पीएम मोदी की तरफ से इस जुलाई महीने में की गई विदेश यात्राओं से देश को हुए फायदे बताने के लिए BJP ने आज (रविवार को) प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें BJP सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की इन विदेश यात्राओं से भारत को सामरिक, आर्थिक और डिप्लोमेसी के लेवल पर क्या-क्या फायदा हुआ।
PM मोदी ने समझाया ‘दस कदम, दस का दम’
संबित पात्रा बोले कि प्रधानमंत्री ने तीन देशों – इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा की। इससे पहले उन्होंने सेशेल्स का भी दौरा किया था। इसी दौरान जापान की राष्ट्राध्यक्ष भी भारत के दौरे पर आईं। कुल मिलाकर इसका क्या रिजल्ट निकला? भारत को इससे क्या हासिल हुआ? मैं आसान भाषा में 10 अहम परिणामों के बारे में बताऊंगा। इन्हें मैं ‘दस कदम, दस का दम’ कहता हूं।
- हिंद महासागर-इंडो-पैसिफिक रणनीतिक गठबंधन।
- रक्षा और समुद्री सहयोग।
- क्रिटिकल मिनिरल्स को लेकर सहयोग।
- ऊर्जा सुरक्षा।
- आर्थिक और निवेश से जुड़े नतीजे।
- प्रधानमंत्री के प्रति दिखाए गए खास सम्मान और शिष्टाचार।
- सभ्यता और संस्कृति से जुड़ी साझेदारी।
- डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा के क्षेत्र में साझेदारी।
- खेल।
- लोगों के बीच आपसी संबंध बढ़े।
PM मोदी ने देश की सामरिक स्थिति को किया मजबूत
संबित पात्रा ने कहा कि 1 से 3 जुलाई तक पीएम सेशेल्स गए थे। लोगों ने पूछा कि यहां से क्या मिलेगा? तो मैं बताता हूं कि पीएम ने सेशेल्स से लेकर इंडोनेशिया तक सामरिक स्थिति को मजबूत किया है। पीएम ने सामरिक, वैचारिक और आर्थिक, हर तरह की पकड़ को इन देशों की यात्रा से मजबूत किया है।
PM मोदी हैं स्थिर सरकार की मिसाल
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने आगे कहा कि भारत ने दुनिया को दिखाया कि स्थिरता क्या होती है। 2014 से दुनिया में कितना कुछ बदला लेकिन भारत में वही पीएम और वही सरकार है जो उसी तरह से काम कर रही है। ये बात दुनिया को दिखाती है कि स्थिरता क्या होती है।
भारत को यूरेनियम देने के लिए राजी हुआ ऑस्ट्रेलिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने तय किया है कि हम सामरिक मामलों में मिलकर काम करेंगे। ऑस्ट्रेलिया से हमारा समझौता हुआ है कि ऑस्ट्रेलिया हमें यूरेनियम देगा। हालांकि, पहले ऑस्ट्रेलिया ने मना कर दिया था लेकिन पीएम मोदी की कोशिशों से ये मुमकिन हो पाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल में ही न्यूजीलैंड की यात्रा से लौटे हैं। पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और आतंकवाद पर रोकथाम को लेकर कई अहम समझौते हुए हैं।
ये भी पढ़ें- भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान




































