• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, October 28, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    छठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर तक चलेंगी लग्जरी बसें- चेक करें डिटेल्स

    छठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर तक चलेंगी लग्जरी बसें- चेक करें डिटेल्स

    Sri Lanka से हार के बाद Final मुकाबले में Babar Azam से बड़ी पारी चाहते हैं Mike Smith

    Sri Lanka से हार के बाद Final मुकाबले में Babar Azam से बड़ी पारी चाहते हैं Mike Smith

    27% की बंपर बढ़त के साथ बंद हुआ Jio का शेयर, इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए यादगार बना पहला दिन

    27% की बंपर बढ़त के साथ बंद हुआ Jio का शेयर, इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए यादगार बना पहला दिन

    ICC T20I रैंकिंग में Abhishek Sharma फिर नंबर 1 बने, Ishan Kishan छूटे पीछे

    ICC T20I रैंकिंग में Abhishek Sharma फिर नंबर 1 बने, Ishan Kishan छूटे पीछे

    सोने की कीमतों में उछाल, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं- चेक करें आज के ताजा रेट

    सोने की कीमतों में उछाल, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं- चेक करें आज के ताजा रेट

    india women beat zimbabwe by eight wickets to win odi series three zero

    india women beat zimbabwe by eight wickets to win odi series three zero

    सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली गिफ्ट की घोषणा, अब 63% मिलेगा महंगाई भत्ता

    सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली गिफ्ट की घोषणा, अब 63% मिलेगा महंगाई भत्ता

    कैबिनेट ने खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को दी मंजूरी, ₹1856.67 करोड़ खर्च करेगी सरकार

    कैबिनेट ने खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को दी मंजूरी, ₹1856.67 करोड़ खर्च करेगी सरकार

    नगरपालिका कर्मचारियों को मिलेगा 33,000 रुपये का दिवाली बोनस, 83,000 से ज्यादा लोगों को होगा फायदा

    नगरपालिका कर्मचारियों को मिलेगा 33,000 रुपये का दिवाली बोनस, 83,000 से ज्यादा लोगों को होगा फायदा

    28 October, 2026 Stock Market Highlights: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, आईटी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट

    28 October, 2026 Stock Market Highlights: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, आईटी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    how to stop credit card and loan spam calls using the trai app

    how to stop credit card and loan spam calls using the trai app

    कैबिनेट ने खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को दी मंजूरी, ₹1856.67 करोड़ खर्च करेगी सरकार

    कैबिनेट ने खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को दी मंजूरी, ₹1856.67 करोड़ खर्च करेगी सरकार

    genie 4 ai world model launched to generate interactive 3d environments

    genie 4 ai world model launched to generate interactive 3d environments

    नगरपालिका कर्मचारियों को मिलेगा 33,000 रुपये का दिवाली बोनस, 83,000 से ज्यादा लोगों को होगा फायदा

    नगरपालिका कर्मचारियों को मिलेगा 33,000 रुपये का दिवाली बोनस, 83,000 से ज्यादा लोगों को होगा फायदा

    28 October, 2026 Stock Market Highlights: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, आईटी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट

    28 October, 2026 Stock Market Highlights: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, आईटी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट

    karwa chauth ai prompts help couples create perfect realistic photos

    karwa chauth ai prompts help couples create perfect realistic photos

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Sri Lanka से हार के बाद Final मुकाबले में Babar Azam से बड़ी पारी चाहते हैं Mike Smith

    Sri Lanka से हार के बाद Final मुकाबले में Babar Azam से बड़ी पारी चाहते हैं Mike Smith

    ICC T20I रैंकिंग में Abhishek Sharma फिर नंबर 1 बने, Ishan Kishan छूटे पीछे

    ICC T20I रैंकिंग में Abhishek Sharma फिर नंबर 1 बने, Ishan Kishan छूटे पीछे

    india women beat zimbabwe by eight wickets to win odi series three zero

    india women beat zimbabwe by eight wickets to win odi series three zero

    नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता ने कभी सिफारिश नहीं की

    नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता ने कभी सिफारिश नहीं की

    wpl 2027 auction in kochi five teams to fill twenty seven slots

    wpl 2027 auction in kochi five teams to fill twenty seven slots

    Katrina Kaif Statement on Body Shaming

    Katrina Kaif Statement on Body Shaming

    Abhishek Sharma की तूफानी पारी पर बोले Finn Allen, लय में आने पर रोकना नामुमकिन

    Abhishek Sharma की तूफानी पारी पर बोले Finn Allen, लय में आने पर रोकना नामुमकिन

    प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत

    Team India में 4 साल बाद वापसी पर बोले Bhuvneshwar Kumar, अब पहले से ज्यादा मुश्किल हुआ T20

    Team India में 4 साल बाद वापसी पर बोले Bhuvneshwar Kumar, अब पहले से ज्यादा मुश्किल हुआ T20

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    सेना की ताकत बढ़ाने की तैयारी, 335 K9 वज्र तोपें और 200 स्वदेशी हेलीकॉप्टर खरीदने की योजना

    सेना की ताकत बढ़ाने की तैयारी, 335 K9 वज्र तोपें और 200 स्वदेशी हेलीकॉप्टर खरीदने की योजना

    भारत के नए लैब एनिमल नियमों पर दोबारा गहराई से विचार की जरूरत क्यों?

    भारत के नए लैब एनिमल नियमों पर दोबारा गहराई से विचार की जरूरत क्यों?

    ‘बैलेट पेपर पर चुनाव में कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?’ PM मोदी ने MLC चुनाव रिजल्ट को लेकर कसा तंज

    ‘बैलेट पेपर पर चुनाव में कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?’ PM मोदी ने MLC चुनाव रिजल्ट को लेकर कसा तंज

    अभिजीत दिपके का ऐलान, CJP करेगी कांग्रेस की रैली का समर्थन, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा जरूरी है’

    अभिजीत दिपके का ऐलान, CJP करेगी कांग्रेस की रैली का समर्थन, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा जरूरी है’

    सड़क हादसे के मामले में क्यों चली गई पुलिस कमिश्नर की कुर्सी? चर्चा में आया केरल सरकार का फैसला

    सड़क हादसे के मामले में क्यों चली गई पुलिस कमिश्नर की कुर्सी? चर्चा में आया केरल सरकार का फैसला

    असम में पुलिस के शिकंजे में आए 54 पति! हो रही है पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला

    असम में पुलिस के शिकंजे में आए 54 पति! हो रही है पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब, कहा- “आप हर मुद्दे का राजनीतिकरण करने से बचें”

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब, कहा- “आप हर मुद्दे का राजनीतिकरण करने से बचें”

    कर्नाटक MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, NDA ने चारों सीटें जीतीं; पुट्टना की हार से बड़ा झटका

    कर्नाटक MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, NDA ने चारों सीटें जीतीं; पुट्टना की हार से बड़ा झटका

    मुश्किल में फंसे संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया हाजिर होने का आदेश, CJI और न्यायपालिका के बारे में की गई टिप्पणियों से जुड़ा मामला

    मुश्किल में फंसे संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया हाजिर होने का आदेश, CJI और न्यायपालिका के बारे में की गई टिप्पणियों से जुड़ा मामला

    Rajat Sharma’s Blog: MLC चुनाव बैलट से हुए, फिर भी कांग्रेस को ज़ीरो क्यों?

    Rajat Sharma’s Blog: MLC चुनाव बैलट से हुए, फिर भी कांग्रेस को ज़ीरो क्यों?

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

अमित दुबे की साइबर कहानियां पहुंचीं हिरानी-नीरज पांडे तक:बोले- क्रिमिनल डिवाइस नहीं, पहले इंसान को हैक करता है, ऐसे बचें साइबर ठगी से

by Dainik Mirror
September 6, 2026
in Entertainment
247 5
0
अमित दुबे की साइबर कहानियां पहुंचीं हिरानी-नीरज पांडे तक:बोले- क्रिमिनल डिवाइस नहीं, पहले इंसान को हैक करता है, ऐसे बचें साइबर ठगी से
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

साइबर क्राइम एक्सपर्ट और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अमित दुबे ने करियर में ऐसे कई मामलों की जांच की है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थे। उनकी वास्तविक इन्वेस्टिगेशन की कहानियां राजकुमार हिरानी की वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ और नीरज पांडे की ‘हैक क्राइम्स ऑनलाइन’ तक पहुंचीं। एटीएम चोरी, किडनैपिंग और एक एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट से फॉलोअर्स गायब होने जैसे मामलों से अमित ने साइबर क्राइम की बदलती दुनिया को करीब से देखा है। उनका कहना है कि अपराधी हर बार डिवाइस को हैक नहीं करता, कई बार पहले इंसान के भरोसे को हैक करता है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में अमित ने साइबर क्राइम की अपनी इन्वेस्टिगेशन, फिल्ममेकर्स के साथ काम करने के अनुभव और आम लोगों के लिए जरूरी सावधानियों पर खुलकर बात की। सवाल: आपकी वास्तविक साइबर इन्वेस्टिगेशन राजकुमार हिरानी की वेब सीरीज तक पहुंची। उनसे यह कनेक्शन कैसे बना? जवाब: कोविड के दौरान राजू सर से मेरा कनेक्शन हुआ। उस समय साइबर क्राइम को लेकर हमारी बातचीत शुरू हुई और फिर वीडियो कॉल पर कई बार चर्चा हुई। मैंने उन्हें अपने काम और अलग-अलग इन्वेस्टिगेशन से जुड़ी कहानियां बताईं। उन्हें लगा कि इन केसों में सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि इंसानी व्यवहार और भावनाओं की भी काफी संभावनाएं हैं। इसके बाद हमने इन कहानियों पर काम करना शुरू किया। यह कोई छोटा प्रोसेस नहीं था। 6 साल तक कहानी और स्क्रिप्ट पर काम हुआ, कई ड्राफ्ट तैयार हुए और चीजों को लगातार बेहतर किया गया। सवाल: ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में एटीएम चोरी वाला सीन भी है। क्या यह आपके किसी वास्तविक केस से जुड़ा है? जवाब: हां, एटीएम चोरी का मामला मेरे वास्तविक अनुभवों से जुड़ा है। साइबर क्राइम की इन्वेस्टिगेशन में कई बार कोई केस शुरुआत में बहुत जटिल दिखाई देता है। आपको लगता है कि इसके पीछे बहुत हाईटेक तरीका होगा, लेकिन जब आप घटनाओं के पैटर्न और डिजिटल फुटप्रिंट को जोड़ते हैं तो तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगती है। यही चीज इस केस में भी थी। वास्तविक घटना को स्क्रीन पर उसी रूप में रखना संभव नहीं होता, इसलिए कहानी के हिसाब से उसमें बदलाव किए जाते हैं, लेकिन उसका बेस और इन्वेस्टिगेशन का अनुभव वास्तविक होता है। सवाल: इस केस से आम लोगों के लिए भी एक सीख निकलती है कि साइबर क्राइम हमेशा बहुत हाईटेक नहीं होता, क्या कहना चाहेंगे? जवाब: बिल्कुल। हम अक्सर मान लेते हैं कि साइबर क्रिमिनल कोई बहुत बड़ा कंप्यूटर एक्सपर्ट होगा और वह ऐसी तकनीक इस्तेमाल करेगा, जिसे समझना हमारे लिए मुश्किल है। जबकि कई मामलों में अपराध बहुत साधारण तरीके से शुरू होता है। छोटी-सी लापरवाही, किसी व्यक्ति पर भरोसा या जानकारी शेयर करना आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकता है। इन्वेस्टिगेशन में भी कई बार बड़ी सफलता किसी बहुत बड़े सुराग से नहीं, बल्कि छोटी-छोटी चीजों को जोड़ने से मिलती है। सवाल: राजकुमार हिरानी के बाद आपका जुड़ाव नीरज पांडे से भी हुआ। दोनों के काम करने के तरीके में क्या अंतर महसूस किया? जवाब: दोनों की अपनी अलग स्टोरीटेलिंग लैंग्वेज है। नीरज सर थ्रिल और सस्पेंस को बहुत मजबूत तरीके से बिल्ड करते हैं। उनके साथ काम करते हुए यह ध्यान रहता है कि दर्शक लगातार अगला मोड़ जानना चाहे। राजू सर का तरीका थोड़ा अलग है। वे गंभीर विषय में भी ह्यूमन इमोशन, ह्यूमर और रिश्तों की परतें तलाशते हैं। लेकिन एक चीज दोनों में समान है- दोनों कहानी को विश्वसनीय बनाना चाहते हैं। खासकर जब विषय साइबर क्राइम हो तो तकनीकी चीजें सही होना बहुत जरूरी है। सवाल: नीरज पांडे की ‘हैक क्राइम्स ऑनलाइन’ में साइबर क्राइम को पर्दे पर उतारना कितना चुनौतीपूर्ण था? जवाब: सबसे बड़ी चुनौती यही होती है कि साइबर क्राइम को बहुत तकनीकी भी न बना दें और इतना सरल भी न कर दें कि वह अविश्वसनीय लगे। अगर आप सिर्फ कंप्यूटर स्क्रीन, कोड या टेक्निकल शब्द दिखाएंगे तो आम दर्शक कहानी से जुड़ नहीं पाएगा। इसलिए यह जरूरी है कि टेक्नोलॉजी के साथ इंसान की कहानी भी दिखाई जाए- अपराधी ऐसा क्यों कर रहा है, पीड़ित कैसे फंसता है और जांच करने वाला किस तरह चीजों को जोड़ता है। यही संतुलन सबसे महत्वपूर्ण है। सवाल: आपकी इन्वेस्टिगेशन में ऐसा कौन-सा केस रहा, जो आपको आज भी याद है? जवाब: किडनैपिंग का एक केस काफी दिलचस्प था। उसमें डिजिटल लोकेशन और दूसरी ऑनलाइन जानकारियों को जोड़कर पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी। बीच में लोकेशन से जुड़ी जानकारी बदलती रही, जिससे जांच मुश्किल हुई। लेकिन अलग-अलग डिजिटल संकेतों को जोड़ते हुए पुलिस आगे बढ़ती रही। आखिरकार उस व्यक्ति को सुरक्षित बरामद किया गया। इस तरह के मामलों में टेक्नोलॉजी अकेले काम नहीं करती। टेक्नोलॉजी से मिले संकेतों को सही तरीके से समझना और उन्हें ग्राउंड इन्वेस्टिगेशन से जोड़ना भी उतना ही जरूरी है। सवाल: यानी अपराधी अपनी डिजिटल मौजूदगी छिपाने की कोशिश करे, फिर भी कुछ न कुछ सुराग बच जाता है? जवाब: डिजिटल दुनिया में पूरी तरह गायब होना आसान नहीं है। हम फोन, ईमेल, सोशल मीडिया, क्लाउड और कई दूसरी सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। इन सबके बीच कहीं न कहीं डिजिटल फुटप्रिंट बनते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर केस तुरंत सुलझ जाएगा। कई बार एक सुराग दूसरे सुराग से जुड़ता है और फिर धीरे-धीरे पूरी तस्वीर सामने आती है। इन्वेस्टिगेशन में धैर्य बहुत जरूरी है। सवाल: एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट से फॉलोअर्स गायब होने वाला मामला भी काफी अलग था। आखिर उसमें क्या हुआ? जवाब : उस एक्ट्रेस की डिजिटल पहचान के साथ छेड़छाड़ हुई थी। अकाउंट का नाम और पहचान बदलने के बाद स्थिति ऐसी बन गई कि पुराना अकाउंट अलग रूप में दिखाई देने लगा। सबसे दिलचस्प बात यह थी कि उनके पुराने फॉलोअर्स उसी डिजिटल पहचान से जुड़े हुए थे। हमने अलग-अलग डिजिटल सुरागों और अकाउंट से जुड़ी जानकारियों को जोड़कर पुराने अकाउंट तक पहुंचने का रास्ता निकाला। इस केस से यह समझ आता है कि सोशल मीडिया अकाउंट सिर्फ एक यूजरनेम और पासवर्ड नहीं है। उसके पीछे आपकी पूरी डिजिटल पहचान और वर्षों की मेहनत जुड़ी होती है। सवाल: क्या सेलिब्रिटी के सोशल मीडिया अकाउंट पर आम यूजर के मुकाबले ज्यादा खतरा रहता है? जवाब: खतरा इसलिए ज्यादा हो सकता है क्योंकि सेलिब्रिटी के अकाउंट की वैल्यू ज्यादा होती है। उनके लाखों फॉलोअर्स होते हैं और उनके नाम से कोई गलत जानकारी या ऑफर तेजी से फैल सकता है। लेकिन अकाउंट से जुड़ी गलतियां सेलिब्रिटी और आम आदमी दोनों से होती हैं। पुराने फोन में लॉगिन रह जाना, किसी दूसरे व्यक्ति के डिवाइस पर अकाउंट खुला छोड़ देना, पासवर्ड शेयर करना या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करना- ये सभी चीजें खतरा बढ़ाती हैं। सवाल: सेशन हाईजैकिंग जैसे खतरे से आम यूजर किस तरह बच सकता है? जवाब: सबसे पहले अपने अकाउंट में लॉगिन डिवाइस और एक्टिविटी पर नजर रखें। आपने कभी किसी पुराने फोन, लैपटॉप या दूसरे डिवाइस में अपना अकाउंट इस्तेमाल किया था तो यह देखना जरूरी है कि वहां अभी भी एक्सेस तो नहीं है। पुराने और अनजान डिवाइस से लॉगआउट करें। जहां संभव हो, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन इस्तेमाल करें और पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें। कई बार यूजर को लगता है कि पासवर्ड सुरक्षित है, लेकिन समस्या किसी पुराने लॉगिन से पैदा हो रही होती है। सवाल: लोग अक्सर कहते हैं कि ‘मेरा फोन हैक हो गया।’ क्या हर बार वास्तव में फोन हैक होता है? जवाब: नहीं। कई बार फोन हैक नहीं हुआ होता, बल्कि किसी अकाउंट, क्लाउड सर्विस या पुराने डिवाइस का एक्सेस बना रहता है। उदाहरण के लिए आपका ईमेल या क्लाउड किसी दूसरे डिवाइस में लॉगिन है और आपको उसकी जानकारी नहीं है। ऐसी स्थिति में आपको लगता है कि फोन में कोई समस्या है, जबकि असली समस्या अकाउंट एक्सेस की हो सकती है। इसलिए घबराने के बजाय पहले यह पता लगाना चाहिए कि समस्या फोन में है, अकाउंट में है या किसी पुराने डिवाइस में। सवाल: फ्री ब्लू टिक जैसे ऑफर आज भी लोगों को आसानी से फंसा लेते हैं। ऐसे मैसेज को कैसे पहचानें? जवाब: साइबर क्रिमिनल अक्सर ऐसी चीज का इस्तेमाल करते हैं, जिसे देखकर यूजर तुरंत उत्साहित हो जाए या डर जाए। फ्री ब्लू टिक, अकाउंट बंद होने की चेतावनी, इनाम या किसी जरूरी सर्विस का ऑफर- ये सभी लालच या डर पैदा करने वाले तरीके हो सकते हैं। अगर कोई मैसेज आपको तुरंत लिंक पर क्लिक करने के लिए कह रहा है तो रुकिए। संबंधित ऐप या वेबसाइट खुद खोलिए और वहीं जाकर जानकारी चेक कीजिए। किसी मैसेज में आए लिंक को सच मान लेना सबसे बड़ी गलती हो सकती है। सवाल: डीपफेक को लेकर आपकी सबसे बड़ी चिंता क्या है? जवाब: डीपफेक का खतरा सिर्फ फर्जी वीडियो या ऑडियो बनने तक सीमित नहीं है। इससे भी बड़ा खतरा यह है कि लोगों का वास्तविक कंटेंट पर भरोसा खत्म हो जाए। भविष्य में कोई असली वीडियो सामने आए और लोग कहें कि यह भी डीपफेक है, तो समस्या और गंभीर होगी। इसलिए किसी वायरल वीडियो को सिर्फ देखकर सच या झूठ तय करने के बजाय उसके स्रोत और संदर्भ की पुष्टि करना जरूरी है। सवाल: आपकी नजर में साइबर क्रिमिनल का सबसे मजबूत हथियार क्या है? जवाब: इंसान का भरोसा। हम अक्सर सोचते हैं कि अपराधी पहले डिवाइस को हैक करता है, जबकि कई मामलों में वह पहले इंसान को हैक करता है। वह आपको विश्वास दिलाता है कि वह बैंक से बोल रहा है, किसी कंपनी से बोल रहा है या कोई फायदा देने वाला है। जब आप उसकी बात पर भरोसा कर लेते हैं तो कई बार जानकारी आप खुद दे देते हैं। इसलिए साइबर सिक्योरिटी की शुरुआत तकनीक से नहीं, जागरूकता से होती है। सवाल: अगर कोई साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाए तो सबसे पहले क्या करना चाहिए? जवाब: सबसे पहले घबराकर चुप नहीं बैठना चाहिए। जितनी जल्दी घटना की जानकारी संबंधित बैंक या सर्विस प्रोवाइडर को दी जाए, उतना बेहतर है। आधिकारिक साइबर क्राइम चैनल पर शिकायत करें और घटना से जुड़े सभी सबूत संभालकर रखें- मैसेज, फोन नंबर, ईमेल, स्क्रीनशॉट, ट्रांजैक्शन डिटेल आदि। साइबर क्राइम में समय बहुत महत्वपूर्ण होता है, इसलिए शर्म या डर के कारण शिकायत करने में देरी नहीं करनी चाहिए। सवाल: इतने सालों की इन्वेस्टिगेशन के बाद आम लोगों के लिए आपका सबसे जरूरी संदेश क्या है? जवाब: डिजिटल दुनिया में सुविधा के साथ जिम्मेदारी भी आती है। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी या पासवर्ड शेयर न करें, पुराने डिवाइस से अकाउंट लॉगआउट करें और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें। कोई मैसेज आपको डराए या लालच दे और तुरंत फैसला लेने के लिए कहे तो सबसे पहले रुकिए और उसकी पुष्टि कीजिए। मेरी नजर में साइबर क्राइम से बचने का सबसे मजबूत हथियार जागरूकता है। सवाल: आगे आपका फोकस किस दिशा में है? जवाब: मैं चाहता हूं कि भारत में बड़ी संख्या में प्रशिक्षित और प्रमाणित साइबर प्रोफेशनल तैयार हों। अभी जरूरत सिर्फ अपराध होने के बाद उसकी जांच करने की नहीं है, बल्कि अपराध होने से पहले लोगों को जागरूक करने की भी है। अगर हमारी एक कहानी, एक ट्रेनिंग या एक छोटी-सी जानकारी किसी व्यक्ति को साइबर फ्रॉड से बचा देती है तो वही सबसे बड़ी सफलता है। पैसा और तारीफ कमाना आसान हो सकता है, लेकिन लोगों का भरोसा और प्यार कमाना सबसे मुश्किल है।

Tags: Amit DubeyCyber Crime ExpertCyber Security TipsDainik BhaskarHackerHuman HackingOnline Fraud PreventionOnline Safetyअमतइसनऐसककरतकरमनलकहनयठगडवइसतकबलदबनहपडपहचपहलबचससइबरहहकहरननरज
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
सेना की ताकत बढ़ाने की तैयारी, 335 K9 वज्र तोपें और 200 स्वदेशी हेलीकॉप्टर खरीदने की योजना

सेना की ताकत बढ़ाने की तैयारी, 335 K9 वज्र तोपें और 200 स्वदेशी हेलीकॉप्टर खरीदने की योजना

October 28, 2026
छठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर तक चलेंगी लग्जरी बसें- चेक करें डिटेल्स

छठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर तक चलेंगी लग्जरी बसें- चेक करें डिटेल्स

October 28, 2026
Sri Lanka से हार के बाद Final मुकाबले में Babar Azam से बड़ी पारी चाहते हैं Mike Smith

Sri Lanka से हार के बाद Final मुकाबले में Babar Azam से बड़ी पारी चाहते हैं Mike Smith

October 28, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In