• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 15, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    36 महीने में खड़ी कर दी जामनगर रिफाइनरी, फिर Jio से बदल दी भारत की तस्वीर; जानिए कैसे मुकेश अंबानी ने बनाया रिलायंस का साम्राज्य

    36 महीने में खड़ी कर दी जामनगर रिफाइनरी, फिर Jio से बदल दी भारत की तस्वीर; जानिए कैसे मुकेश अंबानी ने बनाया रिलायंस का साम्राज्य

    शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 345 अंक तो निफ्टी 97 अंक उछला; TCS-इंफोसिस के स्टॉक भागे

    शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 345 अंक तो निफ्टी 97 अंक उछला; TCS-इंफोसिस के स्टॉक भागे

    ‘मैं लाइन में इलॉन मस्क से भी आगे हूं’, भारत में SATCOM सर्विस की मंजूरी को लेकर सुनील भारती मित्तल ने स्टारलिंक को दिया कड़ा जवाब

    ‘मैं लाइन में इलॉन मस्क से भी आगे हूं’, भारत में SATCOM सर्विस की मंजूरी को लेकर सुनील भारती मित्तल ने स्टारलिंक को दिया कड़ा जवाब

    सरकार ने 2029 से BS-7 लागू करने का रखा प्रस्ताव, अलग-अलग गाड़ियों के लिए 3 चरणों में लागू किए जाएंगे नए स्टैंडर्ड्स

    सरकार ने 2029 से BS-7 लागू करने का रखा प्रस्ताव, अलग-अलग गाड़ियों के लिए 3 चरणों में लागू किए जाएंगे नए स्टैंडर्ड्स

    पीएम मोदी देश को समर्पित करेंगे 298 km लंबी निम्मू-पदुम-दारचा रोड, लेह एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का भी करेंगे उद्घाटन

    पीएम मोदी देश को समर्पित करेंगे 298 km लंबी निम्मू-पदुम-दारचा रोड, लेह एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का भी करेंगे उद्घाटन

    फ्री कॉल, सस्ता इंटरनेट और 170 दिनों में 10 करोड़ यूजर्स, कैसे Jio ने भारत में मचा दी थी हलचल? IPO से पहले जानिए पूरी कहानी

    फ्री कॉल, सस्ता इंटरनेट और 170 दिनों में 10 करोड़ यूजर्स, कैसे Jio ने भारत में मचा दी थी हलचल? IPO से पहले जानिए पूरी कहानी

    Shai Hope बने T20I में 3 शतक लगाने वाले पहले West Indies बल्लेबाज, हैदराबाद में रचा इतिहास

    Shai Hope बने T20I में 3 शतक लगाने वाले पहले West Indies बल्लेबाज, हैदराबाद में रचा इतिहास

    2026-27 में कर्मचारियों को मिलेगा 9.1% का सैलरी हाइक, जानें किस सेक्टर में सबसे ज्यादा सैलरी बढ़ने का अनुमान

    2026-27 में कर्मचारियों को मिलेगा 9.1% का सैलरी हाइक, जानें किस सेक्टर में सबसे ज्यादा सैलरी बढ़ने का अनुमान

    London में Prince William ने Sourav Ganguly और Ajinkya Rahane संग खेला Cricket

    London में Prince William ने Sourav Ganguly और Ajinkya Rahane संग खेला Cricket

    3 दिन में 3600 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी में 7500 रुपये की गिरावट, चेक करें आज के ताजा भाव

    3 दिन में 3600 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी में 7500 रुपये की गिरावट, चेक करें आज के ताजा भाव

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    21 अक्टूबर को खुलेगा Jio Platforms IPO, कर्मचारियों और रिलायंस के शेयरहोल्डरों के लिए ₹3000 करोड़ तक के शेयर रिजर्व

    21 अक्टूबर को खुलेगा Jio Platforms IPO, कर्मचारियों और रिलायंस के शेयरहोल्डरों के लिए ₹3000 करोड़ तक के शेयर रिजर्व

    IDBI Bank में ₹52,878 करोड़ में 60.72% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

    IDBI Bank में ₹52,878 करोड़ में 60.72% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    मसूरी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ी:शूटिंग के दौरान पीठ में खिंचाव; सीक्रेट गेस्ट हाउस में इलाज जारी

    मसूरी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ी:शूटिंग के दौरान पीठ में खिंचाव; सीक्रेट गेस्ट हाउस में इलाज जारी

    Salman Khan Shares Matching Cowboy Hat Photos With Salim Khan

    Salman Khan Shares Matching Cowboy Hat Photos With Salim Khan

    Salman Khan Shares Matching Cowboy Hat Photos With Salim Khan

    Salman Khan Shares Matching Cowboy Hat Photos With Salim Khan

    परमीश वर्मा ने गर्लफ्रेंड को स्टेज पर बुलाकर गले लगाया:पंजाबी सिंगर बोले- ये स्पेशल गेस्ट; महीना पहले पत्नी से तलाक की बात कही थी

    परमीश वर्मा ने गर्लफ्रेंड को स्टेज पर बुलाकर गले लगाया:पंजाबी सिंगर बोले- ये स्पेशल गेस्ट; महीना पहले पत्नी से तलाक की बात कही थी

    Shriya Saran Bollywood Struggle Statement

    Shriya Saran Bollywood Struggle Statement

    Shai Hope बने T20I में 3 शतक लगाने वाले पहले West Indies बल्लेबाज, हैदराबाद में रचा इतिहास

    Shai Hope बने T20I में 3 शतक लगाने वाले पहले West Indies बल्लेबाज, हैदराबाद में रचा इतिहास

    London में Prince William ने Sourav Ganguly और Ajinkya Rahane संग खेला Cricket

    London में Prince William ने Sourav Ganguly और Ajinkya Rahane संग खेला Cricket

    Nana Patekar Prayer Meet Mumbai

    Nana Patekar Prayer Meet Mumbai

    T Natarajan की SRH में वापसी, DC ने Zeeshan Ansari के बदले किया IPL Trade

    T Natarajan की SRH में वापसी, DC ने Zeeshan Ansari के बदले किया IPL Trade

    Honey Singh Controversy | Cyber Cell Summons Over Obscene Statement

    Honey Singh Controversy | Cyber Cell Summons Over Obscene Statement

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 20 राज्यों में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी; राजस्थान में गिर सकते हैं ओले

    हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 20 राज्यों में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी; राजस्थान में गिर सकते हैं ओले

    10 अक्टूबर को CJP Protest की अनुमति क्यों नहीं दी? दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ने SC को बताया, जानें क्या कहा

    10 अक्टूबर को CJP Protest की अनुमति क्यों नहीं दी? दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ने SC को बताया, जानें क्या कहा

    10 अक्टूबर को इंटरनेट क्यों बंद किया गया? नोटिस पर केंद्र सरकार ने SC से माफी मांगी, जानें क्या बताया

    10 अक्टूबर को इंटरनेट क्यों बंद किया गया? नोटिस पर केंद्र सरकार ने SC से माफी मांगी, जानें क्या बताया

    अंकिता भंडारी मर्डर केस में इंडिया गेट पर धरना दे रहे उसके माता-पिता पुलिस हिरासत से रिहा, कई कांग्रेसी नेता अभी भी डिटेन

    अंकिता भंडारी मर्डर केस में इंडिया गेट पर धरना दे रहे उसके माता-पिता पुलिस हिरासत से रिहा, कई कांग्रेसी नेता अभी भी डिटेन

    राहुल गांधी की याचिका पर CJI सूर्यकांत की पीठ आज करेगी सुनवाई; SIR पर रोक की मांग

    राहुल गांधी की याचिका पर CJI सूर्यकांत की पीठ आज करेगी सुनवाई; SIR पर रोक की मांग

    भारत से रिश्ते सुधारने की कनाडा की कोशिश तेज! PM मोदी और जयशंकर से मिलीं अनीता आनंद

    भारत से रिश्ते सुधारने की कनाडा की कोशिश तेज! PM मोदी और जयशंकर से मिलीं अनीता आनंद

    केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष पर साधा निशाना, कहा- “खड़गे जी, झूठ बोलना बंद कीजिए!”

    केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष पर साधा निशाना, कहा- “खड़गे जी, झूठ बोलना बंद कीजिए!”

    रिश्वतखोरी मामले में CBI ने म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर समेत 3 को किया गिरफ्तार, 2.23 करोड़ कैश बरामद

    रिश्वतखोरी मामले में CBI ने म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर समेत 3 को किया गिरफ्तार, 2.23 करोड़ कैश बरामद

    जब आपस में टकरा गईं बाइक, ट्रक और कार, मौके पर 1 महिला की मौत और कई लोग गंभीर रूप से घायल

    जब आपस में टकरा गईं बाइक, ट्रक और कार, मौके पर 1 महिला की मौत और कई लोग गंभीर रूप से घायल

    भारत-चीन के बीच अब कैसे हैं रिश्ते? विदेश मंत्री जयशंकर ने किया साफ

    भारत-चीन के बीच अब कैसे हैं रिश्ते? विदेश मंत्री जयशंकर ने किया साफ

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

UP bareilly bollywood disha patanis gangster goldy brar lawrence bishnoi | 72 घंटे…घर से बाहर नहीं निकली दिशा पाटनी की बहन: पुलिस ने 2000 कैमरे देखे, लोकल बदमाशों से पूछताछ; दहशत में पूरा परिवार – Bareilly News

by krutikadalvibiz
September 15, 2025
in Entertainment
242 10
0
UP bareilly bollywood disha patanis gangster goldy brar lawrence bishnoi | 72 घंटे…घर से बाहर नहीं निकली दिशा पाटनी की बहन: पुलिस ने 2000 कैमरे देखे, लोकल बदमाशों से पूछताछ; दहशत में पूरा परिवार – Bareilly News
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी के बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के बाद पूरा परिवार दहशत में है। दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी 72 घंटे से घर के अंदर कैद है। गेट से बाहर तक नहीं निकली। पुलिस ने अब तक 2000 CCTV कैमरे चेक किए हैं।

.

पुलिस ने दिल्ली-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी टोल, नैनीताल हाईवे पर दोहना टोल और भोजीपुरा तक के कैमरों को खंगाला। भोजीपुरा के बाद दोनों बदमाश दिखाई नहीं दिए। अब मिलते-जुलते हुलिए वाले लोगों को भी चेक किया जा रहा है।

CCTV में फायरिंग करने वाले बदमाश कैद हुए हैं। पुलिस इनकी तलाश में लगी है।

CCTV में फायरिंग करने वाले बदमाश कैद हुए हैं। पुलिस इनकी तलाश में लगी है।

पहले जानिए पूरा मामला दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की प्लानिंग 30 जुलाई से शुरू हो गई थी, उस दिन खुशबू पाटनी ने अनिरुद्धाचार्य के महिलाओं को लेकर दिए एक बयान पर विरोध जताया था।

30 जुलाई को जब खुशबू पाटनी ने अपनी वीडियो शेयर की, तो उस पर काफी विवाद हुआ। वीडियो वायरल होते ही उसे संत प्रेमानंद महाराज के बयान से जोड़कर भी दिखाया गया। इसी बात से नाराज कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा ने शुक्रवार 11 सितंबर, 2025 की सुबह 3 बजे फायरिंग करके दहशत फैला दी।

लोकल बदमाशों से भी पूछताछ बरेली पुलिस लोकल बदमाशों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि एक बदमाश लोकल हो सकता है, जिसे इलाके की पूरी जानकारी थी। जबकि दूसरा बाहर का था। एसपी सिटी मानुष पारीक के नेतृत्व में पुलिस टीमें सुराग जुटाने में लगी हैं।

एसपी ट्रैफिक मुहम्मद अकमल के नेतृत्व में शहर से लेकर देहात तक के कैमरों की जांच हो रही है। सर्विलांस सेल मोबाइल टॉवर और संदिग्ध नंबरों को ट्रेस कर रही है।

कॉलोनी में दहशत, गैंगस्टरों ने ली जिम्मेदारी जैसे ही बदमाश भागे, कॉलोनी के लोग घरों से बाहर निकल आए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शाम तक बड़ा खुलासा हुआ कि इस फायरिंग की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने ली है।

रोहित गोदारा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि सनातन धर्म और पूजनीय संतों के खिलाफ बोलने वालों का यही अंजाम होगा। उसने चेतावनी दी“ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पूरी पिक्चर बाकी है।” कुल मिलाकर मामला अब सनातन बनाम गैंगस्टर की लड़ाई में बदल गया है।

बदमाश ट्रेंड शूटर, पुलिस से बचने के लिए सुबह का वक्त चुना इस केस में पुलिस के सामने कुछ चैलेंज भी हैं, मसलन दोनों बार बदमाशों ने हमले के लिए सुबह का वक्त चुना। ये वो वक्त होता है, जब सूरज पूरी तरह से निकला नहीं होता है। ऐसे में अंधेरे में बदमाशों की पहचान करने के लिए पुलिस ने 300 CCTV चेक किए। मगर कहीं पर भी बदमाशों का चेहरा स्पष्ट नहीं है। कपड़ों का रंग भी ठीक से दिखाई नहीं पड़ रहा है।

इसी सड़क पर दिशा पाटनी का घर है। इस कॉलोनी में अब गेट लगाया जा रहा है, ताकि सिक्योरिटी का लेवल बढ़ जाए।

इसी सड़क पर दिशा पाटनी का घर है। इस कॉलोनी में अब गेट लगाया जा रहा है, ताकि सिक्योरिटी का लेवल बढ़ जाए।

जानिए बदमाश कहां-कहां CCTV में दिखे बदमाशों ने हमले से पहले होमवर्क पूरा किया था। उनका टारगेट किसी को मारना नहीं था, बल्कि दहशत फैलाना था। साथ ही, उन्हें पुलिस की चेकिंग पॉइंट का भी अंदाजा था।

दिल्ली-बरेली हाईवे से झुमका चौराहा होते हुए बदमाश शहर के अंदर दाखिल हुए थे। मगर उन्होंने भागने के लिए वही रूट नहीं चुना है। गोली चलाने के बाद वह सिटी स्टेशन रोड होते हुए, किला पुल पर चढ़कर मिनी बाईपास तिराहा क्रॉस करके विलयधाम तक पहुंचे हैं। इन स्पॉट पर CCTV में बदमाश दिख रहे हैं।

इसके बाद वो दोनों बदमाश बाइक से नैनीताल हाईवे पर पहुंचे। इसके बाद वह नहीं दिखे हैं। इसलिए पुलिस 11 और 12 सितंबर को हुए हमलों में 72 घंटे पहले और उतने ही समय बाद तक की फुटेज चेक कर रही है। ताकि और मूवमेंट पकड़े जा सके।

SSP ने 6 टीमें बनाई, सबको अलग-अलग टास्क फायरिंग करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए SSP अनुराग आर्य ने 6 टीमों का गठन किया है। इसमें साइबर सेल, सर्विलांस सेल और SOG शामिल हैं। SP सिटी मानुष पारीक के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है, वहीं SP ट्रैफिक मुहम्मद अकमल की अगुआई में एक स्पेशल टीम लगाई गई है। इसके अलावा STF से ASP अब्दुल कादिर के नेतृत्व में भी एक टीम इस केस पर काम कर रही है।

पाटनी परिवार की सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। एक स्पेशल टीम SP ट्रैफिक के नेतृत्व में शहर के CCTV कैमरों और आई-ट्रिपल-सी कंट्रोल रूम की फुटेज खंगाल रही है। साइबर सेल को सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

जिस गैंगस्टर ने जिम्मेदारी ली, उसका फेसबुक अकाउंट डिलीट मिला SSP अनुराग आर्य ने कहा- गैंगस्टर गोल्डी बरार ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है। उसकी फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जो फॉरवर्ड होकर पुलिस तक पहुंची। जब अकाउंट ट्रेस किया गया तो वह डिलीट मिला। अब यह जांच की जा रही है कि वह पोस्ट असली थी या फर्जी और किस अकाउंट से डाली गई थी। इस पर भी साइबर सेल काम कर रही है।

दिशा पाटनी के बरेली वाले घर का ये मेन गेट है। सुरक्षा के लिए दीवारों पर लोहे के तार लगाए गए हैं।

दिशा पाटनी के बरेली वाले घर का ये मेन गेट है। सुरक्षा के लिए दीवारों पर लोहे के तार लगाए गए हैं।

SSP बोले- 6 से 7 राउंड फायरिंग की पुष्टि SSP कहते हैं- जहां तक फायरिंग का सवाल है, मौके से 6-7 राउंड फायरिंग की पुष्टि हुई है। यह जानकारी लोकल लोगों और घटनास्थल से मिले खोखों के आधार पर सामने आई है। फोरेंसिक टीम ने खोखे कलेक्ट किए हैं, जिनसे यह पता लगाने की कोशिश होगी कि किस हथियार से गोली चली। CCTV से भी कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं।

आरोपियों का कनेक्शन लोकल या बाहर से? इस पर SSP कहते हैं- अभी यह बताना जल्दबाजी होगी। जब आरोपी पकड़े जाएंगे, तभी सभी तथ्य साफ हो पाएंगे। मैंने खुद परिवार से बैठकर बात की है और भरोसा दिलाया है कि उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी पुलिस की है। घर पर हथियारबंद पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

अब पढ़िए जिम्मेदारी लेने वाले गैंग ने फेसबुक पर क्या लिखा…

पहला मैसेज एक्ट्रेस के लिए-

फेसबुक पर आगे लिखा – इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की है। हमारे आराध्य देवी-देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा। ये तो बस ट्रेलर था, अगली बार अगर इसने या किसी ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई, तो उनके घर में से किसी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे।

दूसरा मैसेज बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए-

पुलिस के पास जिस फेसबुक पेज की पोस्ट की कटिंग वॉट्सऐप पर आई थी। उस अकाउंट को ट्रेस किया गया। मगर यह पेज नहीं मिल सका। इसके बाद पुलिस ने कैलिफोर्निया फेसबुक ऑफिस को ई-मेल करके जानकारी मांगी है।

दिशा पाटनी के घर पर जो हमला हुआ, इसकी जिम्मेदारी लेने वाले रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ कभी लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करते थे। रोहित ने दिशा पाटनी के घर हमला कराने के बाद ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की, जिसमें उसने कहा- मेरा नाम लॉरेंस बिश्नोई के नाम न जोड़ा जाए।

अब ये जानिए कि लॉरेंस बिश्नोई कौन है?

1. गैंगस्टर लॉरेंस: गैंगस्टर लॉरेंस पर करीब 84 FIR दर्ज हैं। 2016 में उसे नेपाल से गिरफ्तार किया गया था। तब से वह जेल में ही बंद है। इस वक्त वह गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। करीब 9 साल से वह बाहर नहीं आया है। इसके बावजूद देश में हुए कई केसों में उसका नाम आया है। लॉरेंस मूल रूप से पंजाब के फाजिल्का जिले के दुतारावली गांव का रहने वाला है।

लॉरेंस के बड़े केसों में मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला, राजस्थान के करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी का मर्डर शामिल है। इसके अलावा वह काले हिरण के शिकार के आरोपों से घिरे बॉलीवुड स्टार सलमान खान के भी पीछे पड़ा है।

गोल्डी बराड़: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के रहने वाले सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ का जन्म 1994 में हुआ था। गोल्डी के पिता शमशेर सिंह पंजाब पुलिस में ASI थे। गोल्डी बराड़ लॉरेंस गैंग का एक प्रमुख सदस्य है। वह राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में 20 से ज्यादा हत्याएं करवा चुका है।

गोल्डी स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। इसके बाद उसने वहां की नागरिकता ले ली। गोल्डी तब चर्चा में आया, जब उसने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मानसा में हत्या करवा दी। इसके बाद लॉरेंस के इशारों पर 20 से ज्यादा हत्याएं करवाईं। दर्जनों लोगों से रंगदारी मांगी और कई कारोबारियों के घर पर फायरिंग करवाई।

गोल्डी पहले यूके, फिर थाईलैंड और अब कनाडा में बैठकर वारदातें करवा रहा है। जून 2022 में बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। जनवरी 2024 में आतंकवादी घोषित हुआ। उस पर UAPA के तहत कार्रवाई की गई।

रोहित गोदारा: राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा बीकानेर के लूणकरणसर का रहने वाला है। असली नाम रावताराम स्वामी है। पंजाब के सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, राजस्थान में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, गैंगस्टर राजू ठेहट मर्डर सहित अन्य कई प्रमुख हत्याओं का मास्टरमाइंड है।

गोदारा पर देश में करीब 35 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। 13 जून 2022 को दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई भाग गया था। अब वह पुर्तगाल में है। वह गोल्डी के साथ मिलकर गैंग चला रहा है।

अब जानिए दिशा पाटनी और उनके परिवार से नाराजगी की वजह है…

खुशबू पाटनी ने कहा था- अनिरुद्धाचार्य का मुंह तोड़ दूंगी

30 जुलाई को दिशा पाटनी की बहन और पूर्व आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी ने एक वीडियो जारी किया था। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के लिव-इन-रिलेशनशिप वाले बयान पर खुशबू ने कहा- ऐसे लोगों का तो मैं मुंह तोड़ दूंगी। अगर ये शख्स मेरे सामने होता तो मैं इसे अच्छे से समझा देती कि ‘मुंह मारना’ क्या होता है।

इसे राष्ट्र विरोधी कहने में मुझे कोई हिचक नहीं। जिस इंसान की सोच इतनी घटिया हो, उसे मंच मिलना ही नहीं चाहिए। खुशबू पाटनी ने सवाल उठाया- अगर कोई लिव-इन में है तो क्या लड़की अकेली है? क्या लड़के शामिल नहीं होते?

खुशबू बोलीं- इन्हें समाज के नामर्द फॉलो कर रहे खुशबू ने आगे कहा- ये दुखद है कि ऐसे बद्जुबान लोगों को समाज में फॉलो किया जाता है। समाज के सारे नामर्द इसे फॉलो कर रहे हैं। जो लड़कियों के चरित्र पर उंगली उठाता है, वो किसी भी धर्म या संस्कृति का प्रतिनिधि नहीं हो सकता। सोशल मीडिया पर भी अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर किस आधार पर एक कथावाचक ऐसा भद्दा बयान देता है? क्या धर्म के मंच से इस तरह के प्रवचन दिए जा सकते है?

अब भक्त का सवाल और अनिरुद्धाचार्य का जवाब पढ़िए, जिस पर घमासान मचा

अनिरुद्धाचार्य ने कथा के समय एक भक्त के सवाल का जवाब दिया। जिस पर विवाद जारी है।

अनिरुद्धाचार्य ने कथा के समय एक भक्त के सवाल का जवाब दिया। जिस पर विवाद जारी है।

सवाल: गुरुजी शादी से डर लगता है।

जिस वीडियो पर विवाद खड़ा हुआ था, वह एक कथा के दौरान का है। जिसमें एक भक्त सवाल करता है- गुरु जी राधे-राधे, घर वाले मुझसे शादी करने के लिए बोलते हैं। लेकिन, मुझे थोड़ा डर लगता है। हम आजकल देख रहे हैं बहुत जल्द डायवोर्स हो जा रहे हैं।

कथा के दौरान यही वो भक्त है, जिसके सवाल पर अनिरुद्धाचार्य महाराज ने जवाब दिया था।

कथा के दौरान यही वो भक्त है, जिसके सवाल पर अनिरुद्धाचार्य महाराज ने जवाब दिया था।

जवाब : 25 साल की लड़की चार जगह मुंह मार चुकी होती है… अनिरुद्धाचार्य ने कहा- इसका एक ही समाधान है। लड़की 14 साल की होगी और 14 साल की कोई लड़की आपके घर दुल्हन बन कर आ जाएगी तो उस समय तो वो बच्ची होगी। समझ रहे हो? लोग फिर जल्दी शादियां करना शुरू कर देंगे। क्योंकि अब लड़कियां लाते हैं 25 साल की, 25 साल की लड़की चार जगह मुंह मार चुकी होती है। वो 25 साल की जब तक आती है तो पूरी जवान हो कर आएगी। स्वाभाविक है कि उसकी जवानी कहीं न कहीं फिसल जाएगी।

कथा में एक भक्त के सवाल के जवाब में अनिरुद्धाचार्य महाराज ने लिव-इन को लेकर बयान दिया था।

कथा में एक भक्त के सवाल के जवाब में अनिरुद्धाचार्य महाराज ने लिव-इन को लेकर बयान दिया था।

आज लड़के-लड़कियां 10 के साथ लिव-इन में रह रहे : अनिरुद्धाचार्य इसके अलावा अनिरुद्धाचार्य का एक और वीडियो सामने आया था। जिसमें वह कथा में कह रहे हैं कि पहले के लोग इतने समझदार थे कि लिव-इन की जरूरत नहीं थी। अपनी पत्नी और पति के साथ ही वह लिव-इन में रहा करते थे। आज के लोग क्या कर रहे हैं, पहले 10 लड़कियों या 10 लड़कों के साथ लिव-इन में रह लिया। अब जो 10 के संग रह चुकी है या रह चुका है वो एक के साथ साथ कैसे रहेगी या रहेगा। पहले तो यह सोचो जो 10 जगह मुंह मार चुका है या चुकी है, वो एक के साथ बंधेगी या बंधेगा कभी।

अनिरुद्धाचार्य बोले- आधी बात सुनकर दिल दुखा तो क्षमा करें विवाद के बाद अनिरुद्धाचार्य ने वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा- राधे-राधे, जय गौरी गोपाल… आप लोगों द्वारा हमें सूचना मिली कि हमारी कुछ बहनें नाराज हैं। क्योंकि उन लोगों ने आधी एक वीडियो सुनी, जिस वीडियो में कहा गया कि आजकल 25 साल की लड़की… देखो बात क्या कही जाती है कि कुछ लड़कियां कैसी होती हैं?

कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं, जो लिव-इन में रह कर चार जगह मुंह मार कर आती है और वो किसी के भी घर की बहू बन जाएंगी। अब आप ही बताइए कि क्या वो रिश्ते को निभा पाएंगी? इसलिए लड़की हो या लड़का दोनों को पहले तो चरित्रवान होना चाहिए।

विवाद के बाद अनिरुद्धाचार्य महाराज ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है।

विवाद के बाद अनिरुद्धाचार्य महाराज ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है।

यह बात कुछ लड़कियों के लिए कही थी। जैसे कि अभी एक राजा रघुवंशी को उसकी पत्नी ने मार दिया और वह 25 साल की ही थी। जिस लड़की ने अपने पति राजा को मारा वो 25 साल की है और उसने किसी पराए पुरुष के कारण अपने पति को मार दिया। तो वही बात कही जा रही है कि आजकल कुछ लड़कियां…अब देखो मेरी वीडियो से कुछ शब्द हटा दिया।

मेरे द्वारा कभी नारी का अपमान नहीं किया जा सकता। नारी तो हमारी लक्ष्मी है। फिर भी मेरी आधी अधूरी बात सुनकर के किसी भी बहन बेटी का दिल दुखा हो तो ये दास सदा आपका था। आपका है, आपका ही रहेगा। यदि आधी अधूरी बात सुन कर आपका दिल दुखा तो मुझे क्षमा अवश्य करें।

=====

ये भी पढ़ें :

यूपी की एक्ट्रेस दिशा पाटनी को गैंगस्टर ने धमकाया, बोला- हमने गोली चलवाई, पिता बोले- बेटी ने प्रेमानंद जी का अपमान नहीं किया

‘सुबह करीब 3 बजे कुत्ते की भौंकने की आवाज आई। मेरी नींद खुल गई। मैंने झांककर देखा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिस पिस्टल से फायरिंग हुई, वह विदेशी थी। एक बार ट्रिगर दबाने पर 10–15 राउंड निकल रहे थे। जैसे वेल्डिंग करने पर चिंगारियां निकलती हैं, वैसे ही गोलियां सामने वाले घर पर लगीं। फायरिंग से हम लोग बहुत डर गए। हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी।’ पढ़िए पूरी खबर…

Tags: BareillyBishnoiBollywoodBollywood actress Disha PataniBrarDishagangstergoldyLawrenceNewspatanisककमरघटघरदखदशदहशतननकलनहपछतछपटनपरपरवरपलसबदमशबहनबहरमलकलस
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

Viveka Sinha Shaping Futures Through Ancient Wisdom

August 2, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
36 महीने में खड़ी कर दी जामनगर रिफाइनरी, फिर Jio से बदल दी भारत की तस्वीर; जानिए कैसे मुकेश अंबानी ने बनाया रिलायंस का साम्राज्य

36 महीने में खड़ी कर दी जामनगर रिफाइनरी, फिर Jio से बदल दी भारत की तस्वीर; जानिए कैसे मुकेश अंबानी ने बनाया रिलायंस का साम्राज्य

October 15, 2026
हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 20 राज्यों में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी; राजस्थान में गिर सकते हैं ओले

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 20 राज्यों में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी; राजस्थान में गिर सकते हैं ओले

October 15, 2026
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 345 अंक तो निफ्टी 97 अंक उछला; TCS-इंफोसिस के स्टॉक भागे

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 345 अंक तो निफ्टी 97 अंक उछला; TCS-इंफोसिस के स्टॉक भागे

October 15, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In