Stock Market Today 7 July, 2026: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार ने साधारण बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार शुरू किया। हफ्ते के दूसरे दिन, आज बीएसई सेंसेक्स ने 176.09 अंकों (0.22 प्रतिशत) की बढ़त लेकर 78,461.16 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने आज 34.10 अंक (0.14%) की मामूली-सी तेजी के साथ 24,464.45 अंकों पर कारोबार शुरू किया। बताते चलें कि सोमवार को भी बाजार साधारण बढ़त के साथ ही खुला था। लेकिन अंत में ये शानदार तेजी के साथ बंद हुआ था। कल, सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 के स्तर पर पहुंच गया।
टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर में भयानक गिरावट
आज सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 14 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 25 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले, 23 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया और 2 कंपनी के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाइटन के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.99 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले। जबकि, टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर आज सबसे ज्यादा 6.95 प्रतिशत की भयानक गिरावट के साथ खुले।
आज किन कंपनी के शेयरों ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार
सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.46 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.00 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.54 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.43 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.36 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.32 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.26 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.26 प्रतिशत, एटरनल 0.25 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.18 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.17 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.12 प्रतिशत, बीईएल 0.12 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.01 प्रतिशत और एलएंडटी के शेयर 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।
टेक महिंद्रा, सन फार्मा समेत ये स्टॉक्स नुकसान में खुले
इनके अलावा, मंगलवार को टेक महिंद्रा के शेयरों ने 0.78 प्रतिशत, सन फार्मा 0.42 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.38 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.37 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.29 प्रतिशत, आईटीसी 0.26 प्रतिशत, इंडिगो 0.25 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.23 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.21 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.17 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.13 प्रतिशत, टीसीएस 0.12 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयरों ने 0.10 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया।
ये भी पढ़ें-




































