
सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे महंगी कंपनियों में से 7 कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते कुल 1,06,250.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा फायदा बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 901.11 अंक या 1.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 314.15 अंक या 1.28 प्रतिशत के लाभ में रहा।
किन 7 कंपनियों के मार्केट कैप में हुआ इजाफा
इस दौरान बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और LIC के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई और इनके निवेशकों के पोर्टफोलियो की वैल्यू भी बढ़ गया। वहीं दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर की वैल्यू घट गई, जिसका नुकसान इनके निवेशकों को भी उठाना पड़ा।
बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा 37,960.96 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी
सप्ताह के दौरान बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 37,960.96 करोड़ रुपये बढ़कर 5,83,451.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 23,343.51 करोड़ रुपये बढ़कर 18,59,767.71 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 17,580.42 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 14,78,444.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एलआईसी का मार्केट कैप 15,559.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5,54,607.42 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 4,246.09 करोड़ रुपये बढ़कर 7,44,864.69 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का मार्केट कैप 4,134.02 करोड़ रुपये बढ़कर 10,81,347.25 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 3,426.46 करोड़ रुपये बढ़कर 10,01,717.42 करोड़ रुपये हो गया।
टीसीएस और इंफोसिस को भारी नुकसान
जबकि, टीसीएस का मार्केट कैप 13,007.02 करोड़ रुपये घटकर 11,02,955.89 करोड़ रुपये पर आ गया। इंफोसिस का मार्केट कैप 10,427.47 करोड़ रुपये घटकर 6,00,036.47 करोड़ रुपये हो गया और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 6,296.91 करोड़ रुपये घटकर 6,18,694.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।






































