• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, August 2, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    Mrs. Sumera A. Bhardwaj: Empowering Lives Through Occult Wisdom, Healing, and Personal Transformation

    Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

    From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

    भारत और चीन के बीच नाथू ला और शिपकी ला के रास्ते शुरू हुआ कारोबार, 2020 से बंद था व्यापार

    ब्रिटिश कंपनी लॉयन ब्रूअरी ने 60 साल बाद भारत में की वापसी, दिल्ली में लॉन्च की प्रीमियम बीयर

    अब सिर्फ 7% की ब्याज दर पर मिलेगा होम लोन, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाया इंटरेस्ट रेट

    लोन की ब्याज दरें घटेंगी या बढ़ेंगी, कल शुरू होगी RBI MPC की मीटिंग, 5 अगस्त को होगी फैसलों की घोषणा

    सिगरेट पर भारी-भरकम टैक्स से कंपनियों पर बढ़ा दबाव, मुनाफे में जबरदस्त गिरावट

    Yuvraj Singh के नाम और तस्वीर का अब नहीं होगा मिसयूज, Delhi High Court ने Deepfake पर लगाई रोक

    सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस के निवेशकों को सबसे ज्यादा फायदा

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    FPIs ने भारतीय बाजार में किया ₹20,200 करोड़ का निवेश, लगातार 4 महीनों की बिकवाली के बाद जुलाई में आया पैसा

    राष्ट्रपति पद का गलत इस्तेमाल कर रहे डोनाल्ड ट्रंप, सोशल मीडिया पोस्ट पढ़ने के लिए खरीदना होगा सब्सक्रिप्शन

    रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, दानापुर-फतुहा सेक्शन को मल्टीट्रैक बनाने की मिली मंजूरी- जानें आपको क्या होगा फायदा

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 70 की स्पीड से ही चल सकेंगी गाड़ियां, घटाई गई स्पीड लिमिट

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 70 की स्पीड से ही चल सकेंगी गाड़ियां, घटाई गई स्पीड लिमिट

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Yuvraj Singh के नाम और तस्वीर का अब नहीं होगा मिसयूज, Delhi High Court ने Deepfake पर लगाई रोक

    Yuvraj Singh के नाम और तस्वीर का अब नहीं होगा मिसयूज, Delhi High Court ने Deepfake पर लगाई रोक

    बड़े बजट की फिल्म की तैयारी में अक्षय और अहमद:‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद फिर साथ आएंगे दोनों, नई स्टोरी पर चर्चा जारी

    Randeep Hooda Assam Flood Visit

    Randeep Hooda Assam Flood Visit

    खतरों के खिलाड़ी ने मुझे बदल दिया:अविनाश मिश्रा बोले- स्टंट से ज्यादा मानसिक ताकत की परीक्षा हुई, रोहित शेट्टी से बहुत कुछ सीखा

    'खतरों के खिलाड़ी ने मुझे बदल दिया':अविनाश मिश्रा बोले- स्टंट से ज्यादा मानसिक ताकत की परीक्षा हुई, रोहित शेट्टी से बहुत कुछ सीखा

    'द अलायंस' में सलमान खान की एंट्री:भाई को देखकर इमोशनल हुए सोहेल खान, गले लगाकर सलमान ने पूछा, 'क्या भाई?'

    Kangana Ranaut Slams Hrithik Roshan Over Social Media Controversy

    ‘तुम जैसे सिंगर से ऐसी उम्मीद नहीं थी’:‘चांद सिफारिश’ के आलाप में ऑटो-ट्यून वाली बात पर ललित पंडित ने शान को डांटा था

    litton das returns for the test against australia a bold move for bangladesh cricket

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    कर्नाटक में सिपाही भर्ती परीक्षा में OMR शीट के सीरियल नंबर पर गलतफहमी को लेकर हंगामा, कई अभ्यर्थियों ने किया एग्जाम का बहिष्कार

    विदेश से भारत लौटे युवक ने काली मां के मंदिर में अपनी जीभ काटी, सीढ़ियों के पास ही खून से लथपथ हालत में मिला

    ओडिशा में बाढ़ का खतरा, हीराकुंड से छोड़ा गया पानी कटक पहुंचा; 10 जिले हाई अलर्ट पर

    ‘विकसित भारत संकल्प के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद

    डिक्की में 50 हजार रख झालमुड़ी खाने चला गया शख्स, इतने में चोरों ने साफ कर दिया हाथ; CCTV में कैद हुई वारदात

    रेलवे के पांच बड़े अफसरों की नौकरी से छुट्टी, लापरवाही बरतने पर जबरन VRS दिया गया

    रजत शर्मा ने प्रसून जोशी को हिंदी रत्न से किया सम्मानित, बोले- उन्होंने बढ़ाया है हिंदी का गौरव

    असम से कश्मीर-गुजरात तक बाढ़ से हाल बेहाल, कहीं बह गईं गाड़ियां तो कहीं घर में घुसा पानी

    साधु के वेष में संसद में प्रदर्शन पप्पू यादव पर पड़ा भारी, शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं BJP सांसद बांसुरी स्वराज

    पीएम मोदी ने की युवाओं की जमकर तारीफ, मैसूर में बोले -”युवा हैं देश की सबसे बड़ी ताकत”

    पीएम मोदी ने की युवाओं की जमकर तारीफ, मैसूर में बोले -”युवा हैं देश की सबसे बड़ी ताकत”

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Blog

‘कैंसर का इलाज क्रोसिन से नहीं हो सकता’, संसद में एंटी पेपर लीक कानून पर राघव चड्ढा का जोरदार भाषण

by Dainik Mirror
July 31, 2026
in Blog, Lifestyle
250 2
0
‘कैंसर का इलाज क्रोसिन से नहीं हो सकता’, संसद में एंटी पेपर लीक कानून पर राघव चड्ढा का जोरदार भाषण
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Highlights

  • राघव चड्ढा ने कहा, नया कानून पेपर लीक माफिया पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
  • सरकार ने छात्रों की मांग सुनकर परीक्षा प्रणाली में बड़े संस्थागत सुधार लागू किए हैं।
  • राघव बोले, छात्रों का आंदोलन छात्रों का ही रहे, राजनीति का मंच नहीं बनना चाहिए।

नई दिल्ली: देश में लगातार सामने आए पेपर लीक के मामलों के बीच संसद में पब्लिक एग्जामिनेशंस अमेंडमेंट बिल 2026 पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद राघव चड्ढा ने छात्रों के मुद्दे को विस्तार से उठाया। उन्होंने कहा कि यह कानून भारत का पहला व्यापक एंटी पेपर लीक फ्रेमवर्क है, जिसका उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना है। राघव चड्ढा ने कहा कि लाखों छात्र वर्षों तक दिन-रात मेहनत करते हैं। कई छात्र रोज 18 घंटे तक पढ़ाई करते हैं, जबकि परीक्षा केवल 1 से 3 घंटे की होती है। लेकिन अगर एक कैमरा फोन से फोटो खींचकर, व्हाट्सऐप पर एक मैसेज या टेलीग्राम पर एक PDF के जरिए रातों-रात पेपर लीक हो जाए, तो छात्रों की पूरी मेहनत, सपने और भविष्य खतरे में पड़ जाते हैं।

‘पेपर लीक का इलाज साउंड बाइट नहीं’

राघव चड्ढा ने कहा कि पेपर लीक सिर्फ परीक्षा को प्रभावित नहीं करता, बल्कि छात्रों की मेहनत, आत्मविश्वास, भरोसा, सपने और मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर डालता है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या का समाधान केवल बयानबाजी से नहीं हो सकता। उन्होंने कहा,

‘जैसे कैंसर का इलाज सिर्फ क्रोसिन से नहीं किया जा सकता, वैसे ही पेपर लीक जैसी बीमारी का इलाज केवल मीडिया में बयान देने से नहीं होगा। इसके लिए मजबूत संस्थागत व्यवस्था और कानून की जरूरत थी, जिसे सरकार इस नए कानून के जरिए लागू कर रही है।’

‘आपका गुस्सा और दर्द बिल्कुल जायज है’

राघव चड्ढा ने सबसे पहले NEET के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका गुस्सा जायज है, उनकी पीड़ा वास्तविक है और परीक्षा प्रणाली को लेकर उनकी शिकायतें भी पूरी तरह सही हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज सुनी गई और सरकार ने उनकी मांगों पर कार्रवाई की। राघव चड्ढा ने कहा,

‘जब छात्रों ने अपनी चिंता प्रधानमंत्री के सामने रखी तो उसे सिर्फ प्रधानमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि परिवार के मुखिया की तरह सुना गया। छात्रों ने मांग रखी, सरकार ने कार्रवाई की, ऐतिहासिक फैसले लिए गए और परीक्षा व्यवस्था में बदलाव शुरू हुआ।’

‘सिर्फ छात्र नहीं, पूरा परिवार परीक्षा की तैयारी करता है’

राघव चड्ढा ने कहा कि जब कोई छात्र NEET जैसी परीक्षा की तैयारी करता है तो केवल वही नहीं, बल्कि पूरा परिवार संघर्ष करता है। उन्होंने कहा,

‘मां अपनी जरूरतें कम कर देती है, पिता अपनी बचत को कोचिंग, किराया और टेस्ट सीरीज पर खर्च करता है। कई परिवार कर्ज तक लेते हैं। छात्र कोटा, जयपुर, चंडीगढ़, दिल्ली और पटना जैसे शहरों में घर से दूर रहकर दिन में 18 घंटे तक पढ़ाई करता है, रात 2 बजे तक जागता है और सुबह 5 बजे फिर क्लास के लिए उठ जाता है। त्योहार, दोस्तों, सोशल मीडिया, नींद और स्वास्थ्य तक से समझौता करता है क्योंकि उसे भरोसा होता है कि उसकी मेहनत उसका भविष्य बदलेगी। लेकिन जब उसी परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है तो केवल पेपर नहीं, बल्कि उसकी मेहनत, उम्मीदें और परिवार के सपने भी टूट जाते हैं।’

सरकार ने कौन-कौन से कदम उठाए?

राघव चड्ढा ने कहा कि सरकार ने पेपर लीक के बाद कई त्वरित और दीर्घकालिक कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों का साल खराब न हो इसलिए तुरंत दोबारा परीक्षा कराई गई। जांच CBI को सौंपी गई। SIT बनाई गई जिसने मुख्य सरगना समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया। 75 दिनों के भीतर चार्जशीट फास्ट ट्रैक कोर्ट में दाखिल कर दी गई। उन्होंने कहा कि NTA के 47 अधिकारियों को हटाया गया, शिक्षा सचिव का तबादला किया गया, तत्कालीन शिक्षा मंत्री ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया और छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया गया।

राघव चड्ढा ने यह भी कहा कि जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया उन्हें मुआवजा दिया जा रहा है। परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है और भविष्य में NEET परीक्षा OMR शीट की जगह पूरी तरह कंप्यूटर से कराई जाएगी ताकि पेपर लीक की संभावना लगभग समाप्त हो सके। इसके अलावा सरकार ने एक हाई पावर टास्क फोर्स बनाई है, जिसमें नंदन नीलेकणी जैसे विशेषज्ञ शामिल हैं, जो भविष्य के सुधारों पर काम करेंगे।

नए कानून में क्या-क्या प्रावधान हैं?

राघव चड्ढा ने कहा कि नया कानून केवल छोटे अपराधियों को नहीं बल्कि पूरे संगठित नेटवर्क पर कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि यदि पेपर लीक में कोचिंग माफिया, प्रिंटिंग प्रेस, लॉजिस्टिक एजेंसियां, सॉल्वर गैंग, परीक्षा अधिकारी या कोई भी अंदरूनी व्यक्ति शामिल होगा तो सभी पर समान रूप से कार्रवाई होगी। दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की जेल और एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। सभी अपराधों को संज्ञेय, गैर-जमानती और गैर-समझौतायोग्य बनाया गया है। इसके अलावा विशेष टास्क फोर्स जांच करेगी, जांच दो महीने के भीतर पूरी करनी होगी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में रोजाना सुनवाई होगी और 3 महीने के भीतर सजा सुनाने का लक्ष्य रखा गया है।

‘छात्रों का आंदोलन छात्रों का ही रहना चाहिए’

राघव चड्ढा ने कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने, सवाल पूछने, अदालत जाने और अपनी मांग रखने का पूरा संवैधानिक अधिकार है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों का आंदोलन किसी राजनीतिक दल की रैली नहीं बनना चाहिए। राघव चड्ढा ने कहा कि छात्र अपनी आवाज किसी राजनीतिक दल को आउटसोर्स न करें क्योंकि छात्रों की लड़ाई परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाने की है, जबकि नेताओं की लड़ाई कई बार राजनीतिक लाभ और सोशल मीडिया प्रचार की होती है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई बीजेपी बनाम कांग्रेस नहीं, बल्कि मेरिट बनाम माफिया और मेहनत बनाम सेटिंग की लड़ाई है।

‘अब मेरी जिम्मेदारी समाधान देना है’

अपने भाषण के अंत में राघव चड्ढा ने कहा कि कई लोग उनसे पूछ रहे थे कि वह NEET मुद्दे पर कब बोलेंगे। उन्होंने कहा कि जब वह विपक्ष में थे तब सवाल उठाना उनकी जिम्मेदारी थी और उन्होंने पूरी ईमानदारी से सरकार से सवाल पूछे, लेकिन अब उनकी जिम्मेदारी समाधान देना है। राघव चड्ढा ने कहा कि वह रोज कैमरे के सामने आकर बयान दे सकते थे, लेकिन उन्हें सुर्खियां नहीं बल्कि नतीजे चाहिए थे। उन्होंने कहा कि इसलिए उन्होंने तय किया कि संसद में उसी दिन बोलेंगे जब सरकार समाधान लेकर आएगी और परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने वाला कानून पेश करेगी।

ये भी पढ़ें: ‘छात्रों का गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल, PM संसद में आकर बयान दें’, एंटी पेपर लीक पर चर्चा में बोले खड़गे

Tags: Anti Paper Leak Bill 2026neet Paper Leakparliament debatePublic Examinations Amendment BillRaghav Chadha speechइलजएटककननकरसनकसरचडढजरदरनहपपरपरभषणमरघवलकससकतससदह
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026
Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

April 13, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
Mrs. Sumera A. Bhardwaj: Empowering Lives Through Occult Wisdom, Healing, and Personal Transformation

Mrs. Sumera A. Bhardwaj: Empowering Lives Through Occult Wisdom, Healing, and Personal Transformation

August 2, 2026
कर्नाटक में सिपाही भर्ती परीक्षा में OMR शीट के सीरियल नंबर पर गलतफहमी को लेकर हंगामा, कई अभ्यर्थियों ने किया एग्जाम का बहिष्कार

कर्नाटक में सिपाही भर्ती परीक्षा में OMR शीट के सीरियल नंबर पर गलतफहमी को लेकर हंगामा, कई अभ्यर्थियों ने किया एग्जाम का बहिष्कार

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In