• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 20, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    होर्मुज के झमेले से बाहर निकलने की तैयारी में UAE और सऊदी अरब, 1 अरब डॉलर के निवेश की योजना, EIL ने शुरू की बातचीत

    होर्मुज के झमेले से बाहर निकलने की तैयारी में UAE और सऊदी अरब, 1 अरब डॉलर के निवेश की योजना, EIL ने शुरू की बातचीत

    ajit agarkar upset with bcci over support for rohit sharma

    ajit agarkar upset with bcci over support for rohit sharma

    Central Bank में 364 दिन की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या हैं दरें

    Central Bank में 364 दिन की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या हैं दरें

    महाराष्ट्र के मुकुटबन और गढ़चंदूर के बीच बिछाई जाएगी नई रेल लाइन, भारतीय रेल ने प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

    महाराष्ट्र के मुकुटबन और गढ़चंदूर के बीच बिछाई जाएगी नई रेल लाइन, भारतीय रेल ने प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

    FTA के जरिए युवाओं के लिए खुल रहे रोजगार के नए मौके, पीएम मोदी बोले- भारतीयों ने जीता दुनिया का भरोसा

    FTA के जरिए युवाओं के लिए खुल रहे रोजगार के नए मौके, पीएम मोदी बोले- भारतीयों ने जीता दुनिया का भरोसा

    Adam Zampa बने 200 ODI विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर, Shane Warne के क्लब में शामिल

    Adam Zampa बने 200 ODI विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर, Shane Warne के क्लब में शामिल

    नई दिल्ली से कानपुर, प्रयागराज, बक्सर, पटना, आसनसोल के रास्ते हावड़ा तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

    नई दिल्ली से कानपुर, प्रयागराज, बक्सर, पटना, आसनसोल के रास्ते हावड़ा तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

    सड़कों पर जानवर छोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, MoRTH ने जारी किया सर्कुलर

    सड़कों पर जानवर छोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, MoRTH ने जारी किया सर्कुलर

    26.50 रुपये पर पहुंचा GMP Price, आईपीओ को मिला 181 गुना सब्सक्रिप्शन, 23 सितंबर को लिस्ट होगी कंपनी

    26.50 रुपये पर पहुंचा GMP Price, आईपीओ को मिला 181 गुना सब्सक्रिप्शन, 23 सितंबर को लिस्ट होगी कंपनी

    अमेरिका में इंडियन अमेरिकन टेक CEOs फोरम का आयोजन, सत्य नडेला बोले- भारत के साथ सिएटल टेक कम्युनिटी के रिश्ते हो रहे मजबूत

    अमेरिका में इंडियन अमेरिकन टेक CEOs फोरम का आयोजन, सत्य नडेला बोले- भारत के साथ सिएटल टेक कम्युनिटी के रिश्ते हो रहे मजबूत

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    होर्मुज के झमेले से बाहर निकलने की तैयारी में UAE और सऊदी अरब, 1 अरब डॉलर के निवेश की योजना, EIL ने शुरू की बातचीत

    होर्मुज के झमेले से बाहर निकलने की तैयारी में UAE और सऊदी अरब, 1 अरब डॉलर के निवेश की योजना, EIL ने शुरू की बातचीत

    Central Bank में 364 दिन की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या हैं दरें

    Central Bank में 364 दिन की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या हैं दरें

    ai plus nova 2 power 5g set to launch in india with 7000mah battery

    ai plus nova 2 power 5g set to launch in india with 7000mah battery

    महाराष्ट्र के मुकुटबन और गढ़चंदूर के बीच बिछाई जाएगी नई रेल लाइन, भारतीय रेल ने प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

    महाराष्ट्र के मुकुटबन और गढ़चंदूर के बीच बिछाई जाएगी नई रेल लाइन, भारतीय रेल ने प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

    FTA के जरिए युवाओं के लिए खुल रहे रोजगार के नए मौके, पीएम मोदी बोले- भारतीयों ने जीता दुनिया का भरोसा

    FTA के जरिए युवाओं के लिए खुल रहे रोजगार के नए मौके, पीएम मोदी बोले- भारतीयों ने जीता दुनिया का भरोसा

    नई दिल्ली से कानपुर, प्रयागराज, बक्सर, पटना, आसनसोल के रास्ते हावड़ा तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

    नई दिल्ली से कानपुर, प्रयागराज, बक्सर, पटना, आसनसोल के रास्ते हावड़ा तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

    सड़कों पर जानवर छोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, MoRTH ने जारी किया सर्कुलर

    सड़कों पर जानवर छोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, MoRTH ने जारी किया सर्कुलर

    26.50 रुपये पर पहुंचा GMP Price, आईपीओ को मिला 181 गुना सब्सक्रिप्शन, 23 सितंबर को लिस्ट होगी कंपनी

    26.50 रुपये पर पहुंचा GMP Price, आईपीओ को मिला 181 गुना सब्सक्रिप्शन, 23 सितंबर को लिस्ट होगी कंपनी

    अमेरिका में इंडियन अमेरिकन टेक CEOs फोरम का आयोजन, सत्य नडेला बोले- भारत के साथ सिएटल टेक कम्युनिटी के रिश्ते हो रहे मजबूत

    अमेरिका में इंडियन अमेरिकन टेक CEOs फोरम का आयोजन, सत्य नडेला बोले- भारत के साथ सिएटल टेक कम्युनिटी के रिश्ते हो रहे मजबूत

    UPI बंद करेंगे पेट्रोल पंप डीलर, MP में पेट्रोल-डीजल के लिए यूपीआई से नहीं ली जाएगी ₹2000 की पेमेंट

    UPI बंद करेंगे पेट्रोल पंप डीलर, MP में पेट्रोल-डीजल के लिए यूपीआई से नहीं ली जाएगी ₹2000 की पेमेंट

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    मिर्जापुर में मुमताज बीवी बनीं सोनल चौहान बोलीं:सोशल मीडिया पर शादी के प्रस्ताव बहुत आते हैं, सपनों का राजकुमार शायद आसपास ही है

    मिर्जापुर में मुमताज बीवी बनीं सोनल चौहान बोलीं:सोशल मीडिया पर शादी के प्रस्ताव बहुत आते हैं, सपनों का राजकुमार शायद आसपास ही है

    Deepika Padukone & Ranveer Singh Blessed With Baby Girl

    Deepika Padukone & Ranveer Singh Blessed With Baby Girl

    ajit agarkar upset with bcci over support for rohit sharma

    ajit agarkar upset with bcci over support for rohit sharma

    जूबीन गर्ग के निधन के एक साल:पत्नी गरिमा बोलीं- वो हर जगह दिखते हैं, सिंगापुर में क्या हुआ, इसका जवाब चाहिए, न्याय किसके लिए

    जूबीन गर्ग के निधन के एक साल:पत्नी गरिमा बोलीं- वो हर जगह दिखते हैं, सिंगापुर में क्या हुआ, इसका जवाब चाहिए, न्याय किसके लिए

    Rashmika Mandanna Statement on Language & Accent Trolling

    Rashmika Mandanna Statement on Language & Accent Trolling

    Adam Zampa बने 200 ODI विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर, Shane Warne के क्लब में शामिल

    Adam Zampa बने 200 ODI विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर, Shane Warne के क्लब में शामिल

    Gondhal Oscar Entry India | Why Ranveer Singh Dhurandhar Lost Race

    Gondhal Oscar Entry India | Why Ranveer Singh Dhurandhar Lost Race

    कटरीना की बॉडी शेमिंग पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी-खुशबू सुंदर:पूर्व सांसद बोलीं- शरीर, उम्र के फैसलों के लिए सफाई क्यों देनी चाहिए?; ऋतिक ने भी बचाव किया

    कटरीना की बॉडी शेमिंग पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी-खुशबू सुंदर:पूर्व सांसद बोलीं- शरीर, उम्र के फैसलों के लिए सफाई क्यों देनी चाहिए?; ऋतिक ने भी बचाव किया

    Kaithal Controversy | Punjabi Singer R Nait Team Notice For Arms Display

    Kaithal Controversy | Punjabi Singer R Nait Team Notice For Arms Display

    किशोर कुमार की बायोग्राफी पर विवाद:2 साल पहले मिला नेशनल अवॉर्ड वापस लेने की मांग मिला, कोर्ट ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नोटिस देकर पूछे सवाल

    किशोर कुमार की बायोग्राफी पर विवाद:2 साल पहले मिला नेशनल अवॉर्ड वापस लेने की मांग मिला, कोर्ट ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नोटिस देकर पूछे सवाल

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए फर्जी प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल का आरोप, एसआईटी जांच शुरू

    मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए फर्जी प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल का आरोप, एसआईटी जांच शुरू

    ‘गूंज’ नहीं, केवल ‘धमाका’, DUSU चुनाव में ABVP की जीत के बाद भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    ‘गूंज’ नहीं, केवल ‘धमाका’, DUSU चुनाव में ABVP की जीत के बाद भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    बंगाल समेत 10 राज्यों में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी, बिहार-तमिलनाडु में 50 किमी की स्पीड से चल सकती हैं हवाएं

    बंगाल समेत 10 राज्यों में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी, बिहार-तमिलनाडु में 50 किमी की स्पीड से चल सकती हैं हवाएं

    ‘भाई ने कहा था लौटकर खरीदारी करेंगे…’ फिर आई 7 मौतों की खबर, भुवनेश्वर के परिवार में मातम

    ‘भाई ने कहा था लौटकर खरीदारी करेंगे…’ फिर आई 7 मौतों की खबर, भुवनेश्वर के परिवार में मातम

    बीजेपी सांसद का हिमाचल सीएम सुक्खू पर पलटवार, बोले- ‘गुरु गुरु होता है, चेला चेला होता है’

    बीजेपी सांसद का हिमाचल सीएम सुक्खू पर पलटवार, बोले- ‘गुरु गुरु होता है, चेला चेला होता है’

    ‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा

    ‘जब अजित डोभाल को लगा कि उनका करियर खत्म होने वाला है’, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा

    Rajat Sharma’s Blog | क्या शुभेंदु ने तृणमूल कांग्रेस को ख़त्म कर दिया है?

    Rajat Sharma’s Blog | क्या शुभेंदु ने तृणमूल कांग्रेस को ख़त्म कर दिया है?

    हैदराबाद में होमगार्ड ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा, खूब पीटा; और अब पुलिस विभाग ने सिखाया सबक

    हैदराबाद में होमगार्ड ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा, खूब पीटा; और अब पुलिस विभाग ने सिखाया सबक

    जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- ‘भारत दुनिया को दिखा रहा नई राह’

    जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- ‘भारत दुनिया को दिखा रहा नई राह’

    आज 20वां रोजगार मेला, 51 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी, PM मोदी बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    आज 20वां रोजगार मेला, 51 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी, PM मोदी बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

वैभव तत्ववादी बोले- नसीरुद्दीन शाह से सीखी असली एक्टिंग:संजय लीला भंसाली ने गले लगाकर कहा- "यू हैव डन अ फिनॉमिनल जॉब"

by Dainik Mirror
July 25, 2026
in Entertainment
242 10
0
वैभव तत्ववादी बोले- नसीरुद्दीन शाह से सीखी असली एक्टिंग:संजय लीला भंसाली ने गले लगाकर कहा- "यू हैव डन अ फिनॉमिनल जॉब"
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


‘मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी’ में टाइटन के को-फाउंडर आकाश का किरदार निभाकर चर्चा में आए अभिनेता वैभव तत्ववादी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट ने उनके करियर की दिशा बदल दी। उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करना रही। उन्हें देखकर उन्होंने अभिनय को महसूस करना सीखा। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़कर अभिनेता बनने, मुंबई में संघर्ष, रिजेक्शन, नेपोटिज्म, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘आर्टिकल 370’ और ‘टाइटन’ से मिली पहचान पर बात की। सवाल: ‘मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी’ का ऑफर मिला तो पहला रिएक्शन क्या था? जवाब: प्रोड्यूसर का फोन आया और बताया कि टाइटन पर सीरीज बन रही है। जैसे ही पता चला कि मुझे कंपनी के को-फाउंडर आकाश का किरदार निभाना है, मैंने तुरंत हामी भर दी। डायरेक्टर रॉबी ग्रेवाल से मुलाकात के बाद यकीन हो गया कि यह प्रोजेक्ट मुझे करना ही है। मेरे लिए यह किस्मत से मिला प्रोजेक्ट था। सवाल: नसीरुद्दीन शाह के साथ पहली बार काम करने का अनुभव कैसा रहा? जवाब: पहला ही सीन उनके साथ था। मैं काफी नर्वस था। उन्हें देखकर अभिनय को महसूस करना सीखा। पहले विजया मेहता जी से सुना था कि अभिनय की असली लय ठहराव में होती है। नसीर सर को काम करते देखकर उसका असली मतलब समझ आया। उन्होंने मुझे कुछ सिखाया नहीं, लेकिन उन्हें काम करते देखना ही सबसे बड़ी क्लास थी। सवाल: नसीरुद्दीन शाह से मिली सबसे बड़ी सीख क्या रही? जवाब: उनके साथ कुछ दिन शूट किया, लेकिन उसके बाद मेरा अभिनय बदल गया। डायलॉग बोलने का तरीका, पॉज, बॉडी लैंग्वेज और सीन में मौजूदगी ने मुझे प्रभावित किया। रिलीज के बाद जब उन्होंने मेरी परफॉर्मेंस की तारीफ की, तो लगा कि मेरी दस साल की मेहनत सफल हो गई। वह तारीफ मेरे लिए किसी अवॉर्ड से कम नहीं थी। सवाल: दर्शक आकाश के किरदार से इतना जुड़ क्यों पाए? जवाब: आकाश सिर्फ बिजनेसमैन नहीं, आम इंसान भी है। उसके सपने, जिम्मेदारियां और रिश्तों का संघर्ष है। कई लोग ऐसे दौर से गुजरते हैं, जहां वे कुछ और करना चाहते हैं, लेकिन जिम्मेदारियां उन्हें रोक देती हैं। शायद इसी वजह से लोगों ने खुद को इस किरदार में देखा। सवाल: इंजीनियरिंग छोड़कर अभिनय में आने का फैसला कैसे लिया? जवाब: मैं मेटलर्जिकल इंजीनियर हूं। माता-पिता ने कहा था कि पहले इंजीनियरिंग पूरी करो, फिर दो साल अभिनय के लिए देंगे। मैंने वादा निभाया। अगर उन दो साल में काम नहीं मिलता, तो एम.टेक करके प्रोफेसर बन जाता। लेकिन उसी दौरान अभिनय में काम मिलने लगा और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। सवाल: अभिनय का शौक कब से था? जवाब: दूसरी कक्षा से थिएटर करता था। आठवीं में ही तय कर लिया था कि अभिनेता बनना है। कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे में पढ़ाई के साथ थिएटर किया। वहीं कलाकार के तौर पर मेरी असली ग्रूमिंग हुई। FTII के छात्रों की शॉर्ट फिल्मों में काम किया, जिससे कैमरे के सामने अनुभव मिला। सवाल: आपकी हिंदी इतनी अच्छी कैसे हुई? जवाब: इसका सबसे बड़ा श्रेय अमीन सयानी साहब को जाता है। उन्होंने मुझे इब्राहिम दरवेश साहब के पास भेजा। उन्होंने सही उच्चारण, हिंदी-उर्दू लिखना और भाषा की बारीकियां सिखाईं। तभी समझ आया कि अभिनेता के लिए भाषा कितनी जरूरी है। मेरा मानना है कि आम लोगों को अपने लहजे पर शर्मिंदा नहीं होना चाहिए। हर राज्य का एक्सेंट उसकी खूबसूरती है। सवाल: बिना किसी गॉडफादर के मुंबई में शुरुआत कितनी मुश्किल रही? जवाब: मैं नागपुर और पुणे से मुंबई आया था। यहां की रफ्तार अलग थी। शुरुआत में जोगेश्वरी में तीन दोस्तों के साथ छोटे-से घर में रहता था। बारिश में घर के आसपास पानी भर जाता था और कभी-कभी चूहे भी आ जाते थे। लोकल ट्रेन की भीड़ से कई बार तीन-तीन ट्रेन छोड़ देता था। धीरे-धीरे यही शहर अपना लगने लगा। आज भी मानता हूं कि मुंबई मेहनत करने वालों को कभी निराश नहीं करती। सवाल: शुरुआती संघर्ष का सबसे मुश्किल दौर कौन-सा था? जवाब: सबसे ज्यादा तकलीफ रिजेक्शन से नहीं, लोगों के व्यवहार से होती थी। कई बार पुणे से चार घंटे बस में सफर कर ऑडिशन देने आता था और सुनने को मिलता था, ‘आप फिट नहीं हैं।’ उस समय खुद पर शक होने लगता था। बाद में समझ आया कि बिना पहचान के इंडस्ट्री में आने वालों के लिए रिजेक्शन सफर का हिस्सा है। अगर इन्हीं से हार मान लेंगे, तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे। सवाल: उस दौर से खुद को कैसे संभाला? जवाब: मैंने तय किया कि खुद को कभी किसी दूसरे की राय से नहीं आंकूंगा। लोग आपके बारे में कुछ भी सोच सकते हैं, लेकिन वही सच हो, यह जरूरी नहीं। योग ने मुझे मानसिक रूप से मजबूत बनाया। सफलता और असफलता, दोनों को संतुलित तरीके से लेना वहीं से सीखा। सवाल: बाजीराव मस्तानी तक पहुंचने का सफर कैसे तय हुआ? जवाब: मराठी फिल्मों और थिएटर में काम कर रहा था। उसी दौरान महेश मांजरेकर और अतुल कुलकर्णी ने मेरा नाम संजय लीला भंसाली तक पहुंचाया। मुझे चिमाजी अप्पा का किरदार मिला। पहली बार इतने बड़े सेट पर काम किया। वहां अभिनय के साथ दबाव में शांत रहना भी सीखा। सवाल: संजय लीला भंसाली से मिली सबसे बड़ी तारीफ क्या थी? जवाब: एक सीन देखने के बाद उन्होंने मुझे गले लगाकर कहा, “यू हैव डन अ फिनॉमिनल जॉब।” बाद में उन्होंने कहा, “जब तुम एडिट टेबल पर दिखते हो, तब मैजिक होता है।” एक अभिनेता के लिए इससे बड़ा कॉम्प्लिमेंट नहीं हो सकता। सवाल: आर्टिकल 370 के लिए कैसी तैयारी करनी पड़ी? जवाब: हमने पूर्व कमांडो के साथ ट्रेनिंग की। हथियार पकड़ने से लेकर चलने और खड़े होने तक हर चीज पर काम किया। कोशिश थी कि स्क्रीन पर अभिनेता नहीं, असली सैनिक दिखे। फिल्म रिलीज होने के बाद कुछ आर्मी अधिकारियों ने कहा कि किरदार बिल्कुल वास्तविक लगा। मेरे लिए वही सबसे बड़ी तारीफ थी। सवाल: आपको कब लगा कि हिंदी इंडस्ट्री में अलग पहचान बन गई है? जवाब: ‘निर्मल पाठक की घर वापसी’ मेरे करियर का टर्निंग पॉइंट थी। उसके बाद ‘आर्टिकल 370’ आई और ‘मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी’ ने दर्शकों से ऐसा जुड़ाव दिया, जो पहले कभी महसूस नहीं हुआ। लोगों ने सिर्फ किरदार की तारीफ नहीं की, बल्कि अपनी निजी यादें भी साझा कीं। सवाल: नेपोटिज्म पर आपकी क्या राय है? जवाब: हर चीज के दो पहलू होते हैं। अगर मेरा बेटा अभिनेता बनना चाहेगा, तो मैं भी चाहूंगा कि उसे अच्छा लॉन्च मिले। इसमें कुछ गलत नहीं है। लेकिन अगर किसी और का हक छीनकर अपने बच्चे को आगे बढ़ाया जाए, तो वह गलत है। आउटसाइडर के लिए शिकायत करने से ज्यादा जरूरी है कि वह अपने काम पर लगातार ध्यान दे। सवाल: सफलता को संभालना ज्यादा मुश्किल है या असफलता को? जवाब: मेरे हिसाब से सफलता ज्यादा मुश्किल है। असफलता इंसान को सिखाती है, लेकिन सफलता कई बार उसे बदल देती है। इसलिए हमेशा जमीन से जुड़े रहना जरूरी है। सवाल: आपके काम की सबसे यादगार तारीफ किसने की? जवाब: सबसे बड़ी तारीफ नसीरुद्दीन शाह सर से मिली। एक बार दुबई में नाना पाटेकर सर ने कहा, “वैभव, बहुत सुंदर काम करता है तू।” जिन कलाकारों को देखकर अभिनय सीखा हो, अगर वही आपकी तारीफ करें तो उससे बड़ा सम्मान नहीं हो सकता। भंसाली सर की तारीफ भी मेरी जिंदगी के सबसे खास पलों में से एक है। सवाल: ‘टाइटन’ की सफलता ने आपको क्या दिया? जवाब: इस प्रोजेक्ट ने मुझे दर्शकों का ऐसा प्यार दिया, जो पहले कभी नहीं मिला। लोगों ने सिर्फ किरदार की तारीफ नहीं की, बल्कि उससे अपना रिश्ता जोड़ लिया। किसी ने अपनी पहली टाइटन घड़ी की कहानी सुनाई, तो किसी ने अपने पिता की यादें साझा कीं। तभी महसूस हुआ कि यह सिर्फ वेब सीरीज नहीं, लोगों की अपनी कहानी बन गई है। सवाल: डांस आपकी जिंदगी में कितनी अहमियत रखता है? जवाब: बचपन में मैं बहुत शरारती था, इसलिए मां ने मुझे डांस क्लास भेज दिया। धीरे-धीरे डांस मेरी जिंदगी का हिस्सा बन गया। आज भी तनाव होने पर पांच मिनट गाना लगाकर खुलकर डांस कर लेता हूं। मेरे लिए डांस ही मेडिटेशन है। सवाल: आपके माता-पिता का साथ कितना अहम रहा? जवाब: अगर परिवार का साथ नहीं मिलता, तो शायद मैं अभिनेता नहीं बन पाता। उन्होंने सिर्फ सपने देखने की आजादी नहीं दी, बल्कि उन्हें पूरा करने का समय और भरोसा दिया। इसी वजह से मैं ऐसे प्रोजेक्ट्स भी मना कर पाया, जो मुझे पसंद नहीं थे। मेरी हर सफलता में सबसे बड़ा योगदान मेरे माता-पिता का है। सवाल: क्या किसी फिल्म को छोड़ने का अफसोस है? जवाब: हां, एक फिल्म को लेकर अफसोस है। मैंने सुपर 30 में छोटा-सा रोल करने से मना कर दिया था। बाद में फिल्म बड़ी हिट हुई। मेरा किरदार बड़ा नहीं था, लेकिन लगता है कि वह अनुभव अच्छा होता। फिर भी मानता हूं कि हर फैसला कुछ न कुछ सिखा जाता है। सवाल: इंडस्ट्री में आने वाले युवाओं को क्या सलाह देंगे? जवाब: सबसे जरूरी है कि आपके पास मजबूत सपोर्ट सिस्टम हो। सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स होने से कुछ नहीं होता। जरूरत के समय अगर दो अपने लोग भी साथ न हों, तो इंसान अकेला पड़ जाता है। योग, किताबें, संगीत या यात्रा, जो भी मानसिक संतुलन दे, उसे जिंदगी का हिस्सा बनाइए। इस इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए मानसिक रूप से मजबूत होना सबसे जरूरी है। सवाल: क्या लंबे समय तक इंडस्ट्री में बने रहना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है? जवाब: बिल्कुल। यहां ब्रेक मिलना मुश्किल है, लेकिन उससे भी ज्यादा मुश्किल खुद को बनाए रखना है। अगर कोई कलाकार 20-25 साल तक लगातार अच्छा काम कर रहा है, तो वह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। सवाल: आगे किस तरह के किरदार करना चाहते हैं? जवाब: मैं हिंदी, मराठी और तेलुगु, तीनों भाषाओं में अच्छे किरदार निभाना चाहता हूं। मेरा कोई तय ड्रीम रोल नहीं है। कोशिश है कि ऐसा किरदार निभाऊं, जो आगे चलकर दूसरे कलाकारों का ड्रीम रोल बन जाए।

Tags: Actor Interviewbollywood newsDainik BhaskarMade in India The Titan StoryMumbai Entertainmentnasiruddin shahquotयSanjay Leela BhansaliVaibhav Tatwawadiअअसलएकटगसजयकहगलजबquotडनततववदननसरददनफनमनलबलभसललगकरललवभवशहससखहव
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
मिर्जापुर में मुमताज बीवी बनीं सोनल चौहान बोलीं:सोशल मीडिया पर शादी के प्रस्ताव बहुत आते हैं, सपनों का राजकुमार शायद आसपास ही है

मिर्जापुर में मुमताज बीवी बनीं सोनल चौहान बोलीं:सोशल मीडिया पर शादी के प्रस्ताव बहुत आते हैं, सपनों का राजकुमार शायद आसपास ही है

September 19, 2026
मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए फर्जी प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल का आरोप, एसआईटी जांच शुरू

मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए फर्जी प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल का आरोप, एसआईटी जांच शुरू

September 19, 2026
‘गूंज’ नहीं, केवल ‘धमाका’, DUSU चुनाव में ABVP की जीत के बाद भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

‘गूंज’ नहीं, केवल ‘धमाका’, DUSU चुनाव में ABVP की जीत के बाद भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

September 19, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In