• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 23, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    england captain harry brook breaks shubman gill fastest odi double century record

    england captain harry brook breaks shubman gill fastest odi double century record

    harbhajan singh accuses greg chappell of dividing team india in 2007

    harbhajan singh accuses greg chappell of dividing team india in 2007

    England के Joe Root ने रचा इतिहास, Sri Lanka के खिलाफ 8000 ODI Runs बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

    England के Joe Root ने रचा इतिहास, Sri Lanka के खिलाफ 8000 ODI Runs बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

    Cricket Australia ने Megan Schutt पर लगाया 2 मैच का बैन, T20 और WBBL से रहेंगी बाहर

    Cricket Australia ने Megan Schutt पर लगाया 2 मैच का बैन, T20 और WBBL से रहेंगी बाहर

    Jio Platforms के IPO पर टूट पड़े निवेशक, दूसरे दिन ही 5 गुना पार पहुंचा सब्सक्रिप्शन; QIBs कैटेगरी में 12 गुना मांग

    Jio Platforms के IPO पर टूट पड़े निवेशक, दूसरे दिन ही 5 गुना पार पहुंचा सब्सक्रिप्शन; QIBs कैटेगरी में 12 गुना मांग

    india beat new zealand in first t20i as shreyas iyer praises naman dhir

    india beat new zealand in first t20i as shreyas iyer praises naman dhir

    दिवाली पर घर जाने वालों के लिए गुड न्यूज, यूपी-बिहार जाने वाली इन 10 स्पेशल ट्रेनों में लगेंगे एक्स्ट्रा AC कोच

    दिवाली पर घर जाने वालों के लिए गुड न्यूज, यूपी-बिहार जाने वाली इन 10 स्पेशल ट्रेनों में लगेंगे एक्स्ट्रा AC कोच

    GST के नए नियम 1 नवंबर से होंगे लागू, छोटे कारोबारियों को मिलेगी बड़ी राहत; रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक बदलेगी प्रक्रिया

    GST के नए नियम 1 नवंबर से होंगे लागू, छोटे कारोबारियों को मिलेगी बड़ी राहत; रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक बदलेगी प्रक्रिया

    india beat new zealand by four wickets in record christchurch t20i run chase

    india beat new zealand by four wickets in record christchurch t20i run chase

    लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम; निवेशकों के 5 लाख करोड़ डूबे

    लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम; निवेशकों के 5 लाख करोड़ डूबे

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    24 अक्टूबर से लगातार 3 दिन 7 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

    24 अक्टूबर से लगातार 3 दिन 7 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

    एक झटके में 5500 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने में भी बड़ी गिरावट; चेक करें आज के 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट

    एक झटके में 5500 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने में भी बड़ी गिरावट; चेक करें आज के 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट

    Jio IPO को दूसरे दिन भी मिला शानदार रिस्पॉन्स, निवेशकों में दिखा उत्साह; जानें GMP और सब्सक्रिप्शन का ताजा हाल

    Jio IPO को दूसरे दिन भी मिला शानदार रिस्पॉन्स, निवेशकों में दिखा उत्साह; जानें GMP और सब्सक्रिप्शन का ताजा हाल

    बाजार खुलते ही सेंसेक्स 540 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 201 अंक नीचे गिरा; Hindalco और Tata Steel समेत ये शेयर टूटे

    बाजार खुलते ही सेंसेक्स 540 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 201 अंक नीचे गिरा; Hindalco और Tata Steel समेत ये शेयर टूटे

    रिलायंस की रिफाइनरी में रुबियो का जोरदार स्वागत, अंबानी संग कई अहम मुद्दों पर हुई बात

    रिलायंस की रिफाइनरी में रुबियो का जोरदार स्वागत, अंबानी संग कई अहम मुद्दों पर हुई बात

    Jio Platforms IPO: पहले दिन 59 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए लगी बोली, 3 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

    Jio Platforms IPO: पहले दिन 59 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए लगी बोली, 3 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Tiger Shroff Injury Video | Juhu Firing Incident Update

    Tiger Shroff Injury Video | Juhu Firing Incident Update

    Tiger Shroff Injury Video | Juhu Firing Incident Update

    Tiger Shroff Injury Video | Juhu Firing Incident Update

    Malaika Arora Birthday 2026 Facts; Arbaaz Khan – Arjun Kapoor Breakup

    Malaika Arora Birthday 2026 Facts; Arbaaz Khan – Arjun Kapoor Breakup

    england captain harry brook breaks shubman gill fastest odi double century record

    england captain harry brook breaks shubman gill fastest odi double century record

    harbhajan singh accuses greg chappell of dividing team india in 2007

    harbhajan singh accuses greg chappell of dividing team india in 2007

    England के Joe Root ने रचा इतिहास, Sri Lanka के खिलाफ 8000 ODI Runs बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

    England के Joe Root ने रचा इतिहास, Sri Lanka के खिलाफ 8000 ODI Runs बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

    Cricket Australia ने Megan Schutt पर लगाया 2 मैच का बैन, T20 और WBBL से रहेंगी बाहर

    Cricket Australia ने Megan Schutt पर लगाया 2 मैच का बैन, T20 और WBBL से रहेंगी बाहर

    india beat new zealand in first t20i as shreyas iyer praises naman dhir

    india beat new zealand in first t20i as shreyas iyer praises naman dhir

    india beat new zealand by four wickets in record christchurch t20i run chase

    india beat new zealand by four wickets in record christchurch t20i run chase

    IIFA 2027 Press Conference Mumbai

    IIFA 2027 Press Conference Mumbai

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    ‘दुनिया को मत्स्य न्याय से बचाने की जरूरत’, पीएम मोदी ने बताया क्या है भारत का विजन

    ‘दुनिया को मत्स्य न्याय से बचाने की जरूरत’, पीएम मोदी ने बताया क्या है भारत का विजन

    महिला से बदसलूकी के आरोप पर हुआ बवाल, पड़ोसी के मुक्के से DRDO कर्मचारी की मौत

    महिला से बदसलूकी के आरोप पर हुआ बवाल, पड़ोसी के मुक्के से DRDO कर्मचारी की मौत

    ‘उतनी तो श्रीहरिकोटा से लॉन्चिंग नहीं होती जितनी…’, PM मोदी ने कांग्रेस पर कसा जोरदार तंज; जानें और क्या कहा

    ‘उतनी तो श्रीहरिकोटा से लॉन्चिंग नहीं होती जितनी…’, PM मोदी ने कांग्रेस पर कसा जोरदार तंज; जानें और क्या कहा

    त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा! 6,200 से ज्यादा फेरे लगाएंगी विशेष ट्रेनें, पिछले साल से 30% बढ़ोतरी

    त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा! 6,200 से ज्यादा फेरे लगाएंगी विशेष ट्रेनें, पिछले साल से 30% बढ़ोतरी

    दलेर मेहंदी विवाद पर आया CM पुष्कर धामी का पहला बयान, मीका सिंह से भी फोन पर की बात, क्या बोले?

    दलेर मेहंदी विवाद पर आया CM पुष्कर धामी का पहला बयान, मीका सिंह से भी फोन पर की बात, क्या बोले?

    ‘इन आंदोलनों के लिए पैसा कहां से आ रहा है?’ CJP के प्रदर्शनों पर RSS नेता ने उठाए सवाल

    ‘इन आंदोलनों के लिए पैसा कहां से आ रहा है?’ CJP के प्रदर्शनों पर RSS नेता ने उठाए सवाल

    PNB के करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ के नकली नोट पहुंचाने के मामले में NIA ने 1 और पकड़ा, ऐसे हुआ था कांड का खुलासा

    PNB के करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ के नकली नोट पहुंचाने के मामले में NIA ने 1 और पकड़ा, ऐसे हुआ था कांड का खुलासा

    ‘भारत हम सभी के लिए उम्मीद की किरण’, पोलैंड के प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की जमकर तारीफ

    ‘भारत हम सभी के लिए उम्मीद की किरण’, पोलैंड के प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की जमकर तारीफ

    प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की तस्वीरें? बीकानेर हाउस सोसाइटी दे दिया जवाब

    प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की तस्वीरें? बीकानेर हाउस सोसाइटी दे दिया जवाब

    गोवा में INS विक्रांत पर गरज रहे राफेल-M लड़ाकू विमान, नेवल बेस पर फाइनल ट्रायल जारी

    गोवा में INS विक्रांत पर गरज रहे राफेल-M लड़ाकू विमान, नेवल बेस पर फाइनल ट्रायल जारी

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Malaika Arora Birthday 2026 Facts; Arbaaz Khan – Arjun Kapoor Breakup

by Dainik Mirror
October 22, 2026
in Entertainment
250 2
0
Malaika Arora Birthday 2026 Facts; Arbaaz Khan – Arjun Kapoor Breakup
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

2 घंटे पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक
मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को ठाणे (महाराष्ट्र) में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। - Dainik Bhaskar

मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को ठाणे (महाराष्ट्र) में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।

मलाइका अरोड़ा आज 53वां जन्मदिन मना रही हैं। ग्लैमरस अंदाज, फिटनेस और बेबाक व्यक्तित्व के लिए मशहूर मलाइका की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही है। अरबाज खान से करीब 19 साल की शादी, तलाक के बाद अर्जुन कपूर के साथ लंबा रिश्ता और ब्रेकअप के बाद नए लोगों से नाम जुड़ने तक, उनकी लव लाइफ चर्चा में रही है।

डिनो मोरिया का नाम उनसे जोड़ने की चर्चाएं हुईं, तो डायमंड कारोबारी हर्ष मेहता और अभिनेता-मॉडल सोराब बेदी के साथ तस्वीरों ने डेटिंग की अटकलें बढ़ाईं।

अप्रैल 2024 में बेटे अरहान खान के पॉडकास्ट में मलाइका का सवाल भी वायरल हुआ था। उन्होंने पूछा था, ‘तुमने अपनी वर्जिनिटी कब खोई थी?’ अरहान का रिएक्शन और फिर मां से उनकी शादी के बारे में पूछना सुर्खियों में रहा।

मलाइका के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी के चर्चित पहलुओं पर एक नजर डालते हैं।

छैंया-छैंया से मिली पहचान, निजी जिंदगी भी रही सुर्खियों में

मलाइका अरोड़ा ने मॉडलिंग और टेलीविजन से करियर की शुरुआत की थी। 1998 में आई फिल्म ‘दिल से’ के गाने ‘छैंया-छैंया’ में डांस से उन्हें देशभर में पहचान मिली। इसके बाद ‘मुन्नी बदनाम हुई’ जैसे गानों ने लोकप्रियता बढ़ाई। उन्होंने रियलिटी शोज में जज के तौर पर भी पहचान बनाई और फिटनेस, फैशन तथा लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहीं।

मलाइका की पेशेवर उपलब्धियों के साथ निजी रिश्ते भी चर्चा का विषय रहे हैं। अरबाज खान से शादी के बाद कई साल तक वह चर्चित सेलिब्रिटी कपल का हिस्सा रहीं। तलाक के बाद अर्जुन कपूर के साथ रिश्ता सार्वजनिक हुआ, तो उम्र के अंतर और शादी की संभावनाओं पर सवाल उठे।

अर्जुन से अलग होने के बाद मलाइका के साथ किसी पुरुष की तस्वीर सामने आने पर नए रिश्ते की अटकलें लगने लगीं। जनवरी 2026 में ‘इंडिया टुडे’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने माना कि उनके रिश्तों को लेकर लगातार सुर्खियां बनती हैं।

उन्होंने कहा कि पुराने या शादीशुदा दोस्त अथवा मैनेजर के साथ बाहर निकलने पर भी उन्हें उस व्यक्ति से जोड़ दिया जाता है। उन्होंने इस दखलअंदाजी को ‘बॉर्डरलाइन वॉयूरिज्म’ यानी निजी जिंदगी में हद से ज्यादा झांकने जैसा बताया।

मलाइका और अरबाज की शादी 12 दिसंबर 1998 को हुई थी।

मलाइका और अरबाज की शादी 12 दिसंबर 1998 को हुई थी।

अरबाज खान से पहली मुलाकात, प्यार और 1998 में शादी

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की मुलाकात विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों करीब आए और दिसंबर 1998 में शादी कर ली। उस समय मलाइका मॉडलिंग में पहचान बना रही थीं, जबकि अरबाज अभिनेता और फिल्म निर्माता के तौर पर काम कर रहे थे।

शादी के बाद दोनों अक्सर फिल्मी पार्टियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आते थे। उनके बेटे अरहान खान का जन्म हुआ। दोनों ने परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाते हुए कई साल साथ बिताए।

लंबे समय तक साथ रहने के बाद उनके रिश्ते में दूरियां आ गईं। मार्च 2016 में अलग होने की खबर सामने आई। तलाक की प्रक्रिया के बाद 11 मई 2017 को मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट ने दोनों को कानूनी रूप से अलग कर दिया।

‘एनडीटीवी’ की 11 मई 2017 की रिपोर्ट के मुताबिक, तलाक आपसी सहमति से हुआ था। ‘इंडिया टुडे’ ने अगस्त 2017 में मलाइका के इंटरव्यू के हवाले से बताया था कि यह फैसला उनके लिए भावनात्मक रूप से आसान नहीं था।

रिश्ता खत्म होने के बाद मलाइका और अरबाज अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़े। अरबाज ने बाद में शूरा खान से शादी की, जबकि मलाइका का नाम अर्जुन कपूर से जुड़ने लगा।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने 2019 में अपनी रिलेशनशिप को पब्लिकली एक्सेप्ट किया। 2024 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने 2019 में अपनी रिलेशनशिप को पब्लिकली एक्सेप्ट किया। 2024 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

तलाक के बाद अर्जुन कपूर की जिंदगी में आईं मलाइका

अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की नजदीकियों की खबरें आने लगीं। दोनों पार्टियों, फिल्मी कार्यक्रमों और छुट्टियों में साथ नजर आए। शुरुआत में उन्होंने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की, लेकिन बाद में सार्वजनिक रूप से साथ दिखने लगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 2018 के आसपास डेटिंग शुरू की थी। 2019 में अर्जुन के जन्मदिन पर मलाइका की सोशल मीडिया पोस्ट को रिश्ते के सार्वजनिक होने का अहम पड़ाव माना गया।

अर्जुन और मलाइका के रिश्ते की सबसे ज्यादा चर्चा उम्र के अंतर को लेकर हुई। मलाइका उम्र में अर्जुन से बड़ी हैं, लेकिन दोनों ने इसे रिश्ते में बाधा नहीं बनने दिया। दोनों एक-दूसरे का समर्थन करते और साथ छुट्टियां मनाते नजर आए।

उनके रिश्ते को लेकर शादी की अटकलें लगती रहीं। मीडिया में कई बार दोनों की शादी की खबरें आईं, लेकिन उन्होंने किसी तारीख या योजना की आधिकारिक घोषणा नहीं की।

जून 2024 में ‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट में मलाइका के इंटरव्यू के हवाले से बताया गया कि उन्होंने सच्चे प्यार में विश्वास जताया था। उन्होंने कहा था कि वह प्यार के विचार को कभी नहीं छोड़ेंगी। उस समय उनके और अर्जुन के अलग होने की अटकलें तेज हो रही थीं।

छह साल का रिश्ता कैसे खत्म हुआ?

2024 में मलाइका और अर्जुन के रिश्ते में दरार की खबरें आने लगीं। दोनों पहले की तरह साथ नजर नहीं आ रहे थे। सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे। लंबे समय तक दोनों ने अलग होने पर खुलकर कुछ नहीं कहा।

अक्टूबर 2024 में मुंबई में राज ठाकरे की दिवाली पार्टी के दौरान अर्जुन कपूर ने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया। ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीड़ में लोगों ने मलाइका का नाम लिया, तो अर्जुन ने कहा, ‘नहीं, अब मैं सिंगल हूं, रिलैक्स करो।’

उनके बयान को मलाइका के साथ करीब छह साल चले रिश्ते के खत्म होने की सार्वजनिक पुष्टि माना गया।

इसके बाद मलाइका ने अपनी निजी जिंदगी पर सार्वजनिक मंच पर चर्चा से परहेज किया। दिसंबर 2024 में ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह निजी जिंदगी पर सार्वजनिक मंच से बात करना पसंद नहीं करतीं, क्योंकि इससे अनावश्यक अटकलें बढ़ती हैं।

अर्जुन के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद भी दोनों के संबंधों को लेकर लोगों की दिलचस्पी बनी रही। बाद में मलाइका ने स्पष्ट किया कि उनकी जिंदगी केवल प्रेम संबंधों तक सीमित नहीं है।

अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम डायमंड कारोबारी हर्ष मेहता से जुड़ा।

अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम डायमंड कारोबारी हर्ष मेहता से जुड़ा।

अर्जुन से अलग होने के बाद हर्ष मेहता से जुड़ा नाम

अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम कथित नए रिश्ते को लेकर फिर चर्चा में आया। अक्टूबर 2025 में मुंबई में एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में मलाइका एक व्यक्ति के साथ नजर आईं। नवंबर 2025 में दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर भी साथ दिखे।

‘इंडिया टुडे’ की 26 नवंबर 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉन्सर्ट में मलाइका के साथ दिखा व्यक्ति एयरपोर्ट पर भी नजर आया था। दो सार्वजनिक मौकों पर साथ दिखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगने लगीं।

कुछ रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया चर्चाओं में उस व्यक्ति की पहचान डायमंड कारोबारी हर्ष मेहता के रूप में की गई। इसके बाद मलाइका और हर्ष की डेटिंग की खबरें फैलने लगीं।

सार्वजनिक कार्यक्रम या एयरपोर्ट पर साथ नजर आना अपने आप में प्रेम संबंध का प्रमाण नहीं है। संबंधित रिपोर्ट में दोनों के साथ दिखने और उससे पैदा हुई अटकलों का जिक्र था, लेकिन रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

डिनो मोरिया के साथ अफेयर की चर्चा

मलाइका अरोड़ा के कथित रिश्तों की चर्चा में अभिनेता डिनो मोरिया का नाम भी सामने आया है। हालांकि, डिनो और मलाइका के प्रेम संबंध या 2025 में रिश्ता शुरू होने के दावों की पुष्टि करने वाला कोई विश्वसनीय सार्वजनिक बयान या ठोस प्रमाण उपलब्ध नहीं है।

मलाइका का नाम सोराब बेदी से तब जुड़ा जब दोनों का एक कोजी वीडियो वायरल हुआ था।

मलाइका का नाम सोराब बेदी से तब जुड़ा जब दोनों का एक कोजी वीडियो वायरल हुआ था।

सोराब बेदी के साथ वायरल तस्वीरों ने फिर बढ़ाई चर्चा

मार्च 2026 में मलाइका अरोड़ा का नाम अभिनेता-मॉडल सोराब बेदी से जोड़ा जाने लगा। सोराब रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला X6’ में नजर आ चुके हैं। मलाइका के जूहू स्थित रेस्टोरेंट के एक कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी और दोनों की तस्वीरों के बाद डेटिंग की अटकलें लगने लगीं।

‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोराब ने कहा कि वह और मलाइका सिर्फ दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि दोनों एक-दूसरे को कई साल से जानते हैं और कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले थे।

सोराब ने कहा कि पहले वह मलाइका के साथ तस्वीरें साझा करते थे, लेकिन तब उन्हें ज्यादा लोग नहीं जानते थे। अब उनके चर्चित होने के बाद लोग तस्वीरों को अलग नजरिए से देखने लगे हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया टिप्पणियों पर आपत्ति जताई और सम्मानजनक व्यवहार की अपील की। सोराब ने डेटिंग की अटकलों को खारिज कर दिया।

मार्च 2026 में ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका ने सोराब के साथ डेटिंग की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बार-बार किसी से उनका नाम जोड़ना उन्हें परेशान करता है। उन्होंने बताया कि वह और अरहान ऐसी चर्चाओं पर कई बार हंसते हैं।

मलाइका ने कहा- मेरी जिंदगी सिर्फ रिश्तों तक सीमित नहीं

जनवरी 2026 में ‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द नम्रता जकारिया शो’ में मलाइका ने रिश्तों और निजी जिंदगी पर होने वाली चर्चा पर खुलकर बात की थी।

उन्होंने कहा कि उनके रिश्ते हमेशा खबरों में रहे हैं और कई बार लोगों का ध्यान जिंदगी के दूसरे पहलुओं से हटकर केवल उनकी निजी जिंदगी पर केंद्रित हो जाता है।

मलाइका ने कहा कि उन्हें अब किसी को कुछ साबित करने की जरूरत महसूस नहीं होती। वह ऐसे काम करना चाहती हैं जिनसे उन्हें खुशी मिलती है। वह चाहती हैं कि लोग उनकी पहचान को केवल रिश्तों से जोड़कर न देखें।

अर्जुन कपूर के बारे में उन्होंने स्वीकार किया कि रिश्ता खत्म होने के बाद गुस्सा, दुख और निराशा जैसे भाव आना स्वाभाविक है। समय के साथ इनसे उबरना भी जिंदगी का हिस्सा है।

यह बयान उनके निजी जीवन पर अलग नजरिया सामने रखता है। सोशल मीडिया पर नए अफेयर्स की चर्चा होती रही, वहीं मलाइका ने निजी जिंदगी की सीमाएं तय करने और काम पर ध्यान देने की बात कही।

'डंब बिरयानी' पॉडकास्ट में मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान खान से वर्जिनिटी के बारे में सवाल पूछा था।

‘डंब बिरयानी’ पॉडकास्ट में मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान खान से वर्जिनिटी के बारे में सवाल पूछा था।

बेटे अरहान के पॉडकास्ट में पूछा था वर्जिनिटी वाला सवाल

मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी से जुड़ी चर्चित घटनाओं में से एक उनके बेटे अरहान खान का पॉडकास्ट ‘डंब बिरयानी’ है। मलाइका अपने बेटे के शो में मेहमान के रूप में शामिल हुई थीं। बातचीत में निजी जिंदगी, रिश्तों और शादी जैसे विषय शामिल थे।

मलाइका ने अरहान से पूछा, ‘When did you lose your virginity?’ यानी ‘तुमने अपनी वर्जिनिटी कब खोई थी?’

अचानक आए सवाल पर अरहान हैरान रह गए और उन्होंने केवल ‘वाओ’ कहा। इसके बाद उन्होंने अपनी मां से पूछा, ‘आप शादी कब कर रही हैं?’

इस सवाल-जवाब ने लोगों का ध्यान खींचा। मलाइका अपने बेटे से उसकी निजी जिंदगी के बारे में सवाल कर रही थीं, जबकि अरहान अपनी मां से शादी की योजना जानना चाहते थे।

सवाल पर सोशल मीडिया में क्यों छिड़ी बहस?

पॉडकास्ट का टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ यूजर्स ने इसे मां-बेटे के बीच खुलकर बातचीत का उदाहरण माना, जबकि कुछ ने सेक्स और वर्जिनिटी जैसे निजी विषय पर सवाल पूछने पर आपत्ति जताई।

भारतीय समाज में परिवार के भीतर ऐसे विषयों पर बातचीत अक्सर निजी मानी जाती है। इसलिए सार्वजनिक पॉडकास्ट में ऐसी बातचीत मनोरंजन से आगे बढ़कर सामाजिक बहस का विषय बन गई।

इस बातचीत को केवल एक सवाल तक सीमित करके देखना उचित नहीं होगा। मां-बेटे के बीच सवाल-जवाब चल रहा था और अरहान ने मलाइका से उनकी शादी की योजना के बारे में भी पूछा था।

इस घटना ने सवाल उठाया कि सेलिब्रिटी परिवारों की निजी बातचीत सार्वजनिक मंच पर आने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसे बदलती है। लोग ऐसे कार्यक्रमों में बेबाक बातचीत देखना चाहते हैं, जबकि कुछ दर्शक निजी विषयों को सार्वजनिक करने पर सवाल उठाते हैं।

__________________________________

यह खबर भी पढ़ें..

किम कार्दशियन@46, क्लोदिंग स्टोर वर्कर से बनीं ग्लोबल स्टार:बॉयफ्रेंड ने सेक्स टेप रिलीज किया, गन पॉइंट पर बंदी बनाई गईं, 17100 करोड़ है संपत्ति

ग्लोबल मीडिया पर्सनैलिटी किम कार्दशियन आज 46 साल की हो चुकी हैं। आज 17 हजार करोड़ की संपत्ति की मालकिन किम कार्दशियन कुछ सालों पहले तक आम जिंदगी जीती थीं। एक क्लोदिंग स्टोर में नौकरी करती थीं, लेकिन फिर पैरिस हिल्टन जैसे नामी लोगों से दोस्ती ने उन्हें लाइमलाइट में ला दिया।पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
Tags: ArbaazArjunaroraBirthdaybreakupFactsKapoorKhanMalaikaMalaika AroraMalaika Arora AffairsMalaika Arora BirthdayMalaika Arora HusbandMalaika Arora Khan Movies ListMalaika Arora Love LifeMalaika Arora MoviesMalaika Arora Net Worth
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
Tiger Shroff Injury Video | Juhu Firing Incident Update

Tiger Shroff Injury Video | Juhu Firing Incident Update

October 22, 2026
Tiger Shroff Injury Video | Juhu Firing Incident Update

Tiger Shroff Injury Video | Juhu Firing Incident Update

October 22, 2026
Malaika Arora Birthday 2026 Facts; Arbaaz Khan – Arjun Kapoor Breakup

Malaika Arora Birthday 2026 Facts; Arbaaz Khan – Arjun Kapoor Breakup

October 22, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In