नई दिल्लीः लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ प्रधानमंत्री आवास के पास धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेस के नेता केंद्रीय मंत्री शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को मनाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे। जितेंद्र सिंह को राहुल गांधी से थोड़ी देर बातचीत करते देखा गया। जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेताओं से धरना प्रदर्शन करने की अपील की। हालांकि राहुल गांधी जितेंद्र सिंह की बात नहीं मानी और अभी भी प्रदर्शन जारी है।
केंद्र सरकार की तरफ से कांग्रेस को ऑफर दिया गया कि सरकार बुधवार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्रों पर लाठी चार्ज के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने केंद्र से सामने अपनी पांच मांगे रखी है।
कांग्रेस की प्रमुख मांगे
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो।
- संसद के दोनों संदनों में पेपर लीक मामले पर चर्चा हो।
- गृह मंत्री अमित शाह दोनों सदनों में बयान दें।
- छात्रों के मुद्दों को सुना जाए।
- दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की निष्पक्ष जांच हो।
धरना प्रदर्शन में दो राज्यों के सीएम समेत कई सीनियर नेता मौजूद
राहुल गांधी के साथ धरना प्रदर्शन में केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, प्रियंका गांधी समेत कई सीनियर नेता मौजूद हैं। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। बाद में पुलिस खड़गे को कार में लेकर गई। हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने बस के अंदर से कहा, “हमारे छात्रों पर बहुत बेरहमी से हमला किया गया। माननीय पीएम कुछ नहीं कह रहे हैं, गृह मंत्री अमित शाह कुछ नहीं कह रहे हैं, इसीलिए लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के कांग्रेस सांसद विरोध कर रहे हैं।”





































