पेपर लीक को लेकर पूरे देश में बवाल मचा है। जंतर मंतर पर प्रदर्शन हो रहा है। विपक्षी दल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं। इन सबके बीच आधी रात को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो जारी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने साफ-साफ मैसेज दे दिया कि पेपर लीक रोकने के लिए कड़ा कानून लाया जाएगा। दूसरी ओर NEET-UG 2026 की परीक्षा लीक से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। इन याचिकाओं में कई बड़ी मांग की गई है।
याचिका में क्या मांग गई?
NEET-UG 2026 की परीक्षा लीक से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिका में इस परीक्षा को आयोजित कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर सवाल खड़ा किया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि कोर्ट भारत सरकार को निर्देश दे कि NTA को बदला जाए या पूरी तरह नया और ज्यादा सुरक्षित सिस्टम बनाया जाए। नई संस्था ऐसी हो जो तकनीकी रूप से मजबूत, ज्यादा सुरक्षित और स्वतंत्र तरीके से काम करने वाली हो। याचिकाकर्ताओं की मांग है कि कोर्ट CBI को निर्देश दे कि वो पेपर लीक को लेकर अपनी जांच के बारे में चार हफ्ते में रिपोर्ट दे।
पीएम मोदी ने कही 3 अहम बातें
दूसरी ओर पीएम मोदी ने अपने संदेश में 3 अहम बाते कही हैं। पहला- एक भी बच्चे के भविष्य को खराब नहीं होने देंगे। दूसरा- किसी बच्चे का दिल नहीं दुखाना है और तीसरा किसी स्टूडेंट को ये नहीं लगना चाहिए कि उसे फेयर चांस नहीं दिया गया। जानकारी के अनुसार, सरकार ने एक ऐसे एग्जामिनेशन मॉडल पर काम करना शुरू कर दिया है जो क्रेडिबल होगा। ये दुनिया का बेस्ट एग्जामिनेशन मॉडल हो सकता है। इसके लिए सरकार नया कानून लाने जा रही है जिस पर आज कैबिनेट मुहर लगा सकती है। सोमवार को ये बिल संसद में रखा जाएगा।
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन
इधर सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपना अनशन तोड़ दिया है। जेपी नड्डा ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। सोनम वांगचुक की 3 मांगों को सरकार ने मान लिया है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों पर सरकार सकारात्मक रुख अपना रही है। संसद में सरकार पेपर लीक से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। साथ ही सरकार ने पेपर लीक के बाद सुसाइड करने वाले छात्रों के परिजनों को उचित मुआवजा देने पर भी विचार कर रही है।
ये भी पढ़ें- जंतर-मंतर के पास मोबाइल इंटरनेट बंद होने के आदेश के खिलाफ याचिका सुनने के लिए दिल्ली HC तैयार, आज ही होगी हियरिंग
दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने वालों के पासपोर्ट होंगे रद्द? पुलिस ने जारी किया बयान







































