• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    चांदी का भाव आज ₹4500 टूटा, सोना भी ₹1300 हुआ सस्ता; चेक करें 24k, 22k और 18k का नया रेट

    चांदी का भाव आज ₹4500 टूटा, सोना भी ₹1300 हुआ सस्ता; चेक करें 24k, 22k और 18k का नया रेट

    Glenn Maxwell ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, 14 साल के सफर पर लगाया विराम

    Glenn Maxwell ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, 14 साल के सफर पर लगाया विराम

    शेयर बाजार में तेजी की बहार, सेंसेक्स 445 अंक उछला तो निफ्टी भी 23,500 के पार; HDFC बैंक और बजाज फाइनेंस बने टॉप गेनर

    शेयर बाजार में तेजी की बहार, सेंसेक्स 445 अंक उछला तो निफ्टी भी 23,500 के पार; HDFC बैंक और बजाज फाइनेंस बने टॉप गेनर

    3 साल में बनकर तैयार होगा 74 km लंबा जेवर लिंक एक्सप्रेसवे, YEIDA ने इस कंपनी को सौंपा ठेका

    3 साल में बनकर तैयार होगा 74 km लंबा जेवर लिंक एक्सप्रेसवे, YEIDA ने इस कंपनी को सौंपा ठेका

    पीएम मोदी आज करेंगे पुणे मेट्रो के नए कॉरिडोर का उद्घाटन, 4 नए रूट की भी रखेंगे नींव

    पीएम मोदी आज करेंगे पुणे मेट्रो के नए कॉरिडोर का उद्घाटन, 4 नए रूट की भी रखेंगे नींव

    New Zealand दौरे से पहले Rishabh Pant का फिटनेस टेस्ट 9 नवंबर को, तीसरे Test से बाहर

    New Zealand दौरे से पहले Rishabh Pant का फिटनेस टेस्ट 9 नवंबर को, तीसरे Test से बाहर

    Asia Cup के लिए India A टीम में 15 वर्षीय Vaibhav Suryavanshi को मिला मौका

    Asia Cup के लिए India A टीम में 15 वर्षीय Vaibhav Suryavanshi को मिला मौका

    ICC Men's ODI Ranking में Afghanistan ने रचा इतिहास, पहली बार हासिल किया छठा स्थान

    ICC Men's ODI Ranking में Afghanistan ने रचा इतिहास, पहली बार हासिल किया छठा स्थान

    naman dhir wins impact player of the series medal in new zealand t20i tour

    naman dhir wins impact player of the series medal in new zealand t20i tour

    दिल्ली से मथुरा, आगरा, झांसी, दमोह, कटनी, रायपुर से होते हुए दुर्ग तक चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें रूट और टाइम टेबल

    दिल्ली से मथुरा, आगरा, झांसी, दमोह, कटनी, रायपुर से होते हुए दुर्ग तक चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें रूट और टाइम टेबल

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    चांदी का भाव आज ₹4500 टूटा, सोना भी ₹1300 हुआ सस्ता; चेक करें 24k, 22k और 18k का नया रेट

    चांदी का भाव आज ₹4500 टूटा, सोना भी ₹1300 हुआ सस्ता; चेक करें 24k, 22k और 18k का नया रेट

    शेयर बाजार में तेजी की बहार, सेंसेक्स 445 अंक उछला तो निफ्टी भी 23,500 के पार; HDFC बैंक और बजाज फाइनेंस बने टॉप गेनर

    शेयर बाजार में तेजी की बहार, सेंसेक्स 445 अंक उछला तो निफ्टी भी 23,500 के पार; HDFC बैंक और बजाज फाइनेंस बने टॉप गेनर

    3 साल में बनकर तैयार होगा 74 km लंबा जेवर लिंक एक्सप्रेसवे, YEIDA ने इस कंपनी को सौंपा ठेका

    3 साल में बनकर तैयार होगा 74 km लंबा जेवर लिंक एक्सप्रेसवे, YEIDA ने इस कंपनी को सौंपा ठेका

    पीएम मोदी आज करेंगे पुणे मेट्रो के नए कॉरिडोर का उद्घाटन, 4 नए रूट की भी रखेंगे नींव

    पीएम मोदी आज करेंगे पुणे मेट्रो के नए कॉरिडोर का उद्घाटन, 4 नए रूट की भी रखेंगे नींव

    दिल्ली से मथुरा, आगरा, झांसी, दमोह, कटनी, रायपुर से होते हुए दुर्ग तक चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें रूट और टाइम टेबल

    दिल्ली से मथुरा, आगरा, झांसी, दमोह, कटनी, रायपुर से होते हुए दुर्ग तक चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें रूट और टाइम टेबल

    वाराणसी में आयोजित विश्व संगोष्ठी में शामिल हुईं डॉ. प्रीति अडाणी, कहा- दुनिया बदलने की शक्ति देता है ज्ञान

    वाराणसी में आयोजित विश्व संगोष्ठी में शामिल हुईं डॉ. प्रीति अडाणी, कहा- दुनिया बदलने की शक्ति देता है ज्ञान

    ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ की रखी गई आधारशिला, नीता अंबानी बोलीं- 5000 से ज्यादा जरूरतमंदों को मिलेगा आसरा

    ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ की रखी गई आधारशिला, नीता अंबानी बोलीं- 5000 से ज्यादा जरूरतमंदों को मिलेगा आसरा

    2 November, 2026 Stock Market Highlights: रिलायंस के शेयरों में 11.64% की तूफानी तेजी, बंपर बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार

    2 November, 2026 Stock Market Highlights: रिलायंस के शेयरों में 11.64% की तूफानी तेजी, बंपर बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार

    whatsapp service launched to check pf balance and passbook

    whatsapp service launched to check pf balance and passbook

    EPFO मेंबर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब WhatsApp पर हो जाएंगे कई जरूरी काम

    EPFO मेंबर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब WhatsApp पर हो जाएंगे कई जरूरी काम

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Glenn Maxwell ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, 14 साल के सफर पर लगाया विराम

    Glenn Maxwell ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, 14 साल के सफर पर लगाया विराम

    तुषार कपूर से मांगी गई ₹5 करोड़ की फिरौती:लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के नाम से आया धमकी भरा फोन, जांच में आवाज निकली फर्जी

    'रामायण' की एडवांस बुकिंग से कमाई ₹73 करोड़ के पार:फिल्म का एक भी सीन लीक करने पर होगी कार्रवाई, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

    'रामायण' की एडवांस बुकिंग से कमाई ₹73 करोड़ के पार:फिल्म का एक भी सीन लीक करने पर होगी कार्रवाई, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

    नाना के गुस्से के किस्से सुन यशपाल ने रखी शर्त:बोले- हाथ उठाया तो दोगुना मारूंगा; बाद में बने अच्छे दोस्त

    ‘द फिक्स’ में लियाम नीसन के साथ नजर आएंगी एलनाज:बोलीं- हॉलीवुड के सितारे सहज, भारत में बदल सकता है फिल्ममेकिंग का तरीका

    रणबीर कपूर ने रामायण में हुई ट्रोलिंग पर दिया जवाब:कहा- 'कुछ तो लोग कहेंगे', नीयत और मेहनत सही हो तो काम बोलता है

    रणबीर कपूर ने रामायण में हुई ट्रोलिंग पर दिया जवाब:कहा- 'कुछ तो लोग कहेंगे', नीयत और मेहनत सही हो तो काम बोलता है

    New Zealand दौरे से पहले Rishabh Pant का फिटनेस टेस्ट 9 नवंबर को, तीसरे Test से बाहर

    New Zealand दौरे से पहले Rishabh Pant का फिटनेस टेस्ट 9 नवंबर को, तीसरे Test से बाहर

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    लंदन से दीपक वाधवा के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू, BJP नेता विजय जॉली ने PM मोदी से की थी अपील

    लंदन से दीपक वाधवा के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू, BJP नेता विजय जॉली ने PM मोदी से की थी अपील

    Andhra Pradesh Municipal Election Results LIVE: आंध्र प्रदेश में किसका बजेगा डंका? आज आएंगे नगर निकाय चुनाव के नतीजे

    Andhra Pradesh Municipal Election Results LIVE: आंध्र प्रदेश में किसका बजेगा डंका? आज आएंगे नगर निकाय चुनाव के नतीजे

    रामपुर के विधायक नंद लाल का निधन, लंबी बीमारी से जूझ रहे थे; क्षेत्र में शोक की लहर

    रामपुर के विधायक नंद लाल का निधन, लंबी बीमारी से जूझ रहे थे; क्षेत्र में शोक की लहर

    बांग्लादेश की सीमा के पास BSF के जवानों पर बेरहमी से हमला, 3 बुरी तरह घायल, Video आया सामने

    बांग्लादेश की सीमा के पास BSF के जवानों पर बेरहमी से हमला, 3 बुरी तरह घायल, Video आया सामने

    Cyclone Murasu LIVE: आंध्र प्रदेश में मुरसु का लैंडफॉल शुरू, तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश, कई उड़ानें रद्द, स्कूल बंद; जानें हर अपडेट

    Cyclone Murasu LIVE: आंध्र प्रदेश में मुरसु का लैंडफॉल शुरू, तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश, कई उड़ानें रद्द, स्कूल बंद; जानें हर अपडेट

    अरब सागर में नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लुटेरों से 20 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचाया, राजनाथ सिंह ने दी बधाई

    अरब सागर में नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लुटेरों से 20 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचाया, राजनाथ सिंह ने दी बधाई

    CRPF के लिए बड़ी उपलब्धि, एक साल से ऑपरेशनल ड्यूटी में नहीं गई किसी जवान की जान

    CRPF के लिए बड़ी उपलब्धि, एक साल से ऑपरेशनल ड्यूटी में नहीं गई किसी जवान की जान

    Cyclone MURASU के असर से तटीय इलाकों में भारी बारिश, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, कई उड़ानें रद्द

    Cyclone MURASU के असर से तटीय इलाकों में भारी बारिश, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, कई उड़ानें रद्द

    95% एनिमल स्टडीज इंसानी ट्रायल में हो जाती हैं फेल, लैब में क्यों झोंके जा रहे बेजुबान? PETA की अंजना अग्रवाल ने उठाए सवाल

    95% एनिमल स्टडीज इंसानी ट्रायल में हो जाती हैं फेल, लैब में क्यों झोंके जा रहे बेजुबान? PETA की अंजना अग्रवाल ने उठाए सवाल

    अमित शाह ने हैदराबाद में की पदयात्रा, कांग्रेस की रैली को बताया ‘घुसपैठिया बचाओ रैली’; जमकर साधा निशाना

    अमित शाह ने हैदराबाद में की पदयात्रा, कांग्रेस की रैली को बताया ‘घुसपैठिया बचाओ रैली’; जमकर साधा निशाना

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Blog

जूस की दुकान चलाने से लेकर दुबई में 200 करोड़ की शादी तक, सौरभ चंद्राकर ने कैसे बनाई इतनी संपत्ति? ED की जांच में खुलासा

by Dainik Mirror
November 2, 2026
in Blog, Lifestyle
250 2
0
जूस की दुकान चलाने से लेकर दुबई में 200 करोड़ की शादी तक, सौरभ चंद्राकर ने कैसे बनाई इतनी संपत्ति? ED की जांच में खुलासा
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महादेव ऑनलाइन बुक सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर पर सट्टे से मिले पैसों को विदेश भेजने, हवाला के जरिए लेन-देन करने और दुबई में बड़ी संपत्तियां बनाने के आरोप हैं। ED के मुताबिक, इस नेटवर्क में हजारों सट्टा पैनल, फर्जी बैंक खाते, हवाला कारोबारी और शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले लोग शामिल थे। जांच में करीब 200 करोड़ रुपये की शादी, दुबई में संपत्तियों और राजनीतिक लोगों तक पैसे पहुंचाने के आरोपों की भी जांच की जा रही है। आपको बता दें कि सौरभ चंद्राकर को ओमान सल्तनत से सफलतापूर्वक प्रत्यर्पण कर भारत ले आया गया है।

भिलाई से शुरू हुआ महादेव सट्टा ऐप का कारोबार

छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले सौरभ चंद्राकर का नाम महादेव ऑनलाइन बुक (MOB) सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल इस पूरे नेटवर्क के मुख्य संचालक थे। जांच एजेंसी का आरोप है कि दोनों ने दुबई में बैठकर सट्टे का कारोबार चलाया और इससे मिलने वाले पैसों को भारत और विदेशों में अलग-अलग तरीकों से निवेश किया। ED ने इस मामले में 6 अक्टूबर 2022 को मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। यह मामला छत्तीसगढ़ पुलिस की एक FIR के आधार पर दर्ज किया गया था। जांच में महादेव ऑनलाइन बुक के साथ रेड्डी अन्ना, फेयरप्ले, स्काईएक्सचेंज और लोटस365 जैसे दूसरे सट्टा प्लेटफॉर्म के जुड़ाव की बात भी सामने आई। ED के मुताबिक, महादेव ऐप का नेटवर्क भारत और UAE में करीब 3,200 पैनल के जरिए चलाया जा रहा था। इन पैनल के माध्यम से क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस, ताश और दूसरे खेलों पर सट्टा लगाया जाता था।

ऐसे चलता था सट्टे का पूरा नेटवर्क

जांच के मुताबिक, दुबई में बैठे मुख्य संचालक पैनल चलाने वाले लोगों को लॉगिन आईडी देते थे। पैनल चलाने के लिए करीब 15 से 20 लाख रुपये तक की शुरुआती रकम देनी पड़ती थी। इसके बाद पैनल संचालक बैंक खाते, मोबाइल फोन, इंटरनेट और कर्मचारियों का इंतजाम करते थे। सट्टा खेलने वाले लोगों से WhatsApp और Telegram के जरिए संपर्क किया जाता था। उन्हें वेबसाइट और ऐप पर पैसे लगाने के लिए कहा जाता था। शुरुआत में बोनस और प्रचार के जरिए लोगों को आकर्षित किया जाता था। ED का आरोप है कि पैनल से होने वाले मुनाफे का 70 से 80 फीसदी हिस्सा दुबई में बैठे मुख्य संचालकों तक पहुंचाया जाता था। हर हफ्ते हिसाब होता था और पैनल चलाने वालों को कमाई का ब्योरा दिया जाता था। जांच एजेंसी का यह भी आरोप है कि ऐप को इस तरह चलाया जाता था कि अगर कोई खिलाड़ी बड़ी रकम जीत जाता, तो उसकी यूजर आईडी बंद कर दी जाती थी। इससे उसकी जीती हुई रकम निकालना मुश्किल हो जाता था।

फर्जी खातों और हवाला से विदेश जाता था पैसा

ED की जांच में सामने आया कि सट्टे से मिले पैसों को सीधे मुख्य संचालकों तक पहुंचाने के बजाय कई बैंक खातों से होकर भेजा जाता था। इनमें दूसरे लोगों के नाम पर खोले गए खाते, कमीशन पर लिए गए खाते और धोखे से हासिल किए गए KYC दस्तावेजों के आधार पर खोले गए खाते शामिल होने का आरोप है। जांच के मुताबिक, इन खातों के जरिए पैसों को कई हिस्सों में बांटा जाता था। कुछ रकम नकद निकाली जाती थी और हवाला के जरिए विदेश भेजी जाती थी। कुछ पैसे दुबई की कंपनियों और संपत्तियों में लगाए गए, जबकि कुछ रकम भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेश के रास्ते पहुंचाई गई।

ED ने महादेव ऑनलाइन बुक और उससे जुड़े प्लेटफॉर्म से कुल करीब 88 हजार करोड़ से 94 हजार करोड़ रुपये तक की अपराध से जुड़ी कमाई होने का अनुमान लगाया है। इसमें महादेव ऑनलाइन बुक से 75 हजार से 80 हजार करोड़ रुपये, स्काईएक्सचेंज से 11 हजार से 12 हजार करोड़ रुपये और लोटस365 से करीब 2,400 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान शामिल है।

जूस की दुकान से दुबई की महंगी जिंदगी तक

सौरभ चंद्राकर के परिवार का पहले भिलाई में जूस की दुकान का कारोबार था। यह दुकान ‘जूस फैक्ट्री’ के नाम से चलती थी। जांच से जुड़े दस्तावेजों के मुताबिक, सौरभ भी इस दुकान पर काम करता था और उसे हर महीने करीब 15 हजार रुपये मिलते थे। ED की जांच में आरोप है कि महादेव सट्टा ऐप का कारोबार बढ़ने के बाद सौरभ और उसके साथियों की जिंदगी तेजी से बदल गई। दुबई में महंगे विला, निजी विमान, विदेश यात्राएं और बड़े आयोजनों पर भारी खर्च किया जाने लगा। सौरभ 16 फरवरी 2022 को भारत से बाहर गया था। जांच के मुताबिक, इसके बाद वह दुबई से नेटवर्क चलाने लगा। दुबई की एक निवेश कंपनी के दस्तावेजों में एक विला को उसके रहने की जगह बताया गया था। ED ने यह भी आरोप लगाया है कि सौरभ और उसके साथियों की विदेश यात्राओं, होटलों और अन्य खर्चों का भुगतान सट्टे से मिले पैसों से किया गया।

दुबई में शादी पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप

सौरभ चंद्राकर की शादी फरवरी 2023 में UAE के रास अल खैमाह स्थित वाल्डोर्फ एस्टोरिया होटल में हुई थी। शादी के कार्यक्रम 10 से 14 फरवरी तक चले थे। दुल्हन का नाम हर्षिता बताया गया है। ED की जांच के मुताबिक, शादी पर करीब 200 करोड़ रुपये नकद खर्च किए गए। इस आयोजन में मेहमानों को लाने के लिए नागपुर से तीन चार्टर्ड विमान भेजे गए थे। कुछ फिल्मी कलाकारों के लिए भी निजी विमानों का इंतजाम किया गया था। जांच एजेंसी ने शादी के खर्च का हिसाब जुटाने के लिए इवेंट कंपनियों, होटल, ट्रैवल एजेंट और विमान सेवा देने वाली कंपनियों के रिकॉर्ड की जांच की। मुंबई की R-1 Events और YPD Weddings से जुड़े रिकॉर्ड में शादी के आयोजन और भुगतान का ब्योरा सामने आया।

ED के मुताबिक, इवेंट कंपनी के रिकॉर्ड में करीब 112 करोड़ रुपये का खर्च दर्ज था। होटल पर करीब 42 करोड़ रुपये और मेहमानों के टिकट, होटल तथा वीजा पर करीब 37 करोड़ रुपये खर्च होने का ब्योरा भी जांच में सामने आया। विमान किराये पर करीब 7 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की जानकारी भी दी गई। ये अलग-अलग रिकॉर्ड से निकाले गए आंकड़े हैं। ED ने इन दस्तावेजों और लोगों के बयानों के आधार पर शादी का कुल खर्च करीब 200 करोड़ रुपये आंका है। जांच एजेंसी का आरोप है कि इन भुगतानों का बड़ा हिस्सा नकद और हवाला के जरिए किया गया। शादी के आयोजन से जुड़े कुछ लोगों की संपत्तियों पर भी कार्रवाई की गई है।

शादी में फिल्मी सितारों की मौजूदगी की भी जांच

शादी में फिल्मी सितारों को बुलाने और उनके कार्यक्रम करने की बात भी ED की जांच में सामने आई। मीडिया रिपोर्ट में विशाल ददलानी, टाइगर श्रॉफ, सनी लियोनी, नेहा कक्कड़ और नुसरत भरूचा सहित कई कलाकारों के नाम आए थे। अक्टूबर 2023 में ED ने महादेव ऐप मामले में कुछ फिल्म और टीवी कलाकारों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था।ED ने  रणबीर कपूर, कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी, हिना खान और श्रद्धा कपूर को समन भी भेजे थे।

सौरभ के परिवार और करीबियों की भूमिका की जांच

ED की जांच में सौरभ के बड़े भाई गितेश चंद्राकर का नाम भी सामने आया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, गितेश दुबई में रहता है और महादेव के साथ रेड्डी अन्ना, लेजर बुक, फेयरप्ले और अंबानी बुक जैसे प्लेटफॉर्म के कामकाज से जुड़ा था। उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। उसके लिए रखी गई करीब 59.5 लाख रुपये की संपत्ति भी अटैच की गई।

सौरभ के नेटवर्क में रवि उप्पल, विकास छपरिया, शुभम सोनी और अतुल अग्रवाल जैसे लोगों के नाम भी हैं। ED के मुताबिक, रवि उप्पल सौरभ का कारोबारी साथी था। विकास छपरिया पैसों के लेन-देन और शादी के भुगतान से जुड़ा था, जबकि शुभम सोनी पर नेटवर्क के वित्तीय कामकाज और नकदी पहुंचाने वालों से जुड़े होने का आरोप है। जांच एजेंसी का आरोप है कि नेटवर्क के कुछ लोगों ने विदेशी कंपनियों के जरिए पैसा लगाया और कुछ ने भारतीय शेयर बाजार में निवेश किया। इन आरोपों के आधार पर कई लोगों की संपत्तियां जब्त या अटैच करने की कार्रवाई की गई है।

राजनीतिक संरक्षण के आरोप भी जांच के घेरे में

महादेव सट्टा ऐप मामले में छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े आरोप भी सामने आए हैं। ED की जांच में आरोप लगाया गया है कि सट्टा नेटवर्क को बिना रुकावट चलाने के लिए कुछ पुलिस अधिकारियों, सरकारी लोगों और राजनीतिक संपर्कों तक पैसा पहुंचाया जाता था। जांच एजेंसी ने इस रकम को ‘लायजनिंग मनी’ बताया है। ED के अनुसार, पुलिस अधिकारी चंद्रभूषण वर्मा, पैनल संचालक सतीश चंद्राकर और हवाला कारोबार से जुड़े अनिल तथा सुनील दम्मानी के बयानों में पैसों के लेन-देन का जिक्र है। जांच एजेंसी ने इन बयानों और दूसरे दस्तावेजों के आधार पर राजनीतिक लोगों तक पैसे पहुंचने के आरोपों की जांच की है।

2 नवंबर 2023 को रायपुर में असिम दास से जुड़े ठिकानों और वाहन से 5.39 करोड़ रुपये नकद मिलने का दावा किया गया था। ED के मुताबिक, यह रकम कथित तौर पर राजनीतिक लोगों तक पहुंचाई जानी थी। असिम दास ने अपने बयान में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पैसे पहुंचाने की बात कही थी। शुभम सोनी के एक ईमेल में भी राजनीतिक लोगों को भुगतान किए जाने का आरोप लगाया गया था। इन आरोपों के आधार पर आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने मार्च 2024 में मामला दर्ज किया। बाद में CBI ने दिसंबर 2024 में अपना केस दर्ज किया। भूपेश बघेल का नाम इन मामलों में आरोपी के तौर पर आया है और उनसे जुड़ी जांच जारी है।

ED ने इस मामले में अगस्त 2023 से जुलाई 2026 के बीच करीब 190 ठिकानों पर तलाशी लेने की जानकारी दी है। ये तलाशी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित कई जगहों पर हुई। जांच एजेंसी के मुताबिक, इस मामले में नकदी, सोना, गहने, बैंक खाते और शेयर बाजार में किए गए निवेश सहित करीब 2,014 करोड़ रुपये की रकम और संपत्तियां जब्त या फ्रीज की गईं। अलग-अलग संपत्तियों पर जारी अटैचमेंट आदेशों को मौजूदा बाजार कीमत के आधार पर जोड़ने पर कुल अटैच संपत्ति करीब 3,500 करोड़ रुपये बताई गई है। इसमें लगभग 1,800 करोड़ रुपये की संपत्ति विदेश में और 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति भारत में बताई गई है। दुबई में 22 अचल संपत्तियों का पता चलने की बात भी जांच में सामने आई है। इनमें सौरभ चंद्राकर और उसके करीबियों से जुड़ी 12 संपत्तियों की मौजूदा बाजार कीमत करीब 1,500 करोड़ रुपये आंकी गई है। 

स्काईएक्सचेंज और अमेरिकी कंपनी खरीदने का मामला

जांच का एक अहम हिस्सा स्काईएक्सचेंज और भारतीय शेयर बाजार में लगाए गए पैसों से जुड़ा है। ED के मुताबिक, स्काईएक्सचेंज के संचालक हरि शंकर तिबरेवाल का सौरभ चंद्राकर के नेटवर्क से कारोबारी संबंध था। जांच एजेंसी का आरोप है कि तिबरेवाल से जुड़ी विदेशी कंपनियों और फंड के जरिए करीब 766 करोड़ रुपये विकास गर्ग की कंपनियों तक पहुंचे। इन पैसों का संबंध अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Ebix Inc. को खरीदने के लिए किए गए निवेश से जोड़ा गया है। ED ने विकास गर्ग को 14 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया था। वह न्यायिक हिरासत में है। जांच एजेंसी ने इस मामले में करीब 941 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच करने का आदेश जारी किया। आरोप है कि सट्टे से मिले पैसों को अलग-अलग कंपनियों और निवेश के रास्तों से घुमाकर इस्तेमाल किया गया।

14 लोगों की गिरफ्तारी, कई आरोपी जमानत पर

ED के मुताबिक, महादेव ऑनलाइन बुक मामले में अगस्त 2023 से जुलाई 2026 के बीच 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें पुलिस से जुड़े लोग, पैनल संचालक, हवाला कारोबारी, नेटवर्क के मैनेजर और शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले लोग शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों में चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, अनिल और सुनील दम्मानी, असिम दास, नितिन तिबरेवाल, नितीश दीवान, गिरीश तलरेजा और विकास गर्ग जैसे नाम शामिल हैं। दस्तावेजों के अनुसार, इनमें से कई लोगों को अलग-अलग अदालतों से जमानत मिल चुकी है, जबकि विकास गर्ग न्यायिक हिरासत में है। ED ने आरोपपत्रों के जरिए कुल 116 आरोपियों को मामले में नामजद करने की जानकारी दी है। जांच एजेंसी का कहना है कि नेटवर्क के विदेश में मौजूद बाकी लोगों, संपत्तियों और पैसों के लेन-देन की जांच जारी है।

सौरभ चंद्राकर की भारत वापसी और आगे की कानूनी कार्रवाई

सौरभ चंद्राकर के खिलाफ सितंबर 2023 में विशेष PMLA अदालत, रायपुर से गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था। नवंबर 2023 में उसके खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस भी जारी किया गया। ED ने पहले UAE से उसके प्रत्यर्पण की मांग की थी। सौरभ चंद्राकर के खिलाफ ED ने 20 अक्टूबर 2023 को पहली अभियोजन शिकायत दाखिल की थी। विशेष PMLA अदालत ने 19 जनवरी 2024 को मामले का संज्ञान लिया था। उसके भारत लौटने की स्थिति में उसे मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोपों का सामना करना होगा।

ये भी पढ़ें- पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, बनाए गए 6 नंबर के आरोपी, जानिए क्या है पूरा मामला?

महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटते ही किंगपिन अभिषेक कुमार गिरफ्तार

Tags: EDMahadev App CaseSaurabh ChandrakarSaurabh Chandrakar dubai marriageइतनककरडकसखलसचदरकरचलनजचजसतकदकनदबईनबनईमलकरशदससपततसरभ
Share196Tweet123Share49
Dainik Mirror

Dainik Mirror

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
लंदन से दीपक वाधवा के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू, BJP नेता विजय जॉली ने PM मोदी से की थी अपील

लंदन से दीपक वाधवा के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू, BJP नेता विजय जॉली ने PM मोदी से की थी अपील

November 3, 2026
चांदी का भाव आज ₹4500 टूटा, सोना भी ₹1300 हुआ सस्ता; चेक करें 24k, 22k और 18k का नया रेट

चांदी का भाव आज ₹4500 टूटा, सोना भी ₹1300 हुआ सस्ता; चेक करें 24k, 22k और 18k का नया रेट

November 3, 2026
Glenn Maxwell ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, 14 साल के सफर पर लगाया विराम

Glenn Maxwell ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, 14 साल के सफर पर लगाया विराम

November 3, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In