28 October, 2026 Stock Market Highlights: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 0.48 प्रतिशत और निफ्टी 0.22 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुआ। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा, आईटी कंपनियों- इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और टीसीएस के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। जबकि, लार्सन एंड टुब्रो और ट्रेंट के शेयर जोरदार तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स 352 और निफ्टी 50 अंक गिरकर बंद
बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 352.64 अंकों (0.48 प्रतिशत) की बड़ी गिरावट के साथ 73,246.03 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 50.90 अंकों (0.22 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 22,698.85 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि मंगलवार को बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे।
सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर में गिरावट
आज सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 9 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 21 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 26 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 24 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।
लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में जोरदार तेजी
सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की प्रमुख इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
बुधवार को बढ़त लेकर बंद हुए इन कंपनियों के शेयर
सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज ट्रेंट के शेयर 2.79 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 1.23 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.14 प्रतिशत, इंडिगो 1.13 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.87 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.83 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.47 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।
इन्फोसिस, टेक महिंद्रा समेत इन स्टॉक्स में गिरावट
जबकि दूसरी ओर, बुधवार को इन्फोसिस के शेयर 3.34 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.83 प्रतिशत, टीसीएस 1.68 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.42 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.37 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.25 प्रतिशत, एटरनल 1.21 प्रतिशत, बीईएल 1.20 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.13 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.02 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.64 प्रतिशत, टाइटन 0.62 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.38 प्रतिशत, आईटीसी 0.38 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.35 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.30 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.27 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.24 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.16 प्रतिशत और सन फार्मा के शेयर 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
ये भी पढ़ें
सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली गिफ्ट की घोषणा, अब 63% मिलेगा महंगाई भत्ता






































