
वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवा को सपाट शुरुआत की। सुबह 9 बजकर 17 मिनट के करीब बीएसई सेंसेक्स 34.09 अंकों की बढ़त के के साथ 81,819.83 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी मामूली 8.65 अंकों की मामूली तेजी के साथ 25,077.85 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। आज के कारोबारी सत्र में निफ्टी में कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और बजाज फिनसर्व प्रमुख लाभार्थी रहे। वहीं, टाइटन कंपनी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एशियन पेंट्स, टाटा कंज्यूमर और जियो फाइनेंशियल के शेयर कमजोर नजर आए।
खबर अपडेट हो रही है…







































