भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वनडे सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके। जिसे मेजबान टीम ने जीत लिया और सीरीज को अपने कब्जे में कर लिया। अब आखिरी वनडे से पहले टीम के स्क्वॉड में कई फेरबदल किए गए हैं। वहीं टी20 की टीम में भी एक स्टार खिलाड़ी की वापसी हुई है। हालांकि, स्टार ऑलराउंडर टी20 सीरीज के पहले दो मैच से बाहर रहेगा और आखिरी तीन मुकाबलों में खेलता हुआ नजर आएगा। साथ ही अंडर-19 टीम के एक खिलाड़ी का सेलेक्शन सभी को चौंका सकता है।





































