• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
Dainik Mirror
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • News
    • All
    • Business
    • Politics
    • Science
    • World
    SBI Mutual Fund अगले महीने ला सकता है 13,000 करोड़ रुपये का IPO, सेबी से मिली मंजूरी

    SBI Mutual Fund अगले महीने ला सकता है 13,000 करोड़ रुपये का IPO, सेबी से मिली मंजूरी

    RBI ने किसान क्रेडिट कार्ड के मानदंडों में किए अहम बदलाव, अगले साल जनवरी से लागू होंगे नए नियम

    RBI ने किसान क्रेडिट कार्ड के मानदंडों में किए अहम बदलाव, अगले साल जनवरी से लागू होंगे नए नियम

    T20 World Cup: Shreyanka Patil की जगह Prema Rawat की एंट्री, क्या WPL स्टार अब दिखाएंगी अपना दम?

    T20 World Cup: Shreyanka Patil की जगह Prema Rawat की एंट्री, क्या WPL स्टार अब दिखाएंगी अपना दम?

    होटल के कमरे जैसा केबिन, प्रीमियम इंटीरियर डिजाइन! मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर के फर्स्ट AC का लुक आया सामने, देखें वीडियो

    होटल के कमरे जैसा केबिन, प्रीमियम इंटीरियर डिजाइन! मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर के फर्स्ट AC का लुक आया सामने, देखें वीडियो

    yuvraj singh coaching debut set for ipl 2027 he will join delhi capitals

    yuvraj singh coaching debut set for ipl 2027 he will join delhi capitals

    केरल सरकार ने टैक्सपेयर्स को दी बड़ी राहत, वाहन टैक्स से लेकर एमनेस्टी स्कीम तक कई बड़े फैसले

    केरल सरकार ने टैक्सपेयर्स को दी बड़ी राहत, वाहन टैक्स से लेकर एमनेस्टी स्कीम तक कई बड़े फैसले

    the stick of discipline on india a team vaibhav sooryavanshi sword hanging on tilak varma

    the stick of discipline on india a team vaibhav sooryavanshi sword hanging on tilak varma

    Stock Market: दिन के निचले स्तर से 350 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 24,000 के पार हुआ बंद; जानिए बाजार में क्यों अचानक आई रिकवरी?

    Stock Market: दिन के निचले स्तर से 350 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 24,000 के पार हुआ बंद; जानिए बाजार में क्यों अचानक आई रिकवरी?

    icc t20 world cup prema rawat gets a chance in team india injured shreyanka patil ruled out

    icc t20 world cup prema rawat gets a chance in team india injured shreyanka patil ruled out

    Reliance AGM: रिलायंस ने फिर किया कमाल! राजस्व ₹11.75 लाख करोड़ के पार; मुनाफा 18% उछला

    Reliance AGM: रिलायंस ने फिर किया कमाल! राजस्व ₹11.75 लाख करोड़ के पार; मुनाफा 18% उछला

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Tech
    • All
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
    SBI Mutual Fund अगले महीने ला सकता है 13,000 करोड़ रुपये का IPO, सेबी से मिली मंजूरी

    SBI Mutual Fund अगले महीने ला सकता है 13,000 करोड़ रुपये का IPO, सेबी से मिली मंजूरी

    RBI ने किसान क्रेडिट कार्ड के मानदंडों में किए अहम बदलाव, अगले साल जनवरी से लागू होंगे नए नियम

    RBI ने किसान क्रेडिट कार्ड के मानदंडों में किए अहम बदलाव, अगले साल जनवरी से लागू होंगे नए नियम

    whatsapp new privacy feature text messages disappear after being read

    whatsapp new privacy feature text messages disappear after being read

    होटल के कमरे जैसा केबिन, प्रीमियम इंटीरियर डिजाइन! मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर के फर्स्ट AC का लुक आया सामने, देखें वीडियो

    होटल के कमरे जैसा केबिन, प्रीमियम इंटीरियर डिजाइन! मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर के फर्स्ट AC का लुक आया सामने, देखें वीडियो

    केरल सरकार ने टैक्सपेयर्स को दी बड़ी राहत, वाहन टैक्स से लेकर एमनेस्टी स्कीम तक कई बड़े फैसले

    केरल सरकार ने टैक्सपेयर्स को दी बड़ी राहत, वाहन टैक्स से लेकर एमनेस्टी स्कीम तक कई बड़े फैसले

    Stock Market: दिन के निचले स्तर से 350 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 24,000 के पार हुआ बंद; जानिए बाजार में क्यों अचानक आई रिकवरी?

    Stock Market: दिन के निचले स्तर से 350 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 24,000 के पार हुआ बंद; जानिए बाजार में क्यों अचानक आई रिकवरी?

    Reliance AGM: रिलायंस ने फिर किया कमाल! राजस्व ₹11.75 लाख करोड़ के पार; मुनाफा 18% उछला

    Reliance AGM: रिलायंस ने फिर किया कमाल! राजस्व ₹11.75 लाख करोड़ के पार; मुनाफा 18% उछला

    Reliance AGM 2026: JIO के आईपीओ को बोर्ड की मंजूरी, जल्द फाइल होगा DRHP; मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान

    Reliance AGM 2026: JIO के आईपीओ को बोर्ड की मंजूरी, जल्द फाइल होगा DRHP; मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान

    Gold Rate Today: औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के भाव, सिल्वर ₹8899 और सोना ₹5350 हुआ सस्ता; चेक करें आज का रेट

    Gold Rate Today: औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के भाव, सिल्वर ₹8899 और सोना ₹5350 हुआ सस्ता; चेक करें आज का रेट

    अब बिजली कटौती की टेंशन खत्म! आ गया Fridge का Power Bank, देगा 15 घंटे का Non-Stop बैकअप

    अब बिजली कटौती की टेंशन खत्म! आ गया Fridge का Power Bank, देगा 15 घंटे का Non-Stop बैकअप

    Trending Tags

    • Flat Earth
    • Sillicon Valley
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Golden Globes
    • Future of News
  • Entertainment
    • All
    • Gaming
    • Movie
    • Music
    • Sports
    इम्तियाज अली बुर्का और पर्दा प्रथा के खिलाफ:कहा- महिलाएं जब कहती हैं वो इसमें कंफर्टेबल हैं, तो ये पिछड़े समाज की निशानी, जमकर हुई आलोचना

    इम्तियाज अली बुर्का और पर्दा प्रथा के खिलाफ:कहा- महिलाएं जब कहती हैं वो इसमें कंफर्टेबल हैं, तो ये पिछड़े समाज की निशानी, जमकर हुई आलोचना

    सलमान भगवान नहीं, वो मुझे नहीं रोक सकता:रिलीज रोकने की मांग पर भड़के डायरेक्टर, समानता पर बोले- ब्रेसलेट सिर्फ वो नहीं पहनते, ये सिर्फ संयोग

    सलमान भगवान नहीं, वो मुझे नहीं रोक सकता:रिलीज रोकने की मांग पर भड़के डायरेक्टर, समानता पर बोले- ब्रेसलेट सिर्फ वो नहीं पहनते, ये सिर्फ संयोग

    फिल्म से जुड़ीं तो लौटीं बंटवारे की यादें:अंजना सुखानी बोलीं- धूप में खड़ी थी, अमिताभ बच्चन ने कुर्सी और छाता भिजवाया

    फिल्म से जुड़ीं तो लौटीं बंटवारे की यादें:अंजना सुखानी बोलीं- धूप में खड़ी थी, अमिताभ बच्चन ने कुर्सी और छाता भिजवाया

    फिल्म से जुड़ीं तो लौटीं बंटवारे की यादें:अंजना सुखानी बोलीं- धूप में खड़ी थी, अमिताभ बच्चन ने कुर्सी और छाता भिजवाया

    फिल्म से जुड़ीं तो लौटीं बंटवारे की यादें:अंजना सुखानी बोलीं- धूप में खड़ी थी, अमिताभ बच्चन ने कुर्सी और छाता भिजवाया

    T20 World Cup: Shreyanka Patil की जगह Prema Rawat की एंट्री, क्या WPL स्टार अब दिखाएंगी अपना दम?

    T20 World Cup: Shreyanka Patil की जगह Prema Rawat की एंट्री, क्या WPL स्टार अब दिखाएंगी अपना दम?

    फिल्म 'उत्तर दा पुत्तर' का नया पोस्टर रिलीज:अन्नू कपूर की फिल्म में किस्मत या कर्म? हल्के-फुल्के अंदाज में बड़ा सवाल उठाया

    फिल्म 'उत्तर दा पुत्तर' का नया पोस्टर रिलीज:अन्नू कपूर की फिल्म में किस्मत या कर्म? हल्के-फुल्के अंदाज में बड़ा सवाल उठाया

    yuvraj singh coaching debut set for ipl 2027 he will join delhi capitals

    yuvraj singh coaching debut set for ipl 2027 he will join delhi capitals

    the stick of discipline on india a team vaibhav sooryavanshi sword hanging on tilak varma

    the stick of discipline on india a team vaibhav sooryavanshi sword hanging on tilak varma

    icc t20 world cup prema rawat gets a chance in team india injured shreyanka patil ruled out

    icc t20 world cup prema rawat gets a chance in team india injured shreyanka patil ruled out

    बाबा सिद्दीकी की मौत से टूट गए थे सलमान:को-स्टार बोले- दर्द में कुर्सी से उठ नहीं पाते थे, धमकियां मिलीं, फिर भी शूटिंग करने आए

    बाबा सिद्दीकी की मौत से टूट गए थे सलमान:को-स्टार बोले- दर्द में कुर्सी से उठ नहीं पाते थे, धमकियां मिलीं, फिर भी शूटिंग करने आए

  • Lifestyle
    • All
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    हिमाचल में सरकारी आवास पर विवाद: DIG को ₹1.80 लाख का नोटिस भेजा, वेतन से वसूली की चेतावनी दी

    हिमाचल में सरकारी आवास पर विवाद: DIG को ₹1.80 लाख का नोटिस भेजा, वेतन से वसूली की चेतावनी दी

    Video: मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक की मौत, हार्ट पेसेंट था, 250 मीटर दौड़ने के बाद गिरा फिर नहीं उठा

    Video: मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक की मौत, हार्ट पेसेंट था, 250 मीटर दौड़ने के बाद गिरा फिर नहीं उठा

    यूपी-बिहार-MP के लोगों को मिलने वाली है भीषण गर्मी से राहत, राजस्थान में चलेगी 70 kmph की स्पीड से धूल भरी आंधी

    यूपी-बिहार-MP के लोगों को मिलने वाली है भीषण गर्मी से राहत, राजस्थान में चलेगी 70 kmph की स्पीड से धूल भरी आंधी

    वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद ढहाने पर रोक की मांग, सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

    वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद ढहाने पर रोक की मांग, सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

    भारत अन्य देशों को कितने रुपये के हथियार बेचता है, अगले 3 साल में क्या है लक्ष्य? रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आंकड़ा

    भारत अन्य देशों को कितने रुपये के हथियार बेचता है, अगले 3 साल में क्या है लक्ष्य? रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आंकड़ा

    विवेक अग्रवाल बने FATF के उपाध्यक्ष, वैश्विक मंच पर बढ़ी भारत की साख; जानें क्या होगा इनका काम

    विवेक अग्रवाल बने FATF के उपाध्यक्ष, वैश्विक मंच पर बढ़ी भारत की साख; जानें क्या होगा इनका काम

    बच्चा चोर समझकर भीड़ ने NGO कर्मियों को पीटा, युवती के कपड़े तक फाड़ दिए, 16 गिरफ्तार

    बच्चा चोर समझकर भीड़ ने NGO कर्मियों को पीटा, युवती के कपड़े तक फाड़ दिए, 16 गिरफ्तार

    हरिद्वार जमीन खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, तत्कालीन नगर आयुक्त बर्खास्त; तत्कालीन डीएम के लिए की मेजर पनिशमेंट की सिफारिश

    हरिद्वार जमीन खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, तत्कालीन नगर आयुक्त बर्खास्त; तत्कालीन डीएम के लिए की मेजर पनिशमेंट की सिफारिश

    बेजुबानों से बेरहमी! मेरठ में शख्स ने आवारा कुत्ते के सिर में मारी गोली, जामनगर में पीट-पीटकर किया अधमरा

    बेजुबानों से बेरहमी! मेरठ में शख्स ने आवारा कुत्ते के सिर में मारी गोली, जामनगर में पीट-पीटकर किया अधमरा

    ‘हर किसी को मिलें उम्मीदों के पंख’, 15 लाख लाभार्थियों के खातों में 2400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि भेजकर बोले PM मोदी

    ‘हर किसी को मिलें उम्मीदों के पंख’, 15 लाख लाभार्थियों के खातों में 2400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि भेजकर बोले PM मोदी

    Trending Tags

    • Golden Globes
    • Mr. Robot
    • MotoGP 2017
    • Climate Change
    • Flat Earth
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror
No Result
View All Result
Dainik Mirror
No Result
View All Result
Home Entertainment

Aamir Khan Birthday | Bollywood Mr Perfectionist Work Focus

by krutikadalvibiz
March 13, 2026
in Entertainment
250 2
0
Aamir Khan Birthday | Bollywood Mr Perfectionist Work Focus
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

1 घंटे पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक
सिनेमा के जादूगर कहे जाने वाले मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज 61 साल के हो गए हैं। - Dainik Bhaskar

सिनेमा के जादूगर कहे जाने वाले मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज 61 साल के हो गए हैं।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। करीब चार दशक लंबे करियर में उन्होंने सिर्फ हिट फिल्में ही नहीं दीं, बल्कि अभिनय और कहानी कहने के तरीके को भी नई दिशा दी है।

8 साल की उम्र में फिल्म ‘यादों की बारात’ से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कैमरे के सामने आने वाले आमिर ने आगे चलकर ‘लगान’, ‘गजनी’, ‘3 इडियट्स’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई।

किरदार के लिए महीनों तैयारी करना, स्क्रिप्ट पर गहराई से काम करना और हर फिल्म में कुछ नया करने की कोशिश उनकी खास पहचान बन चुकी है। इतना ही नहीं शूटिंग के दौरान आमिर घड़ी नहीं देखते है, मोबाइल के जमाने में लंबे समय तक पेजर यूज किया।

उनका मानना था कि तकनीक से ज्यादा जरूरी काम पर ध्यान देना है। यही वजह है कि उन्हें इंडस्ट्री में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ कहा जाता है।

आमिर खान आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं।

आमिर खान आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं।

आज आमिर खान 61वें जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से, जो बताते हैं कि वे सिर्फ बड़े स्टार ही नहीं बल्कि अपने काम को लेकर बेहद समर्पित कलाकार भी हैं।

8 साल की उम्र में पहली बार कैमरे के सामने

आमिर खान का फिल्मों से रिश्ता बचपन से ही जुड़ गया था। वे सिर्फ 8 साल की उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म ‘यादों की बारात’ में नजर आए थे। यह फिल्म उनके चाचा नासिर हुसैन ने बनाई थी। उस समय आमिर को फिल्मों की दुनिया का ज्यादा अंदाजा नहीं था, लेकिन कैमरे के सामने आने का अनुभव उन्हें हमेशा याद रहा।

बाद में उन्होंने अभिनय को ही अपना करियर बनाया और बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद अभिनेताओं में शामिल हो गए। उनका मानना है कि शुरुआती अनुभव ही किसी कलाकार के भीतर आत्मविश्वास पैदा करते हैं।

फिल्म सेट ही बन गया एक्टिंग स्कूल

बचपन में आमिर अक्सर अपने पिता और परिवार के साथ फिल्म के सेट पर जाया करते थे। वे घंटों बैठकर शूटिंग देखते और कलाकारों को अभिनय करते हुए देखते थे। यही उनका पहला एक्टिंग स्कूल बन गया। NDTV को दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा था, “मैं प्रशिक्षित अभिनेता नहीं हूं। मैंने अभिनय किसी संस्थान से नहीं सीखा, बल्कि सेट पर देखकर सीखा।”

आमिर के मुताबिक हर फिल्म और हर किरदार उन्हें कुछ नया सिखाता है। यही वजह है कि वे हर रोल को बिल्कुल नए नजरिए से समझने की कोशिश करते हैं।

स्कूल के दिनों में स्टेट लेवल टेनिस खिलाड़ी

फिल्मों से पहले आमिर खान की जिंदगी में खेल का भी बड़ा स्थान था। स्कूल के दिनों में उन्हें टेनिस खेलने का बहुत शौक था और वे स्टेट लेवल टेनिस खिलाड़ी भी रह चुके हैं। खेल ने उन्हें अनुशासन और धैर्य सिखाया। यही गुण बाद में उनके अभिनय करियर में भी काम आए।

आमिर अक्सर कहते हैं कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए लगातार अभ्यास और फोकस जरूरी होता है। खेल से मिली यह सीख उनके काम करने के तरीके में भी साफ नजर आती है।

खेल ने आमिर खान को अनुशासन और धैर्य सिखाया, जो उनके अभिनय करियर में भी काम आया।

खेल ने आमिर खान को अनुशासन और धैर्य सिखाया, जो उनके अभिनय करियर में भी काम आया।

क्यों कहा जाता है ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’

आमिर खान को बॉलीवुड में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ कहा जाता है क्योंकि वे अपने किरदार के लिए महीनों तक तैयारी करते हैं। वे स्क्रिप्ट पढ़ने से लेकर किरदार की मानसिकता समझने तक हर चीज पर गहराई से काम करते हैं। NDTV से बातचीत के दौरान आमिर खान ने कहा था, “मैं खुद को परफेक्शनिस्ट नहीं मानता। मुझे बस अपने काम से प्यार है और मैं उसे ईमानदारी से करना चाहता हूं।”

आमिर का कहना है कि किसी भी फिल्म को बेहतर बनाने के लिए पूरी टीम की मेहनत जरूरी होती है।

एक सीन के लिए कई बार रिहर्सल

आमिर खान एक सीन को परफेक्ट बनाने के लिए कई बार रिहर्सल करते हैं। अगर उन्हें लगता है कि सीन सही नहीं हुआ है तो वे बिना हिचकिचाहट के दोबारा शॉट देने के लिए तैयार रहते हैं। उनके साथ काम कर चुके कई कलाकार बताते हैं कि आमिर सेट पर बेहद फोकस्ड रहते हैं। उनका मानना है कि छोटी-छोटी चीजें ही किसी सीन को खास बनाती हैं। यही वजह है कि उनकी फिल्मों में अभिनय की गहराई अलग नजर आती है।

शूटिंग के दौरान घड़ी नहीं देखते

आमिर खान शूटिंग के दौरान समय से ज्यादा काम की गुणवत्ता पर ध्यान देते हैं। वे सीन पूरा होने तक लगातार काम करते रहते हैं और घड़ी नहीं देखते। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा था, “फिल्म बनाना टीमवर्क है। अगर हम सब मिलकर ईमानदारी से काम करें तो परिणाम भी बेहतर आता है।”

आमिर खान के लिए फिल्म की सफलता सिर्फ एक अभिनेता पर नहीं बल्कि पूरी टीम की मेहनत पर निर्भर करती है।

आमिर खान के लिए फिल्म की सफलता सिर्फ एक अभिनेता पर नहीं बल्कि पूरी टीम की मेहनत पर निर्भर करती है।

मोबाइल के दौर में भी पेजर इस्तेमाल

जब मोबाइल फोन तेजी से लोकप्रिय हो रहे थे, तब भी आमिर खान लंबे समय तक पेजर इस्तेमाल करते रहे। वे नई तकनीक अपनाने में जल्दबाजी नहीं करते थे। उनका मानना था कि तकनीक से ज्यादा जरूरी काम पर ध्यान देना है। यही कारण है कि वे सोशल मीडिया और नई तकनीक का इस्तेमाल भी बहुत सोच-समझकर करते हैं।

सड़क किनारे पानी-पूरी खाने का किस्सा

आमिर खान की सादगी के कई किस्से मशहूर हैं। एक बार वे सड़क किनारे पानी-पूरी खाने के लिए रुक गए और आम लोगों के साथ खड़े होकर चाट खाते नजर आए। वहां मौजूद लोगों को यह देखकर काफी हैरानी हुई। इतने बड़े स्टार का इस तरह आम लोगों के बीच बिना किसी दिखावे के खाना उनके स्वभाव की सादगी को दिखाता है।

आमिर ने 'लगान' की स्क्रिप्ट छह बार ठुकरा दी थी। सातवीं बार पसंद आने पर उन्होंने अभिनय व निर्माण दोनों किया।

आमिर ने ‘लगान’ की स्क्रिप्ट छह बार ठुकरा दी थी। सातवीं बार पसंद आने पर उन्होंने अभिनय व निर्माण दोनों किया।

‘लगान’ के लिए गांव में रहकर तैयारी

फिल्म ‘लगान’ की शूटिंग के दौरान आमिर खान और पूरी टीम लंबे समय तक गांव में रही। इसका मकसद फिल्म के माहौल को असली बनाना था। कलाकारों ने क्रिकेट की खास ट्रेनिंग भी ली। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया था, “हम चाहते थे कि फिल्म पूरी तरह असली लगे, इसलिए हम सबने उस माहौल में रहकर काम किया।”

उनके मुताबिक यही कारण है कि फिल्म के कई दृश्य इतने वास्तविक लगे।

‘गजनी’ के लिए बनाया 8-पैक बॉडी

फिल्म ‘गजनी’ के लिए आमिर खान ने अपने शरीर को पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग और सख्त डाइट के जरिए 8-पैक एब्स बनाए। उस समय बॉलीवुड में ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन बहुत कम देखने को मिलता था। आमिर का यह लुक काफी चर्चा में रहा और फिटनेस के मामले में एक नया ट्रेंड भी बना।

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' 23 दिसंबर 2016 को रिलीज हुई थी।

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ 23 दिसंबर 2016 को रिलीज हुई थी।

‘दंगल’ के लिए वजन बढ़ाया और घटाया

फिल्म ‘दंगल’ के लिए आमिर खान ने पहले लगभग 95 किलो तक वजन बढ़ाया ताकि वे उम्रदराज पहलवान पिता के किरदार में असली लगें। इसके बाद उन्होंने कुछ ही महीनों में वजन घटाकर एथलेटिक लुक हासिल किया। यह ट्रांसफॉर्मेशन दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहा।

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा था, “अगर आप किरदार में सच दिखाना चाहते हैं तो आपको उसके लिए पूरी तरह समर्पित होना पड़ता है।”

स्क्रिप्ट मीटिंग्स घंटों चलती हैं

आमिर खान किसी भी फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर बेहद गंभीर रहते हैं। वे कहानी और किरदार पर गहराई से चर्चा करते हैं और कई बार स्क्रिप्ट मीटिंग्स कई-कई घंटों तक चलती हैं। उनका मानना है कि फिल्म की असली ताकत उसकी कहानी होती है। इसलिए वे स्क्रिप्ट को मजबूत बनाने में खास दिलचस्पी लेते हैं।

नए डायरेक्टरों को मौका देने वाले स्टार

आमिर खान ने अपने करियर में कई नए निर्देशकों के साथ काम किया है। उनका मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए नए विचार और नई प्रतिभा जरूरी है। इसी वजह से उनकी कई फिल्मों ने नए फिल्मकारों को बड़ी पहचान दिलाई।

जॉन मैथ्यू मथान ने सरफरोश से निर्देशन की शुरुआत की और फिल्म बड़ी हिट रही। किरण राव की धोबी घाट और अद्वैत चंदन की सीक्रेट सुपरस्टार भी डेब्यू फिल्में थीं। वहीं आशुतोष गोवारिकर की लगान, नितेश तिवारी की दंगल, रीमा कागती की तलाश, कुणाल कोहली की फना और अभिनय देव की दिल्ली बेली, राजकुमार हिरानी की 3 इडियट्स,जैसी फिल्मों ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई।

इन फिल्मों की सफलता के बाद ये निर्देशक इंडस्ट्री के बड़े नाम बन गए। तारे जमीन पर की कहानी अमोल गुप्ते लेकर आए थे। बाद में आमिर ने निर्देशन संभाला, लेकिन उन्होंने गुप्ते की कहानी और विजन को आगे बढ़ाया। डिस्लेक्सिया जैसे विषय पर बनी यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे संवेदनशील फिल्मों में गिनी जाती है और इसने अमोल गुप्ते को भी बड़ी पहचान दिलाई।

‘3 इडियट्स’ के लिए अलग अंदाज में प्रमोशन

फिल्म ‘3 इडियट्स’ के प्रमोशन के दौरान आमिर खान ने एक अनोखा प्रयोग किया। वे अलग-अलग भेष में भारत के कई शहरों में घूमे और आम लोगों से मिले। इस दौरान लोगों को अंदाजा भी नहीं था कि वे बॉलीवुड के बड़े स्टार से मिल रहे हैं। यह प्रमोशन उस समय काफी चर्चा में रहा।

किरदार समझने के लिए असली लोकेशन पर जाते हैं

आमिर खान अक्सर अपने किरदार को बेहतर तरीके से समझने के लिए असली लोकेशन पर जाकर समय बिताते हैं। वे वहां के लोगों से बात करते हैं और उनकी जिंदगी को समझने की कोशिश करते हैं। उनका मानना है कि इससे अभिनय ज्यादा वास्तविक बनता है।

हर फिल्म के बाद लंबा ब्रेक

आमिर खान एक फिल्म खत्म होने के बाद अक्सर लंबा ब्रेक लेते हैं। वे इस दौरान अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं और नई फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं। उनका मानना है कि लगातार काम करने से रचनात्मकता कम हो सकती है, इसलिए ब्रेक लेना जरूरी है।

खुद को आज भी सीखने वाला कलाकार मानते हैं

इतने लंबे करियर और सफलता के बावजूद आमिर खान खुद को आज भी सीखने वाला कलाकार मानते हैं। आउटलुक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा था, “मैं परफेक्शन में विश्वास नहीं करता, मुझे लगता है खूबसूरती अपूर्णता में भी होती है।” उनका मानना है कि एक कलाकार को हमेशा सीखते रहना चाहिए, तभी वह अपने काम में नया कर सकता है।

शायद यही वजह है कि अपने चार दशक लंबे करियर में भी आमिर लगातार नए प्रयोग करते रहे हैं। यही सोच उन्हें अलग बनाती है, और इसी दौरान उन्होंने अपने करियर में 11 रीमेक फिल्मों में भी काम किया है।

__________________________________

बॉलीवुड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें….

अनुपम खेर@71; चेहरे पर लकवा मारा, फिर भी शूटिंग की:प्रोजेक्ट्स फ्लॉप हुए तो सिर्फ 400 रुपए बचे थे, रिकॉर्ड फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते

एक लड़का, जिसने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से अभिनय की तालीम हासिल की और बड़े ख्वाबों के साथ मुंबई पहुंचा। उसे एक फिल्म में शानदार किरदार मिला और उसने छह महीने तक पूरी लगन और मेहनत से उसकी तैयारी की। तभी अचानक खबर आई कि उसका रोल किसी और को दिया जा सकता है। मायूस होकर उसने मुंबई छोड़ने का फैसला कर लिया और आखिरी दफा फिल्म के डायरेक्टर महेश भट्ट से मिलने गया।पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
Tags: AamirAamir KhanAamir Khan BirthdayAamir Khan Pager StoryAamir Khan Work FocusBirthdayBollywoodBollywood Actor Aamir KhanBollywood Mr PerfectionistDainik Bhaskar MumbaiFocusKhanMumbai Bollywood NewsPerfectionistwork
Share196Tweet123Share49
krutikadalvibiz

krutikadalvibiz

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

Jyoti Vikas Tyagi: A Story of Strength, Survival, and Rising Beyond Limits

April 6, 2026
Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

Writing with Responsibility: Dhaksheena Dharshini’s Journey of Purpose, Courage, and Quiet Strength

April 24, 2026
Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

Dr. Nishant Sawant: Driving India’s Cybersecurity Vision into the Future

April 13, 2026

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0
SBI Mutual Fund अगले महीने ला सकता है 13,000 करोड़ रुपये का IPO, सेबी से मिली मंजूरी

SBI Mutual Fund अगले महीने ला सकता है 13,000 करोड़ रुपये का IPO, सेबी से मिली मंजूरी

June 20, 2026
हिमाचल में सरकारी आवास पर विवाद: DIG को ₹1.80 लाख का नोटिस भेजा, वेतन से वसूली की चेतावनी दी

हिमाचल में सरकारी आवास पर विवाद: DIG को ₹1.80 लाख का नोटिस भेजा, वेतन से वसूली की चेतावनी दी

June 20, 2026
इम्तियाज अली बुर्का और पर्दा प्रथा के खिलाफ:कहा- महिलाएं जब कहती हैं वो इसमें कंफर्टेबल हैं, तो ये पिछड़े समाज की निशानी, जमकर हुई आलोचना

इम्तियाज अली बुर्का और पर्दा प्रथा के खिलाफ:कहा- महिलाएं जब कहती हैं वो इसमें कंफर्टेबल हैं, तो ये पिछड़े समाज की निशानी, जमकर हुई आलोचना

June 20, 2026
Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • Sardar Vallabhbhai Patel Motivational Awards 2025 – Dainik Mirror

Developed and Managed by Thryve PR

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In