जापान की प्रमुख इमेजिंग और ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी कंपनी कैनन भारत में तेजी से डेवलप हो रहे सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी कर रही है। जापानी कंपनी ने भारत के प्रमुख सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स से जुड़ी पार्टियों के साथ बातचीत की है और चिप मैन्यूफैक्चरर्स को टेक्नोलॉजी से जुड़ी मदद देने के लिए भारत में अपनी लिथोग्राफी टेक्नोलॉजी और सर्विस सेंटर लाने की योजना बनाई है।
भारत में सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग का विस्तार कैनन के लिए एक बड़ा मौका
कैनन इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ तोशियाकी नोमुरा ने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग का विस्तार कंपनी के लिए एक बड़ा मौका है। कैनन चिप मैन्यूफैक्चरिंग में इस्तेमाल होने वाली लिथोग्राफी मशीनों की ग्लोबल सप्लायर है। नोमुरा ने कहा, “भारत में सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग इस समय प्रमुख चर्चा का विषय है। हमारे पास इन चिप को बनाने के लिए लिथोग्राफी मशीनें हैं और हम अपनी टेक्नोलॉजी के जरिये भारत में चिप मैन्यूफैक्चरर्स को सहयोग देना चाहते हैं।”
कैनन ने भारत में डेवलप किए जा रहे प्रमुख सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स से जुड़े मैन्यूफैक्चरर्स के साथ की बातचीत
तोशियाकी नोमुरा ने बताया कि कैनन ने भारत में डेवलप किए जा रहे प्रमुख सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स से जुड़े मैन्यूफैक्चरर्स के साथ बातचीत की है। हालांकि, कंपनी ने अभी किसी विशेष प्रोजेक्ट या ग्राहक के साथ डील की घोषणा नहीं की है।
भारत में सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स जितने आगे बढ़ेंगे, कैनन के लिए उतनी ही संभावनाएं बढ़ेंगी
कैनन इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ तोशियाकी नोमुरा के मुताबिक, जैसे-जैसे भारत में सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स आगे बढ़ेंगे, वैसे-वैसे कैनन के लिए देश में चिप मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े ग्राहकों को समर्पित टेक्नोलॉजी से जुड़ी मदद और सर्विस फ्रेमवर्क स्थापित करने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
भारत में सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजनाओं को मंजूरी दे चुकी है सरकार
बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार डोमेस्टिक सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजनाओं (PLI Scheme) के तहत चिप मैन्यूफैक्चरिंग, असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे चुकी है। ऐसे में जापानी कंपनी कैनन भारत के उभरते सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में अपनी टेक्नोलॉजी और सर्विस के जरिए जगह बनाने की तैयारी कर रही है।
ये भी पढ़ें







































