा- रीना के घरवाले आज बॉम्बे आ रहे हैं, उन्हें भी अभी पता चला है। उनका क्या करेंगे। पिता ने कहा, वो रीना के पेरेंट्स से बात करेंगे। रीना ने घर पर कॉल किया, तो जवाब मिला- घर आने और मिलने की जरुरत नहीं है। रीना फिर घर नहीं गईं। 4 महीने बाद रीना के पिता की तबीयत बिगड़ी तो रीना आमिर के साथ हॉस्पिटल पहुंचीं। पिता ने बात नहीं की, लेकिन आमिर ने पैर छुआ तो उन्होंने चेहरा हिलाकर आशीर्वाद दिया। कुछ दिनों बाद जब वो डिस्चार्ज हुए, तो आमिर घर जाने लगे। एक दिन खाना खाते हुए उन्होंने आमिर से कहा- मुझे पहले ही तुम से मिल लेना था। रीना के लिए तुमसे अच्छा लड़का मुझे कभी नहीं मिलता। शादी के कुछ समय बाद ही आमिर खान की फिल्म कयामत से कयामत तक रिलीज हुई, जिससे वो स्टार बन गए। आमिर ने स्टारडम पर असर न पड़े, इसलिए शुरुआती कुछ सालों तक उन्होंने शादी राज रखी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे आयरा और जुनैद हुए। हालांकि, बढ़ते स्टारडम के साथ आमिर का परिवार को समय देना मुश्किल होता चला गया। यही वजह रही कि रीना ने 2001 में आमिर का घर छोड़कर चली गईं। इसी साल आमिर की लगान रिलीज हुई, जो ब्लॉकबस्टर रही। रीना इसकी को-प्रोड्यूसर थीं। आमिर ने अपना ड्राइवर और कुक रीना और बच्चों के साथ भेजा और अकेले रहने लगे। तलाक से आमिर इस कदर टूट गए कि कभी शराब को हाथ न लगाने वाले आमिर शराबी बन गए। करीब डेढ़ साल तक आमिर रोज इतनी शराब पीते थे, जिससे उन्हें नींद आ जाए। उन्होंने काम करना भी लगभग बंद कर दिया। जूही चावला, अनिल कपूर जैसे कई दोस्त उन्हें सहारा देने घर भी पहुंचते थे। एक साल अलग रहने के बाद 2002 में दोनों का आधिकारिक तौर पर तलाक हुआ और बच्चों की कस्टडी रीना को मिल, लेकिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को बच्चे 2 से 6 बजे तक आमिर से मिलने आते थे। सिर्फ यही वो समय था, जब आमिर शराब छूते तक नहीं थे। आमिर खान की किरण राव से पहली मुलाकात फिल्म लगान के सेट पर हुई। किरण राव मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखती थीं, जो लगान के डायरेक्टर आशूतोष गोवारिकर की असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। तब दोनों ने एक-दूसरे को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। कुछ समय बाद आमिर ने कोकाकोला एड में काम किया, जिसे आशूतोष ने डायरेक्टर और किरण ने असिस्टेंट डायरेक्ट किया था। 2003 में काम के सिलसिले में आमिर-किरण की बातचीत होने लगी। फिर आया साल 2004, आमिर खान महाराष्ट्र के मेनावली में केतन मेहता के निर्देशन की फिल्म मंगल पांडे की शूटिंग कर रहे थे, ठीक इसी जगह शाहरुख की फिल्म स्वदेश की भी शूटिंग चल रही थी, जिसे आशूतोष गोवारिकर बना रहे थे। मेनावली गांव में शूटिंग के दौरान अक्सर किरण और आमिर की बातें होने लगीं। वो कभी-कभी साथ ड्राइव पर जाते थे। एक रोज किरण ने आमिर को काम के सिलसिले में कॉल किया। आधे घंटे की बातचीत के बाद आमिर ने खुशी महसूस की और उन्होंने किरण के साथ रहने का फैसला कर लिया। जल्द ही दोनों रिलेशनशिप में आ गए और एक-दूसरे को समझने के लिए लिव-इन में रहने लगे। किरण राव के परिवार को जब इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने इस रिश्ते का विरोध किया। आमिर, किरण से 8 साल बड़े थे, तलाकशुदा थे और दो बच्चों के पिता थे। किरण ने परिवार के खिलाफ जाकर 28 दिसंबर 2005 में आमिर से सिविल मैरिज की। मुंबई के पंचगनी में 2 दिनों का सेलिब्रेशन रखा गया और महेरबाई हाउस नाम के पारसी बंगले में उनका रिसेप्शन हुआ। किरण ने 2011 में फिल्म धोबी घाट से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया, जिसमें आमिर खान लीड रोल में थे। इसी साल किरण सरोगेसी की मदद मां बनीं। उनके बेटे का नाम आजाद राव खान रखा गया। किरण, आमिर खान प्रोडक्शन से जुड़ी रहीं। साल 2021 में आमिर और किरण ने मिलकर खुशी-खुशी एक वीडियो के जरिए तलाक की अनाउंसमेंट की। दोनों ने कहा कि वो हमेशा दोस्त रहेंगे और मिलकर बेटे आजाद की परवरिश करेंगे। तलाक के बाद भी दोनों पूर्व पत्नियों को देते हैं अहमियत आमिर खान, तलाक के बाद भी रीना दत्ता और किरण राव को पूरा सम्मान देते हैं। 2024 में हुई बेटी आयरा की शादी में आमिर खान ने रीना के साथ मिलकर पूरी जिम्मेदारियां उठाईं और किरण राव भी बेटे आजाद के साथ हर फंक्शन में बराबर की भागीदार रहीं। देखिए, पूर्व पत्नियों के साथ आमिर की तस्वीरें- किरण राव से अलग होने के बाद आमिर खान ने थैरेपी लेनी शुरू की और फिल्म लाल सिंह चड्ढा से कमबैक किया। फिल्म खास नहीं चली और आमिर ने एक्टिंग से ब्रेक लेने की अनाउंसमेंट कर दी। 2025 में आमिर खान ने 60वें जन्मदिन के मौके पर मीडिया और पैपराजी को इनवाइट किया और बताया कि वो एक बड़ी अनाउंसमेंट करने वाले हैं। हर कोई इस उम्मीद में पहुंचा कि आमिर नई फिल्म पर बात करेंगे, लेकिन बात कुछ और ही थी। आमिर ने केक काटने के बाद सबसे गौरी स्प्रैट का परिचय करवाया, आमिर की गर्लफ्रेंड। शुरुआत में गौरी की तस्वीरें क्लिक करने से रोका गया, लेकिन जल्द ही दोनों पब्लिकली साथ स्पॉट होने लगे। आमिर खान ने बताया कि वो गौरी को पिछले 25 सालों से जानते थे, लेकिन 2024 में दोनों की कॉमन लोगों की मदद से फिर बातचीत शुरू हुई और फिर दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। गौरी स्प्रैट बैंग्लोर की रहने वालीं हैं, जिनका पिछली शादी से एक 8 साल का बेटा है।
आमिर ने कहा- अब जाकर मुकम्मल हुआ आमिर खान ने गौरी से रिश्ते पर बात करते हुए कहा था, मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे गौरी मिलीं और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वह बेहतरीन हैं और उनके साथ मुझे बहुत शांति मिलती है। हालांकि रीना दत्ता और किरण राव के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत गहरा था, लेकिन चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। मुझे लगता है, अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं।

Tags: Aamir KhanAamir Khan 3rd MarriageAamir Khan Gauri Spratt WeddingBollywood Mr. Perfectionist Aamir KhanGauri WeddingKiran RaoReena DuttaRegistered Marriageअहमआजआमरउमरककरगकरटकहनखन20गरघरवलछपकरजनएपडसपहलममरजरशतशदस
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
कोलकाता में पूजा पंडाल हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रद्द किए कार्यक्रम, अस्पताल जाकर घायलों से करेंगे मुलाकात

कोलकाता में पूजा पंडाल हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रद्द किए कार्यक्रम, अस्पताल जाकर घायलों से करेंगे मुलाकात

October 17, 2026
गरीबों के इलाज के लिए टाटा ट्रस्ट का बड़ा प्लान, देशभर में खुलेंगे 40 से 50 नए अस्पताल!

गरीबों के इलाज के लिए टाटा ट्रस्ट का बड़ा प्लान, देशभर में खुलेंगे 40 से 50 नए अस्पताल!

October 17, 2026
“राहुल गांधी ने मुझे धक्का दिया, तब मैं 11 हफ्ते की प्रेग्नेंट थी”, महिला पत्रकार ने लगाए आरोप, दिल्ली पुलिस से की शिकायत

“राहुल गांधी ने मुझे धक्का दिया, तब मैं 11 हफ्ते की प्रेग्नेंट थी”, महिला पत्रकार ने लगाए आरोप, दिल्ली पुलिस से की शिकायत

October 17, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In