भारत को एशिया कप 2025 में अपना अगला मुकाबला 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलना है। वहीं इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकती है। दरअसल, इस दौरान जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। फिलहाल, भारत सुपर-4 में 21, 24 और 26 सितंबर को अपने मैच खेलेगा।





































