• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 25, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

    South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

    27 सितंबर, रविवार को बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? बैंक यूनियन के फैसले ने बढ़ाया असमंजस, जानें पूरा अपडेट

    27 सितंबर, रविवार को बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? बैंक यूनियन के फैसले ने बढ़ाया असमंजस, जानें पूरा अपडेट

    हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 315 तो निफ्टी 77 अंक उछला; एक्सिस बैंक का स्टॉक 3% चढ़ा

    हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 315 तो निफ्टी 77 अंक उछला; एक्सिस बैंक का स्टॉक 3% चढ़ा

    SBI ग्राहकों के लिए बड़ी राहत, 28-30 सितंबर बैंक हड़ताल के दौरान किसी भी ATM से पैसे निकालने पर नहीं लगेगा चार्ज

    SBI ग्राहकों के लिए बड़ी राहत, 28-30 सितंबर बैंक हड़ताल के दौरान किसी भी ATM से पैसे निकालने पर नहीं लगेगा चार्ज

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शानदार आगाज, MSME पर CM योगी का बड़ा फोकस; अमित शाह बोले- UP बन रहा मैन्युफैक्चरिंग हब

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शानदार आगाज, MSME पर CM योगी का बड़ा फोकस; अमित शाह बोले- UP बन रहा मैन्युफैक्चरिंग हब

    भुज-बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस का ऐलान, 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा; जानें पूरा रूट और टाइमिंग

    भुज-बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस का ऐलान, 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा; जानें पूरा रूट और टाइमिंग

    IRDAI के नए प्लान से Policybazaar के शेयर में आया भूचाल, दो दिन में 40% से ज्यादा टूटा स्टॉक; जानें क्या है पूरा मामला

    IRDAI के नए प्लान से Policybazaar के शेयर में आया भूचाल, दो दिन में 40% से ज्यादा टूटा स्टॉक; जानें क्या है पूरा मामला

    5 दिन से लगातार सस्ता हो रहा सोना, अब तक इतना गिर गया भाव; चांदी के रेट भी आए नीचे

    5 दिन से लगातार सस्ता हो रहा सोना, अब तक इतना गिर गया भाव; चांदी के रेट भी आए नीचे

    स्टॉक मार्केट में फिर लौटी हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त के साथ खुला बाजार; अदाणी एंटरप्राइजेज समेत इन शेयरों में तेजी

    स्टॉक मार्केट में फिर लौटी हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त के साथ खुला बाजार; अदाणी एंटरप्राइजेज समेत इन शेयरों में तेजी

    marco jansen enters elite record list in south africa win over australia

    marco jansen enters elite record list in south africa win over australia

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    27 सितंबर, रविवार को बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? बैंक यूनियन के फैसले ने बढ़ाया असमंजस, जानें पूरा अपडेट

    27 सितंबर, रविवार को बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? बैंक यूनियन के फैसले ने बढ़ाया असमंजस, जानें पूरा अपडेट

    mivi launches mivi one 5g smartphone in india starting at rs 11999

    mivi launches mivi one 5g smartphone in india starting at rs 11999

    हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 315 तो निफ्टी 77 अंक उछला; एक्सिस बैंक का स्टॉक 3% चढ़ा

    हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 315 तो निफ्टी 77 अंक उछला; एक्सिस बैंक का स्टॉक 3% चढ़ा

    SBI ग्राहकों के लिए बड़ी राहत, 28-30 सितंबर बैंक हड़ताल के दौरान किसी भी ATM से पैसे निकालने पर नहीं लगेगा चार्ज

    SBI ग्राहकों के लिए बड़ी राहत, 28-30 सितंबर बैंक हड़ताल के दौरान किसी भी ATM से पैसे निकालने पर नहीं लगेगा चार्ज

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शानदार आगाज, MSME पर CM योगी का बड़ा फोकस; अमित शाह बोले- UP बन रहा मैन्युफैक्चरिंग हब

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शानदार आगाज, MSME पर CM योगी का बड़ा फोकस; अमित शाह बोले- UP बन रहा मैन्युफैक्चरिंग हब

    भुज-बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस का ऐलान, 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा; जानें पूरा रूट और टाइमिंग

    भुज-बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस का ऐलान, 4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा; जानें पूरा रूट और टाइमिंग

    IRDAI के नए प्लान से Policybazaar के शेयर में आया भूचाल, दो दिन में 40% से ज्यादा टूटा स्टॉक; जानें क्या है पूरा मामला

    IRDAI के नए प्लान से Policybazaar के शेयर में आया भूचाल, दो दिन में 40% से ज्यादा टूटा स्टॉक; जानें क्या है पूरा मामला

    5 दिन से लगातार सस्ता हो रहा सोना, अब तक इतना गिर गया भाव; चांदी के रेट भी आए नीचे

    5 दिन से लगातार सस्ता हो रहा सोना, अब तक इतना गिर गया भाव; चांदी के रेट भी आए नीचे

    स्टॉक मार्केट में फिर लौटी हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त के साथ खुला बाजार; अदाणी एंटरप्राइजेज समेत इन शेयरों में तेजी

    स्टॉक मार्केट में फिर लौटी हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त के साथ खुला बाजार; अदाणी एंटरप्राइजेज समेत इन शेयरों में तेजी

    2000 रुपये से ज्यादा के UPI पर ग्राहकों से नहीं वसूला जाएगा MDR, बैंक चलाएंगे जागरूकता अभियान: सूत्र

    2000 रुपये से ज्यादा के UPI पर ग्राहकों से नहीं वसूला जाएगा MDR, बैंक चलाएंगे जागरूकता अभियान: सूत्र

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

    South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

    जयपुर- फिल्म 'करण अर्जुन’ के गाने पर नाचीं ममता कुलकर्णी:कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ किया डांस, बोलीं- डांस और एक्टिंग मनोरंजन नहीं साधना है

    जयपुर- फिल्म 'करण अर्जुन’ के गाने पर नाचीं ममता कुलकर्णी:कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ किया डांस, बोलीं- डांस और एक्टिंग मनोरंजन नहीं साधना है

    'पर्सनल लाइफ पर बात न करें, भले ही अफेयर हो':गोविंदा बोले- कोमल के साथ फिल्म प्रमोशन के लिए लालबागचा राजा गया; मेरे खिलाफ सोची-समझी साजिश

    Alia Bhatt First Look Love and War

    Alia Bhatt First Look Love and War

    Alia Bhatt First Look Love and War

    Alia Bhatt First Look Love and War

    आलिया-रणबीर कपूर ‘डोंट बी शाय’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे:‘हुंकार’ की स्क्रीनिंग में रणवीर सिंह- अनीत पड्डा नजर आए

    आलिया-रणबीर कपूर ‘डोंट बी शाय’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे:‘हुंकार’ की स्क्रीनिंग में रणवीर सिंह- अनीत पड्डा नजर आए

    ‘लव लॉटरी’- मूवी रिव्यू:प्यार किया, शादी की और फिर पति पर पत्नी के कत्ल का इल्जाम; आखिर असली कातिल कौन है?

    ‘लव लॉटरी’- मूवी रिव्यू:प्यार किया, शादी की और फिर पति पर पत्नी के कत्ल का इल्जाम; आखिर असली कातिल कौन है?

    'द वन'- मूवी रिव्यू:वन देवी की लोककथा, छठी मइया की आस्था और रहस्य से भरी कहानी, जंगल में छिपा है कौन सा राज?

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    Rajat Sharma’s Blog | चुनाव आयोग में आपसी झगड़ा: वोट चोरी का सबूत नहीं है

    Rajat Sharma’s Blog | चुनाव आयोग में आपसी झगड़ा: वोट चोरी का सबूत नहीं है

    Switzerland-Delhi Flight, नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से सस्पेंड

    Switzerland-Delhi Flight, नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से सस्पेंड

    यूपी-बिहार-ओडिशा समेत कई राज्यों में शनिवार को आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, समुद्री तटों पर न जाने की सलाह

    यूपी-बिहार-ओडिशा समेत कई राज्यों में शनिवार को आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, समुद्री तटों पर न जाने की सलाह

    ट्रिपल तलाक, हलाला पीड़िता और विधवाओं को मिलेगा मुफ्त घर, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला

    ट्रिपल तलाक, हलाला पीड़िता और विधवाओं को मिलेगा मुफ्त घर, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला

    घर के अंदर घुस गया बाघ, पूरे गांव में मच गया हड़कंप, सामने आया डराने वाला Video

    घर के अंदर घुस गया बाघ, पूरे गांव में मच गया हड़कंप, सामने आया डराने वाला Video

    खाने में बाल मिलने पर विवाद, पर्यटकों और होटल कर्मचारियों के बीच मारपीट, VIDEO आया सामने

    खाने में बाल मिलने पर विवाद, पर्यटकों और होटल कर्मचारियों के बीच मारपीट, VIDEO आया सामने

    SC पहुंचा चुनाव आयोग का मामला, 2 चुनाव आयुक्तों की कथित सहमति के बिना लिए गए SIR के फैसले पर दायर हुई याचिका

    SC पहुंचा चुनाव आयोग का मामला, 2 चुनाव आयुक्तों की कथित सहमति के बिना लिए गए SIR के फैसले पर दायर हुई याचिका

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’

    विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त का यूपी दौरा रद्द, अब निर्वाचन आयोग ने बता दिया कारण

    विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त का यूपी दौरा रद्द, अब निर्वाचन आयोग ने बता दिया कारण

    PM मोदी का वाराणसी से वडनगर के लिए निकले युवाओं से संवाद, बताया क्यों धोए थे कुंभ में सफाई करने वाले सफाईकर्मियों के पैर

    PM मोदी का वाराणसी से वडनगर के लिए निकले युवाओं से संवाद, बताया क्यों धोए थे कुंभ में सफाई करने वाले सफाईकर्मियों के पैर

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Munna Bhai MBBS Actor Missing Mystery; Vishal Thakkar | Girlfriend Rape | ‘मुन्नाभाई MBBS’ एक्टर विशाल ठक्कर 10 साल से लापता: पार्टी की फिर नंबर बंद, आखिरी लोकेशन गर्लफ्रेंड के साथ, गुमशुदगी से पहले लगे रेप के आरोप

by krutikadalvibiz
October 17, 2025
in Entertainment
245 7
0
Munna Bhai MBBS Actor Missing Mystery; Vishal Thakkar | Girlfriend Rape | ‘मुन्नाभाई MBBS’ एक्टर विशाल ठक्कर 10 साल से लापता: पार्टी की फिर नंबर बंद, आखिरी लोकेशन गर्लफ्रेंड के साथ, गुमशुदगी से पहले लगे रेप के आरोप
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

2 मिनट पहलेलेखक: ईफत कुरैशी

  • कॉपी लिंक

फिल्म मुन्नाभाई MBBS में संजय दत्त के साथ नजर आया ये पॉपुलर किरदार आपको याद है?

किरदार का नाम था करण, जो अपनी जिंदगी से हारकर आत्महत्या करने की कोशिश करता है, जिसे मुन्ना नई उम्मीद देता है। ये किरदार निभाया था, एक्टर विशाल ठक्कर ने जो पिछले 10 साल से लापता हैं। न किसी ने उन्हें देखा और न ही किसी ने उनकी आवाज सुनी।

31 दिसंबर 2015 की बात है

सपनों की नगरी मुंबई नए साल के जश्न से जगमगा रही थी, हर कोई नए साल के लिए अलग-अलग तरह से सेलिब्रेशन कर रहा था। विशाल ठक्कर मुंबई के मुलुंड स्थित अपार्टमेंट में मां दुर्गा ठक्कर और पिता के साथ रहते थे। रात करीब साढ़े 10 बजे विशाल ने नए साल के खास मौके पर अपनी मां से फिल्म देखने चलने का पूछा। मां ने जवाब दिया कि वो बहुत थकी हुई हैं, तो विशाल अकेले फिल्म देख आएं। विशाल ने मां से कुछ 500 रुपए लिए और घर से निकल पड़े। ये आखिरी बार था, जब मां ने विशाल को देखा था।

वो अपने दोस्तों के साथ हॉलीवुड फिल्म स्टार वॉर्स देखने गए थे, जिससे जुड़ी एक पोस्ट उन्होंने फेसबुक अकाउंट से शेयर की थी।

देर रात हुई, लेकिन विशाल घर नहीं लौटे। मां को लगा शायद वो दोस्तों के साथ कहीं ठहर गए होंगे।

देर रात विशाल के नंबर से उनके पिता को एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था- ‘मैं न्यू ईयर की पार्टी में जा रहा हूं सुबह मिलते हैं।’

बेटे का मैसेज मिलने के बाद वो आश्वस्त होकर सो गए। अगली सुबह जब मां की नींद खुली तो विशाल अब भी लौटे नहीं थे। मां ने उनके नंबर पर कई कॉल किए, लेकिन उनका नंबर भी बंद था।

विशाल कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे और अक्सर घर से बाहर रहते थे। मां ने करीब 5 दिनों तक विशाल के लौटने का इंतजार किया, लेकिन उनकी कोई खबर नहीं मिली। उन्होंने विशाल के सभी दोस्तों से संपर्क किया, लेकिन नतीजे निराशाजनक ही रहे।

आखिरकार 6 जनवरी 2016 को मां ने मुलुंड पुलिस स्टेशन जाकर विशाल की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई और उनकी तलाश शुरू की गई।

पुलिस जांच में जब विशाल की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई तो सामने आया कि वो 1 जनवरी 2016 की सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर ठाणे रोड स्थित घोड़बंदर में 45 मिनट तक रुके थे। कॉल रिकॉर्ड से सामने आ सका कि उस समय उनकी गर्लफ्रेंड रजनी राठौड़ भी उनके साथ मौजूद थीं।

पुलिस ने तुरंत रजनी को पूछताछ के लिए बुलाया। रजनी ही वो शख्स थीं, जिन्होंने आखिरी बार विशाल को देखा था।

चैप्टर- 2

आखिरी लोकेशन और गर्लफ्रेंड का बयान

रजनी के बयान के अनुसार, वो न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए विशाल ठक्कर से एक रात पहले यानी 31 दिसंबर को मिली थीं। दोनों ने दोस्तों के साथ फिल्म देखी और पार्टी करने निकल गए। सभी दोस्त मुंबई-अहमदाबाद हाईवे में लंबी ड्राइव के बाद एक रिसोर्ट में रुके थे। देर रात तक सभी ने पार्टी की और अगली सुबह वो मुंबई के लिए रवाना हुए।

सुबह का समय था तो विशाल और रजनी चाय पीने के लिए घोड़बंदर रोड पर स्थित एक होटल में रुके। दोनों चाय पी रहे थे, तभी विशाल ने रजनी से कहा कि वो यहां से सीधे अंधेरी जाने वाले हैं, जहां उन्हें एक दोस्त से मुलाकात करनी है। विशाल को देर हो रही थी, तो वो रजनी को वहीं छोड़कर ऑटो से निकल गए। उन्होंने अंधेरी के लिए ऑटो किया था, लेकिन कुछ देर बाद जब रजनी ने उन्हें कॉल किया तो उनका नंबर बंद आने लगा। रजनी ने उन्हें ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसी समय उन्हें पता चला कि विशाल के पेरेंट्स ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है।

रजनी से पूछताछ के बाद भी पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था। इस केस की जांच उस दौर के मशहूर कॉन्स्टेबल राकेश पांडे को दी गई थी, जिन्होंने 800 मिसिंग लोगों की शिकायत की जांच करते हुए उन्हें ढूंढ निकाला था। लेकिन ये केस उनके लिए बेहद पेचीदा रहा।

पुलिस ने घोड़बंदर से अंधेरी आने वाले सभी रास्तों के बीच स्थित हॉस्पिटल्स में पूछताछ की कि कहीं विशाल का एक्सीडेंट न हुआ हो, लेकिन उनसे मिलता-जुलता कोई शख्स भर्ती नहीं हुआ था। इसके बाद पुलिस ने किडनैपिंग के एंगल से जांच की, लेकिन उनके परिवार को फिरौती के लिए कोई कॉल नहीं आया था।

हर संभव एंगल की जांच करने के बाद पुलिस ने विशाल के बैंक अकाउंट खंगाले। उनके अकाउंट में काफी कम रकम थी और मिसिंग होने के दिन से लेकर तब तक उन्होंने कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया था। पुलिस ने विशाल के हर दोस्त से पूछताछ की, लेकिन विशाल से जुड़ी कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी। न ही उन्हें विशाल की तरफ से किसी भी तरह का कोई नोट मिला था, जिसमें उन्होंने स्वेच्छा से घर छोड़कर जाने की बात कही हो।

चैप्टर- 3

रेप के आरोप और गिरफ्तारी

शुरुआत में पुलिस को विशाल ठक्कर की गर्लफ्रेंड रजनी राठौड़ पर शक था। क्योंकि दोनों का रिश्ता बीते कुछ महीनों से ठीक नहीं था।

दरअसल, विशाल की गुमशुदगी के महज 3 महीने पहले ही गर्लफ्रेंड रजनी ने उन पर रेप के चार्जेस लगाए थे, जिसके चलते विशाल को अरेस्ट कर लिया गया था।

रजनी ने अक्टूबर 2015 में मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में विशाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोप थे कि विशाल ने उनसे शादी का वादा किया था। दोनों लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे, लेकिन कुछ दिनों बाद विशाल शादी की बात टालने लगे थे। दोनों के झगड़े काफी बढ़ने लगे थे, विशाल उन पर हाथ भी उठाता था, जिसके बाद रजनी ने उनसे रिश्ता खत्म कर लिया था।

एक रोज विशाल ने अपने बर्थडे के दिन माफी मांगने के लिए उन्हें मुलाकात करने के लिए अपने चारकोप स्थित अपार्टमेंट में बुलाया था। रजनी की शिकायत के अनुसार, दोनों के बीच बातचीत से सुलह हो गई थी, लेकिन तभी विशाल ने उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए और उनका शारीरिक शोषण किया। रजनी ने किसी तरह खुद को संभाला और सीधे चारकोप पुलिस स्टेशन पहुंचीं।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि कुछ समय बाद ही रजनी ने अपनी कंप्लेंट वापस ले ली थी। उन्होंने कहा कि विशाल दोबारा उनसे रिश्ते ठीक करना चाहते हैं। दोनों का पैच-अप तो हो गया, लेकिन रेप के चार्जेस लगने के बाद विशाल की फिल्म इंडस्ट्री में खूब बदनामी हुई। यही वजह रही कि उन्हें काम मिलना भी लगभग बंद हो गया। उनकी सारी सेविंग समय के साथ खत्म हो गई, जिससे वो काफी परेशान रहने लगे थे। विशाल ने पुलिस को ये भी बताया था कि विशाल काम न मिलने से डिप्रेशन में थे।

आखिरी लोकेशन के आधार पर विशाल ठक्कर मिसिंग केस मुलुंड पुलिस स्टेशन से कसारवदवली पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया था।

दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में विशाल ठक्कर की मां दुर्गा ठक्कर ने कहा था-

QuoteImage

मैं हर सुबह इस उम्मीद में उठती हूं कि मेरा बेटा आज वापस लौटेगा या कॉल करेगा। सालों हुए, लेकिन मेरा बेटा लापता है। पुलिस एथॉरिटी के पास कोई क्लू नहीं है। हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है। मैं जानती हूं, एक दिन मेरा बेटा जरूर लौटेगा।

QuoteImage

जब उनकी मां से विशाल पर लगे रेप चार्जेस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा- ‘गर्लफ्रेंड के लिए विशाल का कोई गलत इरादा नहीं था। यहां तक कि वो हमारे घर में रहती थी। कई बार मैं उसे अपने बेडरूम में ही सुला लेती थी। मेरा बेटा उससे शादी करना चाहता था। लेकिन विशाल को पता चला कि वो किसी और लड़के के साथ है और विशाल को धोखा दे रही है।’

‘जब विशाल को उसके अफेयर का पता चला, तो वो खुद को सही साबित करने के लिए विशाल को धमकाने लगी थी और फिर मेरे बेटे के खिलाफ शिकायत कर दी।’

‘उस समय विशाल थपकी प्यार की शो में काम कर रहा था। एक दिन वो लड़की सेट पर पहुंच गई। रात 2 बजे दोनों घर लौटे। मैंने रात को देखा कि दोनों लिविंग रूम के सोफे पर बैठे हैं। मुझे ये पसंद नहीं आया। विशाल समझ गया और उसने लड़की को घर लौटने को कहा। वो लड़की जा ही नहीं रही थी, तो विशाल ने गुस्से में उसे घर से निकाला। शायद तब ही विशाल ने उस पर हाथ उठाया होगा।’

मां दुर्गा ठक्कर के साथ विशाल ठक्कर।

मां दुर्गा ठक्कर के साथ विशाल ठक्कर।

मां ने आगे बताया, ‘अगली सुबह 8 बजे विशाल शूटिंग के लिए निकल गया। 11 बजे वो लड़की हमारे घर पुलिस ले आई और कहने लगी कि विशाल ने उसे पीटा है। विशाल नहीं था तो मैं खुद पुलिस स्टेशन गई। बाद में मुझे भेज दिया गया। हमने विशाल से कहा कि वो घर न आए और किसी होटल में ठहर जाए, क्योंकि पुलिस उसकी तलाश में है। ऐसे में विशाल होटल में रुकने की बजाए भगवान के दर्शन करने सलंगपुर निकल गया। उसी रात लड़की ने उस पर रेप का केस कर दिया। 2 दिन बाद विशाल को अखबार के जरिए पता चला कि उस पर रेप के आरोप लगे हैं। खबर मिलते ही मुंबई लौट आया और पुलिस स्टेशन में पेश हुआ। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। केस करने के तीसरे दिन ही लड़की को गलती का एहसास हो गया और उसने केस वापस ले लिया।’

विशाल की मां दुर्गा ठक्कर ने बताया कि केस होने के बाद विशाल डिप्रेशन में चला गया। उसने एक बार आत्महत्या की कोशिश भी की थी, लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया और हॉस्पिटल एडमिट किया गया। हॉस्पिटल में वो लड़की उनसे मिलने आई और माफी मांगी। इसके बाद विशाल और उसकी दोबारा बात होने लगी।

विशाल की मां का कहना है कि 1 जनवरी 2016 को विशाल का गर्लफ्रेंड से झगड़ा हुआ होगा, जिसके बाद वो झूठे केस के डर से कहीं भाग गया होगा। उन्होंने बताया कि विशाल न घर से कोई कपड़े लेकर निकले थे न ही कोई डॉक्यूमेंट। अगर उन्हें घर से भागना होता, वो कम से कम अपना समान और डॉक्यूमेंट जरूर लेकर जाते।

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में विशाल के को-स्टार रहे तनुज (अय्यर का रोल निभाने वाले) एक बार उनकी मां को एक ज्योतिष के पास ले गए थे। वहां उन्हें बताया गया कि उनका बेटा जिंदा है। विशाल की मां ने कहा कि अगर विशाल जिंदा है, तो वो कभी उनसे मिलने क्यों नहीं आया, या कभी संपर्क क्यों नहीं किया।

गर्लफ्रेंड की भी हो चुकी है मौत

विशाल की मां ने बताया है कि उनकी गर्लफ्रेंड का भी कुछ सालों पहले हार्ट अटैक से निधन हो चुका है। अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। इसी के साथ उनका परिवार भी झूठे केस में फंसाने के लिए उन्हें माफ कर चुका है।

आज विशाल ठक्कर को लापता हुए पूरे 10 साल बीत चुके हैं, लेकिन उनकी कोई खबर नहीं है। उनका परिवार आज भी उनके लौटने का इंतजार कर रहा है। उस रोज क्या हुआ और विशाल कहां गए, इसकी जानकारी पुलिस की लंबी जांच से भी नहीं मिल सकी।

चांदनी बार से फिल्मों में आए थे विशाल ठक्कर

विशाल ठक्कर का जन्म 15 अक्टूबर 1984 को एक गरीब परिवार में हुआ था। पिता का बिजनेस डूब गया तो मां पार्लर का काम कर घर चलाती थीं। विशाल बचपन से ही टैलेंटेड थे। एक रोज गरबा करते हुए उनपर पड़ोसी की नजर पड़ी। उन्होंने विशाल को टीवी एड के लिए चल रहे ऑडिशन में जाने की सलाह दी। ऑडिशन के बाद उन्हें क्रिकेटर सौरव गांगुली के पीछे खड़े रहने का रोल मिला। लेकिन विशाल इतने अच्छे एक्सप्रेशन दे रहे थे कि उन्हें एड में सौरव गांगुली के साथ लीड रोल दे दिया गया। इस एड की बदौलत विशाल को कई एड मिलने लगे, जिनमें रसना, बर्जर पेंट, हाजमोला, हिमालया जैसे ब्रांड शामिल थे। इसके बाद विशाल को साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म चांदनी बार में तबू के बेटे अभय सावंत का किरदार मिला। आगे विशाल साल 2003 में रिलीज हुई संजय दत्त स्टारर फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस में नजर आए। फिल्म में उन्होंने करण नाम के यंग लड़के का किरदार निभाया था, जो गर्लफ्रेंड के छोड़ने पर आत्महत्या की कोशिश करता है।

मुन्नाभाई MBBS से विशाल ठक्कर को पहचान मिली, जिसके बाद वो बॉबी देओल स्टारर फिल्म टैंगो चार्ली, तुमः ए डेंजरस ऑब्सेशन जैसी कई फिल्मों में नजर आए। फिल्मों के अलावा विशाल टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, थपकी प्यार की जैसे कई शोज का हिस्सा रहे हैं।

विशाल की मां ने बताया कि आज भी विशाल के लिए फिल्मों और टीवी शोज के ऑफर आते हैं।

खबरें और भी हैं…
Tags: ActorBhaigirlfriendMBBSmissingMunnaMunna Bhai MBBSMunna Bhai MBBS ActorMysteryrapeThakkarVishalVishal ThakkarVishal Thakkar MissingVishal Thakkar Missing Caseआखरआरपएकटरकगमशदगगरलफरडठककरनबरपरटपहलफरबदमननभईरपलकशनलगलपतवशलससथसल
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

From Salem to Baghdad, A Journey of Qadiri Service, Sacred Heritage, and Spiritual Leadership

August 2, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

September 25, 2026
जयपुर- फिल्म 'करण अर्जुन’ के गाने पर नाचीं ममता कुलकर्णी:कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ किया डांस, बोलीं- डांस और एक्टिंग मनोरंजन नहीं साधना है

जयपुर- फिल्म 'करण अर्जुन’ के गाने पर नाचीं ममता कुलकर्णी:कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ किया डांस, बोलीं- डांस और एक्टिंग मनोरंजन नहीं साधना है

September 25, 2026
Rajat Sharma’s Blog | चुनाव आयोग में आपसी झगड़ा: वोट चोरी का सबूत नहीं है

Rajat Sharma’s Blog | चुनाव आयोग में आपसी झगड़ा: वोट चोरी का सबूत नहीं है

September 25, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In