शिमलाः रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में इस बार सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा सदन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि पहले रक्षाबंधन पर केवल महिलाओं को छुट्टी दी जाती थी, जबकि पुरुषों के लिए अवकाश नहीं होता था। अब त्योहार को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में सभी के लिए सरकारी अवकाश रहेगा।
भाई-बहन एक साथ रक्षाबंधन मना सकेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन एक पवित्र त्योहार है, जो भाई-बहन के बीच प्यार, भरोसे और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने एक्स हैंडल पर शेयर किए गए पोस्ट में कहा, “बचपन की शरारतों से लेकर ज़िंदगी के हर पड़ाव पर एक-दूसरे का साथ निभाने तक, यह रिश्ता वाकई बहुत खास है”। उन्होंने आगे कहा, “भाई-बहन एक साथ रक्षाबंधन मना सकें और अपने परिवारों के साथ खुशियाँ बांट सकें, इसके लिए मैं शुक्रवार को पूरे राज्य में एक दिन की सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा करता हूँ।”
खबर अपडेट हो रही है….
रिपोर्ट- कपिल ठाकुर






































