• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 24, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    क्यों रिजेक्ट हो जाता है MSME लोन? जानिए टॉप 5 कारण, आज समझ लें आगे होगी आसानी

    क्यों रिजेक्ट हो जाता है MSME लोन? जानिए टॉप 5 कारण, आज समझ लें आगे होगी आसानी

    रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मुनाफा 12.5% गिरा, O2C कारोबार पर ऊर्जा संकट का असर

    रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मुनाफा 12.5% गिरा, O2C कारोबार पर ऊर्जा संकट का असर

    Bank of Baroda में 5 साल की FD में ₹2,25,000 डिपोजिट करेंगे तो रिटर्न कितना मिलेगा? समझें पूरा गणित

    Bank of Baroda में 5 साल की FD में ₹2,25,000 डिपोजिट करेंगे तो रिटर्न कितना मिलेगा? समझें पूरा गणित

    Sachin Tendulkar Birthday: Master Blaster की अनसुनी कहानी, बल्लेबाजी नहीं Bowling में बनाना चाहते थे Career

    Sachin Tendulkar Birthday: Master Blaster की अनसुनी कहानी, बल्लेबाजी नहीं Bowling में बनाना चाहते थे Career

    Wankhede में Tilak Varma और Jamie Overton के बीच तीखी बहस, MI vs CSK मैच में हाई-वोल्टेज ड्रामा

    Wankhede में Tilak Varma और Jamie Overton के बीच तीखी बहस, MI vs CSK मैच में हाई-वोल्टेज ड्रामा

    सोने-चांदी के दाम में फिर आई गिरावट, प्रति 10 ग्राम Gold के लिए इतना करना होगा खर्च

    सोने-चांदी के दाम में फिर आई गिरावट, प्रति 10 ग्राम Gold के लिए इतना करना होगा खर्च

    Hardik Pandya की कप्तानी पर Irfan Pathan का बड़ा हमला, बोले- Mumbai Indians को ले डूबे गलत फैसले

    Hardik Pandya की कप्तानी पर Irfan Pathan का बड़ा हमला, बोले- Mumbai Indians को ले डूबे गलत फैसले

    RBI ने Paytm Payments Bank का बैंकिंग लाइसेंस कैंसिल कर दिया, ग्राहकों पर क्या होगा असर?

    RBI ने Paytm Payments Bank का बैंकिंग लाइसेंस कैंसिल कर दिया, ग्राहकों पर क्या होगा असर?

    ipl 2026 rcb vs gt playing xi royal challengers bengaluru vs gujarat titans

    ipl 2026 rcb vs gt playing xi royal challengers bengaluru vs gujarat titans

    RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के लिए प्रफुल हिंगे ने बनाया था स्पेशल प्लान, खुद किया खुलासा

    RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के लिए प्रफुल हिंगे ने बनाया था स्पेशल प्लान, खुद किया खुलासा

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup

    new iqoo z11 launched with a 9020mah battery 165hz display ensures super smooth gaming

    new iqoo z11 launched with a 9020mah battery 165hz display ensures super smooth gaming

    RBI ने Paytm Payments Bank का बैंकिंग लाइसेंस कैंसिल कर दिया, ग्राहकों पर क्या होगा असर?

    RBI ने Paytm Payments Bank का बैंकिंग लाइसेंस कैंसिल कर दिया, ग्राहकों पर क्या होगा असर?

    Voice Food Ordering: अब बोलिए और खाना घर पर, AI बदल देगा फूड ऑर्डर का तरीका

    Voice Food Ordering: अब बोलिए और खाना घर पर, AI बदल देगा फूड ऑर्डर का तरीका

    28 अप्रैल को वाराणसी से शुरू होंगी 2 अमृत भारत ट्रेनें, यूपी-महाराष्ट्र की कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट; इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव

    28 अप्रैल को वाराणसी से शुरू होंगी 2 अमृत भारत ट्रेनें, यूपी-महाराष्ट्र की कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट; इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव

    बाइक लोन के लिए न्यूनतम CIBIL स्कोर कितना होना चाहिए? समझें ये जरूरी बात

    बाइक लोन के लिए न्यूनतम CIBIL स्कोर कितना होना चाहिए? समझें ये जरूरी बात

    शेयर बाजार में खलबली, सेंसेक्स 983 अंक लुढ़ककर बंद, निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला, ये स्टॉक्स टूटे

    शेयर बाजार में खलबली, सेंसेक्स 983 अंक लुढ़ककर बंद, निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला, ये स्टॉक्स टूटे

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    Sachin Tendulkar Birthday: Master Blaster की अनसुनी कहानी, बल्लेबाजी नहीं Bowling में बनाना चाहते थे Career

    Sachin Tendulkar Birthday: Master Blaster की अनसुनी कहानी, बल्लेबाजी नहीं Bowling में बनाना चाहते थे Career

    Wankhede में Tilak Varma और Jamie Overton के बीच तीखी बहस, MI vs CSK मैच में हाई-वोल्टेज ड्रामा

    Wankhede में Tilak Varma और Jamie Overton के बीच तीखी बहस, MI vs CSK मैच में हाई-वोल्टेज ड्रामा

    Hardik Pandya की कप्तानी पर Irfan Pathan का बड़ा हमला, बोले- Mumbai Indians को ले डूबे गलत फैसले

    Hardik Pandya की कप्तानी पर Irfan Pathan का बड़ा हमला, बोले- Mumbai Indians को ले डूबे गलत फैसले

    ipl 2026 rcb vs gt playing xi royal challengers bengaluru vs gujarat titans

    ipl 2026 rcb vs gt playing xi royal challengers bengaluru vs gujarat titans

    RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के लिए प्रफुल हिंगे ने बनाया था स्पेशल प्लान, खुद किया खुलासा

    RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के लिए प्रफुल हिंगे ने बनाया था स्पेशल प्लान, खुद किया खुलासा

    PSL में हार के बाद कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दे दी गाली, पाकिस्तान सुपर लीग की हो रही फजीहत

    PSL में हार के बाद कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दे दी गाली, पाकिस्तान सुपर लीग की हो रही फजीहत

    खुल गया केकेआर से श्रेयस अय्यर के बाहर होने का राज़, टीम के पूर्व कोच ने बताई पूरी बात

    खुल गया केकेआर से श्रेयस अय्यर के बाहर होने का राज़, टीम के पूर्व कोच ने बताई पूरी बात

    Dc vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आसान नहीं होगा पंजाब किंग्स से सामना

    Dc vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आसान नहीं होगा पंजाब किंग्स से सामना

    NGT हुआ सख्त, नियमों के पालन ना करने पर आईपीएल के इन 6 स्टेडियम को थमाया नोटिस

    NGT हुआ सख्त, नियमों के पालन ना करने पर आईपीएल के इन 6 स्टेडियम को थमाया नोटिस

    पंजाबी सिंगर दिलजीत ने पहली बार दिखाया मां का चेहरा:कनाडा में शो के दौरान स्टेज पर गले मिलीं; हाथ मिलाया और दिया आशीर्वाद

    पंजाबी सिंगर दिलजीत ने पहली बार दिखाया मां का चेहरा:कनाडा में शो के दौरान स्टेज पर गले मिलीं; हाथ मिलाया और दिया आशीर्वाद

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    ऑटो में सोने के गहने और कैश भूल गई थी महिला, फिर सिर्फ एक घंटे के अंदर यूं मिला सामान

    ऑटो में सोने के गहने और कैश भूल गई थी महिला, फिर सिर्फ एक घंटे के अंदर यूं मिला सामान

    राघव चड्ढा के अलावा AAP के वे 6 सांसद जो BJP में हुए शामिल, सभी हैं बड़े नाम

    राघव चड्ढा के अलावा AAP के वे 6 सांसद जो BJP में हुए शामिल, सभी हैं बड़े नाम

    एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थी का जनेऊ उतरवाने के मामले में एक्शन, 3 कर्मचारी सस्पेंड; पढ़ें पूरा मामला

    एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थी का जनेऊ उतरवाने के मामले में एक्शन, 3 कर्मचारी सस्पेंड; पढ़ें पूरा मामला

    CM धामी ने महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना, देहरादून में निकाली पदयात्रा

    CM धामी ने महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना, देहरादून में निकाली पदयात्रा

    राघव चड्ढा समेत AAP के 7 सांसदों ने छोड़ी पार्टी, भड़के संजय सिंह; बोले-‘पंजाब में शुरू हुआ ऑपरेशन लोटस’

    राघव चड्ढा समेत AAP के 7 सांसदों ने छोड़ी पार्टी, भड़के संजय सिंह; बोले-‘पंजाब में शुरू हुआ ऑपरेशन लोटस’

    ‘आदर्शों से भटक चुकी है AAP’, इस्तीफे की घोषणा के बाद स्वाति मालीवाल का पहला रिएक्शन, केजरीवाल पर भी साधा निशाना

    ‘आदर्शों से भटक चुकी है AAP’, इस्तीफे की घोषणा के बाद स्वाति मालीवाल का पहला रिएक्शन, केजरीवाल पर भी साधा निशाना

    कर्नाटक सरकार ने SC के आरक्षण में ‘इंटरनल रिजर्वेशन’ को दी हरी झंडी, जानें 15% आरक्षण का कैसे किया बंटवारा

    कर्नाटक सरकार ने SC के आरक्षण में ‘इंटरनल रिजर्वेशन’ को दी हरी झंडी, जानें 15% आरक्षण का कैसे किया बंटवारा

    Rajya Sabha number game, AAP MPs join BJP, Raghav Chadha BJP switch, Harbhajan Singh politics AAP के 7 सांसदों के BJP में शामिल होने से कैसे बदलेगा खेल? जानें, राज्यसभा का नंबर गेम

    Rajya Sabha number game, AAP MPs join BJP, Raghav Chadha BJP switch, Harbhajan Singh politics AAP के 7 सांसदों के BJP में शामिल होने से कैसे बदलेगा खेल? जानें, राज्यसभा का नंबर गेम

    राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के AAP छोड़ने पर आया केजरीवाल और CM मान का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

    राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के AAP छोड़ने पर आया केजरीवाल और CM मान का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

    CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग फिर हुई तेज, राज्यसभा में विपक्ष के 73 सांसदों ने दिया नया नोटिस

    CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग फिर हुई तेज, राज्यसभा में विपक्ष के 73 सांसदों ने दिया नया नोटिस

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Splitsvilla Fame Bathroom Death Mystery; Aditya Rajput | Mumbai Flat | बाथरूम में मिली थी एक्टर आदित्य राजपूत की लाश: मौत से पहले मां को भेजा आखिरी मैसेज, ड्रग्स रूमर्स से फ्यूनरल में नहीं पहुंचे सेलेब्स

by krutikadalvibiz
September 18, 2025
in Entertainment
250 2
0
Splitsvilla Fame Bathroom Death Mystery; Aditya Rajput | Mumbai Flat | बाथरूम में मिली थी एक्टर आदित्य राजपूत की लाश: मौत से पहले मां को भेजा आखिरी मैसेज, ड्रग्स रूमर्स से फ्यूनरल में नहीं पहुंचे सेलेब्स
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई3 मिनट पहलेलेखक: ईफत कुरैशी और वर्षा राय

  • कॉपी लिंक

22 मई 2023 की बात है

स्प्लिट्सविला, कोड रेड और 3 AM जैसी कई बेहतरीन सीरीज, फिल्मों और शोज में नजर आ चुके आदित्य सिंह राजपूत, मुंबई के अंधेरी स्थित लश्करिया हाइट्स की 11वीं मंजिल में अकेले रहते थे, जबकि उनकी मां ऊषा राजपूत दिल्ली में रहती थीं। पिता का कुछ सालों पहले ही निधन हो चुका था।

वो अक्सर मां से कॉल और मैसेज में बात किया करते थे। उस रोज मां ने ध्यान दिया कि उनकी और आदित्य की चैट अचानक गायब हो गई। दोपहर करीब 2 बजकर 15 मिनट में मां ने आदित्य को कॉल कर इसकी वजह पूछी तो उन्हें जवाब मिला कि कुछ टेक्निकल दिक्कतें हैं।

कॉल कटते ही आदित्य ने उन्हें एक मैसेज किया- ‘मम्मा’, इसके साथ उन्होंने लाल दिल बनाया था। कुछ देर बाद आदित्य ने फिर उन्हें एक वॉइस नोट भेजा और कहा, व्हॉट्सएप की दिक्कत ठीक हो जाएगी, आप चाहो तो मैसेज कर सकती हो।

इसके जवाब में ऊषा ने दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर लिखा, ‘ओके बेटा’।

आदित्य ने ये उनका ये मैसेज कभी देखा ही नहीं। करीब पौन घंटे ही बीते थे कि ऊषा दफ्तर में थीं, जब उनके पास आदित्य के एक दोस्त का कॉल आया, जिसने घबराती हुई आवाज में कहा कि आदित्य अब इस दुनिया में नहीं हैं।

आदित्य का पार्थिव शरीर लेने पहुंचीं मां और दोस्त सुबुही जोशी।

आदित्य का पार्थिव शरीर लेने पहुंचीं मां और दोस्त सुबुही जोशी।

आदित्य राजपूत की मौत कई तरह के सवालों से घिरी रही। शुरुआत में लोगों ने इसे आत्महत्या माना था, लेकिन फिर कहा गया कि वो ड्रग लेते थे और उनकी मौत भी ड्रग ओवरडोज से हुई। वहीं इस बात से भी कई सवाल खड़े हुए कि उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट कभी सार्वजनिक नहीं की गई।

आदित्य ने इंडस्ट्री में काम करते हुए नाम के साथ कई दोस्त भी कमाए थे, जो उनकी मौत के दिन घर में रोते-बिलखते पहुंचे थे। इनमें से ही एक हैं एक्ट्रेस सुबुही जोशी, जिन्होंने आदित्य की मौत के बाद सच जानने के लिए पुलिस स्टेशन के कई चक्कर काटे, लेकिन उन्हें हर बार कोई न कोई वजह बताकर चलता कर दिया गया।

आज आदित्य की असल कहानी जानने के लिए हमने सबसे पहले उनकी मां से बात की। बेटे की मौत के बाद गहरे सदमें में जा चुकीं मां ने रुआसी आवाज में हमारी रिपोर्टर से बस इतना ही कहा कि मैं इस बारे में बात करने की हालत में नहीं हूं। इसके बाद हमारी रिपोर्टर आदित्य की सबसे करीबी दोस्त और एक्ट्रेस सुबुही जोशी से बात की, जो आदित्य की मौत के बाद सबसे पहले उनके घर पहुंची थीं।

आज अनसुनी दास्तानें के 3 चैप्टर्स में पढ़िए ऋतिक रोशन, शाहरुख खान, आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके आदित्य राजपूत की मौत की असल कहानी-

दिल्ली से ताल्लुक रखने वाले आदित्य राजपूत फिल्मों और टीवी शोज में लगातार काम मिलने के चलते मुंबई शिफ्ट हो गए। वो अंधेरी की लश्करिया हाइट्स बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में अकेले रहते थे। घर में पार्टी होती थीं और दोस्तों का हुजूम लगता था।

मौत के समय आदित्य महज 32 साल के थे।

मौत के समय आदित्य महज 32 साल के थे।

21 मई 2023 की रात को आदित्य ने अपने घर में दोस्तों के लिए एक पार्टी रखी थी। उन्होंने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से इस पार्टी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। जिसके अगले दिन यानी 22 मई को उनकी लाश बाथरूम में मिली।

अंधेरी पुलिस के अनुसार, आदित्य के कुक ने उनके बाथरूम से तेज आवाज सुनी और वो दौड़कर देखने पहुंचा। उसने देखा कि आदित्य के सिर से खून बह रहा है और वो बेसुध हैं। कुक को कुछ समय नहीं आया, वो तुरंत बिल्डिंग के वॉचमैन के पास पहुंचा और उसे बुलाकर लाया। दोनों ने नजदीकी हॉस्पिटल कॉल कर एक डॉक्टर बुलाया। डॉक्टर ने तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए कहा। तब तक आदित्य के दोस्तों को भी बता दिया गया था, जो हड़बड़ी में घर पहुंचे थे। इन दोस्तों में आदित्य की बेहद करीबी दोस्त और एक्ट्रेस सुबुही जोशी भी शामिल थी।

इस मामले को करीब से जानने के दैनिक भास्कर ने सुबुही जोशी से संपर्क किया। उन्होंने हमें घटना की सिलसिलेवार कहानी बताई।

सुबुही ने कहा, हमारी दोस्ती 8 साल पुरानी थी। मेरा दिन भी उसी से होता था और रात भी। हम दिन में 5-6 बार कॉल पर बात करते थे। हम हफ्ते में 4-5 बार तो मिलते ही थे। वो मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा था। 22 मई को मेरी उससे बात हुई थी। उसने मुझे गुड मॉर्निंग मैसेज किया था। मैंने भी उसे गुड मॉर्निंग लिखा था, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। उस दिन सुबह हमारी बातचीत हुई थी। मैं अपने घर में थी। हमारा एक म्यूचुअल फ्रेंड है अभीनीत। उसने दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट पर मुझे कॉल किया और कहा कि उसने आदित्य को कॉल किया था, कॉल आदित्य के हाउसहेल्प ने उठाया और कहा कि आदित्य अब नहीं रहे। मैंने उससे कहा कि क्या बकवास कर रहे हो। कोई मान ही नहीं सकता। हम अपने लोगों के बारे में ये बातें नहीं मान पाते। अभीनीत मुंबई में नहीं रहता तो उसने मुझसे कहा कि तुम जल्दी उसके घर जाओ।

मैं बिना कुछ सोचे-समझे तुरंत पजामा और चप्पल में ही निकल पड़ी और आदित्य के घर पहुंची। आदित्य के घर के ऊपर ही हमारी दोस्त खुशी रहती है। वो वहां पहले से थी। वहां उसका हाउसहेल्प भी था। मुझे लगा आदित्य नाटक कर रहा है। मैंने उसे एक दो बार हिलाया भी, लेकिन वो उठा ही नहीं। मुझे यकीन नहीं हो रहा था। मैं बता नहीं सकती कि मैं उस वक्त क्या महसूस कर रही थी। धीरे-धीरे खबर फैलने लगी और बाकी दोस्त भी आ गए। धीरे-धीरे मुझे यकीन करना ही पड़ा। उसके परिवार से वहां कोई नहीं था, तो मुझे मजबूत बनना पड़ा, क्योंकि बाकी चीजें भी देखनी थीं।

आदित्य की मौत की खबर मिलने के बाद 22 मई की शाम को उनकी मां मुंबई पहुंचीं। जिस समय पोस्टमार्टम के बाद परिवार को उनका पार्थिव शरीर सौंपा गया तो मां फफककर रो पड़ीं। सुबूही उन्हें सहारा देती नजर आईं। बेटे का शव देखकर मां ने उनके चेहरे पर हाथ फेरते हुए बिलखते हुए कहा, ‘कहां चला गया मेरा इतना प्यारा बेटा, मैं कैसे रहूंगी।’

जब हमने सुबुही से पूछा कि आदित्य की मौत आखिर कैसे हुई? तो जवाब में उन्होंने कहा, कोई कुछ भी कहे, लेकिन आदित्य की मौत सिर पर चोट लगने से हुई है। उसे एसिडिटी की बहुत प्रॉब्लम थी। बहुत दिनों से मेरा उससे झगड़ा हो रहा था क्योंकि वो अपना फुल बॉडी चेकअप नहीं करवा रहा था। इस बात पर हमारा बहुत झगड़ा होता था। उसको सुबह एसिडिटी हुई थी और उसने हाउसहेल्प को नीचे भेजा था मेडिसिन लेने। उसने वो गोली खाई, जिसके बाद उसे उल्टी हो गई। वो उल्टी करने गया तो वो बाथरूम में फिसल गया। वो गिरा और उसके सिर में टाइल लग गई। जब मैं बाथरूम पहुंची तो मैंने देखा कि टाइल टूटी पड़ी हुई थी। टाइल ऐसे नहीं टूटती। अगर मैं उसे अपने सिर पर भी मारूं तो वो ऐसे ही नहीं टूटेगी। लेकिन वो इतनी जोर से टाइल पर गिरा कि वो टाइल टूटी हुई नीचे पड़ी थी।

उसने चीख मारी और हेल्पर को आवाज दी, हेल्पर वहां पहुंचा, लेकिन वो इतने हैवी थे कि वो उठा नहीं पाया। हाउसहेल्प ने नीचे जाकर गार्ड को बुलाया। दोनों ने उसे उठाकर बिस्तर पर रखा। लेकिन तब तो वो गुजर चुके थे। मुझे यकीन है कि यही हुआ है।

आदित्य की मौत के बाद उनकी एक रात पहले हुई पार्टी की तस्वीरें काफी वायरल हुईं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उन्होंने पार्टी में ड्रग लिया था, जिसके ओवरडोज से उनकी मौत हो गई। जबकि आदित्य की मां ने कहा था कि इस तरह के दावे झूठे हैं। उन्होंने अपील की थी कि उनके बेटे पर ड्रग लेने के आरोप न लगाए जाएं।

आदित्य की मौत से एक रात पहले हुई पार्टी की तस्वीरें, जिन्हें आदित्य ने खुद पोस्ट किया था।

आदित्य की मौत से एक रात पहले हुई पार्टी की तस्वीरें, जिन्हें आदित्य ने खुद पोस्ट किया था।

जब दैनिक भास्कर ने आदित्य के घर हुई ड्रग पार्टी के बारे में सुबुही से पूछा तो उन्होंने कहा- ‘वो पार्टी कर रहा था। लेकिन कोई ऐसी पार्टी नहीं हुई थी। उसके सिर्फ 2 दोस्त आए हुए थे। हम सबके घर में गैट-टुगेदर होता है। सभी बैठे थे। वो एंजॉय कर रहे थे। मैं ये साफ करना चाहती हूं, मुझे पहली बार बोलने का मौका मिला है कि इस मामले का ड्रग से कोई लेना-देना नहीं है। वो ऐसा नहीं था। जब वो रूममेट रखता था, तो वो कॉन्ट्रैक्ट बनवाता था जिसमें रूल होता था कि घर में किसी तरह का ड्रग नहीं लिया जा सकता। जो इंसान उस कॉन्ट्रैक्ट में मेंशन करता था, उसके बारे में जब लोग कहते हैं कि वो ड्रग लेता था तो ये बहुत दिल तोड़ने वाला होता है। ड्रग का कोई लेना-देना नहीं है। पता नहीं किसने ये बात उछाली, लेकिन ये बकवास है।’

आदित्य की पोस्टमार्टम रिपोर्ट कभी डिस्क्लोज नहीं की गई। जब सुबूही से इस बारे में सवाल किए गए, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आज तक हमारे हाथ में नहीं आई। मैंने बहुत कोशिश की। कई बार पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला। वो कहते रहे कि केस अब दूसरे ऑफिसर के पास ट्रांसफर हो गया है और मैं खून के रिश्ते में नहीं हूं इसलिए मुझे जानकारी नहीं दी जा सकती। लेकिन जिस दिन उसका पोस्टमार्टम हुआ था, मैंने डॉक्टर्स से पूछा था तो उन्होंने मुझे चोट दिखाई थी और कहा कि इसी वजह से उनकी मौत हुई।’

अगर हत्या हुई तो किसने करवाई?- सुबुही जोशी

आदित्य की मौत के बाद उनके परिवार और कुछ करीबियों ने हत्या का शक जताया था। सुबुही ने इस पर कहा, ‘अगर हत्या हुई तो किसने करवाई। घर पर तो कोई था ही नहीं। कोई उसकी हत्या क्यों करेगा। वो इतना प्यारा इंसान था। मैं सवाल पूछना चाहती हूं कि अगर ये हत्या थी तो उस वक्त पूछताछ क्यों नहीं हुई। घर में सिर्फ हाउसहेल्प था। पुलिस इतनी काबिल है कि उन्होंने उस हाउसहेल्प से भी पूछताछ की होगी। मेरे सामने सबके फोन लिए गए थे। एक दिन पहले आदित्य ने जिन लड़कों के साथ पार्टी की थी, उन सबके भी फोन लिए गए थे। वो सब मैंने देखा था। तो क्या हत्या हाउसहेल्प ने की। मैं हत्या की बात नहीं मानती।

केस बंद हो चुका है। मैंने बहुत टाइम तक कोशिश की पता करने की, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। मुझे नहीं पता उनके परिवार ने कितनी कोशिश की। लेकिन अब केस बंद हो चुका है। मैंने भी गिव-अप कर दिया। क्योंकि बार-बार उस ट्रॉमा में जाना बहुत मुश्किल होता है। मैं चाहती थी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट हमारे हाथ में आए, जिससे मैं मीडिया को बता पाती कि मौत की वजह क्या थी। जिससे उसके नाम पर जो भी ड्रग की बात जोड़ी जा रही है, वो हट जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’

मौत के बाद आदित्य पर लगे थे संगीन आरोप

आदित्य की मौत के बाद उनका नाम कई कंट्रोवर्सीज से जोड़ा गया। कहा गया कि वो ड्रग लेते हैं और साथ ही लड़कियां सप्लाई करते हैं। इन दावों पर हमने सुबूही से सवाल किए तो उन्होंने इन दावों को निराधार कहा।

सुबुही ने कहा, ‘कोई भी एक्टर जब गुजरता है तो कहा जाता है कि वो तो बहुत ड्रग करता था। क्या कॉलेज के बच्चे ड्रग नहीं करते, क्या कॉलेज के लोग नहीं करते। मैं तो चीख-चीखकर कह सकती हूं कि वो ड्रग नहीं करता था। रही बात लड़कियां सप्लाई करने कि तो मुझे लगता है कि ये बहुत गंदी बाद है कि कोई चला गया और मुझे उसके बारे में इस वजह से सफाई देनी पड़ रही है। उसका बैकग्राउंड ही ऐसा नहीं था। वो मॉडर्न था, लेकिन उसकी कुछ वैल्यूज थीं। अगर ऐसा था तो पुलिस ने कभी ये प्रूव क्यों नहीं किया। लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। वो बहुत सीधा था। सिर्फ अपनी चीजों में था।’

आदित्य की मौत के अगले दिन उनका अंतिम संस्कार हुआ, जहां चंद करीबी दोस्तों के अलावा इंडस्ट्री से ज्यादा लोग नहीं पहुंचे।

आखिर में सुबुही ने कहा, ‘मेरे लिए आदित्य को भूलना मुमकिन नहीं है। मैं उससे अपनी हर छोटी-बड़ी बात शेयर करती थी।आज भी उसकी बहुत याद आती है और जहां भी हो, मुझे यकीन है कि उसे शांति मिल रही होगी। जब मैंने उसे अग्नि दी, मेरे लिए सारे रिचुअल्स निभाना बहुत कठिन था। घर लौटकर जब मैंने कपड़े बदले, तो मुझे लगा जैसे आदित्य मेरे आस-पास है।मैं बहुत डर गई थी। पूरी रात सीढ़ियों पर बैठी रही।एक दिन मैंने उससे मन ही मन कहा कि “आदित्य, अब तू जा। जो करना था, मैंने कर दिया।” फिर एक बार मेरी एक दोस्त मेरे साथ सोने आई थी। रात को मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे कोई मेरा सिर सहला रहा हो।जब आंख खुली, तो मुझे लगा जैसे आदित्य वहीं था। मैं बहुत डर गई, लेकिन उस दिन के बाद वो कभी नहीं आया।आज भी उसकी बहुत याद आती है। कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे वो आसपास है और मुझे सुन रहा है।’

19 अगस्त 1990 को आदित्य राजपूत दिल्ली के एक मिडिल क्लास परिवार में जन्में थे। पढ़ाई में टॉपर और फोटोग्राफी का शौक रखने वाले आदित्य ने कम उम्र में ही हीरो बनने का फैसला कर लिया। इसकी शुरुआत उन्होंने मॉडलिंग से की।

ऋतिक रोशन, शाहरुख, आमिर के साथ किए कई एड्स

17 साल की उम्र में आदित्य ने दिल्ली में रैंप वॉक करना शुरू कर दिया। समय के साथ उन्हें कॉमर्शियल एड में काम करने के ऑफर मिलने लगे।

एक रोज आदित्य को पता चला कि दिल्ली में एक ब्रांड के लिए स्क्रीन टेस्ट हो रहे हैं। हुनर आजमाने आदित्य भी स्क्रीन टेस्ट के लिए पहुंचे, जहां महेश भट्ट औऱ राज कौशल ने बतौर जज उनका सिलेक्शन किया। उन्हें ये एड मिला, जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन और सौरव गांगुली थे।

कमर्शियल एड में ऋतिक रोशन के साथ आदित्य सिंह राजपूत।

कमर्शियल एड में ऋतिक रोशन के साथ आदित्य सिंह राजपूत।

आगे उन्होंने करीब 125 एड में काम किए, जिनमें आमिर खान के साथ कोक, शाहरुख खान के साथ डिश टीवी BSNL, टी-सीरीज मोबाइल, क्लोज अप, अमूल कूल के एड शामिल हैं।

काम के सिलसिले में वो अक्सर दिल्ली से मुंबई जाया करते थे। एक रोज उन्होंने कुछ दिन मुंबई में ठहरकर काम ढूंढने का फैसला किया। ये तरकीब चल निकली और लगातार ऑडिशन देते हुए आदित्य को सीरीज और फिल्मों में काम मिल गया।

आदित्य ने साल 2010 की फिल्म मैंने गांधी को नहीं मारा से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने उर्मिला मातोंडकर के भाई और अनुपम खेर के बेटे का अहम रोल निभाया था। इस फिल्म के लिए अनुपम खेर को नेशनल अवॉर्ड में स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड और उर्मिला को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।

फिल्म मैंने गांधी को नहीं मारा के एक सीन में आदित्य सिंह राजपूत।

फिल्म मैंने गांधी को नहीं मारा के एक सीन में आदित्य सिंह राजपूत।

बढ़ती पॉपुलैरिटी के साथ आदित्य MTV वेब्ड, MTV स्प्लिट्सविला, कोड एम, गंदी बात में भी नजर आए। मौत से कुछ समय पहले ही आदित्य ने क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च की थी, जो कम समय में ही काफी पॉपुलर हो गई थी।

खबरें और भी हैं…
Tags: AdityaAditya Rajput Death ReasonAditya Rajput Drug OverdoseAditya Singh RajputAditya Singh Rajput Death CaseBathroomdeathfameFlatmumbaiMumbai newsMysteryRAJPUTSplitsvillasuboohi joshisubuhi joshiआखरआदतयएकटरकडरगसथनहपहचपहलफयनरलबथरमभजममतमलमसजरजपतरमरसलशससलबस
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
Strategic Financial Planning Gains Attention as Dr. Rahul Binaikia Expands Advisory Reach

Strategic Financial Planning Gains Attention as Dr. Rahul Binaikia Expands Advisory Reach

March 24, 2026
Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

April 13, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
क्यों रिजेक्ट हो जाता है MSME लोन? जानिए टॉप 5 कारण, आज समझ लें आगे होगी आसानी

क्यों रिजेक्ट हो जाता है MSME लोन? जानिए टॉप 5 कारण, आज समझ लें आगे होगी आसानी

April 24, 2026
ऑटो में सोने के गहने और कैश भूल गई थी महिला, फिर सिर्फ एक घंटे के अंदर यूं मिला सामान

ऑटो में सोने के गहने और कैश भूल गई थी महिला, फिर सिर्फ एक घंटे के अंदर यूं मिला सामान

April 24, 2026
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मुनाफा 12.5% गिरा, O2C कारोबार पर ऊर्जा संकट का असर

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मुनाफा 12.5% गिरा, O2C कारोबार पर ऊर्जा संकट का असर

April 24, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In